Wednesday, April 22, 2026
Homeफ़तेहपुरनगर शिक्षा अधिकारी ने कहा— तुम्हारे जैसे बहुत आते हैं मुझे ......

नगर शिक्षा अधिकारी ने कहा— तुम्हारे जैसे बहुत आते हैं मुझे … लगाने एक छात्र की टीसी के लिये निवेदनपूर्वक गये थे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता

-

नगर शिक्षा अधिकारी ने कहा— तुम्हारे जैसे बहुत आते हैं मुझे … लगाने
एक छात्र की टीसी के लिये निवेदनपूर्वक गये थे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता

फतेहपुर। नगर क्षेत्र के शिक्षाधिकारी विद्यार्थियों का जीवन आसान बनाने की जगह गुंडागर्दी पर उतारू है। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज रघुवंशपुरम में पढ़ने वाले छात्र अंश शुक्ला के स्थानांतरण प्रमाण पत्र से जुड़ी कार्यवाही नगर शिक्षाधिकारी कार्यालय से होनी थी। सारी प्रक्रिया का अनुसरण करने व सारे प्रपत्र जमा करने के बाद ही नगर शिक्षाधिकारी जिलादार सिंह प्रमाण पत्र जारी नहीं कर रहे थे। जब छात्र ने यह विषय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को बताया तो एबीवीपी के विभाग सह संयोजक हर्ष सिंह, जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी, जिला संगठन मंत्री आकर्ष मिश्रा, जिला सह संयोजक आदित्यांश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शिक्षाधिकारी जिलादार सिंह से इस विषय पर वार्ता करने पहुंचे। छात्र का पक्ष रखने का प्रयास किया तो शिक्षा अधिकारी ने कार्यकर्ताओं की बात न सुनते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करके कहा कि तुम्हारे जैसे लोग लोग रोज मुझे … लगाने आते है। मैं स्थानांतरण प्रमाण पत्र नहीं जारी करूंगा। तुमको जिससे शिकायत करनी हो, कर दो। मैं न किसी अधिकारी से डरता हूं और न ही किसी की सुनता हूं। हालांकि कुछ देर बाद परिणाम स्वरूप शिक्षाधिकारी ने बाद में छात्र का स्थानांतरण प्रमाण पत्र जारी कर दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

अमावस्या पर ओमघाट में हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान

अमावस्या पर ओमघाट में हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान तेजस टूडे ब्यूरो गुड्डन जायसवाल फतेहपुर। जिला गंगा समिति, नमामि गंगे एव गंगा बचाओ सेवा समिति द्वारा...

बिना राज्य बने विकास सम्भव नहीं: प्रवीण

बिना राज्य बने विकास सम्भव नहीं: प्रवीण एक राखी बुंदेलखण्ड के नाम अभियान के 14वें दिन खखरेरू में हुआ कार्यक्रम तेजस टूडे ब्यूरो गुड्डन जायसवाल खखरेरू/खागा (फतेहपुर)। बुंदेलखंड राष्ट्र...

भामाशाह की मनाई गई 478वीं जयन्ती

भामाशाह की मनाई गई 478वीं जयन्ती अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने विचार गोष्ठी का किया आयोजन तेजस टूडे ब्यूरो गुड्डन जायसवाल फतेहपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने...

पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई का धर्म पथ अनुकरणीय: विज्ञानानन्द सरस्वती

पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई का धर्म पथ अनुकरणीय: विज्ञानानन्द सरस्वती ओम घाट पर नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक समेत जनप्रतिनिधियों ने की गंगा आरती तेजस टूडे ब्यूरो गुड्डन जायसवाल फतेहपुर।...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular