चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उठी भुगतान की मांग

  • चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उठी भुगतान की मांग

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
कुरारा, हमीरपुर। स्थानीय ब्लॉक में 3 माह से मानदेय न मिलने पर एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने शुरू किया कार्य बहिष्कार। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर गुरुवार से सीएचसी व पिएचसी में एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले तीन माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कुरारा ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष मयंक प्रताप की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अन्य कार्यों का बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक लंबित मानदेय का भुगतान नहीं किया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। संघ की ओर से बताया गया कि इस संबंध में 14 मई को मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर भुगतान की मांग की गई थी लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन न मिलने से परिवार चलाने, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जरूरतों को पूरा करने में दिक्कत हो रही है। धरने और कार्य बहिष्कार में डॉक्टरों, एएनएम, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, ऑटोमेट्रिस्ट सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ अनिल कुशवाहा, सौरभ सचान, देवेंद्र सिंह, मनीष सोनकर, रमेश गुप्ता, रितेश चौरसिया, सुशील कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA