बिजली कटौती से नाराज कांग्रेसियों ने अभियंता को घेरा

  • बिजली कटौती से नाराज कांग्रेसियों ने अभियंता को घेरा

तेजस टूडे ब्यूरो
राजीव जायसवाल
प्रयागराज। भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। रात भर हो रही अघोषित कटौती, लो-वोल्टेज और बार-बार फाल्ट से परेशान कांग्रेसियों का गुस्सा अब सड़कों पर उतरने लगा है। शनिवार को सिविल लाइन्स एंगलो बंगाली इंटर कालेज स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर भी कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला। हालांकि मुख्य अभियंता कार्यालय पर मौजूद नही थे जिससे नाराज नेताओं ने वहीं पर प्रदर्शन शुरु कर दिया। धरने की भनक लगते ही कांग्रेसियों से वार्ता के लिये अधिशाषी अभियंता शशांक गुप्ता पहुंचे और उनकी समस्याओं को सुना। प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से शहर के अधिकांश इलाके में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। रात भर बिजली गायब रहती है जिससे लोग न सो पा रहे हैं और न पानी की व्यवस्था कर पा रहे हैं। उमस भरी गर्मी में छोटे बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे ज्यादा परेशान हैं। पार्टी प्रवक्ता हसीब अहमद ने कहा कि हर साल गर्मी से पहले बिजली विभाग तैयारी के बड़े-बड़े दावे करता है लेकिन जमीनी हकीकत हर बार लोगों को अंधेरे में छोड़ देती है। कांग्रेसियों ने शहर में बदहाल विधुत आपूर्ति को जल्द बहाल किये जाने की मांग किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी, प्रवक्ता हसीब अहमद, मनोज पासी, अरशद अली, दीपचंद्र शर्मा, मो० हसीन, लोहा सिंह पटेल, शकील अहमद, रोहित कुशवाहा, शीश अहमद, राकेश पटेल समेत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA