Monday, June 8, 2026
HomeTrendingगड्ढा खुदान में फिसड्डी विभागों पर सीडीओ सख्त, 15 जून तक शत-प्रतिशत...

गड्ढा खुदान में फिसड्डी विभागों पर सीडीओ सख्त, 15 जून तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के दिये निर्देश

-

  • गड्ढा खुदान में फिसड्डी विभागों पर सीडीओ सख्त, 15 जून तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के दिये निर्देश

  • 91 लाख पौधरोपण लक्ष्य को लेकर प्रशासन अलर्ट, जनान्दोलन बनेगा पौधरोपण अभियान

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। जनपद में वृक्षारोपण महाअभियान-2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विकास भवन सभागार में आयोजित जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने गड्ढा खुदान कार्य में शून्य प्रगति वाले विभागों पर नाराजगी जताते हुए कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने राजस्व विभाग, स्थानीय निकाय, आवास विकास, परिवहन, लोक निर्माण, विद्युत एवं रक्षा विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को 15 जून तक हर हाल में लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत गड्ढा खुदान पूरा करने के निर्देश दिये।
बैठक में बताया गया कि शासन स्तर से जनपद को इस वर्ष 91 लाख से अधिक पौधों के रोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। सीडीओ ने स्पष्ट कहा कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य में किसी प्रकार की कटौती नहीं होगी और सभी विभागों को अपनी कार्ययोजना के अनुसार तैयारियां पूरी करनी होंगी। सीडीओ ने वृक्षारोपण अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने पर जोर देते हुए कहा कि स्कूलों के बच्चों को भी पौधे देकर उन्हें संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये।
बैठक में निर्णय लिया गया कि अमृत सरोवरों, नहर किनारों और आंगनबाड़ी केंद्रों के आसपास विशेष रूप से वृक्षारोपण किया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों के पास सहजन के पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही वृक्षारोपण स्थल के कार्य से पूर्व, कार्य के दौरान एवं बाद में फोटोग्राफी अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने पौधों की सुरक्षा, सिंचाई, निराई-गुड़ाई एवं गोबर खाद के उपयोग पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने वन विभाग की पौधशालाओं से पौध ढुलान में सावधानी बरतने और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। प्रभागीय वनाधिकारी नीरज आर्य ने बताया कि वन विभाग द्वारा 97.59 लाख से अधिक पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है। उन्होंने बताया कि 83 प्रजातियों के पौधे पौधशालाओं में तैयार किए गए हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular