Wednesday, June 10, 2026
HomeTrendingसड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिये जिलाधिकारी की बड़ी पहल

सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिये जिलाधिकारी की बड़ी पहल

-

  • सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिये जिलाधिकारी की बड़ी पहल

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
हमीरपुर। जनपद की विधानसभा हमीरपुर एवं राठ विधानसभा क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुरक्षित बनाए जाने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग द्वारा विस्तृत सुरक्षा कार्ययोजना शासन को प्रेषित की गई है। जनपद में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा आमजन की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में यह महत्वपूर्ण पहल की गई है। जनपद के अंतर्गत आने वाले समस्त राज्य मार्गों, प्रमुख जिला मार्गों, अन्य जिला मार्गों तथा ग्रामीण सड़कों का तकनीकी सर्वेक्षण कर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार विभागीय तकनीकी टीम द्वारा हमीरपुर एवं राठ विधानसभा क्षेत्रों में सभी संवेदनशील एवं दुर्घटना संभावित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है। इन चिन्हित स्थलों पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात को अधिक सुरक्षित बनाने हेतु आधुनिक सुरक्षा मानकों के अनुरूप कार्ययोजना तैयार कर शासन को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति हेतु भेजा गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश करते हुए कहा कि जनपद के नागरिकों के जीवन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि वे इस कार्ययोजना की लगातार मॉनिटरिंग करें। हमीरपुर और राठ विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले सभी संभावित दुर्घटना क्षेत्रों को चिन्हित करके वहां आधुनिकतम सुरक्षा उपकरण व संकेतक लगाने की विस्तृत कार्ययोजना शासन को भेजी गई है। शासन से बजट स्वीकृत होते ही युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कराया जाएगा, ताकि भविष्य में कोई भी अमूल्य जान सड़क हादसे का शिकार न हो।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular