डीएमएफ फण्ड से बदलेगी जनपद की तस्वीर, नदियों—झीलों का होगा कायाकल्प, स्कूल बनेंगे स्मार्ट
पहुज-सुखनई संरक्षण, मेडिकल कालेज सुधार और सड़क निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने के दिये निर्देश
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) फंड से जनपद में विकास की नई इबारत लिखने की तैयारी शुरू हो गई है। जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में आयोजित जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की बैठक में जल संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क निर्माण से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों पर सहमति बनी। बैठक में पहुज नदी, सुखनई नदी, बड़वार झील एवं टहरौली तालाब की क्षमता वृद्धि और जल संचयन के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के साथ जनता को लंबे समय तक लाभ पहुंचाने वाले जनोपयोगी कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। डीएमएफ फंड से प्रतापपुरा-धनौरा एवं पनारी संपर्क मार्ग के निर्माण व सुदृढ़ीकरण की डीपीआर बनाने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सड़कें ऐसी बनें जो भारी वाहनों के दबाव में भी खराब न हों और पांच साल का अनुरक्षण भी डीपीआर में शामिल किया जाए। बैठक में सैनिक स्कूल के लिए पेयजल आपूर्ति योजना, नगर क्षेत्र के विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और माध्यमिक विद्यालयों की बाउंड्री वॉल निर्माण के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। विधायक सदर रवि शर्मा और विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा के प्रस्तावों पर डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं के आधुनिकीकरण तथा सभी सरकारी अस्पतालों में सोलर सिस्टम से विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी सहमति बनी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







