थाना दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं
भूमि विवादों के तत्काल निस्तारण के दिये निर्देश
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। थाना समाधान दिवस के अंतर्गत जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने थाना सफदरगंज पहुंचकर आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र में लंबित भूमि विवादों को चिन्हित करते हुए मौके पर जाकर तत्काल निस्तारण करें। थाना दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीमों को मौके पर भेजकर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। जाटा बरौली निवासी सुमित्रा उर्फ कंचना एवं रसौली निवासी रामहेत के मध्य विवाद, तिवारी का पुरवा निवासी आरती तिवारी एवं सरोज तिवारी के मध्य विवाद, अम्बौर निवासी शिवा एवं रमेश से संबंधित प्रकरण तथा पंडरा निवासी निर्भय सिंह एवं दारा सिंह के मध्य विवाद के संबंध में मौके पर जाकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पहले के थाना दिवसों में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर एसडीएम नवाबगंज गुंजिता अग्रवाल, तहसीलदार नवाबगंज भूपेंद्र विक्रम सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना सफदरगंज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



