पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी पर डीलर एसोसिएशन ने की प्रतिक्रिया

  • पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी पर डीलर एसोसिएशन ने की प्रतिक्रिया

  • कहा— फैसला आर्थिक सन्तुलन के लिये जरूरी

तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। पेट्रोल की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी को लेकर पेट्रोलियम क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रीमियम पेट्रोल फिलिंग स्टेशन के प्रोप्राइटर एवं चंदौली जनपद पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी ने सरकार के फैसले को संतुलित और आवश्यक कदम बताया है।

शुरुआत में उपभोक्ताओं में थी चिन्ता
उन्होंने कहा कि जैसे ही पेट्रोल की कीमत बढ़ने की जानकारी सामने आई, शुरुआत में आम लोगों के बीच चिंता का माहौल बन गया था। कई उपभोक्ताओं को आशंका थी कि ईंधन के दाम में बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है जिससे घरेलू बजट और परिवहन खर्च पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। पंपों पर भी कुछ देर के लिए भीड़ देखी गई।

नियंत्रित वृद्धि से बाजार स्थिर
हालांकि उन्होंने बताया कि सरकार ने कीमतों में नियंत्रित और सीमित वृद्धि का फैसला लिया जिसके कारण स्थिति सामान्य बनी रही और बाजार में किसी तरह की अस्थिरता नहीं देखने को मिली। पैनिक बाइंग या आपूर्ति की कोई दिक्कत नहीं हुई।

आर्थिक दबाव कम करने को जरूरी कदम
उनके अनुसार अब उपभोक्ता धीरे-धीरे इस बदलाव को समझ रहे हैं और सामान्य रूप से इसे स्वीकार भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पेट्रोलियम कंपनियों पर बढ़ते आर्थिक दबाव और संभावित नुकसान को संतुलित करने के उद्देश्य से लिया गया प्रतीत होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम और डॉलर की मजबूती का असर घरेलू कीमतों पर पड़ता है।

जनहित एवं क्षेत्र की स्थिरता के लिए सही
उन्होंने सरकार के इस कदम को जनहित और आर्थिक संतुलन बनाए रखने वाला निर्णय बताते हुए कहा कि इससे पेट्रोलियम क्षेत्र की स्थिरता बनाए रखने में मदद मिलेगी। घाटे में चल रही कंपनियों को राहत मिलने से आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रहेगी। वहीं आम उपभोक्ताओं के लिए ईंधन की कीमतों में बदलाव का सीधा असर दैनिक खर्च, यात्रा और परिवहन लागत पर पड़ सकता है। ऑटो, टैक्सी और माल भाड़े में भी बदलाव की आशंका है। ऐसे में आने वाले समय में लोग कीमतों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA