जितेन्द्र चौधरी
लोहता, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र की खस्ताहाल सड़क का कोई सुधि लेने वाला नही है। वहीं खस्ताहाल सड़क होने के साथ सीवर का गन्दा पानी भी बह रहा है जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने जिलाध्यक्ष भाजपा से की थी परन्तु केवल आश्वाशन ही मिला लेकिन समस्या जस की तस बनी है।
बताया जाता है कि लोहता क्षेत्र के भट्ठी गांव वाराणसी-भदोही मुख्य मार्ग पर पिछले एक महीनों से खस्ताहाल सड़क पर सीवर का मलजल भरा होने के कारण आने-जाने वालों की सड़क पर गड्ढे का अंदाजा नहीं मिल पा रहा है जिससे आज सुबह सेवापुरी गांव से सन्तोष यादव मोटरसाइकिल पर दोनों तरफ बाल्टी में दूध लेकर ज्यों ही भट्ठी गांव खस्ताहाल सड़क पर पहुंचे कि गिर पड़े जिससे लगभग 35 लीटर दूध गन्दे पानी में गिरकर बर्बाद हो गया।

आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग 2 करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।


Leave a Reply