Tuesday, March 10, 2026
HomeJaunpurCoronavirus के कारण पूरे खेल जगत में मचा उथल पुथल, होने वाले...

Coronavirus के कारण पूरे खेल जगत में मचा उथल पुथल, होने वाले हैं इनमें बड़े बदलाव!

-

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण पूरे खेल जगत में उथल पुथल मची हुई है, हालांकि अब खेल की दुनिया फिर से पटरी पर लौटने की कोशिश में जुटी है. चार महीने बाद क्रिकेट की वापसी भी हुई. मगर भारतीय क्रिकेट अभी भी बंद है। मार्च में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बारिश के कारण धर्मशाला वनडे रद्द होने के बाद कोविड के कारण पूरी सीरीज को ही रद्द कर दिया गया था। इसके बाद आईपीएल के 13वें सीजन को भी अश्चितकाल के लिए टाल दिया गया। इस वायरस ने भारतीय क्रिकेट के 2020 2021 क्रिकेट शेड्यूल में बड़े बदलाव के संकेत दे दिए हैं।

चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। नगर में तेजी से पांव पसार रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर प्रशासन 6 नए कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण का काम तेजी से शुरू किया है। कोरोना संक्रमण का दायरा स्थानीय नगर में फैलने लगा है। रविवार को 15 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने एराकियाना व पुराना चौक मोहल्ले में दो-दो और नोनहट्टा मोहल्ले में बैरिकेडिंग कराते हुए कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। मोहल्ला हुसैनगंज में 250 मीटर के दायरे में दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। यहां पर बैरिकेडिंग नहीं की जाएगी क्योंकि हुसैनगंज मोहल्ला मुख्य मार्ग की दोनों पटरियों पर बसा है। बैरिकेडिंग लगाए जाने पर वाराणसी-अयोध्या मार्ग बंद हो जाएगा। उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में सोमवार को प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रमण करके लोगों को दिये आदेशों का अनुपालन करने को कहा। एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि जो व्यक्ति आदेश का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बीसीसीआई सभी सेंट्रल कॉन्‍ट्रेक्‍ट क्रिकेटर्स के साथ जुलाई के मिड में नेशनल कैंप शुरू करने की योजना बना रहा था, मगर देश के कई हिस्‍सों में लॉकडाउन, हवाई यात्रा की अव्‍यवस्‍था और सुविधाओं ने बीसीसीआई को इसे आगे टालने पर मजबूर कर दिया। टाइम्‍स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार इन सब पर नजर रखने वालों का कहना है केंद्र सरकार और राज्‍य सरकार की अनुमति के बिना बीसीसीआई कुछ भी नहीं कर सकता।

जौनपुर। जिला बदर का उलंघन करने के आरोपी रविवार की रात जेल से फरार हो गया कैदी के भागने की खबर से जेल प्रशासन और पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच, उसकी गिरफ्तारी करने के लिए जगह जगह दबिश दी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बीते 7 जुलाई को बख्शा थाने की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर जिला बदर अपराधी अनिल यादव पुत्र केदारनाथ यादव नि. गोपालापुर थाना बक्सा जनपद जौनपुर, फारुख नट पुत्र दुरन नट निवासी सुंगुलपुर थाना बक्सा जनपद जौनपुर उपरोक्त को धारा 10 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 का अपराध करने के कारण गिरफ्तार किया गया था। दोनों को पचहटिया में बने अस्थायी जेल में बंद किया गया था। रविवार की रात फारुख नट जेल से फरार हो गया। प्रमुख सचिव के. रवीन्द्र नायक ने कलेक्ट्रेट सभागार में की समीक्षा बैठक जौनपुर। प्रमुख सचिव, आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग उत्तर प्रदेश एवं नोडल अधिकारी के. रवीन्द्र नायक ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में समस्त खंड विकास एवं अन्य अधिकारियों के साथ संचारी रोग अभियान के तहत कराए जा रहे हैं कार्यों की समीक्षा किया। नोडल अधिकारी ने विशेष संचारी रोग अभियान के तहत गांव में चलाए जा रहे सफाई अभियान, एंटी लार्वा का छिड़काव, नाली सफाई तथा जलभराव की समस्या की जानकारी ली। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 01 से 31 जुलाई तक चलने वाले संचारी रोग अभियान के तहत समस्त गांव में नियमित रूप से सफाई कराएं। जहां भी जलभराव हो वहां एंटी लार्वा की दवा का छिड़काव करें। घर-घर क्लोरीन की गोलियां वितरित करें तथा लोगों को संचारी रोग के विषय में जागरूक करें। अगर किसी को डायरिया तथा अन्य कोई समस्या हो तो उसकी तत्काल सूचना स्वास्थ्य विभाग को दें। उन्होंने कहा कि समस्त खंड विकास अधिकारी ब्लॉक की सीएचसी से प्रत्येक दिन डायरिया के मरीजों की रिपोर्ट प्राप्त करें। नोडल अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि वह एक हफ्ते में इस बात का प्रमाण-पत्र मुख्य विकास अधिकारी को देंगे कि सभी गांव की नालियां साफ हो चुकी हैं तथा कम से कम एक सफाईकर्मी प्रत्येक गांव में नियुक्त करें। सफाईकर्मी नियमित रूप से गांव की सफाई करें। लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई किया जाय। उन्होंने कहा कि शहर के नजदीकी गांव में जहां-जहां सड़क किनारे कूड़ा पड़ा है उसे एक हफ्ते के अंदर उठाना सुनिश्चित करें। अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश देते हुए कहा कि जिन स्थानों पर आर्सेनिक अथवा क्लोराइड की समस्या पानी में हो उन स्थानों को चिन्हित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने आयुक्त मनरेगा को निर्देशित किया कि जो प्रवासी मजदूर मनरेगा के तहत कार्य करने के इच्छुक हैं उनके जॉब कार्ड बनाया जाए। अगर किसी गांव में प्रवासी मजदूरों के जॉब कार्ड बनवाने में प्रधान समस्या उत्पन्न करें तो प्रधान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, डीसी मनरेगा भूपेन्द्र सिंह, परियोजना निदेशक ग्राम विकास विभाग अरविंद सिंह, अर्थ एवं संख्या अधिकारी आरडी यादव आदि उपस्थित रहे। चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। बिजली फाल्ट से परेशान आमजन की समस्या को लेकर नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष श्याम गुप्ता ने जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने शिकायत में कहा कि ट्रांसफार्मर पर कट आउट हुआ कट ऑफ स्विच लगाने की बात कही। शिकायत में श्याम जी गुप्ता ने कहा कि शाहगंज व ग्रामीण फीडर संयुक्त रूप से संचालित होता है जिसका दायरा करीब 4 किमी तक है इस दायरे के बीच लाइन में फाल्ट आने पर उसे ठीक करने के लिए शटडाउन किया जाता है। जिससे लोगों को परेशान होना पड़ता है अगर ट्रांसफार्मर पर कट आउट व कट ऑफ स्वीच लगा दिया जाए तो उसी क्षेत्र के लोग प्रभावित होंगे। चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। नगर के रामपुर रोड़ मुहल्ला निवासी एक किराना व्यवसायी की कोरोना संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिससे व्यापारियों में भय व्याप्त है। नगर के श्री रामपुर रोड़ गांधी नगर कलेक्टरगंज मुहल्ला निवासी एक किराना व्यवसाई की शनिवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद व्यापारियों हड़कंप मच गया। सभी व्यापारी स्वास्थ्य को लेकर सशंकित है। जौनपुर। शिराज-ए-हिंद सरजमी पर चीन आया कोरोना वायरस बहुत तेजी के साथ पसार रहा अपना पैर। आपको बताते चले कि आज रविवार को 23 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से स्थिति भयावह होती जा रही है। पूर्व में भेजे गये सैम्पल की रिपोर्ट रविवार को आयी इनमें 23 पॉजिटिव हैं। जिले में अब 724 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये जा चुके है इनमें 9 की मृत्यु हो चुकी है। हालांकि जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि अभी नहीं की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

11 मार्च को गोण्डा आयेंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही

11 मार्च को गोण्डा आयेंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाहीतेजस टूडे मण्डल ब्यूरो मुसैब अख्तर गोण्डा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती...

Jaunpur News: तहफूज-ए-कब्रिस्तान कमेटी व पंजतनी कमेटी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

तहफूज-ए-कब्रिस्तान कमेटी व पंजतनी कमेटी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. संजय शुक्ला जौनपुर। तहफ़ूज़-ए-कब्रिस्तान कमेटी व पंजतनी कमेटी ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन...

Jaunpur News: बेहतर उपज लेने वाले किसान पुरस्कार के लिये करायें पंजीकरण

बेहतर उपज लेने वाले किसान पुरस्कार के लिये करायें पंजीकरणतेजस टूडे ब्यूरो जौनपुर। भूतपूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जन्मतिथि 23 दिसंबर...

Jaunpur News: मौला अली की शहादत में सदर इमामबारगाह से निकला जुलूस, गूंजे नौहे और मातम

मौला अली की शहादत में सदर इमामबारगाह से निकला जुलूस, गूंजे नौहे और मातमतेजस टूडे सं. संजय शुक्ला जौनपुर। हज़रत इमाम अली अलै. की शहादत की...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular