डीआईओएस के निधन पर चेत नारायण ने जताया शोक | #TEJASTODAY
जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
डीआईओएस के निधन पर चेत नारायण ने जताया शोक | #TEJASTODAY
जौनपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीणमणि त्रिपाठी का कोरोना से निधन हो गया। ऐसे कर्मनिष्ठ व ईमानदार अधिकारी का जाना शिक्षा विभाग तथा शिक्षकों के लिए अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है। माध्यमिक शिक्षक संघ उनके असामयिक निधन से शोकाकुल है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया।
जनपद इकाई ने शोकसभा करके जिला विद्यालय निरीक्षक के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। शोकसभा में प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह, जिला मंत्री प्रमोद सिंह, कोषाध्यक्ष जय किशुन यादव, उपाध्यक्ष डा. प्रविंद सिंह, राम प्रकाश सिंह, जय प्रकाश सिंह मुख्य रूप से सम्मिलित रहे।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें