मल्हनी विस उपचुनाव को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण | #TEJASTODAY
मल्हनी विस उपचुनाव को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण | #TEJASTODAY
जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश सिंह ने 367-मल्हनी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना हेतु नवीन सब्जी मण्डी का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ नवीन सब्जी मण्डी को मतगणना स्थल बनाये जाने हेतु विचार-विमर्श करते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश दियेे।
जिलाधिकारी ने कहा कि मतगणना हेतु सारी तैयारियां कर ली जायं तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायं। 367-मल्हनी विधानसभा का 9 अक्टूबर को निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जाएगी। 16 अक्टूबर को नाम निर्देशन, 17 अक्टूबर को नाम निर्देशन की जांच, 19 अक्टूबर को नाम वापसी, 3 नवंबर को मतदान तथा 10 नवंबर को मतगणना की जाएगी। संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया 12 नवंबर के पूर्व पूर्ण कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि मल्हनी विधानसभा निर्वाचन हेतु कुल 554 मतदेय स्थल, 237 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें