Thursday, April 16, 2026
Homeगोण्डादेवीपाटन मण्डल का पहला प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबन्धन केन्द्र सक्रिय, 75 कुंतल कचरे...

देवीपाटन मण्डल का पहला प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबन्धन केन्द्र सक्रिय, 75 कुंतल कचरे का निस्तारण पूरा

-

देवीपाटन मण्डल का पहला प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबन्धन केन्द्र सक्रिय, 75 कुंतल कचरे का निस्तारण पूरा

पुनर्चक्रित प्लास्टिक का उपयोग सड़क निर्माण में करने की तैयारी, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को मिलेगा बढ़ावा
तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। देवीपाटन मंडल के पहले प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र ने अब तक 75 कुंतल प्लास्टिक कचरे का सफलतापूर्वक निस्तारण कर दिया है। इस कचरे में सिंगल यूज़ प्लास्टिक और प्लास्टिक की बोतलें शामिल थीं। निस्तारित प्लास्टिक कचरे का उपयोग अब PWD, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग और जिला पंचायत द्वारा सड़क निर्माण में किया जाएगा। इसके लिए कवायत शुरू कर दी गई है। यह पहल न केवल जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि इससे पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान को भी मजबूती मिली है।

——इनसेट——
प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबन्धन केन्द्र: उद्देश्य और कार्यप्रणाली
यह केंद्र स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत स्थापित किया गया है और 4R सिद्धांत– Refuse, Reduce, Reuse, Recycle के आधार पर कार्य करता है। रिसाइकिल योग्य प्लास्टिक को स्क्रैप डीलरों के माध्यम से पुनः उपयोग में लाया जाता है। गैर-रीसाइक्लेबल प्लास्टिक को विखंडित कर सड़क निर्माण और सीमेंट उद्योगों में इस्तेमाल किया जाता है।

——इनसेट——
जिलाधिकारी ने की अपील
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा, “यह केंद्र प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन का एक बेहतरीन उदाहरण है। हम सभी को प्लास्टिक कचरे के सही निस्तारण में सहयोग करना चाहिए, ताकि हमारा जिला स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बन सके।”

——इनसेट——
रोजगार के अवसर और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
इस केंद्र से न केवल प्लास्टिक कचरे का सही निस्तारण हो रहा है, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील किया कि वे प्लास्टिक कचरे को इधर-उधर फेंकने की बजाय इसे सही तरीके से डिस्पोज करें और इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग दें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

सीएचसी अधीक्षकों को जिलाधिकारी का सख्त निर्देश

सीएचसी अधीक्षकों को जिलाधिकारी का सख्त निर्देश शासन की मंशानुसार जनसामान्य को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करायेंतेजस टूडे ब्यूरो सुधीर सोनी गोण्डा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका...

गोण्डा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने की बड़ी कार्यवाही

गोण्डा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने की बड़ी कार्यवाही फेरी वालों एवं चेन पुलिंग करने वालों पर कसा शिकंजा तेजस टूडे मण्डल ब्यूरो मुसैब अख्तर गोण्डा। रेलवे सुरक्षा बल...

हिन्दी दिवस पर योग से निरोग रहने के बताये गये गुर

तेजस टूडे ब्यूरो सुधीर सोनी गोण्डा। आवास विकास स्थित प्रेरणा पार्क में हिंदी दिवस पर योग शिविर का आयोजन "योग: समाज और स्वास्थ्य" हेतु योग शिविर का...

समस्याओं का समाधान, शासन की पहचान

समस्याओं का समाधान, शासन की पहचान डीएम ने जनसुनवाई में दिखायी कार्यकुशलता तेजस टूडे ब्यूरो मुसैब अख्तर गोण्डा। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी ने शनिवार...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular