Tuesday, June 9, 2026
HomeTrendingअवैध खनन पर डीएम—एसपी सख्त

अवैध खनन पर डीएम—एसपी सख्त

-

  • अवैध खनन पर डीएम—एसपी सख्त

  • कहा— स्रोत पर ही रोको अवैध खनन व परिवहन, टास्क फोर्स करेगी संयुक्त कार्यवाही

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई, (जालौन)। जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में कानून व्यवस्था एवं जनपद स्तरीय टास्क फोर्स समिति की उच्चस्तरीय बैठक कर अवैध खनन, ओवरलोडिंग और बिना रॉयल्टी परिवहन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जनपद में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अवैध खनन एवं अवैध परिवहन से संबंधित शिकायतों पर तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध प्रभावी विधिक कार्रवाई की जाए। उन्होंने सख्त तेवर अपनाते हुए निर्देश दिए कि खनन पट्टा क्षेत्रों की आकस्मिक निगरानी अब ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को तुरंत चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही की जा सके।
उन्होंने तहसील स्तरीय टास्क फोर्स समितियों को सक्रिय करते हुए निर्देश दिए कि स्रोत स्थल पर पहुंचकर अवैध खनन एवं परिवहन को रोका जाए। ओवरलोडिंग, बिना रॉयल्टी एवं एनआर वाहनों पर कठोर कार्रवाई करते हुए कहा गया कि यदि कोई वाहन 3 बार अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसे ब्लैकलिस्ट करते हुए सीज एवं स्क्रैप कराने की कार्रवाई की जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी अधिकारी अकेले चेकिंग नहीं करेगा। समस्त कार्रवाई टास्क फोर्स समिति द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी जिससे जांच में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं गुणवत्ता बनी रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्रवाई पूरी दक्षता एवं समन्वय के साथ हो, ताकि जनपद में अवैध परिवहन पर पूर्णत: अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि किसी बालू पट्टा धारक की अवैध खनन में संलिप्तता पाई जाती है तो उसके विरुद्ध सख्त विधिक कार्रवाई करते हुए पट्टा निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी अमल में लाई जाय।
तहसील स्तरीय टास्क फोर्स समितियों की कार्रवाई की निगरानी हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी, आईपीएस एवं एडीएम नमामि गंगे प्रेमचंद मौर्य को जनपद प्रभारी नामित किया गया है। दोनों अधिकारियों को लगातार इनपुट एकत्र कर अवैध खनन में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कालपी स्थित यमुना पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य के दृष्टिगत वैकल्पिक यातायात व्यवस्था की भी समीक्षा किया। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि लगातार निगरानी रखी जाय, ताकि किसी भी स्थिति में जाम की समस्या उत्पन्न न हो और आमजन को आवागमन में असुविधा का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी, प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप यादव, समस्त उपजिलाधिकारी, सीओ आदि सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular