Sunday, June 7, 2026
HomeTrendingडीएम बोले— पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

डीएम बोले— पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

-

  • डीएम बोले— पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

  • बैंकों, विद्युत विभाग एवं वेंडर्स को दी सख्त समय सीमा

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई, (जालौन)। जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत समीक्षा बैठक कर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने योजना के क्रियान्वयन में संबंधित बैंकों, विद्युत विभाग एवं वेंडर्स को तय समयसीमा में सभी लंबित कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान बताया गया कि बैंक स्तर पर योजना के कुल 797 आवेदन लंबित हैं। जिलाधिकारी ने बैंकवार प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर लंबित आवेदनों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, पंजाब एंड सिंड बैंक, आईडीबीआई बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक तथा बैंक ऑफ महाराष्ट्र को निर्देश दिए कि 3 दिवस के भीतर सभी लंबित प्रकरणों का निस्तारण कर उसकी सूचना लीड बैंक अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी नेडा को उपलब्ध कराई जाय।
वेंडर्स द्वारा नेट मीटरिंग में हो रही देरी की समस्या उठाए जाने पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि 168 लंबित उपभोक्ताओं की नेट मीटरिंग की प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर पूर्ण की जाए। आमजन को योजना का लाभ समयबद्ध तरीके से मिलना चाहिए और किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब बर्दाश्त किया जाएगा।जिलाधिकारी ने परियोजना अधिकारी नेडा को निर्देशित किया कि 29 मई को अपराह्न 3 बजे वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित कर बैंक शाखा प्रबंधकों एवं विद्युत विभाग के लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा की जाए। साथ ही प्रत्येक विकास खंड के एक ग्राम एवं प्रत्येक नगर क्षेत्र के एक वार्ड को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से संतृप्त करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इसके लिए वेंडर्स को क्षेत्रवार जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। वेंडर्स स्तर पर 119 उपभोक्ताओं के सोलर प्लांट स्थापना कार्य लंबित हैं।
जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी लंबित सोलर प्लांट एक सप्ताह के भीतर स्थापित किए जाएं। साथ ही चेतावनी दी कि ऋण स्वीकृत होने के तीन दिवस के भीतर उपभोक्ता के घर पर सोलर प्लांट स्थापित होना चाहिए, अन्यथा संबंधित वेंडर्स के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम एवं द्वितीय, जिला अग्रणी प्रबंधक, विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक, क्रेडिट इंचार्ज, यूपीनेडा के पंजीकृत वेंडर्स उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular