श्रावस्ती में अवैध खनन के विरूद्ध की जा रही लगातार कार्यवाही
7 ट्रैक्टर ट्राली को अवैध खनन में किया गया सीज
तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से अवैध खनन के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के मार्गदर्शन में जनपद की तीनों तहसीलों में राजस्व विभाग एवं खनन विभाग द्वारा लगातार प्रवर्तन की कार्यवाही की जा रही है। इसी के तहत तहसील भिनगा के अंतर्गत 6 ट्रैक्टर ट्राली एवं जमुनहा अन्तर्गत 1 ट्रैक्टर-ट्राली अवैध मिट्ट खनन करते हुए पकड़ा गया। मौके पर ट्रैक्टर-ट्राली में मिट्टी लदा हुआ पाया गया जिसे सीज कर पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। इसी तरह अन्य जगहों पर कार्यवाही की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

