पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर, साथी फरार, गोवंशों को सुनसान स्थानों पर वध कर देते थे

  • पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर, साथी फरार, गोवंशों को सुनसान स्थानों पर वध कर देते थे

  • सीएचसी के पीछे गोवंश के अवशेष मिलने के बाद जांच पड़ताल में जुटी थी पुलिस

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। थाना कप्तानगंज पुलिस और कथित गोतस्करों के बीच शुक्रवार देर रात मुठभेड़ हो गई जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी के पास से अवैध तमंचा, खोखा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 12 मई 2026 को ग्राम कुशमहरा स्थित CHC छितुवा के पीछे प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने के मामले में थाना कप्तानगंज पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी प्रकरण में वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात करीब 2:20 बजे थाना कप्तानगंज पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गोकशी प्रकरण से जुड़े दो आरोपी धरौली मोड़ कूड़ा घर कुशमहरा की तरफ बाइक से आ रहे हैं और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।
सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी जबकि दूसरा फरार हो गया। घायल आरोपी की पहचान आरिफ उर्फ फुसी पुत्र यूनुस निवासी सारैन थाना अहरौला के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।फरार आरोपी की पहचान आजाद पुत्र फिरोज निवासी मेहियापार थाना अहरौला के रूप में बताई गई है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथियों के साथ प्रतिबंधित पशुओं को पकड़कर सुनसान स्थानों पर वध कर मांस की बिक्री करता था। अपराध छिपाने के लिए पशुओं के अवशेष नदी, नाले या खेतों में फेंक दिए जाते थे अथवा जमीन में गाड़ दिए जाते थे।

आरोपी पर दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस के अनुसार घायल आरोपी आरिफ उर्फ फुसी हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, चोरी, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में थाना कप्तानगंज पर गोवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA