सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
डा. काशी प्रसाद जायसवाल जयंती समारोह व विचार गोष्ठी सम्पन्न | #TejasToday
साहित्यकार डा. जायसवाल को भारत रत्न दिया जायः ओम प्रकाश
जौनपुर। जौनपुर जायसवाल क्लब के तत्वावधान में डा. काशी प्रसाद जायसवाल जयंती समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन श्री मां शारदा शक्तिपीठ प्रांगण परमानतपुर में हुआ। महंत सूर्य प्रकाश जायसवाल राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जायसवाल क्लब की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के संयोजक डा. ओम प्रकाश जायसवाल सुदनीपुर रहे। कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश जायसवाल जिलाध्यक्ष जायसवाल क्लब ने किया। इस मौके पर काशी प्रसाद जायसवाल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने कहा कि श्री जायसवाल का जन्म महान शिक्षाविद, इतिहासकार, राजनीतिज्ञ एवं मिर्जापुर के महादेव प्रसाद जायसवाल के घर हुआ थां इनकी शिक्षा-दीक्षा मिर्जापुर, वाराणसी सहित लंदन में हुई।
साथ ही पटना विश्वविद्यालय द्वारा श्री जायसवाल को डी-लिट उपाधि से सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि श्री जायसवाल के योगदान को भारतीय समाज में भुलाया नहीं जा सकता है। भारत सरकार ने श्री जायसवाल के जन्मदिवस पर डाक टिकट जारी किया जो पूरे समाज के लिये गौरव की बात है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जायसवाल समाज काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग कर रहा है जिस पर भारत सरकार द्वारा विचार किया जा रहा है। उनके द्वारा कई पुस्तकें लिखी गई हैं।
इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर डा. ओम प्रकाश जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, रविकांत जायसवाल, नितिन जायसवाल प्रदेश उपाध्यक्ष हिंदू भगवा वाहिनी, भाजपा नेता इं. कृष्ण कुमार जायसवाल, वरिष्ठ सपा नेता श्रवण जायसवाल, राधेरमण जायसवाल, समाजसेवी पवन जायसवाल, सुनील जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, सतीश जायसवाल, रमेश जायसवाल, अवशेष जायसवाल, वेद प्रकाश जायसवाल, अनूप जायसवाल, शानू जायसवाल, अजय जायसवाल, पीयूष जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट