डा. अम्बेडकर माह का हुआ समापन
जालौन में संगठनों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, मूर्तियों के सुन्दरीकरण की मांग
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई, (जालौन)। बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच व दलित सम्मान व न्याय केंद्र ने अप्रैल माह को डॉ. अंबेडकर माह के रूप में मनाने के समापन पर जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। टीम ने जिले के 134 गांवों में अंबेडकर प्रतिमाओं की यथास्थिति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। 14 सदस्यीय टीम ने बताया कि 1 से 30 अप्रैल तक 135 से अधिक गांवों में जयंती सभाएं आयोजित कीं, संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ हुआ। सर्वे में पाया गया कि कई जगह मूर्तियों पर गंदगी, खराब सड़कें व नालियां हैं। कुछ में विवाद व जमीन पर कब्जे। एड. कुलदीप बौद्ध ने कहा, “डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलेंगे तभी होगा उनका असली सम्मान।” मांगे: प्रदेश भर में अंबेडकर प्रतिमाओं का सर्वेक्षण व जिला-वार सूची जारी हो। जालौन के 134 गांवों में मूर्तियों पर छतरी, बाउंड्री, सीसीटीवी व हरियाली से सुंदरीकरण हो। नई मूर्ति स्थापना के इच्छुक गांवों को प्रशासन आसानी से अनुमति दे। टीम में प्रदीप कुमार, सनेश राजा, उषा देवी, सचिन चौधरी आदि शामिल। 7 अप्रैल को द्वारा शुरू ‘डॉ. अंबेडकर मूर्ति विकास योजना’ का स्वागत करते हुए इसके सही क्रियान्वयन पर जोर दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA






