नगर उद्योग व्यापार मण्डल ने किया पौधरोपण | #TEJASTODAY
नगर उद्योग व्यापार मण्डल ने किया पौधरोपण | #TEJASTODAY
जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल की अध्यक्षता में शिया इंटर कालेज ग्राउंड के किनारे पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि वृक्ष ही जीवन हैं। वृक्ष के बिना जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती। उन्होंने व्यवसाईयों से कम से कम एक पौधा लगाने की अपील किया।
विशिष्ट अतिथि शिया इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. अलमदार नजर ने कहा कि आज जिस प्रकार पूरे विश्व में वृक्ष की आवश्यकता है। उसमें भारत बहुत पीछे खड़ा है। इस प्रकार के कार्यक्रम से व्यापारियों में जागरूकता आएगी। प्रदेश मंत्री सोमेश्वर केसरवानी ने नगर टीम द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना किया। जिला महामंत्री रवि मिंगलानी एवं युवा जिलाध्यक्ष व युवा प्रदेश संगठन मंत्री संतोष अग्रहरि ने कहा कि वृक्ष को हमें अपने अभिभावक की तरह सम्मान देना चाहिये।
इस अवसर पर मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रजा खान, जाकिर साहब, मुन्ना लाल अग्रहरी, आनंद कुमार साहू, अनिल कुमार वर्मा, संजीव जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, अजय देवा, डीके अग्रवाल, सुरेश कुमार शर्मा, राकेश जायसवाल, हाफिज शाह, नीरज शाह, राहुल गुप्ता, अमितोश कुमार आदि उपस्थित रहे। स्वागत नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने किया। संचालन सहकोषाध्यक्ष संजीव जायसवाल एवं आभार नगर महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरि ने व्यक्त किया।