दो पक्षों में हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
कुरारा, हमीरपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत झलोखर में रात को मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे, लात-घूंसे चले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला कुरारा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







