Sunday, March 8, 2026
Homeगोण्डाडीएम ने की जनपद के एक्स-रे संचालक एवं टेक्निशियन के साथ बैठक

डीएम ने की जनपद के एक्स-रे संचालक एवं टेक्निशियन के साथ बैठक

-

डीएम ने की जनपद के एक्स-रे संचालक एवं टेक्निशियन के साथ बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित 100 दिवसीय टीवी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत X-RAY प्राइवेट एवं पब्लिक पार्टनर के साथ मंगलवार को बैठक हुई जहां उन्होंने जनपद के सभी एक्स-रे संचालकों एवं एक्स-रे टेक्नीशियन के साथ बैठक कर यह अपील किया कि आप सभी लोग एक सहयोग के रूप में जनपद के कम से कम 25 से 30 टीवी मरीजों का प्रतिदिन नि:शुल्क एक्स-रे जरूर करें। यदि वह मरीज बीमारी से ग्रसित है तो उसकी सूचना सीएमओ कार्यालय जिला अस्पताल को जरूर दें एवं मरीज के मोबाइल पर उसका अपडेट जरूर भेज दें। साथ ही उन्होंने सभी लोगों को यह भी अवगत कराया है कि जिन-जिन लोगों द्वारा टीवी के मरीजों को गोद लिया गया है, वह सभी लोग टीबी मरीजों को पोषण पोटली समय से जरूर दें।
बैठक में जनपद के एक्सरे एवं पब्लिक पार्टनर के साथ बैठक कर जनपद के सभी टीवी मरीजों के एक्सरे होने के संबंध में बैठक कर उनको अवगत कराया गया कि जनपद के टीबी मरीजों को शत—प्रतिशत गोद लिया जाय। साथ ही उनके उपचार पर विशेष ध्यान दिया जाय। टीबी मरीजों के एक्सरे कर उनको इस बिमारी से मुक्त कराया जाय। उन्होंने यह भी बताया कि इस बिमारी तथा उपचार के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाय, ताकि लोगों को टीबी की बीमारी से पूरी तरह से मुक्त कराया जा सके। बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि टीबी के मरीजों को उपचार तथा दवा का बराबर सेवन करने के संबंध में भी उनको जागरूक किया जाय।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रश्मि वर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आदित्य वर्मा, डीसीपीएम डा. आरपी सिंह, सीएचसी अधीक्षक छपिया, बेलसर, परसपुर, इटियाथोक, खरगूपुर, नवाबगंज सहित जनपद के समस्त एक्सरे संचालक एवं एक्सरे टेक्निशियन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

सीएचसी अधीक्षकों को जिलाधिकारी का सख्त निर्देश

सीएचसी अधीक्षकों को जिलाधिकारी का सख्त निर्देश शासन की मंशानुसार जनसामान्य को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करायेंतेजस टूडे ब्यूरो सुधीर सोनी गोण्डा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका...

गोण्डा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने की बड़ी कार्यवाही

गोण्डा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने की बड़ी कार्यवाही फेरी वालों एवं चेन पुलिंग करने वालों पर कसा शिकंजा तेजस टूडे मण्डल ब्यूरो मुसैब अख्तर गोण्डा। रेलवे सुरक्षा बल...

हिन्दी दिवस पर योग से निरोग रहने के बताये गये गुर

तेजस टूडे ब्यूरो सुधीर सोनी गोण्डा। आवास विकास स्थित प्रेरणा पार्क में हिंदी दिवस पर योग शिविर का आयोजन "योग: समाज और स्वास्थ्य" हेतु योग शिविर का...

समस्याओं का समाधान, शासन की पहचान

समस्याओं का समाधान, शासन की पहचान डीएम ने जनसुनवाई में दिखायी कार्यकुशलता तेजस टूडे ब्यूरो मुसैब अख्तर गोण्डा। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी ने शनिवार...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular