डीएम—एसपी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय शान्ति समिति की बैठक
शान्तिपूर्ण ढंग से हिल-मिलकर मनायें त्योहार: जिलाधिकारी
तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। जनपद में ईदुज्जुहा (बकरीद) शान्तिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराये जाने के मद्देनजर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में केन्द्रीय शान्ति समिति की बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ मौजूद सभी संभ्रान्त नागरिकों ने आशा जताई कि पूर्व वर्षाे की भांति इस वर्ष भी जनपद में ईदुज्जुहा (बकरीद) का त्योहार भाई-चारे के साथ मनाया जायेगा। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग शान्तिपूर्ण ढंग से हिल-मिलकर त्योहार मनायें। त्योहार में कोई भी नई परम्परा न कायम की जाए, जिससे अमन-चैन को खतरा हो तथा एक-दूसरे की भावनाएं आहत हो। अमन-चैन से खिलवाड़ करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जिला प्रशासन द्वारा बकरीद त्योहार पर विद्युत, पेयजल एवं साफ सफाई आदि के व्यापक इंतजाम कराये जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिले में बिना अनुमति के कोई भी जुलूस नही निकलेगा और प्रतिबन्धित जानवरों की कुर्बानी नहीं की जायेगी। सामूहिक एवं खुले स्थानों पर कुर्बानी पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगी। धार्मिक यात्राओं/जुलूसों में अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा शान्ति समिति बैठक में तय हुए बिन्दुओं की अनदेखी करके कोई भी ऐसा कार्य जिसमें अमन-चैन में बाधा उत्पन्न होने की सम्भावना हो, करने की कोशिश करेगा तो निश्चित ही उनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने आगामी त्योहार को देखते हुए नगर निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर साफ-सफाई एवं बिजली की मुकम्मल व्यवस्था हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया है। जिन क्षेत्रों में अभी तक शान्ति समिति की बैठक नही हुई है। वहां सम्बन्धित उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार एवं थानाध्यक्षगण आपस में समन्वय बनाकर शान्ति समिति की बैठक कर लें। बैठक के दौरान यदि कोई समस्या या शिकायत आती है तो उनका सूचीबद्ध कर निराकरण भी करायें, ताकि शान्तिपूर्ण ढंग से त्योहार सम्पन्न हो सके।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी लोग बकरीद का त्योहार एक-दूसरे की भावनाओं का आदर करते हुए मिल-जुल कर मनायें। उन्होंने संभ्रान्तजनों नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि त्योहार के अवसर पर संयमित आचरण करके हिल-मिलकर त्योहार मनायें। कोई भी ऐसा कार्य न किया जाय जिससे एक-दूसरे को ठेस पहुंच रही हो। यदि कोई भी व्यक्ति अमन-चैन में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करता है तो तत्काल उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



