Tuesday, March 10, 2026
HomeJaunpurअमरूद के पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, मचा हड़कम्प

अमरूद के पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, मचा हड़कम्प

-

अमरूद के पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, मचा हड़कम्प

सिकरारा के डगरियाव गांव की है घटना
परिजनों के मुताबिक युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी
तेजस टूडे सं.
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के डगरियाव गांव में सोमवार सुबह एक 24 वर्षीय युवक का शव उसके घर के बाउंड्री के अंदर अमरूद के पेड़ से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस शव उतरवाकर पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के परिजनों की माने तो युवक की दिमागी हालत ठीक नही थी, उसकी दवा चल रही थी।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव के राजेन्द्र प्रसाद बिंद का 24 वर्षीय इकलौते बेटे अमित बिन्द का शव घर के चहारदीवारी के अंदर अमरूद के पेड़ पर साड़ी के फंदे के सहारे लटकता पाया गया।
परिजनों के मुताबिक घर पर मृतक के अलावा उसकी दादी शांती देवी ही घर पर थी। भोर 4 बजे उसे बिस्तर पर न पाकर घर के पिछवाड़े गई तो अमित का शव अमरूद के पेड़ पर लटकता देख स्तब्ध रह गई। वह पड़ोसियों को जगाकर बताया। बताया गया कि अमित अपने पिता राजेन्द्र प्रसाद व चाचा महेंद्र बिन्द के साथ मुम्बई में रहता था। वहीं से वह बीफार्मा की पढ़ाई पूरा किया था। उसकी बहन प्रियंका भी मुंबई से कामर्स से स्नातक अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही है।अमित के चाचा महेंद्र ने बताया कि उसकी की दिमागी हालत कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी। दो माह से उसकी दवा चल रहा था। मेरे ससुराल शादी पड़ी थी तो उसे भी साथ मे ले आये, ताकि उसका मन आन—मान हो जाय। शादी के बाद वे रविवार को अपने रिश्तेदार के यहाँ जा रहे थे। अमित को भी साथ ले जाना चाहे लेकिन वह नहीं तैयार हुआ तो अकेले ही चले गये।
सोमवार सुबह 5 बजे घटना की सूचना मिली। उसके पापा राजेन्द्र व मम्मी मालती बिन्द को सूचना दे दी गई। वे भी आज ही फ्लाइट से आ जाएंगे। उक्त घटना की सूचना थानाध्यक्ष अमित सिंह को मिली तो उपनिरीक्षक आनन्द राय के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

11 मार्च को गोण्डा आयेंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही

11 मार्च को गोण्डा आयेंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाहीतेजस टूडे मण्डल ब्यूरो मुसैब अख्तर गोण्डा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती...

Jaunpur News: तहफूज-ए-कब्रिस्तान कमेटी व पंजतनी कमेटी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

तहफूज-ए-कब्रिस्तान कमेटी व पंजतनी कमेटी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. संजय शुक्ला जौनपुर। तहफ़ूज़-ए-कब्रिस्तान कमेटी व पंजतनी कमेटी ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन...

Jaunpur News: बेहतर उपज लेने वाले किसान पुरस्कार के लिये करायें पंजीकरण

बेहतर उपज लेने वाले किसान पुरस्कार के लिये करायें पंजीकरणतेजस टूडे ब्यूरो जौनपुर। भूतपूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जन्मतिथि 23 दिसंबर...

Jaunpur News: मौला अली की शहादत में सदर इमामबारगाह से निकला जुलूस, गूंजे नौहे और मातम

मौला अली की शहादत में सदर इमामबारगाह से निकला जुलूस, गूंजे नौहे और मातमतेजस टूडे सं. संजय शुक्ला जौनपुर। हज़रत इमाम अली अलै. की शहादत की...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular