Tuesday, June 9, 2026
HomeTrendingशर्मनाक! जिला महिला मेडिकल कालेज में गर्भवती महिलाओं से अभद्रता!

शर्मनाक! जिला महिला मेडिकल कालेज में गर्भवती महिलाओं से अभद्रता!

-

  • शर्मनाक! जिला महिला मेडिकल कालेज में गर्भवती महिलाओं से अभद्रता!

  • नशे में धुत सिक्योरिटी गार्ड की करतूत, मरीजों व परिजनों को दी गालियां!

  • खाना लेकर आये तीमारदार पर उठाया हाथ, अस्पताल में मचा हड़कम्प

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। मरीजों की सुरक्षा के लिए तैनात सिक्योरिटी गार्ड ही भक्षक बन बैठा है। अस्पताल में भर्ती 3 महीने की गर्भवती महिला प्रियंका और उनके परिवार के साथ सुरक्षाकर्मी द्वारा न सिर्फ अभद्र टिप्पणी की गई, बल्कि विरोध करने पर तीमारदार के साथ मारपीट भी की गई। पीड़ित पति उपेन्द्र शुक्ला ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल की जहाँ इलाज कराने आई महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। पीड़ित उपेन्द्र शुक्ला का आरोप है कि अस्पताल में तैनात सिक्योरिटी गार्ड संतोष सिंह शराब के नशे में धुत रहता है। आरोप है कि यह गार्ड वार्ड में भर्ती गर्भवती महिलाओं और तीमारदारों पर बेहद अश्लील और गंदी टिप्पणियां करता है। हद तो तब हो गई जब रात करीब 10 बजे मरीज के चाचा खाना लेकर पहुंचे तो नशे में चूर इस गार्ड ने उनके साथ बदतमीजी की और उन पर हाथ उठा दिया। जानकारी के अनुसार प्रियंका 3 महीने की गर्भवती है। यह गार्ड रात में शराब पीकर गंदी गालियां देता है। आज मेरे चाचा खाना लाए तो उन पर हाथ उठा दिया। अगर मेरी पत्नी या बच्चे को कुछ भी होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन की होगी! इस घटना के बाद से अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में भारी आक्रोश है। पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाते हुये आरोपी गार्ड पर सख्त कार्रवाई की मांग किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular