कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त साथियों को दी विदाई | #TEJASTODAY
कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त साथियों को दी विदाई | #TEJASTODAY
जौनपुर। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ ने कलेक्ट्रेट स्थित संयुक्त कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों श्रीमती तारा सिंह, राजेन्द्र प्रसाद यादव, त्रिभुवन यादव व मयाशंकर मिश्र का संयुक्त रूप से विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रशासनिक अधिकारी शौकत अली ने किया।
संघ के अध्यक्ष शिवमोहन श्रीवास्तव ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लम्बे सेवाकाल को सफलतापूर्वक पूर्ण किये जाने की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। उपस्थित कर्मचारियों ने अपने सेवानिवृत्त साथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम व श्रीरामचरितमानस भेंट किया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, प्रमोद कुमार यादव, राजीव कुमार श्रीवास्तव, चन्द्रेश कुमार श्रीवास्तव, बी.डी. सिंह, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, सुनील कुमार सिंह, सविता श्रीवास्तव, विमला सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन पूर्व अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने किया।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें