सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
डिंपल सिंह का नया गाना “करिहैया दरद करी” हुआ रिलीज | #TejasToday
Aryan pandey मनोरंजन। भोजपुरी सिनेमा की हॉट व खुबसुरत अभिनेत्रीयो में शुमार और हमेशा अपने नये नये गानो से चर्चाओं में रहने वाली ‘डिंपल सिंह’ इस बार भी अपने नये वीडियो सॉन्ग से चर्चा में हैं। जिसके बोल हैं ‘करिहैया दरद करी’, डिंपल सिंह’ का ये गाना किसी और चैनल से नहीं बल्कि इन दिनों हर भोजपुरिया स्रोता व दर्शकों की पसंद बन चुका ‘मॉर्निंग स्टार रिकॉर्ड फगुआ भोजपुरी’ चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने के निर्माता व चैनल के मालिक ‘साहिल अम्बरसिया’ ने बताया कि यह गाना दो सखीयों के बीच के संवाद को दर्शाता हैं, जो अपने निजी जीवन के बारे में एक दूसरे से बात कर रहे होते हैं। सीधे शब्दों में कहे तो ये गाना युवा वर्ग को अत्यधिक पसंद आएगा।
वैसे तो अपनी खुबसुरती व दमदार अभिनय से युवाओं के दिलो दिमाग पर राज करने वाली ‘डिंपल सिंह’ के लाखों फैन्स हैं, जो उनके नये नये वीडियो सॉन्ग का बेसब्री से इन्तिजार करते रहते है, तो ये कहना गलत नहीं होगा कि ‘डिंपल सिंह’ के लाखों फैन्स का इंतजार निर्माता “साहिल अम्बरसिया” ने खत्म कर दिया है, जी हाँ निर्माता “साहिल अम्बरसिया” निर्मित व डिंपल सिंह स्टारर वीडियो सॉन्ग ‘करिहैया दरद करी’ ‘मॉर्निंग स्टार रिकॉर्ड फगुआ भोजपुरी’ चैनल से रिलीज हो चुका है। इस गाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री डिंपल सिंह ने बताया की मेरा ये गाना वाकई मे शानदार हैं। हमने इस गाने पर काफी मेहनत की है। जिससे ये दर्शकों को पसंद आ सके और मैं उम्मीद करती हूँ की मेरा ये गाना दर्शकों को जरूर इन्टरटेनमेन्ट करेगा।
इस शानदार गाने के गीतकार ‘विवेक गाजिपुरी’ के लिखे इस गीत को अपने स्वरों में सजाया हैं भोजपुरी के सुप्रसिद्ध व स्टार गायिक ‘अंतरा सिंह प्रियंका’ ने जिनका हर गाना सुपरहिट साबित होता है और उम्मीद है कि इस बार भी इनका ये गाना सुपरहिट साबित होगा तथा इसके म्यूजिक डायरेक्टर “साजन मिश्रा” हैं। आप सभी को बताते चले की इससे पहले भी इस चैनल से कई स्टार अभिनेत्रीयों के गाने और वीडियो हिट हो चुके है। जिसमे ‘आकांक्षा दुबे’ स्टारर वीडियो सॉन्ग ‘कमर के तिल’, ‘शुभी शर्मा’ स्टारर वीडियो सॉन्ग ‘धीरे धीरे खरच करा’ और ‘डिपल सिंह’ का गाना ‘आवा डाल द न पानी’ शुमार हैं, जो पहले से ही इस चैनल से हिट हो चुका है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि डिंपल सिंह के इस नये गाने को दर्शक कितना पसंद करते हैं।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट