डा. रामकृष्ण ने चिकित्सकीय क्षेत्र में कायम किया मिसालः बाजीराव खाण्डे | #TEJASTODAY
डा. रामकृष्ण ने चिकित्सकीय क्षेत्र में कायम किया मिसालः बाजीराव खाण्डे | #TEJASTODAY
चिकित्सा परिषद के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि में शामिल हुये कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव
जौनपुर। उत्तर प्रदेश चिकित्सा परिषद के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक डा. रामकृष्ण उपाध्याय तथा उनकी पत्नी सरस्वती उपाध्याय की 12वीं पुण्यतिथि शनिवार को रामकृष्ण नेत्र सेवा संस्थान परिसर सिविल लाइन में मनाई गई। आखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव बाजीराव खांडे ने कहा कि डा.उपाध्याय ने चिकित्सकीय क्षेत्र में एक मिसाल कायम किया। उनके द्वारा गरीबों व मजलूमों का निःशुल्क आंख का आपरेशन किया जाता था।
हमेशा जनता की सेवा में लगे रहे जिसका परिणाम है कि जनता ने उन्हें कई बार ब्लाक प्रमुख व विधायक चुना। करंजाकला प्राथमिक विद्यालय मिर्चा में दंत शिविर का आयोजन किया गया। कुछ अभिभावकों के साथ पहुँचे छात्रों में स्कूल बैग, पेंसिल बाक्स, का वितरण किया गया तो बाकी सामग्री प्रधानाध्यापक को सौंप दिया गया। रामकृष्ण डेंटल केयर सिविल लाइंस के दंत चिकित्सक डा. देवव्रत उपाध्याय ने कुछ बच्चों व शिक्षकों के दांतों की जांच कर दवा दी। उन्होंने सभी बच्चों के लिए टूथपेस्ट व ब्रश दिया।
प्रधानाध्यापक रजनीश सिंह ने कहा कि डा. उपाध्याय ने जनप्रतिनिधि रहते हुए क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराया जिसका परिणाम यह है कि आज भी जनता उनको याद करती है। इस अवसर पर डा. देवेश उपाध्याय, छोटे लाल यादव, दयासागर राय, विजयशंकर उपाध्याय, दीवानी बार के पूर्व महामंत्री रमेश मिश्रा, प्यारे लाल शुक्ला, विनय सिंह, पंकज सोनकर, विकेश उपाध्याय, हिमांचल उपाध्याय आदि मौजूद थे। इस मौके पर आये लोगों के प्रति आभार पुत्रगण पूर्व जिला सूचना अधिकारी त्रिभुवन सिंह व कांग्रेस नेता डा. राकेश उपाध्याय ने व्यक्त किया।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें