HomeTrendingट्रैफिक जाम को लेकर डीएम ने 14 मई तक सड़कों को दुरूस्त...

ट्रैफिक जाम को लेकर डीएम ने 14 मई तक सड़कों को दुरूस्त करने का दिया अल्टीमेटम

  • ट्रैफिक जाम को लेकर डीएम ने 14 मई तक सड़कों को दुरूस्त करने का दिया अल्टीमेटम

  • अतिक्रमण हटेगा, पार्किंग सुधरेगी, एनएचएआई-नगर निगम-पीडब्ल्यूडी को सख्त निर्देश

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। महानगर में बढ़ती जाम की समस्या को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 14 मई तक शहर की प्रमुख सड़कों को दुरुस्त कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने एनएचएआई,नगर निगम और लोक निर्माण विभाग को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि शहर वासियों को जाम से मुक्ति दिलाना प्राथमिकता है और इसके लिए अतिक्रमण हटाने के साथ पार्किंग व्यवस्था को भी व्यवस्थित करना होगा। उन्होंने मेडिकल बाईपास, रक्सा बाईपास, सखी के हनुमान मंदिर अंडरपास समेत कई प्रमुख मार्गों पर खराब सड़कों, गड्ढों और संकरी लेन को जाम का मुख्य कारण बताते हुए संबंधित विभागों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। विशेष रूप से मेडिकल कॉलेज के सामने और बाईपास मार्गों पर क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक कर आवागमन सुगम बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही डिवाइडर टूटने, बिजली के खंभों और अव्यवस्थित होर्डिंग्स के कारण हो रही परेशानी को भी दूर करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अतिक्रमण हटाने और शहर में सुनियोजित पार्किंग व्यवस्था लागू करने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे दीर्घकालिक योजना बनाकर यातायात व्यवस्था को स्थायी रूप से बेहतर बनायें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read