Monday, June 8, 2026
HomeTrendingसम्भावित मौसमीय परिस्थितियों को देखते हुये जिला प्रशासन अलर्ट

सम्भावित मौसमीय परिस्थितियों को देखते हुये जिला प्रशासन अलर्ट

-

  • सम्भावित मौसमीय परिस्थितियों को देखते हुये जिला प्रशासन अलर्ट

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
हमीरपुर। उष्ण लहर एवं भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन सतर्क भारत मौसम विज्ञान विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद हमीरपुर में 26 मई से 30 मई तक उष्ण लहर (लू), भीषण गर्मी, उष्ण रात्रि, मेघगर्जन, वज्रपात एवं तेज हवाओं की संभावना व्यक्त की गई है। संभावित मौसमीय परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जनहित में एडवाइजरी जारी करते हुए आमजन से सतर्कता एवं सावधानी बरतने की अपील की गई है।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि 26 एवं 27 मई को भीषण उष्ण लहर और अत्यधिक गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक, निर्जलीकरण एवं गर्मी से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। विशेष रूप से बच्चों, वृद्धजनों, गर्भवती महिलाओं, दिव्यांगजनों एवं खुले में कार्य करने वाले श्रमिकों पर इसका अधिक प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसके अतिरिक्त 28 से 30 मई के मध्य मेघगर्जन, वज्रपात तथा 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने, कमजोर संरचनाओं एवं विद्युत पोलों को क्षति पहुंचने के साथ खड़ी फसलों, बागवानी एवं सब्जी फसलों को नुकसान होने की आशंका भी व्यक्त की गई है।
प्रशासन द्वारा नागरिकों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी एवं तरल पदार्थों का सेवन करने तथा धूप में निकलते समय सिर को ढंककर रखने की अपील की गई है। लोगों को ओआरएस, छाछ, लस्सी, नींबू पानी आदि का उपयोग कर शरीर को हाइड्रेटेड रखने की सलाह दी गई है।कृषकों एवं पशुपालकों को भी विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों को खेतों में पर्याप्त नमी बनाए रखने, शाम के समय हल्की सिंचाई करने तथा सब्जियों एवं फसलों को तेज धूप से बचाने हेतु छायादार नेट आदि का उपयोग करने की सलाह दी गई है। वहीं पशुपालकों से जानवरों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने एवं दोपहर में खुले में न चराने का अनुरोध किया गया है।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील किया कि मौसम विभाग एवं प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्वास्थ्य विभाग अथवा स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें”— इसी संदेश के साथ जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग एवं जागरूकता बनाए रखने की अपील किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular