क्षेत्र में बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस नेत्री ने सौंपा ज्ञापन
तेजस टूडे ब्यूरो
राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। प्रदेश कांग्रेश कमेटी सदस्य/युवा नेत्री सुनीता सिंह तिलोई लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुये विभागीय अधिकारी अधिशासी अभियंता विघुत विभाग को 3 दिन का अल्टीमेटम देते हुये ज्ञापन सौंपा। जनपद में भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से परेशान जनता की आवाज उठाते हुए युवा नेत्री ने आज अपने समर्थकों के साथ मोहनगंज अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तिलोई को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने विभाग को 3 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो क्षेत्रीय जनता के साथ लोकतांत्रिक तरीके से धरना- प्रदर्शन भी किया जाएगा। सुनीता सिंह ने कहा कि 43 डिग्री तापमान में तिलोई क्षेत्र के ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में लगातार बिजली कटौती से आम जनमानस परेशान है। उन्होंने मांग किया कि क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और इस तरह कटौती पर रोक लगे जिससे आम जनमानस इस तरह की भीषण गर्मी मे अपने घरो पर चैन की सांस ले सकें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







