टीकाकरण केन्द्रों का डीएम ने लिया जायजा
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। टीकाकरण कार्यक्रमों की गुणवत्ता का जायजा लेने हेतु जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने विभिन्न टीकाकरण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने आशा कार्यकर्ताओं से उनके क्षेत्र में चिन्हित नवजात शिशुओं एवं गर्भवती महिलाओं की जानकारी ली तथा निर्देशित किया कि प्रत्येक आशा कार्यकर्ता के पास एक व्यवस्थित रजिस्टर होना चाहिए, जिसमें गर्भधारण के समय से लेकर प्रसव तथा उसके पश्चात शिशु को लगाए जाने वाले सभी टीकों का सम्पूर्ण विवरण दर्ज रहे। उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे एवं गर्भवती महिला की जानकारी होनी चाहिए जिससे कोई भी लाभार्थी टीकाकरण एवं स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रह जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नियमित रूप से सैम एवं मैम श्रेणी के बच्चों की जांच एवं सतत निगरानी की जाए। बच्चों के पोषण स्तर की भी नियमित समीक्षा की जाय, ताकि कुपोषण की स्थिति को समय रहते चिन्हित कर आवश्यक उपचार एवं सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में ड्यू लिस्ट के अनुसार लाभार्थियों को समय से सूचना देकर टीकाकरण केंद्रों तक लाने की व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, एसडीएम नवाबगंज गुंजिता अग्रवाल, डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव सिंह, डीपीओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA






