Tuesday, March 10, 2026
Homeउरईजिलाधिकारी ने कोंच सीएचसी का निरीक्षण, दिये निर्देश

जिलाधिकारी ने कोंच सीएचसी का निरीक्षण, दिये निर्देश

-

जिलाधिकारी ने कोंच सीएचसी का निरीक्षण, दिये निर्देश

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र कुमार
उरई, जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति को परखा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पैथोलॉजी लैब, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, दवा भंडारण कक्ष, इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य वार्डो का दौरा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही उनके तीमारदारों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही चिकित्सा सुविधाओ के बारे में जानकारी की। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि कोई भी चिकित्सक मरीजों को बाहर की दवा न लिखे। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सभी जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और किसी भी मरीज को बाहरी मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। यदि कोई चिकित्सक अस्पताल के बाहर की दवा लिखता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ओपीडी कक्ष में निरीक्षण के दौरान चिकित्सक मरीजो का उपचार करते मिले। जिलाधिकारी ने अस्पताल में एक्स-रे मशीन का भी निरीक्षण किया। मशीन चालू अवस्था में है और ठीक से कार्य कर रही है। उन्होंने निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर और सभी वार्डो की नियमित रूप से सफाई कराई जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ज्योति सिंह, उप जिलाधिकारी न्यायिक हेमंत पटेल, सीओ देवेंद्र पचौरी, प्रभारी तहसीलदार पवन पटेल सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

नामान्तरण आवेदन आनलाइन प्रक्रिया कमी पूरी न होने पर सभी अधिशाषी

नामान्तरण आवेदन आनलाइन प्रक्रिया कमी पूरी न होने पर सभी अधिशाषी अधिकारियों के वेतन आहरण पर डीएम ने लगायी रोकतेजस टूडे ब्यूरो रविन्द्र चौधरी उरई...

धमसैनी ग्रामीणों का आरोप

धमसैनी ग्रामीणों का आरोप प्रधान के बिगड़े बोल, दलित बस्ती में काम करवाऊंगा तो उनके भाव बढ़ जायेंगे आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों ने बतायी...

शहर में गुण्डई व स्टंटबाजी पर पुलिस का शिकंजा

एसपी के सख्त निर्देश पर चला अभियान, आधा सैकड़ा वाहन चालान तेजस टूडे ब्यूरो रविन्द्र चौधरी उरई (जालौन)। शहर में जगह-जगह गुंडई, मारपीट और स्टंटबाजी की घटनाओं से...

अखिल भारत हिन्दू महासभा की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

अखिल भारत हिन्दू महासभा की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को किया सम्मानित तेजस टूडे ब्यूरो रविन्द्र चौधरी उरई (जालौन)। अखिल भारत हिन्दू महासभा की...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular