कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन | #TejasToday
सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन | #TejasToday
सुल्तानपुर। प्रियंका गांधी फैंस एसोशिएशन के कैंप कार्यालय पर कांग्रेस के लोकप्रिय नेता प्रियंका गांधी का जन्मदिन केक काटकर एवं मिष्ठान का वितरण करके मनाया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष शरद श्रीवास्तव, राहुल गांधी युवा मोर्चा के अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, हामिद रायनी, वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र द्विवेदी की भागीदारी रही। वहीं इस अवसर पर सरदार परमजीत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य मकसूद आलम, सूचना के अधिकार के प्रदेश महासचिव सरदार रणजीत सिंह सलूजा, ब्राह्मण चेतना परिषद के अध्यक्ष पवन मिश्रा कटांवा, सेवादल महिला रेनू श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष कंचन सिंह, मोहसिन सलीम, मनोज शुक्ला, महेश मिश्रा, हसनैन आलम, अकरम, गुरमीत सिंह, मित्थे, साजिद, अंकित, आकाश, जगदीश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट