Jaunpur News : भाजपा भगाओ-महंगाई घटाओ के नारे के साथ कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

Jaunpur News : भाजपा भगाओ-महंगाई घटाओ के नारे के साथ कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

अमित शुक्ला
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश प्रवक्ता हृदय नारायण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने समूचे नगर में वर्तमान सरकार द्वारा केंद्र व राज्य में बढ़ती हुई लगातार महंगाई को लेकर पदयात्रा निकाली। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जिला महासचिव डा. प्रमोद के. सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने भाजपा भगाओ, महंगाई के नारे के साथ पदयात्रा की। पदयात्रा समापन पर प्रदेश प्रवक्ता हदय नारायण ने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम पर है। बढ़ती महंगाई से आम आदमी त्रस्त है।

आज महंगाई की मार से परेशान जनता कांग्रेस साथ आ गई है। इस पदयात्रा का नाम ‘भाजपाई ढोलकी पोल खोल’ रखा है। ब्लाक अध्यक्ष बालकृष्ण शुक्ला ने कहा कि जिस लोकतंत्र की स्थापना के लिए कांग्रेस ने त्याग बलिदान दिया। उसे तानाशाही ताकत समाप्त करने पर लगी हुई है। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव डा. प्रमोद के. सिंह ने बताया कि इस पदयात्रा का मकसद महंगाई और बेरोजगारी का विरोध करना है। हरीश रावत ने दावा किया कि 2022 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सत्ता में आएगी। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, जयसिंह यादव, रतन चंद, अकील अहमद, बबलू सरोज, ईश्वर चंद सरोज आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent