Tuesday, March 10, 2026
Homeबहराइचसीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

-

सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 संजय शर्मा ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भकला में चल रहे मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय की चिकित्सीय सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रभारी डा. विनोद कुमार को निर्देशित किया। सीएमओ डा. शर्मा रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडासर के बाद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भकला का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने चिकित्सालय में ओपीडी रजिस्टर, डिलीवरी रजिस्टर, उपस्थिति पंजिका, दवाखाना के साथ चिकित्सालय में उपस्थित मरीज से मिलकर दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने अधीक्षक डा. विनोद कुमार को निर्देशित किया कि चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाएं जिससे सुविधाओं में किसी प्रकार की असुविधा का सामना मरीजों को ना करना पड़े। सीएमओ ने मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के उद्देश्यों के बारे में समूर्ण जानकारी देते हुए उपस्थित लोगों में उस विषय को साझा किया उन्होंने दवाओं के रख—रखाव व व्यवस्था सहित चिकित्सालय के साफ सफाई पर संतोष व्यक्त किया तथा उपस्थित स्टाफ से स्वास्थ्य संबंधित प्रश्न करते हुए मरीज के इलाज हेतु तमाम प्रकार के जानकारी को भी दिया। इस अवसर पर प्रभारी डा. विनोद कुमार, फार्मासिस्ट रवि गुप्ता, माया राम, स्टाफ नर्स काजल जायसवाल, वंदना कुमारी, एलए संतोष कुमार, शैलेश वर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

जमीन के पैसों को लेकर खूनी खेल

जमीन के पैसों को लेकर खूनी खेल मां, बाप, बहन, दादी को होली त्यौहार का बदला रंग, बेटे ने खेली खून की होली रूपईडीहा...

न्यायाधीश राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण की अध्यक्षता में पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न

न्यायाधीश राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण की अध्यक्षता में पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्नतेजस टूडे ब्यूरो अब्दुल शाहिद बहराइच। जिला पर्यावरण प्रबन्धन कार्ययोजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में...

त्योहारों को लेकर डीएम—एसपी ने किया फ्लैग मार्च

त्योहारों को लेकर डीएम—एसपी ने किया फ्लैग मार्चतेजस टूडे ब्यूरो अब्दुल शाहिद बहराइच। होली व रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में चुस्त-दुरुस्त कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था...

सेवा का नया संगम

सेवा का नया संगम बाल रोग विशेषज्ञ डा. एहतेशाम ने 'बचपन क्लीनिक' पर ग्रहण की सदस्यतातेजस टूडे ब्यूरो अब्दुल शाहिद बहराइच। जनपद में चिकित्सा और सेवा...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular