स्वच्छ साधना सप्ताह में परिक्रमा मार्ग में की गयी सफाई

  • स्वच्छ साधना सप्ताह में परिक्रमा मार्ग में की गयी सफाई

तेजस टूडे ब्यूरो
चित्रकूट। स्वच्छ साधना सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को धर्मनगरी चित्रकूट में कामतानाथ परिक्रमा मार्ग पर व्यापक महासफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता एवं अधिशासी अधिकारी लालजी के निर्देशन में नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम एवं कामदगिरि स्वच्छता समिति के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया। यह अभियान कामतानाथ परिक्रमा मार्ग में स्थित राम दर्शन के सामने चलाया गया एवं आस—पास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई की गई। सफाई कर्मियों ने मार्ग पर फैले कूड़ा-करकट, प्लास्टिक सहित अन्य अपशिष्ट सामग्री को एकत्रित कर उसका समुचित निस्तारण किया। साथ ही परिक्रमा मार्ग को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई। कामदगिरि स्वच्छता समिति के अध्यक्ष राकेश केसरवानी ने स्वच्छता के साथ कामदगिरि परिक्रमा में प्रतिदिन सामान बेचकर कचरा फैलाने वाले दुकानदारों से अपील किया कि कचरे को मार्ग में न फैलाएं इसे व्यवस्थित कर कूडे़दान में ही डालें। जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवा कुमार ने श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कूड़ा निर्धारित स्थानों पर डालने, सिंगल यूज प्लास्टिक का कम प्रयोग करने तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छता बनाए रखने की अपील किया। श्रद्धालुओं से बंदरों को मार्ग के बीच भोजन न देने का अनुरोध भी किया गया जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रभावित न हो सके। महासफाई अभियान में जितेंद्र केसरवानी, अंकुर केसरवानी, राजेंद्र त्रिपाठी, रसूल खान, जानकी प्रसाद, विनोद, वीरेंद्र, राजेश, रवि, रामशिया, राकेश, मोनू सहित नगर पालिका परिषद के कर्मचारी, स्वच्छता कर्मी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA