लखीमपुर मेडिकल कालेज में मुख्य राज्य सूचना आयुक्त का हुआ आगमन
जन सूचना अधिकार अधिनियम पर हुई कार्यशाला
तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
लखीमपुर खीरी। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) में शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता का आगमन हुआ। संस्थान पहुंचने पर प्रधानाचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्य राज्य सूचना आयुक्त के भ्रमण के दौरान कॉलेज प्रशासन द्वारा सूचना का अधिकार (RTI) विषय पर विशेष गोष्ठी (कार्यशाला) हुई।
इस मौके पर मुख्य राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सशक्त बनाना और व्यवस्था में पारदर्शिता लाना है। अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि नागरिकों को सूचनाएं बेहद सरलता और सुगमता से प्रदान की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने RTI से संबंधित शिकायतों के निवारण की पूरी प्रक्रिया को तय समय सीमा के भीतर संपन्न करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज में कार्यरत समस्त संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और एमबीबीएस (MBBS) के छात्रों को भी इस अधिनियम की बारीकियों से अवगत कराया गया।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता भी विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। संस्थान की प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. वाणी गुप्ता ने कहा कि सूचना आयोग का वास्तविक उद्देश्य भारत में सुशासन (Good Governance) की स्थापना करना है, ताकि हर नागरिक अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सके। गोष्ठी में मेडिकल कॉलेज के उप-प्रधानाचार्य डॉ. राजेश झिंगरान, वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. अर्पणा दीक्षित, डॉ. नीती सोलांकी और डॉ. जगभान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. इन्द्रेश राजावत ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

