Tuesday, March 10, 2026
HomeJaunpurचकबन्दी लेखपाल पर हेरा—फेरी कर अपनी पत्नी के नाम रजिस्ट्री का आरोप

चकबन्दी लेखपाल पर हेरा—फेरी कर अपनी पत्नी के नाम रजिस्ट्री का आरोप

-

चकबन्दी लेखपाल पर हेरा—फेरी कर अपनी पत्नी के नाम रजिस्ट्री का आरोप

मुख्यमंत्री पोर्टल हुई शिकायत
तेजस टूडे सं.
सोनू गुप्ता
रामपुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के मलेथू गांव में चकबंदी के दौरान गांव में तैनात लेखपाल पर गांव की जमीन को हेरा—फेरी करने का आरोप सामने आया है। जानकारी के अनुसार सुरेरी क्षेत्र के मलेथू गांव में चकबंदी की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान गांव में तैनात लेखपाल रामचरण यादव पर गांव के ही ज्ञान प्रकाश ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर आरोप लगाया कि गांव पर तैनात चकबंदी लेखपाल रामचरण यादव ग्रामीणों को सड़क के किनारे चक काटने की लालच देकर धन वसूली की जा रही है। गांव की जमीन की अभिलेखों में हेरा—फेरी कर गांव की आराजी संख्या 964 जो सुरसत्ती देवी के नाम से था, उस पर मृतक सुरसत्ती अपनी भाभी प्रभावती को अपने जीते जी दान पात्र व कुछ शेष जमीन वसीयत कर दिया था।
आरोप है कि जिसे चकबंदी लेखपाल द्वारा अभिलेख में छेड़छाड़ कर प्रभावती देवी के वजाय गांव के ही किसी अन्य व्यक्ति के नाम वरासत कराकर उक्त व्यक्ति से अपनी पत्नी प्रमिला यादव के नाम रजिस्ट्री करा लिया गया जिसकी शिकायत गांव के ही पीड़ित ज्ञान प्रकाश ने चकबंदी विभाग के अधिकारी समेत मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर चकबंदी लेखपाल को गांव से हटाने व उन पर कार्रवाई किए जाने की मांग किया है। इस संबंध में चकबंदी लेखपाल रामचरण यादव ने बताया कि मैं पैसा देकर रजिस्ट्री कराया हूं। वहीं जमीन में हेरा—फेरी की बात पूछे जाने पर लेखपाल द्वारा उच्चाधिकारी के आदेश पर वरासत हुआ है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

11 मार्च को गोण्डा आयेंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही

11 मार्च को गोण्डा आयेंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाहीतेजस टूडे मण्डल ब्यूरो मुसैब अख्तर गोण्डा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती...

Jaunpur News: तहफूज-ए-कब्रिस्तान कमेटी व पंजतनी कमेटी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

तहफूज-ए-कब्रिस्तान कमेटी व पंजतनी कमेटी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. संजय शुक्ला जौनपुर। तहफ़ूज़-ए-कब्रिस्तान कमेटी व पंजतनी कमेटी ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन...

Jaunpur News: बेहतर उपज लेने वाले किसान पुरस्कार के लिये करायें पंजीकरण

बेहतर उपज लेने वाले किसान पुरस्कार के लिये करायें पंजीकरणतेजस टूडे ब्यूरो जौनपुर। भूतपूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जन्मतिथि 23 दिसंबर...

Jaunpur News: मौला अली की शहादत में सदर इमामबारगाह से निकला जुलूस, गूंजे नौहे और मातम

मौला अली की शहादत में सदर इमामबारगाह से निकला जुलूस, गूंजे नौहे और मातमतेजस टूडे सं. संजय शुक्ला जौनपुर। हज़रत इमाम अली अलै. की शहादत की...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular