उद्यमियों की समस्याओं पर डीएम हुये सख्त
बोले— विकास की रफ्तार में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। जनपद में औद्योगिक विकास को गति देने और उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला उद्योग बंधु समिति एवं व्यापार बंधु समिति की बैठक में अधिकारियों और बैंकर्स को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई तय होगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि बुन्देलखण्ड क्षेत्र का चहुंमुखी विकास औद्योगिक विकास से ही संभव है। प्रदेश सरकार बुन्देलखण्ड में उद्योगों को बढ़ावा देने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ऐसे में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक उद्यमियों तक पहुंचना चाहिए। जिलाधिकारी ने बैंकर्स को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं ओडीओपी वित्तीय सहायता योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों को अनावश्यक लंबित न रखने की चेतावनी दी। योजनाओं के तहत युवाओं को समय पर ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में स्टैंडअप इंडिया योजना की समीक्षा करते हुए महिला एवं अनुसूचित जाति वर्ग के लाभार्थियों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। वहीं ओडीओपी वित्तपोषण योजना में लक्ष्य के सापेक्ष अधिक धनराशि वितरण की जानकारी भी प्रस्तुत की गई। उद्योग बंधु बैठक में उद्यमियों ने अपनी समस्याएं भी रखीं। बिजौली ग्रोथ सेंटर में 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन शिफ्टिंग, आवासीय परिसर की मूलभूत समस्याएं तथा जल निगम की धीमी कार्यप्रणाली को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

