Thursday, April 16, 2026
Homeबहराइचराज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य बनाये गये डा. मुराहू

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य बनाये गये डा. मुराहू

-

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य बनाये गये डा. मुराहू

तेजस टूडे ब्यूरो
उग्रसेन सिंह
गाजीपुर। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य बनाए जाने के बाद डा मुराहू राजभर का भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर जोरदार स्वागत किया गया। जिला कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने डा मुराहू राजभर का माल्यार्पण करते हुये पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना व्यक्त की गयी। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा ने समाज के अत्यंत वरिष्ठ नेता जो लगातार जिम्मेदार दायित्वों का निर्वहन कर संगठन और समाज में सामंजस्य स्थापित कर लोगों की सेवा करते रहे हैं। इनको पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य बनाए जाने से समाज के कमजोर एवं जरूरत मन्द को न्याय मिलेगा। इसके लिए हम बधाई देते हुए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त करते हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि डा मुराहू पार्टी के विचार सिद्धांत के प्रति सदैव समर्पित होकर काम करते रहे हैं। भाजपा महामनिषियों के सोच और सपनों को साकार कर कतार के अंतिम व्यक्ति के लिए काम करेंगे ऐसी हम उम्मीद करते हैं। स्वागत से अभिभूत डा मुराहू ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता के रुप मे हमने सदैव नागरिक कर्तव्यों आदर्शों का पालन किया है। लोगों को मिले जिम्मेदारी के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि समाज और सरकार के अपेक्षाओं पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर प्रवीण सिंह, सुरेश बिंद, राजन प्रजापति, रासबिहारी राय, सुशील सिंह, मनोज बिंद, गोपाल राय, हंसराज राजभर, शशिकांत, रामेश्वर तिवारी, सूर्य प्रकाश यादव, शनि चौरसिया, पीयूष सिंह आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

जमीन के पैसों को लेकर खूनी खेल

जमीन के पैसों को लेकर खूनी खेल मां, बाप, बहन, दादी को होली त्यौहार का बदला रंग, बेटे ने खेली खून की होली रूपईडीहा...

न्यायाधीश राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण की अध्यक्षता में पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न

न्यायाधीश राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण की अध्यक्षता में पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्नतेजस टूडे ब्यूरो अब्दुल शाहिद बहराइच। जिला पर्यावरण प्रबन्धन कार्ययोजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में...

त्योहारों को लेकर डीएम—एसपी ने किया फ्लैग मार्च

त्योहारों को लेकर डीएम—एसपी ने किया फ्लैग मार्चतेजस टूडे ब्यूरो अब्दुल शाहिद बहराइच। होली व रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में चुस्त-दुरुस्त कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था...

सेवा का नया संगम

सेवा का नया संगम बाल रोग विशेषज्ञ डा. एहतेशाम ने 'बचपन क्लीनिक' पर ग्रहण की सदस्यतातेजस टूडे ब्यूरो अब्दुल शाहिद बहराइच। जनपद में चिकित्सा और सेवा...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular