HomeTrendingशैक्षिक उत्कृष्टता के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों से छात्रों को जोड़ना...

शैक्षिक उत्कृष्टता के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों से छात्रों को जोड़ना विवि का मुख्य उद्देश्य: कुलपति

-

  • शैक्षिक उत्कृष्टता के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों से छात्रों को जोड़ना विवि का मुख्य उद्देश्य: कुलपति

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में प्रवेश सत्र-2026 की विवरणिका का विमोचन कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित भव्य समारोह में किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण एवं प्राध्यापकगण आदि उपस्थित थे। कुलपति प्रो. कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रवेश विवरणिका में इस वर्ष की मुख्य विशेषताओं को स्पष्ट रूप से रेखांकित किया गया है। इसमें नए पाठ्यक्रमों का समावेश, डिजिटल प्रवेश प्रक्रिया, अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने वाले प्रावधान तथा छात्रवृत्ति योजनाओं का विस्तृत उल्लेख किया गया है। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता प्रदान करना है, बल्कि उन्हें सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों से भी जोड़ना है। विश्वविद्यालय की प्रशासनिक पारदर्शिता और दक्षता पर प्रकाश डालते हुए कुलपति ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए आधुनिक तकनीकी साधनों का उपयोग किया जा रहा है। इस वर्ष प्रवेश प्रणाली को पूर्णतः ऑनलाइन कर दिया गया है जिससे विद्यार्थियों को आवेदन करने में सुविधा होगी।
इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अंजनी मिश्र, सहायक कुलसचिव डॉ. महेश श्रीवास्तव, डॉ. सर्वेश सिंह, प्रवेश समिति के सदस्य डॉ. शिवेंद्र सिंह, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. विभा मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुसंधान कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। सभी ने इस बात पर बल दिया कि विश्वविद्यालय क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। अंत में कुलसचिव ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

जन्मदिन पर नितेश तिवारी का खास तोहफा: रिलीज हुआ भावनाओं से भरपूर गीत “तेरी शिकायतें”

जन्मदिन पर नितेश तिवारी का खास तोहफा: रिलीज हुआ भावनाओं से भरपूर गीत "तेरी शिकायतें मुंबई। संगीतकार, गायक, फिल्म निर्देशक और निर्माता नितेश तिवारी ने अपने...

Jaunpur News: 124 वर्ष पुराने सरपतहां थाने का हुआ कायाकल्प

124 वर्ष पुराने सरपतहां थाने का हुआ कायाकल्प थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह की पहल से बना स्मार्ट पुलिस स्टेशन जनसहयोग एवं नवाचार का संगम, तुलसी...

Jaunpur News: सुजानगंज में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

सुजानगंज में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजनतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय विकास खंड...

Jaunpur News: जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजनतेजस टूडे सं. विकाश यादव बक्शा, जौनपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular