मण्डलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी आयोजित

  • मण्डलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी आयोजित

तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
लखीमपुर खीरी। खरीफ अभियान 2026-27 की तैयारियों एवं कृषि विकास रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हेतु राज्य ब मंडलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी 2026 लखनऊ में राज्य कृषि मंत्री मुख्य अतिथि ब कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई। खरीफ फसलों के उत्पादन, उत्पादकता वृद्धि, कृषि निवेशों की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था, किसान हितकारी योजनाओं एवं नवीन कृषि तकनीकों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद में खरीफ वर्ष 2026-27 हेतु धान, मक्का, अरहर, उड़द, मूंगफली एवं तिल सहित विभिन्न फसलों के क्षेत्रफल एवं उत्पादकता में वृद्धि हेतु कार्ययोजना तैयार की गई है।
कृषि निवेश व्यवस्था के अंतर्गत बीज, उर्वरक एवं कृषि रक्षा रसायनों की उपलब्धता को अवगत कराते हुए किसानों को समय से गुणवत्तायुक्त बीज एवं उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने एवं किसानों को सुगमता से वितरण सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।बैठक में फसली ऋण एवं किसान क्रेडिट कार्ड वितरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को लक्ष्यपूर्ति हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही कृषि यंत्रीकरण योजनाओं, फार्मर रजिस्ट्री एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की प्रगति पर भी चर्चा की गई।
प्राकृतिक खेती, एफपीओ आधारित कृषि विकास, सूक्ष्म सिंचाई, एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन (IPM) तथा ड्रैगन फ्रूट एवं केला रेशा आधारित परियोजनाओं जैसे नवाचारों को जनपद में कृषि आय वृद्धि के सफल उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया गया। गोष्ठी में यह भी निर्णय लिया गया कि सूखा एवं बाढ़ संभावित क्षेत्रों हेतु पूर्व तैयारियां सुनिश्चित की जाएंगी तथा किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन समय-समय पर उपलब्ध कराया जाएगा। जनपद के किसानों से अपील की गई कि वे विभागीय योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाते हुए वैज्ञानिक एवं आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर उत्पादन एवं आय में वृद्धि करें। उक्त बैठक में उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA