Category: हापुड़

  • मोटी रकम वसूलने के बाद भी अस्पतालों में नहीं मिल रहा उपचार

    मोटी रकम वसूलने के बाद भी अस्पतालों में नहीं मिल रहा उपचार

    मोटी रकम वसूलने के बाद भी अस्पतालों में नहीं मिल रहा उपचार

    महिला ने तड़पकर बेटे की गोद में तोड़ दिया दम
    डॉक्टर को बुलाने की बेटा करता रहा फरियाद
    नहीं पहुंचे डाक्टर, कम्पाउण्डर के भरोसे गयी जान
    तेजस टूडे ब्यूरो
    अनिल कश्यप
    हापुड। दिल्ली रोड स्थित आनन्द बिहार में आरोग्य हॉस्पिटल में डॉक्टर की लापरवाही का मामला सामने आया है जहां डॉक्टर के लापरवाही के चलते एक बुजुर्ग महिला ने तड़पकर अस्पताल के अंदर दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले महिला शशि को उसके परिजनों ने आरोग्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया था जहां डॉक्टरों ने महिला को आईसीयू में भर्ती कर परिजनों से काफी अच्छी मोटी रकम वसूलने का काम किया था। अब बीते दो दिन से बताया जा रहा है कि महिला को आईसीयू से बाहर निकालकर अलग वार्ड में शिफ्ट कर दिया था जहां महिला की तबीयत और बिगड़ता शुरू हो गई थी।
    परिजनों का आरोप है कि महिला के मुंह से ब्लड आना शुरू हो गया था जिसके बाद उन्होंने डॉक्टरों से बार-बार विनती की कि वह उनकी माता को देख ले लेकिन डॉक्टर सुनने को तैयार नहीं थे। डॉक्टरों की जगह बार-बार कंपाउंड आकर महिला का उपचार कर रहा था जिससे लेकर परिजनों ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी जिसका नतीजा यह हुआ कि डॉक्टर के अभाव में महिला ने अस्पताल के अंदर बेटे की गोद मे तड़पकर दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और पुलिस को इसकी सूचना दी। हालांकि पुलिस के आने के बाद परिजनों ने अपने बयान पलटते हुए लिखित रूप में अस्पताल पर कोई भी कार्यवाही न करने का पत्र पुलिस को देकर मृतका के शव को अपने घर लेकर चले गये।
    इस दौरान मौके पर पहुंचे सीओ नगर जितेंद्र शर्मा ने बताया कि परिजनों का कहना है कि आवेश में आकर महिला के एक्सपायर हो जाने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दिया। अब परिवार कोई भी कार्यवाही नहीं चाहता है जिसने यह सब कुछ लिखकर दे दिया है और वह मृतक महिला को लेकर अपने घर जा रहे हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • 25 जून को मनीषा अहलावत करेंगी हापुड़ का दौरा

    25 जून को मनीषा अहलावत करेंगी हापुड़ का दौरा

    25 जून को मनीषा अहलावत करेंगी हापुड़ का दौरा

    महिलाओं के लोक कल्याण के लिये चलायी जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में करेंगी जानकारी
    तेजस टूडे ब्यूरो
    अनिल कश्यप
    हापुड़। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत का 25 जून को हापुड दौरा है। इस दौरान वह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लोक कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के सम्बंध में सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के साथ दिनांक 25 जून को प्रातः 11 बजे मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस हापुड़ में जनसुनवाई का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत पहुचेंगी। जनसुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्याओं को सुन उनका समाधान करेगी। इसके उपरान्त सदस्य द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बालिका/महिला गृह एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण भी किया जाना प्रस्तावित हुआ है जिसके लिए विभाग द्वारा निवेदन किया गया कि महिला सम्बंधित प्रकरणों की जनसुनवाई हेतु अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • मुख्यमंत्री ने गंगा एक्सप्रेस वे निर्माण कार्य का निरीक्षण कर दिये अहम दिशा निर्देश

    मुख्यमंत्री ने गंगा एक्सप्रेस वे निर्माण कार्य का निरीक्षण कर दिये अहम दिशा निर्देश

    मुख्यमंत्री ने गंगा एक्सप्रेस वे निर्माण कार्य का निरीक्षण कर दिये अहम दिशा निर्देश

    कहा— गंगा एक्सप्रेस वे से औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
    तेजस टूडे ब्यूरो
    अनिल कश्यप
    हापुड़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। यह परियोजना राज्य की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से एक है जो मेरठ से प्रयागराज तक लगभग 594 किलोमीटर लंबी होगी। इसका उद्देश्य प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों को जोड़ना है जिससे औद्योगिक, कृषि, व्यापार, पर्यटन और निवेश के नए अवसर उत्पन्न होंगे। इस दौरान विधायक हापुड़ विजयपाल आढती, विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र तेवतिया, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, धर्मेंद्र भारद्वाज एमएलसी, चंद शर्मा एएलसी, सतपाल सैनी एमएलसी/संगठन के प्रभारी मंत्रीसहित अन्य जनप्रतिनिधि व कान्ट्रैक्टर मैसर्स आई0आर0बी0 इन्फ्रास्ट्रक्चर, मैसर्स एल0एण्डटी0, मैसर्स सी0डी0एस0 के प्रतिनिधियों सहित जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    ——इनसेट——
    मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हापुड़ जिले की गढ़मुक्तेश्वर तहसील के आलमनगर बांगर गांव के समीप गंगा एक्सप्रेस वे पर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज जिसकी लम्बाई 960 मीटर है जिसका भौतिक निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, का स्थलीय निरीक्षण किया। गंगा एक्सप्रेस वे का यह पुल मेरठ के प्रारम्भिक बिन्दु से 66.85 किमी की दूरी पर है। इस दौरान आई0आर0बी0 के परियोजना निदेशक अनूप सिंह ने मुख्यमंत्री जी को गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण के विषय में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री जी ने कार्य की भरपूर प्रशंसा करते हुये समय पर गंगा एक्सप्रेसवे के सभी कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री जी ने गंगा एक्सप्रेस—वे निर्माण कार्य करने वाले श्रमिकों से मुलाकात करते हुये उनको बधाई देते हुए श्रमिकों के साथ एक ग्रुप फोटो खिंचवाई। स्थलीय निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव मनोज सिंह, सांसद अमरोहा कंवर सिंह तंवर, क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा सत्येंद्र सिसोदिया, डीआईजी मेरठ, जिलाधिकारी हापुड़ साथ रहे।

    ——इनसेट——
    गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण से लाभ
    गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण से उत्तर प्रदेश के आर्थिक परिदृश्य में बड़े बदलाव होंगे। यह एक्सप्रेस वे मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जिलों को जोड़ेगा। यह न केवल राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास को गति मिलेगी, बल्कि छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों को भी राज्य की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। इससे कृषि, व्यापार, पर्यटन और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे। छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी जिससे निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। यह परियोजना उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान करेगी और राज्य को बुनियादी ढांचे, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में अग्रणी बनाएगी।

    ——इनसेट——
    गंगा एक्सप्रेस—वे परियोजना, ग्रुप-1 (मेरठ-बदायूँ) का संक्षिप्त विवरण
    गंगा एक्सप्रेस—वे परियोजना राज्य की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से एक है जो मेरठ से प्रयागराज तक लगभग 594 किलोमीटर लंबी होगी। गंगा एक्सप्रेस—वे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जिलों को जोड़ेगा। इस परियोजना को चार भागों में पूर्ण किया जा रहा है जिसमें मेरठ से 129.70किमी तक प्रथम भाग है। इसमें प्राम्भिक बिन्दु से 66.85 किमी की दूर स्थित गंगा नदी पर 960 मीटर का दीर्घ सेतु का निर्माण हुआ है जिसका मुख्यमंत्री ने स्थलीय निरीक्षण किया।

    ——इनसेट——
    मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश
    निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के उच्चतम मानकों का पालन किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे होने चाहिए जिससे कि प्रदेश के नागरिक जल्द से जल्द इस महत्वपूर्ण परियोजना का लाभ उठा सके।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • पथ पोर्टल की छात्र-छात्राओं के जीवन में उपयोगिता एवं भूमिका पर मेला आयोजित

    पथ पोर्टल की छात्र-छात्राओं के जीवन में उपयोगिता एवं भूमिका पर मेला आयोजित

    पथ पोर्टल की छात्र-छात्राओं के जीवन में उपयोगिता एवं भूमिका पर मेला आयोजित

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अनिल कश्यप
    हापुड़। जेएमएस ग्रुप का इंस्टीट्यूशंस हापुड़ के कैंपस में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पथ पोर्टल की छात्र-छात्राओं के जीवन में उपयोगिता एवं भूमिका पर एक विशाल मेले का आयोजन हुआ। इस एकेडमिक भावे मेले का उद्घाटन मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हापुड़ रेखा नगर, विशिष्ट अतिथि सीडीओ हिमांशु गौतम, डीआईओएस डा. विनीत त्यागी, सीएमओ डा. त्यागी, जेएमएस ग्रुप का इंस्टीट्यूशंस के फाउंडर चेयरमैन राकेश सिंहल, जेएमएस ग्रुप के डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर डा. सुभाष गौतम, जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्य डा. निधि मलिक, हापुड़ जनपद के नामचीन सरकारी, अर्द्धसरकारी, प्राइवेट, माध्यमिक कॉलेज के प्रधानाचार्य, डाइट के प्राचार्य, राणा शिक्षण शिविर डिग्री कॉलेज की प्राचार्य आदि ने किया। जेएमएस ग्रुप के फाउंडर चेयरमैन राकेश सिंहल ने सभी अतिथियों का संस्थान में पधारने पर हार्दिक स्वागत किया।
    सीडीओ हिमांशु गौतम ने सभी छात्र-छात्राओं के साथ अपने अनुभवों को साझा करते हुए सिविल सर्विसेज परीक्षा के कड़े अध्ययन एवं अनुभवों के बारे में बताया। विस्तार रूप से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के समुचित ज्ञान एवं करियर काउंसलिंग के विषय पर हापुड़ की डीआईओएस एवं प्रधानाचार्य ने गहनता से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में सभी गणमान्य अतिथियों ने जेएमएस ग्रुप के ग्राउंड में भव्यता के साथ अलग-अलग कॉलेज के छात्र-छात्राओं तथा जेएमएस ग्रुप के इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी के छात्र-छात्राओं द्वारा लगाई गई एकेडमिक स्टॉल्स का निरीक्षण किया तथा छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं को देखकर सभी ने उनकी प्रशंसा करते हुये उनका उत्साहवर्धन किया।
    संस्थान के फाउंडर चेयरमैन राकेश सिंहल ने कहा कि हमेशा जेएमएस ग्रुप हापुड़ जनपद के प्रशासन को हर तरह की संभव मदद एवं संसाधन मुहैया कराने के लिए वचनबद्ध है।
    जेएमएस आईटी गाजियाबाद के मैनेजर डा. गौरव शर्मा, प्रवेश प्रभारी अंकित चौधरी, प्लेसमेंट हेड तन्वी घोरने हापुड़ कैंपस में पंख पोर्टल कार्यक्रम को आयोजित करने में अपनी अहम भूमिका निभाई। जेएमएस ग्रुप के सभी विभाग अध्यक्ष प्राध्यापक को एवं स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • रेलवे में होने वाले चुनाव में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने हासिल की जीत

    रेलवे में होने वाले चुनाव में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने हासिल की जीत

    रेलवे में होने वाले चुनाव में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने हासिल की जीत

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अनिल कश्यप
    हापुड़। रेलवे में होने वाले चुनाव में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने मुरादाबाद मंडल में 50 प्रतिशत वोट प्राप्त करके भारी बहुमत से एक तरफ जीत हासिल की। नॉर्दर्न रेलवे मेंशन यूनियन को 6984 वोट मिले जबकि विपक्षी यूनियन को 26 प्रतिशत वोट मिला। इसी उपलक्ष्य में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारी ने ढोल बजाकर विजय जुलूस निकाला व सभी रेलवे कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। गढ़ से लेकर महरौली तक सभी स्टेशनों पर मिठाई बांटी गयी जिसमें नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन परिवार के पदाधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • डीएम ने आंगनवाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण

    डीएम ने आंगनवाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण

    डीएम ने आंगनवाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अनिल कश्यप
    हापुड़। जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने आंगनवाड़ी केन्द्र बछलौता व उच्च प्राथमिक (कम्पोजिट) विद्यालय, बछलौता, विकास खण्ड व जनपद हापुड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आंगनवाड़ी केन्द्र परिसर में सफाई व्यवस्था, रसोई घर, कक्षाओं की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बच्चों के लिए आहार बनाने की सामग्री की जांच करते हुए रसोईया को निर्देशित किया कि बच्चों को शुद्ध व गर्म भोजन कराया जाएं। सर्दियों के मौसम में बच्चों को विशेष रूप से पोष्टिक आहार कराया जाएं। इस दौरान डीएम ने कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए बच्चों से शिक्षा एवं खानपान से सम्बंधित वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बच्चों से ब्लैक बोर्ड पर लिखवाया और उनसे किताबें भी पढ़वाई। साथ ही उन्होंने बच्चों से शिक्षा एवं आहार के सम्बंध में भी जानकारी प्राप्त की जिस पर बच्चों ने कहा कि उन्हें उनकी शिक्षिका बहुत प्रेम से पढ़ाती हैं और भोजन भी प्रतिदिन समय से व अच्छा मिलता है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • 21 दिसम्बर को होगा राष्ट्रीय सैनिक संस्था का राष्ट्रीय अधिवेशन: ज्ञानेन्द्र त्यागी

    21 दिसम्बर को होगा राष्ट्रीय सैनिक संस्था का राष्ट्रीय अधिवेशन: ज्ञानेन्द्र त्यागी

    21 दिसम्बर को होगा राष्ट्रीय सैनिक संस्था का राष्ट्रीय अधिवेशन: ज्ञानेन्द्र त्यागी

    राष्ट्रीय अधिवेशन में भारत के रक्षा मंत्री भी कर सकते हैं शिरकत
    तेजस टूडे ब्यूरो
    अनिल कश्यप
    हापुड़। राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई हापुड़ के तत्वावधान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला बिग्रेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी के नेतृत्व में बैठक का आयोजन हुआ जहां संस्था के प्रदेश प्रवक्ता व हापुड़ के जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी ने बताया कि 21 दिसंबर को सहिबाबाद में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल टी०पी० त्यागी (वीर चक्र) के नेतृत्व में राष्ट्रीय सैनिक संस्था का 17वां राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है। मुख्य अतिथि उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह होंगे। पावन चिंतन धारा के संस्थापक डा. गुरु पवन सिन्हा आन्ध्र प्रदेश सरकार, स्कोडा ग्रुप व लोहिया ग्रुप के सलाहकार राजन छिब्बर, क्लाइड ग्रुप आफ होटल्स के अध्यक्ष विजय कपूर, आर्डनेन्स कॉर्प्स के पूर्व प्रभागीय अधिकारी मेजर जनरल मोहन लाल कपूर और तिरकित थाईलैंड के पूर्व मंत्री पद्मश्री डा. चिरपत बतौर विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व शांति केन्द्र व अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य डा. लोकेश मुनि व संचालन राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय सचिव गौरव सेनानी राजेन्द्र बगासी करेंगे। जिला सचिव मुकेश प्रजापति ने बताया कि 20 प्रदेशों से राष्ट्रीय सैनिक संस्था के 5 सौ से अधिक शीर्ष पदाधिकारी राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने जा रहे हैं। मुकेश त्यागी ने कहा कि देश की वर्तमान स्थिति में युवाओं को प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण देने का काम राष्ट्रीय सैनिक संस्था कर रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला बिग्रेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी ने बताया कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था जैसा चौबीस वर्षो पुराना, पंजीकृत, अराजनैतिक, धवल चरित्र और निष्कलंक दूसरा कोई संगठन नहीं है जिसमें पूर्व सैनिक, संत, किसान और देशभक्त शामिल हों।
    महिला ब्रिगेड की जिलाध्यक्ष मोनिका त्यागी ने बताया कि इस अधिवेशन का केन्द्र बिंदु राष्ट्रीय एकीकरण में शहीदों का योगदान होगा। युवा कमांड के जिलाध्यक्ष तरुण ध्यानी ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन में हापुड़ से 31 पदाधिकारियों का दल सहिबाबाद राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेगा। प्रदेश प्रवक्ता व हापुड़ के जिला ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शिरकत कर सकते हैं। फिलहाल उनकी स्वीकृति अपेक्षित है। बैठक में जिला संरक्षक शशांक मुनि त्यागी, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, जिला सूचना प्रसारण मंत्री श्याम वर्मा, तहसील अध्यक्ष सतबीर प्रधान, पूर्व जिला सचिव विजय वर्मा, जिला कार्यालय अधीक्षक दिपिका त्यागी व राकुमार वर्मा मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • लीगल एण्ड डिफेन्स काउंसिल के लिये प्रेषित करें प्रार्थना-पत्र: भूपेन्द्र प्रताप

    लीगल एण्ड डिफेन्स काउंसिल के लिये प्रेषित करें प्रार्थना-पत्र: भूपेन्द्र प्रताप

    लीगल एण्ड डिफेन्स काउंसिल के लिये प्रेषित करें प्रार्थना-पत्र: भूपेन्द्र प्रताप

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अमित त्रिवेदी
    हरदोई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में तथा अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में जिला कारागार हरदोई में संविधान दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अपर जिला जज द्वारा कारागार प्रशासन व जिला कारागार के बंदियों के साथ संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया गया तथा बंदियो को संविधान के विषय में विस्तार से बताया गया। तत्पश्चात अपर जिला जज द्वारा शिविर में उपस्थित बन्दियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकरी प्राप्त की गई तथा बंदियो से खान-पान के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। अपर जिला जज ने बंदियों से कहा कि धैर्य बनाये रखे और अपने मुकदमे की पूर्ण जानकारी अपने अधिवक्ता से ले। जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया कि बंदियों की समस्यायों के समाधान के लिए लीगल एड डिफेन्स काउंसिल से निःशुल्क विधिक सहायता के लिए प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रेषित करें। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार अधीक्षक सतीश चंद्र त्रिपाठी डिप्टी जेलर ओमकार पांडेय, नरेश चंद्र, सुखलाल लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार मिश्र, देवेन्द्र कुमार सिंह, पवन गुप्ता व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • वृद्धाश्रम अल्लीपुर में वरिष्ठ नागरिक दिवस पर लगा विधिक जागरूकता शिविर

    वृद्धाश्रम अल्लीपुर में वरिष्ठ नागरिक दिवस पर लगा विधिक जागरूकता शिविर

    वृद्धाश्रम अल्लीपुर में वरिष्ठ नागरिक दिवस पर लगा विधिक जागरूकता शिविर

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अमित त्रिवेदी
    हरदोई। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेन्द्र प्रताप ने बताया कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजकुमार सिंह के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में वृद्धाश्रम अल्लीपुर का निरीक्षण किया गयातथा वरिष्ठ नागरिक दिवस पर माता-पिता का भरण-पोषण एवं वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार अधिनियम 2007 विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। अपर जिला जज ने वृद्धाश्रम अल्लीपुर में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुये कहा कि अपने जीवन मे उत्साह बनाये रखिये और खुश रहिये और सारी चिंताए छोड़ दीजिए साथ रह रहे लोगों से मेल—जोल बढ़ाइए। अपर जिला जज द्वारा प्रतिदिन प्रातः योग कराने हेतु प्रबन्धक वृद्धाश्रम अल्लीपुर को निर्देशित किया गया। साथ ही Maintenence and wefare of Parents and Senior Citizen Act 2007 के सम्बन्ध में विधिक रूप से जागरूक करते हुये वृद्धाश्रम में आवासित वृद्धजनों को कपड़ा वितरित किया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी रमाकांत पटेल, वृद्धाश्रम अल्लीपुर से विपिन त्रिवेदी, स्टाफ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुये ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव

    प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुये ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव

    प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुये ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव

    जमकर नारेबाजी करते हुये की इस्तीफे की मांग
    5 वर्षों से नहीं हुआ गांव में साफ—सफाई समेत कोई भी कार्य, ग्रामीणों में भारी गुस्सा
    तेजस टूडे ब्यूरो
    अनिल कश्यप
    हापुड़। जिलाधिकारी आवास से चंद कदमों की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत मुरादनगर गांव मुरादपुर के ग्रामवासियों ने ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव की तानाशाही से परेशान होकर प्रधान सौम्या चौधरी मुर्दाबाद, प्रधान पति अमरदीप मुर्दाबाद एवं ग्राम सचिव मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जुलूस निकाला नारेबाजी करते हुए ग्रामवासी पहले जिलाधिकारी आवास पर नारेबाजी करते हुए पहुंचे, फिर जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंचे और जिला कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर प्रधान के इस्तीफा मांग की। इस दौरान पर गांव के निवासी व राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के पंचायती राज विभाग से प्रदेश सचिव चंद्र किरण कश्यप ने बताया कि ग्राम की पिछले 5 वर्षों से शिकायत संबंधित विभाग में सभी अधिकारियों से की गई है। ग्रामवासियों द्वारा व संगठन द्वारा की गई है लेकिन कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। लगभग पिछले 6 महीने से पानी की टंकी पानी सप्लाई नहीं आ रहा है। गांव का मुख्य रास्ता टूटा हुआ है। धार्मिक स्थल शिव मंदिर के रास्ते का निर्माण कार्य नहीं, बल्कि गांव में नाली खरंजे टूटे हुए हैं। श्मशान घाट का निर्माण एवं रास्ते की समस्या तालाब की सफाई गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर कच्चे मकान आदि अनेक समस्याएं हैं। बुजुर्ग ग्रामीणों के तो समस्या बताते हुए आंखें भर आईं। इसके बाद संगठन के प्रदेश सचिव ने एडीएम को ग्रामीणों की समस्या का ज्ञापन देकर अवगत कराया। उन्होंने जल्द से जल्द दो दिन में समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देते हुये कहा कि जैसे ही हमें धरना प्रदर्शन की सूचना मिली है तो हमने तुरंत बीडीओ हापुड़ को गांव में जांच करने के लिए भेजा है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • दूसरे दिन भी जारी रहा सीबीएसई क्लस्टर वॉलीबॉल गर्ल्स के मैच

    दूसरे दिन भी जारी रहा सीबीएसई क्लस्टर वॉलीबॉल गर्ल्स के मैच

    दूसरे दिन भी जारी रहा सीबीएसई क्लस्टर वॉलीबॉल गर्ल्स के मैच

    छात्राओं के बीच पहुंचे हापुड़ मेरठ लोकसभा सांसद अरुण गोविल
    तेजस टूडे ब्यूरो
    अनिल कश्यप
    हापुड़। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में सीबीएसई क्लस्टर वॉलीबॉल गर्ल्स के मैचो के दूसरे दिन का भव्य उद्घाटन मेरठ हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण गोविल ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण गोविल मेरठ हापुड़ लोकसभा सदस्य, वाईपी सिंह राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) उत्तर प्रदेश सरकार तथा अवनीश त्यागी प्रदेश प्रवक्ता भाजपा, विभु बंसल चेयरमैन म्युनिसिपल कारपोरेशन पिलखवा, अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी रोहित राणा ने स्कूल प्रांगण में पहुचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के संस्थापक राकेश सिंघल, उप संस्थापक डॉ हिमांशु सिंहल, सेक्रेटरी डॉ रोहन सिंघल, प्रबंधक डॉ आयुष सिंघल तथा प्रधानाचार्य डॉ निधि मलिक ने अतिथियों का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया।
    कार्यक्रम की शुरुआत अरुण गोविल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा शांति प्रतीक सफ़ेद कबूतर को आसमान में उड़ाकर की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को आशीर्वाद दिया। जब उन्होंने 3 सुनहरे शब्द ‘जय श्री राम’ कहे तो लोगो ने भी जय श्रीराम की जय जय कार की। उन्होंने प्रतिभागियों से अपने प्रसिद्ध चरित्र भगवान राम की तरह साफ-सुथरा और निष्पक्ष खेल खेलने का आग्रह किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों में सकारात्मकता फैलाने पर जोर दिया। उनकी उपस्थिति ने वास्तव में सभी श्रोताओं को रामायण की पवित्र दुनिया से अवगत करा दिया। हर कोई सांसद के साथ एक तस्वीर क्लिक करने के लिए मंत्र—मुग्ध नज़र आये जिसे उन्होंने उदारतापूर्वक स्वीकार किया। वहीं इस दौरान छात्राएं सांसद अरुण गोविल में राम की झलक देखे हुए नजर आई और जैसे ही सांसद छात्राओं से मिलने मैदान में पहुंचे तो छात्राओं ने शीश झुकाकर उन्हें प्रणाम किया। बाद में उन्होंने एक मैच देखने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने पूरे समय तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और टीमों के बीच संघर्ष देखने का आनंद लिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में सीबीएसई वालीबाल क्लस्टर के पहले दिन के मैचों का हुआ उद्घाटन

    जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में सीबीएसई वालीबाल क्लस्टर के पहले दिन के मैचों का हुआ उद्घाटन

    जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में सीबीएसई वालीबाल क्लस्टर के पहले दिन के मैचों का हुआ उद्घाटन

    तेजस टूडे सं.
    मनीष कुमार
    हापुड़। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में सीबीएसई क्लस्टर वॉलीबॉल गर्ल्स के पहले दिन के मैचों को उत्साह व भरपूर जोश के साथ प्रारंभ किया गया। इस भव्य उद्घाटन के मुख्य अतिथि कैबिनेट मिनिस्टर सुनील शर्मा तथा राज्य प्रवक्ता अविनाश त्यागी रहे। हमारे मुख्य अतिथियों के साथ आए अन्य अतिथि सीबीएसई ऑब्जर्वर सुनील कुमार तथा टेक्निकल डेलिकेट रीमा ठाकुर के साथ स्कूल के संस्थापक राकेश सिंहल, प्रबंध निदेशक डॉ. आयुष सिंघल स्कूल सचिव डॉ. रोहन सिंघल और प्रिंसिपल डॉ. निधि मलिक ने मुख्य अतिथियों के साथ सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर तथा रंग-बिरंगे गुब्बारे व शांति दूत सफ़ेद कबूतर हवा में छोड़कर कार्यक्रम की भव्य शुरुआत की। खेल उत्सव की शुरुआत ढोल की थाप और संगीत की धुनों से हुई। सभी प्रतिभागियों ने अपना सिर ऊंचा करके अपने स्कूल का झंडा थामे बिना किसी आश्चर्य के गौरवपूर्ण मार्च पास्ट किया। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने दिल छू लेने वाले प्रदर्शन के माध्यम से महाभारत की। कथा के एक खूबसूरत भाग को प्रदर्शित किया।
    विद्यालय में आए मुख्य अतिथि सुनील शर्मा कैबिनेट मिनिस्टर तथा राज्य प्रवक्ता अवनीश त्यागी को विद्यालय संस्थापक राकेश सिंह ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। शुरुआत में विद्यालय में आए अन्य विद्यालयों के संस्थापक प्रबंधक अथवा प्रधानाचार्य को भी विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल डॉ. निधि मलिक ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की शुरुआत सभी खिलाड़ियों को शपथ ग्रहण कराकर की गई। पहले दिन के मैच अंडर-19 कैटेगरी में शुरू हुए जो क्रमशः जीडी गोइनका और श्री राम ग्लोबल गौतम बुद्ध नगर, आजाद पब्लिक स्कूल बुलंदशहर और केएन मोदी मोदीनगर, सेंट मैरी क्रिश्चियन स्कूल साहिबाबाद एवं आर्मी पब्लिक स्कूल आगरा तथा लोटस वैली स्कूल और दाएसडी पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर के बीच खेले गये तथा अंडर 17 के पहले दिन के मैच एसजीएन रुद्रपुर तथा समर विला इंटरनेशनल नोएडा, तक्षशिला पब्लिक स्कूल मेरठ तथा ग्रीनफील्ड अकैडमी नैनीताल जीआर ग्लोबल अकैडमी तथा न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल प्रताप विहार शेफाली पब्लिक स्कूल दादरी तथा आईपीएस गाजियाबाद के बीच रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • जनपद की 51 निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ताओं का रखें विशेष ध्यान: प्रभारी मंत्री

    जनपद की 51 निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ताओं का रखें विशेष ध्यान: प्रभारी मंत्री

    जनपद की 51 निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ताओं का रखें विशेष ध्यान: प्रभारी मंत्री

    तेजस टूडे सं.
    मनीष कुमार
    हापुड़। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश एवं प्रभारी मंत्री हापुड़ कपिलदेव अग्रवाल ने विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक में शासन की मंशानुरूप काम करने के निर्देश दिया। मंत्री ने विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों विद्युत आपूर्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, कन्या सुमंगला योजना, जल जीवन मिशन, गौशाला, अमृत सरोवर, कौशल विकास मिशन, सामूहिक विवाह योजना, पीएम स्वा-निधि योजना, मध्यान भोजन योजना, आंगनबाड़ी सहितत अन्य विकास योजनाओं का क्रियान्वयन ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनपद की 51 निर्माणाधीन परियोजनाओं में हो रहे कार्य की गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए जो भी कार्य चल रहे हैं, उसमें समय सीमा के अंदर ही कार्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि निर्माण कार्यों की समय-समय पर निरीक्षण कर सत्यापन रिपोर्ट भी अवश्य प्राप्त करें। सभी योजनाओं में केवल पात्र लोगों को ही लाभ दिलाया जाए। जिलाधिकारी मती प्रेरणा शर्मा ने कहा कि बैठक में मंत्री के दिए गए निर्देशों का पूर्णत: पालन किया जाएगा। साथ ही योजनाओं के सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में सांसद कुंवर सिंह तंवर, अतुल गर्ग, विधायक सदर विजयपाल आढती, विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र तेवतिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम, अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्योत्सना बंधु, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील त्यागी सहित तमाम संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • रामलीला समिति ने किया भूमि पूजन

    रामलीला समिति ने किया भूमि पूजन

    रामलीला समिति ने किया भूमि पूजन

    तेजस टूडे सं.
    मनीष कुमार
    हापुड़।भूमि पूजन के दौरान दोनों शास्त्री जी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करके हवन कराया गया। हवन में शास्त्री जी ने सभी देवी देवताओं के नाम की आहुति दिलवाई एवं उन्होंने बताया कि किसी भी कार्य को करने से पहले देवी देवताओं का आह्वान किया जाता है एवं यह माना जाता है कि देवी देवताओं का आह्वान करने से वह सभी हवन के समय में उपस्थित होकर कार्य को सफल बनाते हैं। पूजा संपन्न होने के बाद प्रधान रविन्द्र गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला महोत्सव को शुरू करने से पहले भूमि पूजन का आयोजन किया गया है एवं सभी देवी देवताओं से प्रार्थना की गई है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला महोत्सव धूमधाम से भव्य शोभा यात्राओं के साथ सम्पन्न हो, ऐसी ईश्वर से कामना करते हैं। महामंत्री विनोद वर्मा ने बताया कि 27 सितंबर को रावण दिग्विजय यात्रा का शुभारंभ श्री मशा देवी मंदिर बुलंदशहर रोड हापुड़ से किया जाएगा। शोभायात्रा श्री मंशा देवी मंदिर बुलंदशहर रोड से शुरू होकर फ्रीगंज रोड, रेलवे रोड, अतरपुरा, चोपला, चंडी रोड, सर्राफा बाजार, बड़ी मंडी, छोटी मंडी, पाटिया से कसेरठ बाजार होते हुए कोठी गेट पर संपन्न होगी। भूमि पूजन के दौरान उमेश अग्रवाल, अनिल आजाद एडवोकेट, डीके सर्राफ, नवीन वर्मा, रामकुमार गर्ग, शुभम गोयल एडवोकेट, नवीन गुप्ता, सुयश वशिष्ठ, हरिप्रकाश जिंदल, अंकुर गर्ग, अजय, विवेक सिंघल, रवि गर्ग, मुकुट लाल वर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • सीबीएसई ने जेएमएस वर्ल्ड स्कूल को वालीबॉल गर्ल्स चैम्पियनशिप कराने की दी जिम्मेदारी

    सीबीएसई ने जेएमएस वर्ल्ड स्कूल को वालीबॉल गर्ल्स चैम्पियनशिप कराने की दी जिम्मेदारी

    सीबीएसई ने जेएमएस वर्ल्ड स्कूल को वालीबॉल गर्ल्स चैम्पियनशिप कराने की दी जिम्मेदारी

    तेजस टूडे सं.
    मनीष कुमार
    हापुड़। इस वर्ष भी सीबीएसई ने जेएमएस वर्ल्ड स्कूल को वालीबॉल गर्ल्स चैम्पियनशिप कराने के लिए चुना है। इस तीन दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर वॉलीबॉल गर्ल्स चैंपियनशिप का आयोजन 26 से 28 सितंबर तक किया जाएगा। इस खेल प्रतिस्पर्धा में उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आगरा, अलीगढ, बरेली, बदायूँ, बागपत, बिजनौर, बुलन्दशहर, एटा, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड, हाथरस, जे पी नगर, अमरोहा, मेरठ, मुरादाबाद, फ़िरोज़ाबाद, कासगंज, पीलीभीत, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, सम्भल, शाहजहाँपुर, मैनपुरी, मथुरा और शामली जनपद से लगभग 1500 छात्राएं प्रतिभाग करेंगी और 700 छात्राएं स्कूल कैंपस में रुकेंगी। इस तीन दिवसीय वॉलीबॉल मैच की शुरुआत 26 सितंबर को दोपहर 12 बजे ओपनिंग सेरेमनी के साथ की जाएगी। कार्यक्रम की अगुवाई जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के संस्थापक राकेश सिंघल, सेक्रेटरी डॉ रोहन सिंघल, निदेशक डॉ आयुष सिंघल, ग्रुप जनरल डायरेक्टर डॉ सुभाष गौतम एवं विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ निधि मलिक की अध्यक्षता में की जाएगी। तीन दिवसीय वॉलीबॉल क्लस्टर में पहुंचने वाली सभी विद्यालय की टीमों के रहने की उचित व्यवस्था विद्यालय प्रांगण में की गई है तथा आने वाली सभी छात्राओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये गये पुरूषोत्तम वर्मा

    समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये गये पुरूषोत्तम वर्मा

    समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये गये पुरूषोत्तम वर्मा

    तेजस टूडे सं.
    मनीष कुमार
    हापुड़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संतुष्टि पर अध्यक्ष श्याम लाल ने संघर्ष शील मेहनती एवं जमीनी समाजवादी कार्यकर्ता को पद व सम्मान देकर उनकी योग्यता अनुसार पद देकर सम्मानित करने का काम किया है। इसी कड़ी में जनपद के संघर्षशील स्वच्छ छवि के समाजवादी को समर्पित पुरुषोत्तम वर्मा को समाजवादी मजदूर सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से सुशोभित करते हुए उनको सम्मानित करने का काम किया है जिससे समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस बाबत पुरुषोत्तम वर्मा ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा निर्देशनुसार समाजवादी पार्टी के मजदूर सभा के अध्यक्ष श्याम लाल ने मुझ जैसे कार्यकर्ता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद व सम्मान देकर इस योग्य पद पर सुशोभित किया है। हम इस पद की गरिमा एवम प्रतिष्ठा को कायम रखने तथा समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ाने में सदैव प्रयास करते रहेंगे और नेता जी मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने में सदैव सहयोग करते रहेंगे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • आज के समय में न्याय के लिये विधिक ज्ञान होना जरूरी: कर्नल डा. डीपी

    आज के समय में न्याय के लिये विधिक ज्ञान होना जरूरी: कर्नल डा. डीपी

    आज के समय में न्याय के लिये विधिक ज्ञान होना जरूरी: कर्नल डा. डीपी

    तेजस टूडे सं.
    मनीष कुमार
    हापुड़। मोनाड विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ के छात्र एवं छात्राओं को संसद भवन का भ्रमण करने हेतु वि०वि० के प्रतिकुलाधिपति डॉ० एन०के० सिंह, कुलपति डॉ० एम० जावेद उपकुलपति व कुलसचिव कर्नल डॉ० डी०पी० सिंह, उपकुलपति (प्रशासनिक) प्रो० योगेश पाल सिंह, उपकुलपति (अकादमिक) डॉ० जयदीप कुमार एवं उपकुलपति (प्रवेश) रोहित शर्मा ने छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें देते हुये उनकी बस को अपनी देखरेख में रवाना किया।
    इस मौके पर विधि संकाय के संकायाध्यक्ष डॉ० प्रवीन कुमार ने बताया कि छात्रों को प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत संसद भवन, जिला न्यायालय एवं उच्च व सर्वोच्च न्यायालायों में भ्रमण कराया जाता है। उपकुलपति एवं कुलसचिव कर्नल डॉ० डी०पी० सिंह ने भ्रमण पर गये छात्रों को प्रोत्साहित करते हुये कहा कि आप विधि के छात्र है और आज के समय में विधि का ज्ञान होना जरूरी है। आज इस क्षेत्र को केवल रोजगार की दृष्टि से ही नहीं अपितु ज्ञानवर्धक पाठ्यक्रम के तौर पर भी देखा जा रहा है, क्योंकि विधि के सही ज्ञान के बिना उचित न्याय मिलना सम्भव नहीं है।
    रोजगार की इस दौरान विधि विभाग के सहायक प्राध्यापक एवं कार्यक्रम संयोजक संजीव निमेष ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षणों से छात्रों का मनोबल बढ़ता है तथा उन्हें विधिक प्रक्रिया से रूबरू होने का अवसर मिलता है। इस शैक्षणिक भ्रमण में विधि विभाग के लगभग 35 छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस शैक्षणिक भ्रमण में विधि विभाग के शिक्षक डॉ० अमित सिंह एवं डॉ० मनीषा शर्मा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर विधि विभाग के बलराम पंवार, रूबी, मूलराज सिंह, डॉ० अरविन्द कुमार आदि शिक्षकों के साथ स्वाति त्यागी एवं आशीष ने भी छात्रों को शुभकामनायें देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • सन्त निरंकारी सत्संग भवन पर महिला समागम का हुआ आयोजन

    सन्त निरंकारी सत्संग भवन पर महिला समागम का हुआ आयोजन

    सन्त निरंकारी सत्संग भवन पर महिला समागम का हुआ आयोजन

    तेजस टूडे सं.
    मनीष कुमार
    हापुड़। संत निरंकारी सत्संग भवन मेरठ रोड पर गुरूवार को निरंकारी मिशन की स्थानीय ब्रांच की महिला समागम का आयोजन हुआ जहां दिल्ली से चलकर आई मिशन की प्राचार्यका सुरक्षा बजाज ने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से उनके ध्यान से जगह-जगह पर महिला समागम हो रहे हैं। सतगुरु की शिक्षाओं के अनुरूप अपना जीवन यापन करने की प्रेरणा भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि भक्ति प्यार अपने से ही प्रारंभ होती है। पुरातन समय से ही अवतारी महापुरुषों द्वारा घर ग्रस्थ में रहकर प्रभु भक्ति का संदेश दिया है। महिलाएं अपने बच्चों को जहां अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलायें। वहीं संगत से भी प्रारंभ से ही प्रभु भक्ति करते हुए आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा दें, ताकि उनका भावी जीवन सुंदर बन सके। वही स्थानीय इंचार्ज ने सभी का हार्दिक धन्यवाद किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • धूमधाम व हर्षोल्लासपूर्वक मना जन्मोत्सव

    धूमधाम व हर्षोल्लासपूर्वक मना जन्मोत्सव

    धूमधाम व हर्षोल्लासपूर्वक मना जन्मोत्सव

    तेजस टूडे सं.
    मनीष कुमार
    हापुड़। रुड़की में पैगम्बर मोहम्मद साहब का 756 जन्मोत्सव जश्ने ईद मिलादु उन न्नबी कलियर शरीफ में बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सैय्यद माजिद शाह हापुड़ वालों ने अपने डेरे में कलियर शरीफ साबिर की दरगाह से कुछ दूर सैय्यद माजिद शाह ने अपने डेरे पर लंगर लगाया व कव्वालियों का प्रोग्राम भी कराया गया। साथ ही कलियर शरीफ साबिर साहब के मजार की और रवाना हुआ। इस दौरान अकीदतमंदों ने जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया। फल, हलवा, खीर, मीठे चावल वितरित किया। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने पैगम्बर मोहम्मद साहब के बताए हुए मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प लिया। साबिर साहब के मामा की दरगाह पर वह साबिर साहब की दरगाह पर कलाम पाक की तिलावत व नाते पाक पेश किये गये।

    ——इनसेट——
    कार्यक्रम संयोजक सैय्यद माजिद शाह खानकाह हापुड़ वालों के डेरा मे ईद मिलादु उन नबी की मुबारकबाद व जश्ने ए साबिर पाक प्रोग्राम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सैय्यद माजिद शाह व सैय्यद मेहराज हुसैन साबरी पानीपत वालों ने कहा कि पैगम्बर मोहम्मद साहब ने इंसानियत का पैगाम दिया है। सैय्यद माजिद शाह कहा कि जश्ने ईदमिलादु उन न्नबी पर जुलूस निकाला जाता है जिसमें हजारों की संख्या में अकीदतमंद हिस्सा लेते हैं। पैगम्बर मोहम्मद ने देश दुनिया को इंसानियत का पैगाम दिया व सभी के पैगम्बर कहलाए। उनके मार्गों का अनुसरण कर राष्ट्र निर्माण में योगदान करें। पैगम्बर मोहम्मद की सुन्नतों पर अमल करते हुए इस्लाम की बुनियादी बातों पर चलते रहे। झूठ फरेब से बचे। सच्चाई के रास्ते पर चलते हुए लोगों की खिदमत करें। गरीब मिस्कीनों की मदद के लिए हाथ बढ़ाना चाहिए। सैय्यद माजिद शाह व सैय्यद मेहराज हुसैन साबरी, सूफी शाकिर सूफी मोनिश, सूफी काशिफ, सूफी खालिद, सूफी जुबैर, सूफी नफीस, अश्फाक चिश्ती, सूफी राशिद ने कहा कि पैगम्बर मोहम्मद साहब ने दीन की राह दिखायी। वहीं सैय्यद मेहराज हुसैन साबरी, पानीपत वालों की खुसूसी मेहमान नमाजी से प्रोग्राम में चार चांद लग गये और उन्होंने कहा कि पैगम्बर मोहम्मद साहब ने देश दुनिया को इंसानियत का पैगाम दिया उनके उसूलों पर चलते हुए देश की तरक्की में अपना योगदान दें। सौहार्द एकता, भाईचारे का परिचय देना चाहिए। सैय्यद माजिद शाह खानकाह हापुड़ वालों के डेरा में सैय्यद मेहराज हुसैन साबरी पानीपत वालों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • विद्यार्थी भविष्य की रीढ़ हैं, उनकी स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में विशेष भूमिका है: कुलपति

    विद्यार्थी भविष्य की रीढ़ हैं, उनकी स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में विशेष भूमिका है: कुलपति

    विद्यार्थी भविष्य की रीढ़ हैं, उनकी स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में विशेष भूमिका है: कुलपति

    तेजस टूडे सं.
    मनीष कुमार
    हापुड़। मोनाड विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्लांट फोर मदर अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। दरअसल इस कार्यक्रम द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2024 को प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए प्लांट फोर मदर अभियान के इस पहल के महत्व को दोहराना है जो माताओं को श्रद्धांजलि के रूप में पेड़ लगाने और देशभर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का आह्वान करता है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने सितंबर 2024 तक 80 करोड़ पौधे और मार्च 2025 तक 140 करोड़ पौधे लगाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है जिसमें उच्च शिक्षण संस्थान इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। इस प्रयास को और बढ़ावा देने के लिए 17 सितंबर को एक दिवसीय विशेष वृक्षारोपण अभियान आयोजित करने का निर्णय लिया गया है जिसके दौरान सभी संस्थानों से सक्रिय रूप से भाग लेने और अपनी वृक्षारोपण गतिविधियों की रिपोर्ट मेरीलाइफ पोर्टल पर देने का अनुरोध किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय परिसर में पेड़ों को पानी देने और उद्घाटन गीत के साथ हुई। विद्यार्थियों ने मेहमानों का स्वागत उपहार के रूप में छोटे पौधे और ‘एक पेड़ एक जीवन है’ के नारे के साथ किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति प्रो०(डॉ०) एन.के. सिंह, कुलपति प्रो० (डॉ०) मोहम्मद जावेद, उपकुलपति (प्रशासनिक) प्रो० योगेश पाल सिंह, उपकुलपति (अकादमिक) डॉ० जयदीप कुमार एवं उपकुलपति (एडमिशन) रोहित शर्मा ने विद्यार्थियों से “प्लांट फोर मदर” अभियान के तहत वृक्षारोपण की जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया और पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण के लाभों पर भी प्रकाश डाला। उपकुलपति (अकादमिक) डॉ० जयदीप कुमार ने केंद्र सरकार की “प्लांट फोर मदर” अभियान की पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि देश के सभी भागों से लोगों ने इस पहल में भाग लिया है और विश्वविद्यालय के योगदान की सराहना की है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० (डॉ०) मोहम्मद जावेद ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इस अभियान का उद्देश्य छात्रों और समुदाय के बीच स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना है। विद्यार्थी भविष्य की रीढ़ हैं और उन्हें स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में विशेष भूमिका निभानी होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। इस अवसर पर डॉ० प्रताप सिंह, डॉ० सोमा दास, विकास त्यागी, संतोष कुमार, राजीव कुमार, डॉ० गणेश शंकर, प्रीति तोमर आदि शिक्षकों के साथ बड़ी संख्या में छात्र भी उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • भाजपा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनायेगा सेवा पखवाड़ा

    भाजपा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनायेगा सेवा पखवाड़ा

    भाजपा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनायेगा सेवा पखवाड़ा

    तेजस टूडे ब्यूरो
    मनीष कुमार
    हापुड़। प्रीत विहार स्थित जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने जिला पदाधिकारी को संबोधित करते हुए बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा प्रारंभ करने जा रही है जिसमें कल 8:00 बजे प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल नगर पालिका परिसर से स्वच्छता कार्यक्रम को प्रारंभ करेंगे। उसके उपरांत दीवान इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। युवा मोर्चा द्वारा कल रक्तदान शिविर का आयोजन प्रीत विहार स्थित जिला कार्यालय पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह में विचार संगोष्ठी निबंध लेखन महिला चिकित्सा शिविर व अनेक प्रकार के सेवा के कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किए जाएंगे। प्रतिवर्ष जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से कार्यक्रम प्रारंभ होते हैं व 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक रहते हैं। इस वर्ष भी कार्यक्रम इस प्रकार मनाए जाएंगे। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजीव सिरोही, पुनीत गोयल, मोहन सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्यामइंद्र त्यागी, राज सुंदर, तेवतिया नीलम तेवतिया, दीपक भाटी, अनिरूद्ध कास्तला, विक्रांत शर्मा, राजेश शर्मा, जतिन साहनी, सुमित पर्चा, रोमी शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • डिजिटल युग के तकनीकी रूप में शिक्षा ग्रहण करना छात्रों के लिये अधिक उन्नत: डा. सोमा

    डिजिटल युग के तकनीकी रूप में शिक्षा ग्रहण करना छात्रों के लिये अधिक उन्नत: डा. सोमा

    डिजिटल युग के तकनीकी रूप में शिक्षा ग्रहण करना छात्रों के लिये अधिक उन्नत: डा. सोमा

    तेजस टूडे सं.
    मनीष कुमार
    हापुड़। मोनाड विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज़ एंड सोशल साइंसेज द्वारा प्रथम वर्ष के नवीन छात्र एवं छात्राओं के स्वागत हेतु ओरिएंटेशन प्रोग्राम हुआ जहां प्रतिकुलाधिपति डॉ० एन.के. सिंह, कुलपति डॉ० मोहम्मद जावेद, उपकुलपति एवं कुलसचिव कर्नल प्रो० (डॉ०) डी०पी० सिंह उपकुलपति (प्रशासनिक) प्रो० योगेश पाल सिंह एवं उपकुलपति (एडमिशन) रोहित शर्मा अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत के साथ हुई जिसके बाद कार्यक्रम के संचालक डॉ. सुशील कुमार व डॉ. सुजाता चौधरी ने भावपूर्ण अभिनंदन भाषण दिया। इस मौके पर प्रतिकुलाधिपति डॉ० एनके सिंह नवागन्तुक विद्यार्थियों को मंत्र—मुग्ध कर दिया जिससे विद्यार्थी प्रसन्न और प्रेरित हुए। कुलपति डॉ० मोहम्मद जावेद ने नए शैक्षणिक बैच को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को उनके पेशेवर सफर के लिए चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियो से मोनाड विश्वविद्यालय की विरासत को गर्व से आगे बढ़ाने का भी आग्रह किया।
    स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज़ एंड सोशल साइंसेज की संकायाध्यक्ष डॉ. सोमा दास ने अपने संबोधन में काम के भविष्य और करियर विकल्पों के बारे में बात की और उन्हें डिजिटल युग के तकनीकी रूप से उन्नत कार्यस्थल के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में आप महत्वाकांक्षी पेशेवरों के पास अनुसंधान और विकास के गतिशील वातावरण और आपकी रुचि के अन्य आकर्षक क्षेत्रों में शामिल होने के शानदार अवसर हैं। डॉ. सुशील कुमार ने विद्यार्थियों को पीपीटी के माध्यम से कोर्सेज के बारे में विस्तार पूर्वक बताया जिसमें विश्वविद्यालय की विचारधारा, विजन, मिशन और उद्देश्यों के साथ-साथ विभिन्न विभागों और विषयों की जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन समाज शास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. उमेश दीक्षित के धन्यवाद ज्ञापन एवं वक्तव्य के साथ समाप्त हुआ। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हम आशा करते हैं कि आप सभी कड़ी मेहनत और लगन से अपने सपनों को जरूर साकार करेंगे और एक उत्कृष्ट भविष्य की दिशा में अपने कदम बढ़ाऐंगे।
    इस अवसर पर डॉ. पंकज सिंह डॉ. नेहा शर्मा, ममतेश सोलंकी, बबीता माथुर, डॉ. सुजाता चौधरी, डॉ. कविता रानी, डॉ. आशीष गर्ग, डॉ. अरविन्द कुमार, डॉ. अमान अहमद, डॉ. शगुफ्ता, रविन्द्र कुमार, डॉ. ज्योति चौधरी, डॉ. मुकेश कुमार, रीना सिंह, रुचित राज भटनागर, अमित कौशिक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • सुरेन्द्र त्यागी की शोकसभा में शामिल हुये राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारीगण

    सुरेन्द्र त्यागी की शोकसभा में शामिल हुये राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारीगण

    सुरेन्द्र त्यागी की शोकसभा में शामिल हुये राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारीगण

    तेजस टूडे सं.
    मनीष कुमार
    हापुड़। जनपद के ग्राम नगौला में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के वरिष्ठ प्रशासनिक सदस्य सुरेंद्र सिंह त्यागी (सेवानिवृत्त दरोगा उत्तर प्रदेश पुलिस) की शोकसभा पर परिजनों एवं क्षेत्रवासियों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर महेंद्र सिंह त्यागी, राष्ट्रीय सैनिक संस्था हापुड़ से जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी, जिला सचिव मुकेश प्रजापति, सूचना प्रसारण मंत्री श्याम वर्मा प्रशासनिक सदस्य संजय त्यागी, युवा कमांड के जिलाध्यक्ष तरूण ध्यानी, युवा सचिव गौरव सोनू त्यागी, राष्ट्रीय त्यागी गालव समाज हापुड़ राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुधीर त्यागी, राष्ट्रीय मंत्री व जिलाध्यक्ष निखिल त्यागी, किसान यूनियन अराजनैतिक राष्ट्रीय सलाहकार सुधीर त्यागी, डा. अजय त्यागी, संस्था की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा सुमन त्यागी, जिला उपाध्यक्षा नताशा त्यागी, सुनीता त्यागी सहित सर्वसमाज के गणमान्य व्यक्ति काफी संख्या में शामिल हुए।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • मोहसिन सैफी ने अपहरणकर्ताओं पर की बुलडोजर चलाने की मांग

    मोहसिन सैफी ने अपहरणकर्ताओं पर की बुलडोजर चलाने की मांग

    मोहसिन सैफी ने अपहरणकर्ताओं पर की बुलडोजर चलाने की मांग

    तेजस टूडे सं.
    मनीष कुमार
    हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव आरीफपुर सरावनी निवासी फौजन पुत्र जब्बार मुशीर पुत्र जब्बार गत 9 तारीख की रात्रि अपने ही पड़ोस की युक्ति जिसकी आयु लगभग 16 वर्ष है, बाइक पर बिठाकर फरार हो गये। इस घटनाक्रम को एक पड़ोसी ने देख लिया। वह पड़ोसी ने तुरंत जाकर के पुत्री के परिवार वालों को अवगत कराया। इसके तुरंत बाद जैसे ही परिवारजनों ने भाग दौड़ की पता चला कि वह उनका पड़ोसी ही है जो पुत्री को अगवा कर लेकर गया है। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के जिलाध्यक्ष मोसिन सैफी हापुड़ पुलिस अधीक्षक से मिले। अपनी बात रखी। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। वह जिलाध्यक्ष मोहसिन सैफी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति का कार्य करता है। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति किसी भी हाल में अपने कार्यकर्ता का उद्दीपन बर्दाश्त नहीं करेगी। इस संबंध में चाहे उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार ही क्यों न जाना पड़े, वह अपराधियों पर बुलडोजर की कार्यवाही कर कर ही मानेंगे। इस अवसर पर धर्मेंद्र, नाजिम, अंशू त्यागी, तौकीर रहमत, दीपांशु, सुशील, अमीचन्द, नदीम, सुहेल, नदीम, तौकीर, साजिद, शोएब अहमद सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • पीड़ित परिवार की अगर मदद नहीं की जाती है तो सपा आन्दोलन करेगी: संजय गहलोत

    पीड़ित परिवार की अगर मदद नहीं की जाती है तो सपा आन्दोलन करेगी: संजय गहलोत

    पीड़ित परिवार की अगर मदद नहीं की जाती है तो सपा आन्दोलन करेगी: संजय गहलोत

    तेजस टूडे सं.
    मनीष कुमार
    हापुड़। धौलाना क्षेत्र के गांव सपनावत में पीड़ित परिवार से समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर व युवजन सभा जिलाध्यक्ष संजय गहलोत मिले और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने का समय मांगा। संजय गहलौत ने धौलाना एसडीएम से वार्तालाप करते हुये पीड़ित पक्ष की मदद के लिए कहा। साथ ही चेतावनी दी कि अगर पीड़ित परिवार की जल्दी से मदद नहीं की जाती है तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी। इस अवसर पर अख्तर मलिक, आदेश गोस्वामी, रोहित जाटव, संजय सिंह यादव सहित तमाम अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • भाजपा चैयरमेन ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

    भाजपा चैयरमेन ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

    भाजपा चैयरमेन ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
    डेढ़—दो लाख की कीमत वाली ट्रॉलियों को साढ़े 4 लाख में खरीदकर भ्रष्टाचार किया गया: राकेश
    तेजस टूडे ब्यूरो
    अनिल कश्यप
    हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष एडवोकेट राकेश बजरंगी ने ईओ और एसआई पर आरोप लगाया। अध्यक्ष ने ईओ पर मनमानी करने और भ्रष्टाचार को फैलाने का आरोप लगाया। इस मामले में पालिकाध्यक्ष ने शासन से भी शिकायत करते हुये कहा कि करीब डेढ़ से दो लाख की कीमत वाली ट्रॉलियों को साढ़े 4 लाख रूपये में खरीदकर भ्रष्टाचार किया गया है। एसआई से करीब 49 लाख रूपये की भी रिकवरी किया जाये जो अभी तक नहीं की गयी है। श्री बजरंगी का आरोप है कि नगर पालिका ईओ दिशा निर्देश नहीं मानती है। अभी हालही में एक बच्चा नाले में गिर गया था और आज तक उसका कुछ पता नहीं चला है। यदि नाले की सफाई हो जाती तो आज वो हादसा नहीं होता। ईओ मुक्ता पर आरोप लगाते हुए अध्यक्ष ने कहा कि आज तक उनका ये पता नहीं रहता है कि वह महीने में कितने दिन आती हैं। आरोप है कि पालिका ईओ महीने में 20 दिन ही आती हैं। अध्यक्ष ने इस मामले में कार्यवाही के लिए प्रमुख सचिव से शिकायत की है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • सीएचसी में सन्त निरन्कारी चैरिटेबल फाउण्डेशन ने किया पौधरोपण

    सीएचसी में सन्त निरन्कारी चैरिटेबल फाउण्डेशन ने किया पौधरोपण

    सीएचसी में सन्त निरन्कारी चैरिटेबल फाउण्डेशन ने किया पौधरोपण

    हापुड़। सीएचसी में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा पौधरोपण किया गया। फाउंडेशन द्वारा वन नेस वन वृक्षारोपण पूरे भारत में 600 स्थानो पर किया गया। वहीं जनपद के गढ़ रोड स्थित सीएससी में लगभग डेढ़ सौ पौधे लगाए गए। सभी पौधे फलदार लगाए गए जिसमें आम, जामुन, नींबू, अमरूद आदि शामिल रहे। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील त्यागी व उनकी पत्नी ने अपने हाथों से पौधा लगाकर संत निरंकारी के चैरिटेबल का धन्यवाद किया। डॉ त्यागी ने बताया कि जैसे कोविड काल में ऑक्सीजन की कमी रही थी, उसी को लेकर पेड़ पौधों महत्वपूर्ण है और इसे वातावरण स्वस्थ रहता है। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • हापुड़ पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

    हापुड़ पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

    हापुड़ पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
    अवैध शस्त्रों को बनाकर ऑन डिमाण्ड सप्लाई करते थे आरोपी: पुलिस
    तेजस टूडे सं.
    मनीष कुमार
    हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर थाना पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने 16 बने व अधबने अवैध तमंचे, छह जिंदा कारतूस और अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए बदमाश अवैध शस्त्रों को बनाकर ऑन डिमांड सप्लाई करते थे। अवैध तमंचे को वह जनपद हापुड़, अमरोहा, मेरठ, बुलंदशहर सहित आस—पास के क्षेत्र में 5 से 7 हजार रुपए में बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। फिलहाल आरोपियों ने किस-किस को तमंचे सप्लाई किए हैं। इसकी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के मोहल्ला सेगेवाला निवासी बिलाल पुत्र जमीरूद्दीन और नाजिम कॉलोनी निवासी गुड्डू उर्फ गुलशाद पुत्र रहीशुद्दीन है जिन्हें पुलिस ने स्याना चौपला से स्याना की तरफ अहातानुमा गेट के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ज्ञानंज्य सिंह ने बताया कि पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को दबोचा है जो डिमांड पर हथियार सप्लाई करते थे और आर्थिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से एक तमंचे को वह 5 से 7 हजार रुपए में बेचते थे। आरोपियों ने अमरोहा, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर सहित आस—पास के क्षेत्र में अवैध रूप से हथियार बेचे हैं। फिलहाल हथियार खरीदने वालों की जांच की जा रही है। पुलिस ने इस दौरान कुल 16 बने व अधबने अवैध तमंचे, छह जिंदा कारतूस और अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • हरियाली तीज को लेकर महिलाओं में दिखा काफी उत्साह

    हरियाली तीज को लेकर महिलाओं में दिखा काफी उत्साह

    हरियाली तीज को लेकर महिलाओं में दिखा काफी उत्साह
    बाजारों में दिखायी दी रौनक, चहुंओर रही चहल—पहल

    हापुड़। हरियाली तीज को लेकर बाजारों में रौनक दिखाई दी। हरियाली तीज को लेकर महिलाओ में भी काफी उत्साह दिखाई दिया। हरियाली तीज पर बाजारों में खरीददारी करने पहुंची महिलाओं ने अपने हाथों पर अपने पिया के नाम की मेहँदी लगवाई और सौलह शृंगार का सामान खरीदा। पेड़ों पर हूला लगाकर झूले पर झूलती हुई महिलाएं भजन गाती नजर आई। इस दिन महिलाएं अपने पति के लिए व्रत रखती हैं। हाथों पर हरी मेंहदी और हरी साड़ी पहनकर सजती संवरती हैं। साड़ी की दुकानों से चंदेरी, शिफॉन साड़ी से लेकर हाथों पर लगाने वाली हरी मेंहदी की खूब ख़रीददारी हुई। महिलाओं ने ज्वैलरी की दुकानों से भी जमकर खरीददारी की। हरियाली तीज भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाई जाती है। इस दिन महिलाएं पूजन में सौलह शृंगार कर शामिल होती हैं। महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन में खुशहाली की कामना करती हैं। हरियाली तीज पर महिलाएं पेड़ों पर लगे झूलों पर उल्लास के साथ भजन गाते हुए झूलती है। हरियाली तीज पर हरे कपड़े, हरी मेंहदी एवं सोलह शृंगार का विशेष महत्व होता है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • पूर्व राज्यमंत्री सुधाकर सिंह कश्यप का हुआ निधन

    पूर्व राज्यमंत्री सुधाकर सिंह कश्यप का हुआ निधन

    पूर्व राज्यमंत्री सुधाकर सिंह कश्यप का हुआ निधन

    यारों के यार और भाइयों के भाई थे सुधाकर कश्यप: बुद्ध प्रकाश

    हापुड़। सपा के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे सुधाकर सिंह कश्यप ने अपने समाज के लिए काफी संघर्ष किया। वहीं रात दिन समाज के लिए संघर्ष को कश्यप समाज कभी भूल नहीं पायेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कश्यप समाज की रीड कहे जाने वाले पूर्व राज्यमंत्री सुधाकर सिंह कश्यप का देर रात्रि शनिवार को अचानक हृदय गति रूकने से निधन हो गया। निधन सूचना मिलते ही उनके चाहने वालों के परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी। वही अलग-अलग जनपदों से व हर समाज के लोगों से उनका घरेलू रिश्ता रहा है। वही समाज के लोगों ने बताया की आज हमने अपने समाज का ऐसा नेता खो दिया है जो शासन प्रशासन में अपना लोहा मनवाने के लिए जाना जाता था। चाहे किसी भी जाति धर्म संप्रदाय की हक और अधिकार की लड़ाई के लिए हमने उनको कहीं भी बुलाया, वह तुरंत पहुंचे और पीड़ित की यथासंभव मदद कर उसको न्याय दिलाने का काम किया करते थे। तो वहीं उनके पैतृक गांव पहुंचे लोगों ने कहा कि ऐसा नेता युगों युगांतर तक होना मुश्किल है कश्यप समाज सहित गरीब पिछडो के लिए मसीह के रूप में जाने जाते थे सुधाकर कश्यप निधन के बाद हर एक आंखें नम दिखाई दी। वहां पर मौजूद बुद्ध प्रकाश कश्यप ने बताया कि वह यारों के यार और भाइयों के भाई थे, हर मुसीबत में एक कॉल पर ही बड़े से बड़े अधिकारी से लोहा मनवाने का काम करते थे। ऐसे प्रिय नेता के दुखद निधन पर आज हम सब दुखी है। सुधाकर सिंह कश्यप ने अपना पूरा जीवन समाजवादी पार्टी को दे दिया है और हम समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से यही उम्मीद करते हैं कि उनके परिवार को उनसे काफी उम्मीद है जिस पर समाजवादी पार्टी खरी उतरेगी। वहीं उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव जनपद हापुड़ उपैडा में किया गया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • तेज रफ्तार बस बिजली पोल तोड़कर घर में घुसी, एक की हुई मौत एवं दो गम्भीर

    तेज रफ्तार बस बिजली पोल तोड़कर घर में घुसी, एक की हुई मौत एवं दो गम्भीर

    तेज रफ्तार बस बिजली पोल तोड़कर घर में घुसी, एक की हुई मौत एवं दो गम्भीर

    हरदोई। तेज रफ्तार स्लीपर बस मंगलवार सुबह को अनियंत्रित होकर बिजली के पल और पेड़ों को तोड़ते हुए एक मकान में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर है जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उनकी हालत को नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस घटना के कारणों को तलाश में जुटी हुई है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहाबाद के मोहल्ला अल्हापुर चुंगी के पास मंगलवार की सुबह उस वक्त अफरा—तफरी मच गई जब शाहजहांपुर की तरफ से आ रही एक स्लीपर बस बिजली के पॉल को तोड़ते हुए तेजी से पेड़ों में घुसी और फिर एक मकान में जाकर घुस गई। बताया गया कि बस दिल्ली की तरफ से आ रही थी। घटना के दौरान मकान के चबूतरे पर बैठे राम बहादुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि लालाराम और अतुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में इलाज के लिए ले जाया गया जहां उनकी हालत को नाजुक देखते हुए हरदोई के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस ने मृतक केशव का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। साथ ही घटना के पीछे क्या वजह रही इन कारणों को पुलिस तलाशने में जुटी हुई है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • नि:शुल्क चिकित्सा कैम्प में 256 लोगों ने करायी जांच

    नि:शुल्क चिकित्सा कैम्प में 256 लोगों ने करायी जांच

    नि:शुल्क चिकित्सा कैम्प में 256 लोगों ने करायी जांच

    हापुड़। भारतीय बहुराष्ट्रीय कम्पनी लार्सन एंड टूब्रो के सयाना (ज़ि० बुलंदशहर) परिसर में देव नन्दिनी हॉस्पिटल द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा कैम्प का आयोजन हुआ। कैम्प में कंपनी के 256 कर्मचारियों की चिकित्सा जांच की गई तथा 35 व्यक्तियों का पल्मोनरी फंक्शन टैस्ट किया गया। जरूरतमंदों को नि:शुल्क औषधि वितरण भी किया गया। देव नन्दिनी हॉस्पिटल हापुड़ द्वारा समाजसेवा और नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत समय-समय पर दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क चिकित्सा कैम्प का आयोजन और नि:शुल्क औषधि वितरण किया जाता है। निर्माण प्रभाग एल एंड टी के व्यापार का एक बड़ा हिस्सा है। इस समय एल एंड टी भारत की सबसे बड़ी निर्माण कंपनियों में से एक है जो क्षेत्र में “गंगा एक्सप्रेस वे” के निर्माण में संलग्न है। चिकित्सा कैम्प में डा० सरीस चौधरी, लैब तकनीशियन कुसुम सिरोही, माम चन्द, अन्य तकनीकी स्टाफ श्रीमती हिमांशु, मुनेन्द्र कुमार, मुसाहिद चौधरी, दीपक चौधरी, दुष्यंत त्यागी आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • धौलाना तहसील प्रशासन फैला रहा भ्रष्टाचार: अतुल गहलोत

    धौलाना तहसील प्रशासन फैला रहा भ्रष्टाचार: अतुल गहलोत

    धौलाना तहसील प्रशासन फैला रहा भ्रष्टाचार: अतुल गहलोत

    अनिल कश्यप
    हापुड़। जनपद की धौलाना तहसील प्रशासन पर शिकायतकर्ता अतुल गहलोत ने प्रेसवार्ता कर सरकार के राजस्व को चुना लगाने और अन्य मामलों में आरोप लगाए हैं। तहसील धौलाना के अधिकारियों पर राजस्व को चुना लगाकर दबंगों पर कार्यवाही नहीं करने का आरोप है। गहलोत का आरोप है कि इस मामले में अधिकारियों से भी शिकायत की लेकिन अधिकारियों ने दबंगों पर कोई कार्यवाही नहीं की। गहलोत का आरोप है कि इन मामले में धौलाना तहसील प्रशासन भ्रष्टाचार फैला रहा है। तहसील धौलाना में स्टाम्प चोरी 15 लाख 40 हजार रूपये विनोद पुत्र सत्यपाल ग्राम नंदपुर की खसरा संख्या 195 में जिलाधिकारी द्वारा स्टाम्प चोरी की आरसी जारी की गयी थी लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नहीं की गया। आरोप यह भी है कि बिना खतौनी किये खसरा नंबर 228 व् 231 ग्राम रावली में आजाद पुत्र रियासत ने 11 करोड़ 44 लाख रूपये में अपनी अमीन विक्रय की और बेनामी में आपत्ति के दौरान बिना खतौनी में नाम दर्ज किये धारा 80 कर दी गयी। वहीं अब गहलोत ने सरकार से न्याय की गुहार लगाते हुये आरोप लगाया कि अधिकारी सरकार के करोड़ों रुपये के राजस्व को चुना लगाकर दबंगों पर आशीर्वाद बनाये हुए हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • अण्डर-19 जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    अण्डर-19 जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    अण्डर-19 जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    जेएमएस ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशंस में हुई जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता

    अनिल कश्यप
    हापुड़। बुलंदशहर क्रिकेट संघ के तत्वावधान में हापुड़ क्रिकेट संघ द्वारा कराई जा रही अंडर-19 की जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन गाजियाबाद-आगरा, फिरोजाबाद-बुलंदशहर की टीम के बीच मैच खेला गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक व पूर्व डीजीपी डीएस चौहान ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और बेहतर व्यवस्था पर हापुड़ क्रिकेट संघ को बधाई दी। हापुड़ जिला क्रिकेट संघ द्वारा अंडर-19 की जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता धनौरा स्थित के-9 तथा बाईपास स्थित जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के मैदान पर कराई जा रही है। इस प्रतियोगिता में चार मंडल की 5 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें आगरा, फिरोजाबाद, बुलंदशहर की एक-एक टीम है जबकि गाजियाबाद मंडल की दो टीमें खेल रही हैं। शनिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ था जिसमें धनौरा स्थित के-9 के मैदान पर फिरोजाबाद व गाजियाबाद-ए। वहीं जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के मैदान पर आगरा व बुलंदशहर की टीम के बीच मैच खेला गया। रविवार को के-9 के मैदान पर आगरा व गाजियाबाद-बी टीम तथा जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के मैदान पर फिरोजाबाद व बुलंदशहर मंडल की टीम के बीच मैच खेला गया। वहीं सोमवार को तीसरे दिन का अंतिम मैच जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में गाजियाबाद-ए व बी टीम के बीच खेला जाएगा।
    मुख्य अतिथि यूपीसीए के निदेशक पूर्व डीजीपी व बुलंदशहर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष डीएस चौहान ने दोनों खेल के मैदान का निरीक्षण किया और एसोसिएशन द्वारा की गई व्यवस्था परखी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का परिचय लिया और उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। बुलंदशहर क्रिकेट संघ और हापुड़ क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों को बेहतर व्यवस्था के लिए बधाई भी दी। विशिष्ट अतिथि आरोग्य अस्पताल के संचालक डॉ. पराग शर्मा ने एसोसिएशन को सहयोग राशि दी। इस दौरान आगामी प्रतियोगिताओं को लेकर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर बुलंदशहर क्रिकेट संघ के सचिव अंशुल मित्तल, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. सुदर्शन त्यागी, अध्यक्ष डॉ. विपिन गुप्ता, उपाध्यक्ष आयुष सिंहल, नवीन सचदेवा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र गुर्जर सहित तमाम लोग उपस्थित थे। जेएमएस ग्रुप के प्रबंध निदेशक और हापुड़ जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष डॉ. आयुष सिंघल ने बताया कि जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में तीन दिवसीय अंडर-19 जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन सोमवार को होगा।

    सफल बनने के लिये असफलता का डर मन से निकालें: डीएस चौहान
    मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक, पूर्व डीजीपी डीएस चौहान ने कहा कि खेल जीवन की सफलता का आधार है। अगर जीवन में सफल बनना है तो सबसे पहले असफलता का डर मन से निकालें। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इतनी गर्मी पड़ रही है, फिर भी आप मैदान पर डटे हुए हैं। यह एक अच्छे खिलाड़ी का परिचय है। परिस्थिति कैसी भी हो, हार या जीत है। कभी निराश मत होना। विशिष्ट अतिथि एसपी अभिषेक वर्मा ने कहा कि प्रत्येक बच्चे में किसी न किसी खेल के प्रति रूचि व प्रतिभा होती है। केवल उसे उभारने की जरूरत है। खेल से ही बेहतर नेतृत्व व सहयोग की भावना विकसित होती है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • गर्मी के ऑरेंज अलर्ट में भी खराब पड़े वाटर कूलर

    गर्मी के ऑरेंज अलर्ट में भी खराब पड़े वाटर कूलर

    गर्मी के ऑरेंज अलर्ट में भी खराब पड़े वाटर कूलर

    विभागीय लापरवाही के चलते राहगीर व स्कूली बच्चों को नहीं मिल रहा ठण्डा पानी
    पुतले की तरह खड़े होकर प्यासे को तरसा रहा वाटर कूलर, केवल कर रहा प्रचार
    अनिल कश्यप
    हापुड़। भीषण गर्मी के चलते रविवार को जनपद हापुड़ ऑरेंज अलर्ट घोषित कर दिया था तो वही भीषण गर्मी से बचने के लिए प्रशासन द्वारा महीनों पूर्व से लगातार बैठक कर व्यवस्था दुरुस्त करने के दावे किए जा रहे थे लेकिन दाबो की पोल तब खुलती दिखाई दी जब पश्चिम उ0प्र0 संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग (हाइड्रो वाले) ने ज्ञापन के द्वारा प्रशासन का ध्यान उस तरफ मोडा।
    जानकारी के अनुसार रविवार को पश्चिम उ0प्र0 संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग द्वारा एक ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा गया। इसमें उन्होंने बताया कि हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित आर्य कन्या पाठशाला कॉलेज के पास एक वाटर कूलर काफी समय से खराब पड़ा हुआ है लेकिन गर्मी को देखते हुए भी वह सही नहीं कराया गया है जिसके चलते राहगीरों को इधर-उधर से पानी पीकर गर्मी से राहत मिल रही है। आर्य कन्या कॉलेज में हापुड़ के आसपास से हजारों की तादाद में लड़कियां आती है तो वहीं कॉलेज के पास शमशान घाट भी है जहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है तो वहीं स्वर्ग आश्रम रोड भी वर्तमान में सर्वाधिक चलने वाली रोड में से एक है जिस पर कभी कभी जाम जैसी असुविधा का मिलना भी अब आम बात हो गई है।
    बापजूद इसके प्रशासन का इस और ध्यान नहीं जाता है और वाटर कूलर पुतले की तरह खड़ा हुआ आने जाने वाले राहगीरों को मुँह चिढ़ाता रहता है। प्रदीप गर्ग ने बताया कि पिछले वर्ष भी व्यापार बंधु की बैठक में इस समस्या से अवगत कराया गया था परंतु अभी तक कोई कार्यवाई नहीं की गई जिसके बाद अब डीएम से समस्या के समाधान की मांग की है।

    प्रचार का सूचना पट्ट बन गया वाटर कूलर
    यूं तो वाटर कूलर ठंडे पानी के लिए मशहूर होते हैं लेकिन जब विभाग लापरवाह हो जाता है तो वही ठंडा पानी पिलाने वाले वाटर कूलर कभी-कभी प्रचार का सूचना पट बनकर रह जाते हैं। तस्वीरों में खराब पड़े वाटर कूलर को यदि ध्यान से देखा जाए तो इस पर साफ-साफ शब्दों में सबसे ऊपर लिखा हुआ है “शीतल जल प्याऊ” जिस प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री सहित राज्यसभा सांसद कांता कर्दम का नाम व फोटो भी लगा हुआ है तो वहीं उस पर लिखा है कि यह वाटर कूलर सांसद निधि 2021-22 से लगाया गया है। ठीक उसके नीचे प्राइवेट कंपनियों द्वारा अपने सूचना पट चिपका दिए गए हैं। अब लोग इधर से जो गुजरते हैं तो मन में तो ठंडा पीने की लालसा रहती है लेकिन वह पानी न पीकर केवल प्रचार व बिज्ञापन को ही पीकर निकल जाते हैं। ऐसा ही हल केवल इसी कुलर का नहीं जनपद में अन्य कई जगहों पर भी इसी प्रकार की स्थिति देखने को मिलती है लेकिन गर्मी में अलर्ट तो जारी हो जाता है लेकिन वाटर कूलर की स्थिति ज्यो की त्यों बनी रहती है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • हाई स्पीड पर लगाम लगाने के लिये डीएम ने कसी कमर

    हाई स्पीड पर लगाम लगाने के लिये डीएम ने कसी कमर

    हाई स्पीड पर लगाम लगाने के लिये डीएम ने कसी कमर

    कैमरे से कटेगा ऑनलाइन चालान, डीएम ने दिये निर्देश
    अनिल कश्यप
    हापुड़। सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने तथा सडकों को दुर्घटना मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की जहां उन्होंने नेशनल हाईवे, ब्लैक स्पॉट, सर्विस रोड, साइन एज, ब्रेकर तथा स्कूली वाहनों की गुणवत्ता आदि विषयों पर दिशा निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी ने जनपद मे नेशनल हाईवे पर सर्वाधिक दुर्घटना होने पर चिंता व्यक्त करते हुए नेशनल हाईवे के अधिकारियों से ऑनलाइन कैमरे के माध्यम से ओवर स्पीड चलने वाले वाहनों के ऑटोमेटिक चालान काटने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सर्वाधिक दुर्घटनाएं ओवर स्पीड के कारण ही होती है। इसे रोकने के लिया नेशनल हाईवे पर स्पीड कैमरे लगवाए जाएं। इसके अलावा जनपद से जितने भी नेशनल हाईवे गुजरते हैं। सभी पर रात्रि के आवागमन को सुगम बनाने के लिये लाइटों को लगाया जाना सुनिश्चित किया जाय जिससे सडकों पर पर्याप्त रोशनी हो सके। उन्होंने जनपद के चिन्हित किए गए ब्लैक स्पॉट को यथाशीघ्र कार्यवाही करते हुए समाप्त करने के निर्देश दिया। ब्लैक स्पॉट पर काम शुरू करने से पूर्व संबंधित थाने को सूचित करके सुझाव प्राप्त कर लें। ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटना होने की सर्वाधिक संभावनाएं होती है। ऐसे में इस पर अभियान चलाकर काम करने की आवश्यकता है।
    जिलाधिकारी ने नेशनल हाईवे सहित अन्य सड़कों पर उचित स्थान पर हर हालत में साइन एज लगाने के सख्त निर्देश दिए जिससे आवागमन सुगम हो सके। ऐसे स्थान जहां सर्विस रोड का कार्य चल रहा है, उसे यथाशीघ्र पूरा किया जाए तथा आवश्यक स्थानों पर ब्रेकर अवश्य बनाए जाएं। जनपद के सभी स्कूली वाहनों की प्रदूषण आदि मानकों की जाँच के बाद ही अनुमति दी जाए। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिया नियमित रूप से ओवर स्पीड, हेलमेट तथा सीट बेल्ट न लगाने वालों पर चालान के माध्यम से कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा ओवर स्पीड को रोकने के लिए टोल सहित अन्य स्थान पर चेकिंग करने के निर्देश दिये। बैठक में एआरटीओ, जिला विद्यालय निरीक्षक, अपर चिकित्सा अधिकारी, अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • गेहूं खरीद के धीमी प्रगति पर डीएम ने व्यक्त की नाराजगी

    गेहूं खरीद के धीमी प्रगति पर डीएम ने व्यक्त की नाराजगी

    गेहूं खरीद के धीमी प्रगति पर डीएम ने व्यक्त की नाराजगी

    खरीद का लक्ष्य हर हालत में पूर्ण किया जाय: जिलाधिकारी
    अनिल कश्यप
    हापुड़। जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत गेहूं खरीद पूर्ण करने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों की कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने गेहूँ खरीद के धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी केंद्र संचालकों से व्यक्तिगत प्रयास से गेहूं खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिये। हमें हर हालत मे गेहूं के लक्ष्य को पूर्ण करना है।

    इसके लिये निरंतर खरीद पर जोर देना है। जिलाधिकारी ने खरीद मे तेजी लाने के लिये किसानों के रजिस्ट्रेशन बढाने के निर्देश दिये। उन्होंने कम रजिस्ट्रेशन होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी तहसील के उपजिलाधिकारी से अपने स्तर से रजिस्ट्रेशन में बढोतरी करने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि किसानों को रजिस्ट्रेशन करने के लिए जागरूक किया जाय।
    जिलाधिकारी ने किसानों द्वारा क्रय किये गये गेहूं के भुगतान के बारे में जानकारी करने पर अनेक केंद्रों पर भुगतान मे देरी होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि किसानों का भुगतान हर हालत में निर्धारित अवधि के अंदर कर दिया जाय। यदि किसी किसान का भुगतान करने में किसी प्रकार की समस्याएं आती हैं तो उसे शीघ्र हल किया जाए। कुछ केंद्रो पर खरीदे गए गेहूं के उठान न होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से गेहूं के नियमित उठान कराने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि किसान सर्वोच्च प्राथमिकता के अंतर्गत आता है किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में सरसों खरीद के केंद्र बनाए गए हैं जिसके बारे मे किसानों को जागरूक किया जाय जिससे किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिल सके। उन्होंने तहसीलों से सरसों उत्पादन का डाटा लेखपालों से प्राप्त करके रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिये। साथ ही कृषि विभाग अपने ग्रुप में प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • सड़क हादसे में घायल का पहले करें इलाज: एसीएमओ

    सड़क हादसे में घायल का पहले करें इलाज: एसीएमओ

    सड़क हादसे में घायल का पहले करें इलाज: एसीएमओ

    अनिल कश्यप
    हापुड़। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोलाना एवं लोक निर्माण विभाग हापुड के सभागार में किया गया। इसमें चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों को आईरेड एप पर काम करने का तरीका समझाया गया। सड़क सुरक्षा के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. राकेश एवं लोक निर्माण विभाग सड़क सुरक्षा के नोडल अधिकारी अधिशासी अभियंता नरेश कुमार ने बताया कि इंट्रीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस में हर सड़क हादसे की फीडिंग करना जरूरी है। इस एप से पुलिस, परिवहन, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण विभाग को जोड़ा गया है। चार विभाग मिलकर सड़क हादसों को रोकने और हादसे में घायल होने वालों को मदद में अपनी भूमिका निभाएंगे। एसीएमओ ने कहा कि एप के माध्यम से सभी मरीजों का डाटा ऑनलाइन फीड किया जाए। एनआईसी के जिला प्रबंधक रोल आउट निशांत राजपूत ने बताया कि सड़क हादसों की निगरानी के लिए आई रेड एप बनाया गया है। इस एप से सभी सीएचसी, जिला अस्पताल और जिला अस्पताल में प्रशिक्षण में मौजूद चिकित्सक व स्टाफ मेडिकल कॉलेज को जोड़ा गया है। इसमें सड़क हादसों से आकंड़े एकत्रित कर सड़क हादसों की रोकथाम के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी। इसी के साथ लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी एक दिवसीय सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विनीत गर्ग के नेतृत्व में कार्य करते हुए रोल आउट प्रबंधक निशांत राजपूत द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील त्यागी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राकेश, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग नरेश कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • धौलाना में निरीक्षण के बाद व्यवस्था से सन्तुष्ट दिखे सीडीओ

    धौलाना में निरीक्षण के बाद व्यवस्था से सन्तुष्ट दिखे सीडीओ

    धौलाना में निरीक्षण के बाद व्यवस्था से सन्तुष्ट दिखे सीडीओ

    अनिल कश्यप
    हापुड़। मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खंड धौलाना का शुक्रवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अभिमन्यु सेठ खंड विकास अधिकारी अपने स्टाफ के साथ उपस्थित थे। बीडीओ को सभी सहायक विकास अधिकारी को प्रतिदिन सांय काल गौशालाओं का निरीक्षण कर गौशालाओं में ठंड से बचाव के लिए तिरपाल, अलाव, खाने हेतु पर्याप्त चारा, भूषा पानी की व्यवस्था सूचित करने के निर्देश दिए गए। ब्लॉक में व्यवस्था ठीक पाई गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित को निर्देश दिए की पेंशन का सत्यापन और पात्र लोगो को नवीन पेंशन नियमानुसार दिलाई जाए व मनरेगा में मांग के अनुसार कार्य उपलब्ध कराया जाए।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • जेएमएस में अध्यापकों को दी गयी न्यू एजुकेशन पॉलिसी की जानकारी

    जेएमएस में अध्यापकों को दी गयी न्यू एजुकेशन पॉलिसी की जानकारी

    जेएमएस में अध्यापकों को दी गयी न्यू एजुकेशन पॉलिसी की जानकारी

    अनिल कश्यप
    हापुड़। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यशाला का आयोजन हुआ जहां अलीगढ़, गुलावठी, पिलखुवा गजरौला तथा हापुड़ के कई स्कूलों के अध्यापकगणों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्य डा. निधि मलिक सीबीएसई रिसोर्स पर्सन अलका शर्मा व सोमा सिंह की उपस्थिति में सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य न्यू एजुकेशन पॉलिसी अर्थात अनूप 2020 के बारे में अध्यापकों को अवगत कराना था जिसके लिए कार्यशाला में विभिन्न विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अध्यापकों को 2020 के उद्देश्य तथा भूमिका को सिखाया गया। इसमें अध्यापकों को बताया गया कि बच्चों को खुद से करके सीखना ज्यादा महत्वपूर्ण है जिसके लिए उन्हें खेलों के माध्यम से शिक्षा दी जा सकती है। इस कार्यालय में भाग लेने वाले सभी अध्यापकों को सीबीएसई की तरफ से सर्टिफिकेट दिया जाएगा। मीडिया प्रभारी रुचिका खुराना ने बताया कि जेएमएस वर्ल्ड स्कूल समय-समय पर अपने अध्यापकों को न्यू एजुकेशन पॉलिसी सीखने के लिए इस प्रकार की कार्यशाला का आयोजन करता रहेगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • पालिकाध्यक्ष के खिलाफ सभासदों ने दिया धरना

    पालिकाध्यक्ष के खिलाफ सभासदों ने दिया धरना

    पालिकाध्यक्ष के खिलाफ सभासदों ने दिया धरना

    विकास कार्यों में देरी को लेकर सभासदों ने पालिका का किया घेराव
    निविदा को बार-बार निरस्त करने का लगाया आरोप
    पत्रकारों के सवालों से बचती नजर आयीं चेयरमैन
    अनिल कश्यप
    हापुड़। विकास कार्यों में देरी को लेकर मंगलवार को नगर पालिका प्रांगण में सभासदों ने धरना प्रदर्शन किया और नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभासदों ने पालिका अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि पालिका अध्यक्ष समय से नगर पालिका में नहीं बैठती हैं जिसके कारण बहुत से विकास कार्य पिछड़ रहे हैं और तो और पार्षदों का आरोप है कि पिछले 6 महीने से नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है। यहां तक कि नगर पालिका द्वारा विकास कार्यों की निविदा (टैण्डर) को बार-बार निरस्त करने का खेल चल रहा है। जनहित में पथ, प्रकाश, पानी की व्यवस्था ठप है, सभी वार्डो के मरम्मत कार्य-नव निर्माण कार्य रूके हुए है।
    सभासदों का कहना है कि पूर्व में हुई बोर्ड बैठकों में एजेन्डे पास होने के बाद भी सभी वार्डों के काम लेट हो रहे हैं। अनेकों बार अध्यक्ष से लिखित व मोखिक निवेदन करने के बाद केवल आश्वासन ही मिला है जिस कारण सभी वार्डों के सभासदों व जनता में भारी रोष है। सभासदों का कहना है कि यह हमारा केवल एक सांकेतिक धरना है। यदि हमारी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो हम रणनीति कर अनिश्चितकालीन धरना देने का काम करेंगे। वहीं पत्रकारों का एक गुट जब इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष से वक्तव्य लेने पहुंचा तो अध्यक्ष पति ने अध्यक्ष को मायके जाने का हवाला दिया और कहा यदि आपको किसी संबंध में कोई वक्तव्य (बाईट) चाहिए तो उन्हें कम से कम दो दिन पहले अवगत करायें, क्योंकि पालिका अध्यक्ष के घर में बहुत से काम है। उन्हें अपने काम से आना-जाना पढ़ता रहता है। अब आप ऐसे में अंदाजा लगा सकते हैं कि जिसे जनता ने चुनकर नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने का काम किया हो, ताकि वह जनता के बीच रहकर विकास कार्य कर सके। वहीं अध्यक्ष जब अपने ही घर के ही कामों में उलझ जाए तो ऐसे पालिका क्षेत्र का विकास किस प्रकार का हो सकता है आप अंदाजा लगा सकते हैं। बहरहाल इस दौरान विभिन्न वार्डों के सभासद पालिका प्रांगण में धरना प्रदर्शन देते रहे और उनकी सुनवाई करने के लिए कोई भी प्रशासनिक अधिकारी व पालिका अध्यक्ष मौके पर नहीं पहुंचा। धरना संध्याकालीन तक बरकरार चलता रहा। अंत में संबंधित अधिकारी ज्ञापन लेने के लिए मौके पर पहुंचे लेकिन धरने पर बैठे सभासदों ने ज्ञापन देने से इनकार कर दिया और धरना जारी रखने का ऐलान किया। बुधवार धरना किस प्रकार रहेगा या आगे की कोई और बड़ी रणनीति बनेगी, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

    जनता ने चुना जनता के लिये समय नहीं, पत्रकारों को भी दो दिन पहले देनी होगी जानकारी
    जब इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी से बातचीत करने की कोशिश की गई तो अध्यक्ष पति अध्यक्ष को मायके जाने का हवाला देते हुए सवालों से बचते नजर आए और पत्रकारों से कहा कि यदि आपको किसी संबंध में कोई वक्तव्य चाहिए तो उन्हें कम से कम दो दिन पहले बतायें, क्योंकि पालिकाध्यक्ष के घर में बहुत से काम है। उन्हें अपने काम से आना-जाना पढ़ता रहता है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • अब घर जैसा तैयार घी आनन्दा पैकेट में मिलेगा, बिलोना घी के नाम से हुआ लांच

    अब घर जैसा तैयार घी आनन्दा पैकेट में मिलेगा, बिलोना घी के नाम से हुआ लांच

    अब घर जैसा तैयार घी आनन्दा पैकेट में मिलेगा, बिलोना घी के नाम से हुआ लांच

    अनिल कश्यप
    हापुड़। गुरुवार को आनंदा डेयरी लिमिटेड ने खैरपुर खैराबाद प्लांट में बिलोना घी को दर्जनों डिसटीब्यूटरों के साथ लॉन्च किया। इस मौके पर आनंदा डेरी चेयरमैन डॉक्टर राधेश्याम दीक्षित ने बताया कि हमने यह घी उच्च गुणवत्ता वाला जैसे घर पर दही को बिलोकर तैयार होता, उसी प्रकार उसको तैयार किया गया है जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। चेयरमैन ने बताया कि आनंदा प्रत्येक प्रोडक्ट को सभी पैरामीटर पर चेक कर उच्च गुणवत्ता का प्रोडक्ट तैयार करती है। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने आनंदा डेयरी के चेयरमैन डॉक्टर राधेश्याम दीक्षित को औद्योगिक एडवाइजरी का सदस्य भी नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हाल ही में आनंदा डेयरी और ब्राजील के साथ कोलोब्रेशन की प्रशंसा भी की। बिलोना घी के लांच के समय दर्जनों डिस्ट्रीब्यूटर उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • जिले में पहली बार होगा चेस चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन

    जिले में पहली बार होगा चेस चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन

    जिले में पहली बार होगा चेस चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन

    प्रदेश भर के खिलाड़ी हापुड़ आकर दिखायेंगे अपनी प्रतिभा
    जीतने वालों को सीधा नेशनल खेलने के लिये मिलेगा मौका
    अनिल कश्यप
    हापुड़। जिले में पहली बार चेस चैंपियनशिप जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में आयोजित की जा रही है। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में यू पी स्टेट चैंपियनशिप अंडर 15 ओपन 2023-24 इंटरनेशनल रेटिंग तथा यू पी स्टेट चेस चैंपियनशिप अंडर 15 गर्ल्स 2023-24 का आयोजन यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा 15 से 17 दिसंबर में किया जा रहा है। यूपी स्टेट चेस चैंपियनशिप का आयोजन डॉ संजय कपूर प्रेसिडेंट उत्तर प्रदेश चैस स्पोर्ट्स एसोसिएशन, एके रायजादा सेक्रेट्री उत्तर प्रदेश चैस स्पोर्ट्स एसोसिएशन तथा डॉ आयुष सिंघल मैनेजिंग डायरेक्टर जेएमएस वर्ल्ड स्कूल ,जिला खेल कार्यालय की देखरेख में होगा। इस चैंपियनशिप में अंडर 7 अंडर, 9 अंडर, 11 अंडर, 13 तथा अंडर 15 के लिए चेस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम 15 से 17 दिसंबर तक जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में किया जाएगा जिसमें उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से खिलाड़ी प्रतिभा दिखाने आएंगे, उन सभी खिलाड़ियों के रहने व खाने का आयोजन भी जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की ओर से किया जाएगा। इसमें अभी तक 150 रेजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इस चैम्पियनशिप के विनर्स को सीधा नेशनल खेलने का मौका मिलेगा तथा इस चेम्पियनशिप के विनर्स को 30000 से ज्यादा के पुरस्कार वितरित किये जाएंगे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • हापुड़ को मिली 11 नयी एम्बुलेंस, डीएम ने दिखाई हरी झण्डी

    हापुड़ को मिली 11 नयी एम्बुलेंस, डीएम ने दिखाई हरी झण्डी

    हापुड़ को मिली 11 नयी एम्बुलेंस, डीएम ने दिखाई हरी झण्डी

    अनिल कश्यप
    हापुड़। जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर से 11 नयी 102 एंबुलेंस को विधि विधानपूर्वक से नारियल तोड़कर तथा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने बताया कि यह 11 एम्बुलेंस (102) जनपद में एम्बुलेंसों के रिप्लेसमेंट के तौर पर भेजी गई हैं जो सरकार द्वारा नेशनल एंबुलेंस सर्विस के तहत प्राप्त हुई हैं। नयी 102 एम्बुलेंस जनपद की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। उन्होंने कहा कि शहरों के साथ जनपद के ग्रामीण तथा दूरदराज क्षेत्रों के मरीजों तक पहुंचने में आसानी होग। इस दौरान जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 102 निशुल्क एंबुलेंस सेवा आपातकालीन चिकित्सा परिवहन सेवा है। यह सभी एंबुलेंस जीपीएस सिस्टम सहित अन्य आवश्यक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित हैं। उन्होंने कहा कि यह आपातकालीन परिवहन सेवा गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशु एवं उनकी माता को 24×7 नि:शुल्क सेवा प्रदान करेगी। नयी 11 एंबुलेंस सेवा सरकार की जननी सुरक्षा योजना तथा जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रमों को बेहतर क्रियान्वयन में मदद करेंगे, क्योंकि मरीज अब और अधिक जल्दी निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या सरकारी अस्पताल में पहुंचेंगे जिससे संस्थागत प्रसव प्रतिशत में वृद्धि, मातृ मृत्यु दर तथा शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी इस प्रकार यह एंबुलेंस जनपद की स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूती प्रदान करेंगे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • बृजघाट तीर्थ नगरी में तीन दिवसीय महाआरती का आयोजन प्रारम्भ

    बृजघाट तीर्थ नगरी में तीन दिवसीय महाआरती का आयोजन प्रारम्भ

    बृजघाट तीर्थ नगरी में तीन दिवसीय महाआरती का आयोजन प्रारम्भ

    अनिल कश्यप
    गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़। तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा मैया की महाआरती प्रारंभ हुई। महाआरती खादर मेले में प्रतिदिन हो रही है संध्या आरती में न्यायिक अधिकारियों समेत पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों भी भाग लेकर पूजा अर्चना कर रहे है। बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेले के उपलक्ष्य में गंगा सभा समिति द्वारा ब्रजघाट तीर्थनगरी में मोक्ष दायिनी गंगा मैया की तीन दिवसीय महाआरती शनिवार की संध्या में प्रारंभ हुई। जिसमें पहले दिन एडीएम ज्योत्सना सिंह, एएसपी राजकुमार अग्रवाल, हापुड़ एसडीएम सुनीता सिंह, चेयरमैन राकेश बजरंगी, ईओ मुक्ता सिंह ने भाग लिया। जिन्हें समिति के विधिक सलाहकार कपिल नागर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं खादर मेले में जिला जज मलखान सिंह, एडीजे छाया शर्मा समेत कई न्यायिक अधिकारियों ने गंगा मैया की आरती में भाग लेकर पूजा अर्चना की मौके पर समिति अध्यक्ष अशोक नागर, महामंत्री विष्णु नागर, कोषाध्यक्ष संजय रस्तोगी, संचालक कपिल शर्मा, मनोज तिवारी, अनिल कोशिक, राकेश केवट, मोहन केवट, राजकुमार, लालू प्रकाश पांडे, अमित मिश्रा, तरूण नागर आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • मिनी कुम्भ मेले का हुआ उद्घाटन, हर हर गंगे के जयकारों से गूंजी तीर्थनगरी

    मिनी कुम्भ मेले का हुआ उद्घाटन, हर हर गंगे के जयकारों से गूंजी तीर्थनगरी

    मिनी कुम्भ मेले का हुआ उद्घाटन, हर हर गंगे के जयकारों से गूंजी तीर्थनगरी

    गंगा तट पर जलाये गये 2100 दीये
    अनिल कश्यप
    हापुड़। जनपद के गढ़मुक्तेश्वर में मिनी कुम्भ के नाम से मशहूर खादर क्षेत्र में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा पर राजकीय मेले का विधि विधान के साथ उद्घाटन किया गया। ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर ने मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद गंगा तट पर पहुंचकर हवन पूजन के बाद गंगा आरती में शामिल हुए। इस दौरान गंगा तट पर 2100 दीये जलाए गए।
    बता दें कि प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने मेले उद्घाटन किया। इसके बाद शांति और सौहार्द के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे हवा में उड़ाए। ऊर्जा मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी व अधिकारी-कर्मचारी गंगा तट पर पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच उन्होंने हवन में आहुति देते हुए मेले के सफल आयोजन की कामना की।
    इस मौके पर ऊर्जा मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा मेले को और भी भव्य बनाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा मेला ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व रखता है। जिला पंचायत द्वारा प्रशासन के सहयोग से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं, दुकानदारों समेत अन्य लोगों की सुविधा व सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • डीएम ने डेयरी फार्म एवं प्रोसेसिंग यूनिट का किया शिलान्यास

    डीएम ने डेयरी फार्म एवं प्रोसेसिंग यूनिट का किया शिलान्यास

    डीएम ने डेयरी फार्म एवं प्रोसेसिंग यूनिट का किया शिलान्यास

    इन्वेस्ट यूपी में हापुड़ में डेयरी फार्म एवं प्रोसेसिंग यूनिट की रखी गयी आधारशिला
    अनिल कश्यप
    हापुड़। हापुड़ के जरौठी रोड पर गुरुवार को जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने ‘गोधाम’ डेयरी फार्म एवं प्रोसेसिंग यूनिट का शिलान्यास किया जहां उपायुक्त उद्योग शैलेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। इसके पहले गोधाम की फाउंडर डायरेक्टर निहारिका तिवारी ने स्मृति चिन्ह और पटका पहनाकर डीएम और उपायुक्त उद्योग को सम्मानित भी किया।
    जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने निहारिका तिवारी को यूनिट खोलने के लिए हापुड़ को चुनने के लिए बधाई देते हुये प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग दिलाने का आश्वासन भी दिया। उपायुक्त उद्योग शैलेंद्र सिंह ने कहा कि यह एक अनूठी डेयरी परियोजना है जिसमें फार्म और प्रोसेसिंग यूनिट साथ रहेंगी। उन्होंने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है और गोवंशों के लिए उनका प्रेम जगजाहिर है। निवेशकों को प्रदेश में आकर्षित करने के लिए और उन्हें बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने व प्रशासनिक मंजूरियों को सुगम कराने के साथ सरकार हरसंभव मदद करने के लिए तत्पर है। गोधाम की फाउंडर डायरेक्टर निहारिका तिवारी ने कहा कि यह परियोजना महिला सशक्तिकरण का एक उदाहरण भी है जहं शुरुआत से लेकर आखिर तक महिलाएं पूरी प्रकिया में शामिल रहेंगी। इसके जरिए आसपास के क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। यह एक नए युग की शुरुआत होगी जिसमें सभी उत्पाद जैविक होंगे और वैदिक प्रोद्योगिकी के माध्यम से उत्पादित किए जाएंगे। निहारिका तिवारी ने डेयरी टेक्नोलॉजी में बीटेक किया है और वह अपने विश्वविद्यालय की मेधावी छात्रा रही हैं। इस अवसर पर आशा तिवारी, तनुज मिश्रा, दिनेश शर्मा, कृष्ण कन्हैया मित्तल, आयुष गर्ग, स्वाति, सुशील मित्तल, सुरेंद्र सिंह, अभिषेक गोयल, जकरिया मनसबी, राहुल शर्मा, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, महेश सैनी, अंकित शर्मा आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • रोक के बाद भी भैंसा बुग्गी दौड़ जारी

    रोक के बाद भी भैंसा बुग्गी दौड़ जारी

    रोक के बाद भी भैंसा बुग्गी दौड़ जारी

    मुखदर्शक बन तमाशा देख हादसे का इंतजार कर रही पुलिस
    डीएम के दावे भी साबित हुये हवाई, बेखौफ हो रही दौड़
    अनिल कश्यप
    हापुड़। गढ़ गंगा कार्तिक मेले में भैंसा बुग्गी दौड़ रोकने के पुलिस के दावे मेला शुरू होते ही फेल हो गए। मेला शुरू होने से पहले ही आए दिन सोशल मीडिया पर अनेकों प्रकार की वीडियो लगातार वायरल हो रही है वायरल वीडियो में लोग बेख़ौफ़ होकर भैंसा बग्गी की दौड़ कर रहे हैं। कई बार वीडियो में देखा गया कि भैंसा बुग्गी दौड़ते समय कई बड़े हादसे होने से बच गये। मेले से पूर्व निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भी बड़े-बड़े दावे भैंस होगी दौड़ को रोकने के किए थे लेकिन सभी दावे हवाई होते नजर आ रहे हैं और हुड़दंगी लगातार प्रशासन को चुनौती देकर दौड़ कराकर आम लोगों को परेशानी में धकेल रहे हैं। गढ़ कार्तिक मेले में हुड़दंगी भैंसा बुग्गी लेकर जब निकलते हैं तो पूरा हाईवे ठहर जाता है और आने जाने वाले अन्य श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। हालांकि इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश भी जारी किए गए थे। बावजूद इसके काफी संख्या में भैंसा और बैल बुग्गी से लोग मेले की ओर जाते नजर आए। एनएच 9 पर इनकी खूब दौड़ हुई। बुग्गी और बाइक सवार युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। पूरे जिले को पार कर गढ़ थाना क्षेत्र में हाईवे के रास्ते बाहर से आए श्रद्धालुओं ने भैंसा बुग्गी दौड़ लगाकर मेला स्थल पर पहुंचे। रास्ते में कई थाने के सामने से दौड़ होती हुई मेले में पहुंची। बावजूद पुलिस मुखदर्शक बनी तमाशा देखती रही और हादसे का इंतजार करती रही। ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि यदि यह दौड़ यूं ही चलती रही तो आने वाले समय में श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ाने की आशंका है तो ऐसे में कोई बड़ा हादसा होने से नकारा नहीं जा सकता।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • आईएमए ने मनाया मधुमेह सप्ताह, निकाला पैदल मार्च

    आईएमए ने मनाया मधुमेह सप्ताह, निकाला पैदल मार्च

    आईएमए ने मनाया मधुमेह सप्ताह, निकाला पैदल मार्च

    लोगों को जागरूक करने के लिये हुये विविध कार्यक्रम, नि:शुल्क ब्लड की हुई जांच
    अनिल कश्यप
    हापुड़। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर आमजन के संज्ञान हेतु इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में 14 से 19 नवम्बर तक पूरे जिले में “मधुमेह सप्ताह” मनाया गया। मधुमेह रोग के प्रति सामान्य-जन में जागरूकता उत्पन्न करने हेतु अनेक कार्यक्रम आयोजित हुये। पूरे सप्ताह बड़े पैमाने पर आम जनता के रक्त की नि:शुल्क जांच कर मधुमेह सम्बन्धी आंकड़े प्राप्त किये गये, ताकि वर्तमान में यथार्थ आंकड़े प्राप्त कर उपयुक्त सुधारात्मक उपाय अपनाकर रोग के फैलाव को रोका जा सके। इसी कड़ी में रविवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले एक “पैदल मार्च” का आयोजन हुआ जिसका शुभारम्भ जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० सुनील त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर किया। पैदल मार्च प्रात: 8 बजे देव नन्दिनी हॉस्पिटल गढ़ रोड हापुड़ से आरम्भ होकर शहर के मुख्य रास्तों से होता हुआ रेलवे पार्क फ्रीगंज रोड हापुड़ पर समाप्त हुआ जिसमें आईएमए हापुड़ के सदस्यों, वरिष्ठ डॉक्टर्स एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। रेलवे पार्क हापुड़ में उपस्थित जन-समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि मधुमेह की विकरालता और उसके गंभीर परिणामों के प्रति आगाह करते हुए आमजन से अपेक्षा की गई कि वे रोग के फैलाव और उसकी भयानकता को समझे। समय रहते जागरूकता, नियमित खानपान, सक्रिय जीवनशैली इस रोग को सीमित करने की कुंजी है। निरंतर समय-समय पर मधुमेह की जांच, स्ट्रीट-फ़ूड-घी-तेल-चीनी पर नियंत्रण और क्षमतानुसार व्यायाम को जीवन में अपना कर इस रोग से बचा जा सकता है। मीटिंग में उपस्थित जन समुदाय द्वारा अनेको प्रश्न पूछ कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। रैली का समापन करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० सुनील त्यागी ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने मधुमेह के विरुद्ध अभियान में नि:शुल्क ब्लड-शुगर की जांच तथा रोग के प्रति जनजागरण के प्रयासों की प्रशंसा की।

    क्या है मधुमेह?
    मधुमेह एक दीर्घकालिक (लम्बे समय तक चलने वाली) बीमारी है जो इस बात को प्रभावित करती है कि आपका शरीर भोजन को ऊर्जा में कैसे बदलता है। समय के साथ मधुमेह शरीर के सभी अंगो तथा ह्रदय, गुर्दे, स्नायु संस्थान और आँखों को नुकसान पहुंचा सकता है। यदि मधुमेह है तो बीमारी का प्रबंधन कर स्वास्थ्य समस्याओं को विकसित होने से रोका जा सकता हैं।

    विश्व में हर 5वां व्यक्ति भारतीय मधुमेह से हैं पीड़ित
    एक अनुमान के अनुसार भारत में 11 करोड़ लोग मधुमेह से पीड़ित है लेकिन आश्चर्यजनक है जबकि लगभग 13 करोड़ भारतीय मधुमेह होने की दहलीज पर खड़े है। भारत में मधुमेह तेजी से एक संभावित महामारी का रूप ले रहा है। विश्व में मधुमेह से पीड़ित होने वाला हर 5वां व्यक्ति भारतीय है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • हापुड़ में मनाया गया विश्व मधुमेह दिवस, पूरे सप्ताह की जायेगी निशुल्क जांच

    हापुड़ में मनाया गया विश्व मधुमेह दिवस, पूरे सप्ताह की जायेगी निशुल्क जांच

    हापुड़ में मनाया गया विश्व मधुमेह दिवस, पूरे सप्ताह की जायेगी निशुल्क जांच

    अनिल कश्यप
    हापुड़। इन्सुलिन की खोज के जनक, फ्रेडरिक बेंटिंग, जिन्होंने वर्ष 1921 में इन्सुलिन की खोज की, जिनके जन्म दिवस पर प्रत्येक वर्ष “विश्व मधुमेह दिवस” मनाया जाता है। जिसके अंतर्गत प्रदेश इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वाहन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की हापुड़ शाखा के अध्यक्ष डा. नरेन्द्र मोहन सिंह, वरिष्ठ सदस्य डा. वीपी अग्रवाल, डा. वीके थरथानी, डा. मनोज जैन एवं एसोसिएशन की सचिव डा. विमलेश शर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि 14 नवम्बर से प्रारम्भ पूरे सप्ताह मधुमेह जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत जिले में स्थित प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में आने वाले रोगियों व तीमारदारो के रक्त के नमूने प्राप्त कर शुगर की निशुल्क जांच की जायेगी जो कि दिनांक 19/11/2023 तक जारी रहेगी। उन्होंने नागरिको से सहयोग का आह्वाहन किया ताकि इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। हापुड़ शहर के चिकित्सा संस्थान देव नन्दिनी हॉस्पिटल, निदान नर्सिंग होम,-आशीर्वाद नर्सिंग होम, आरोग्य हॉस्पिटल, लाइफ लाइन हॉस्पिटल, डा. अनुराग सिंघल, डा. जिवोत्तम नारंग, डा. अनुभा के चिकित्सालयों पर रक्त में शुगर की निशुल्क जांच शुरू हो चुकी है जो कि 19 नवम्बर तक जारी रहेगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

    निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

    निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

    अनिल कश्यप
    हापुड। जनपद के जिलाधिकारी कार्यालय के निकट आनंद विहार स्थित होशियारी देवी हॉस्पिटल ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया। इसमें हृदय जांच, रक्त शर्करा जांच और अन्य प्रासंगिक रक्त परीक्षण शामिल थे। कुल 130 लोगों का ईसीजी, सीबीसी एवं मूत्र परीक्षण किया गया। इसके अलावा, अनुभवी डाक्टरों द्वारा निःशुल्क बाह्य रोगी सेवाएं भी प्रदान की गई। इसके अलावा, अस्पताल की फार्मेसी में भारी छूट उपलब्ध कराई गई थी। शिविर को सफल बनाने के लिए डा. अक्षय कुमार, जो बाल चिकित्सा विभाग की देखभाल करते हैं (और अस्पताल के आर. एम. ओ भी हैं) और डॉ. तरूण चौधरी, जो एक अनुभवी चिकित्सक हैं, जैसे अत्यधिक अनुभवी डॉक्टर भी उपस्थित थे। वहीं हमारे संवाददाता से बात करते हुए होशियारी देवी अस्पताल के मालिक और संचालन करने वाले टीओपीएल कंपनी के अध्यक्ष सुरेंद्र तेवतिया ने बताया कि अस्पताल में स्त्री रोग, त्वचा विज्ञान, चिकित्सा, बाल चिकित्सा, रेडियोलॉजी, सर्जरी आदि जैसे सभी प्रमुख विभाग हैं। इस अस्पताल में परीक्षण और उपचार के लिए नवीनतम तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। वह कहते हैं कि अस्पताल की सेवाएं शहर की सीमाओं तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि दूर-दराज के गांवों के लोगों को भी प्रदान की जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि 24×7 आपातकालीन सेवाओं की उपस्थिति निश्चित रूप से एक अतिरिक्त सुविधा है और सभी के लिए फायदेमंद है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • हापुड़ पैरा ओलम्पिक एसोसिएशन का हुआ गठन

    हापुड़ पैरा ओलम्पिक एसोसिएशन का हुआ गठन

    हापुड़ पैरा ओलम्पिक एसोसिएशन का हुआ गठन

    अनिल कश्यप
    हापुड़। जिले में हापुड़ पैरा ओलंपिक एसोसिएशन का गठन किया गया है जिसका उद्देश्य पैरा एथलेटिक को बढ़ावा देना है। एसोसिएशन को मान्यता यूपी पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कविंदर् चौधरी तथा महासचिव डॉ. विपिन गुप्ता द्वारा प्रदान की गयी है। हापुड़ पैरा ओलंपिक एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों में आयुष सिंघल को अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। वहीं रोहन सिंघल (उपाध्यक्ष), रविंद्र सिंह (उपाध्यक्ष), कपिल त्यागी (संरक्षक), अमित नागर (महासचिव), आकाश दत्त शर्मा (उप सचिव), देवेंद्र नाथ गौड़ (कोषाध्यक्ष), नवीन सचदेवा (सदस्य) को नियुक्त किया गया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • मेरठ की टीम ने जीता वेटरन क्रिकेट लीग का ख़िताब

    मेरठ की टीम ने जीता वेटरन क्रिकेट लीग का ख़िताब

    मेरठ की टीम ने जीता वेटरन क्रिकेट लीग का ख़िताब

    गाजियाबाद वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की टीम को 9 रन से हराया
    अनिल कश्यप
    हापुड़। जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में वरिष्ठ पत्रकार अनिल त्यागी की पुण्यतिथि और स्मृति में आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट लीग का ख़िताब मेरठ की टीम ने जीता। पहले मैच में हापुड़ की टीम को हराने के बाद मेरठ की टीम ने गाजियाबाद की टीम को भी दूसरे मैच में 9 रन से हरा दिया। मैन ऑफ द मैच का ख़िताब उपेंद्र दत्त को दिया गया। लीग का शुभारंभ वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष और बोर्ड फॉर वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के उपाध्यक्ष रविंद्र त्यागी, वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश के सचिव अतुल शर्मा और न्यूबर्ग ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के सीएमडी अनिल त्यागी ने किया। रविंद्र त्यागी ने क्रिकेट लीग के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट जगत में अपनी एक अलग पहचान बना रही है, देहरादून में आईपीएल की तर्ज पर बीवीआईपीएल हों रहा हैं, इसमें राष्ट्रीय खिलाड़ियों के अलावा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी भाग लेंगे। न्यूबर्ग के सीएमडी अनिल त्यागी ने कहा कि जिले में खेल की प्रतिभाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। संरक्षक रामकुमार त्यागी ने अनिल त्यागी को हापुड़ जिला एथलेटिक संघ और जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन का संरक्षक बनाने की घोषणा की। वहीं लीग का पहला मैच हापुड़ और मेरठ की टीम के बीच खेला गया जिसमे मेरठ कोई टीम ने पहले खेलते हुए 192 रन बनाये जिसमे अमित सिंह ने 52 और सचिन त्यागी ने 46 रन बनाये, हापुड़ की टीम की तरफ से नितिन अरोरा और सोनू ने 2-2 विकेट लिए। वहीं हापुड़ की टीम के खिलाडी केवल 124 रन बना सके। वहीं दूसरा मैच गाजियाबाद और मेरठ की टीम के बीच खेला गया जिसमें मेरठ की टीम ने पहले खेलते हुए 16 ओवर में 181 जिसमें पिंटू पांचली ने 70 रन बनाये। वहीं गाजियाबाद की टीम केवल 16 ओवर में 172 रन ही बना सकी, जिसमे मृत्युंजय कुमार ने 61 और अमित शर्मा ने 36 रन बनाये। मैन ऑफ द मैच का किताब उपेंद्र दत्ता, प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट और बेस्ट बैट्समैन पिंटू पांचली, और बेस्ट बॉलर का किताब कपिल राणा को दिया गया। इस मौके पर जिला वेतन क्रिकेट एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. सुदर्शन त्यागी, डॉ. विपिन गुप्ता, एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आयुष सिंघल, सचिव नवीन सचदेवा, रुद्राक्ष त्यागी, शशांक त्यागी, नितिन अरोरा, राकेश सिरोही, अशोक चौधरी, अब्दुल कद्दूस, फैज़ल अंसारी आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • ऊर्जा मंत्री ने खो—खो खेल का किया शुभारम्भ, लड़कियां दिखायेंगी हुनर

    ऊर्जा मंत्री ने खो—खो खेल का किया शुभारम्भ, लड़कियां दिखायेंगी हुनर

    ऊर्जा मंत्री ने खो—खो खेल का किया शुभारम्भ, लड़कियां दिखायेंगी हुनर

    अनिल कश्यप
    हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के जेएमएस कॉलेज में जिले का पहला सीबीएसई क्लस्टर XIX खो-खो खेल के आयोजन हुआ जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ऊर्जा व राज्य मंत्री डॉ सौमिंदर तोमर ने किया। यह आयोजन 29 अक्टूबर तक रहेगा। मैनेजमेंट डायरेक्टर आयुष सिंघल ने बताया कि इस बार जनपद हापुड़ के लिए यह बड़ी बात है कि हापुड़ में पहली बार किसी कॉलेज में खो-खो खेल का आयोजन हो रहा है जिसमें केवल लड़कियां ही प्रतिभाग कर रही है। इस खेल में वेस्ट यूपी सहित उत्तराखण्ड से भी खो खो के लिए 188 सीबीएसई स्कूलों के 3500 लड़कीयो ने प्रतिभाग किया है और करीब 100 स्कूलो से लडकियां हापुड़ आई है जो खेल खेल रही है। उन्होंने बताया कि जैसे ये लड़कियां हारती जाएंगी तो वह अपने जनपद के लिए प्रस्थान करते रहेंगे। अंत में फाइनल खेलने वाली लड़कियों को पुरस्करित किया जाएगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • रामलीला मैदान के मुख्य द्वार का हुआ उद्घाटन

    रामलीला मैदान के मुख्य द्वार का हुआ उद्घाटन

    अनिल कश्यप
    हापुड़। श्री रामलीला समिति रजिस्टर्ड हापुड़ द्वारा श्री रामलीला मैदान के मुख्य द्वार श्री राम द्वार का भव्य उद्घाटन समारोह विधिवत पूजा करके फीता काटकर आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि राजेंद्र अग्रवाल सांसद तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर विजयपाल सिंह आढ़ती एवं कार्यक्रम अध्यक्ष मनोज गुप्ता उपस्थित रहे। इसके पश्चात श्री रामलीला समिति रजिस्टर्ड हापुड़ द्वारा श्री रामलीला महोत्सव का आयोजन प्रधान रविंद्र गुप्ता महामंत्री विनोद वर्मा कोषाध्यक्ष उमेश अग्रवाल मीडिया प्रभारी शुभम गोयल एडवोकेट के द्वारा प्रभु श्री सीताराम लक्ष्मण आरती करके विधिवत संपन्न किया गया। श्री आदर्श रामलीला मंडल रजिस्टर्ड वृंदावन मथुरा के निर्देशक व्यास जी पवनदेव चतुर्वेदी महाराज ने बताया कि भरत अयोध्या वापस लौट गए तो भगवान श्री राम जी चित्रकूट पर निवास करने लगे जब भगवान चित्रकूट पर बसे तो अनेकों चरित्र भगवान ने किये और अनेक दुष्टो को मारकर चित्रकूट भूमि का उद्धार किया। एक दिन देवराज इंद्र के पुत्र जयंत की पत्नी भगवान श्रीराम जी का पूजन करने आई वहां पर प्रभु श्री राम जानकी जी का फूलों का श्रंगार कर रही थी। जिसको देखकर जयंत के पुत्र के मन में बड़ा अभिमान आया कि मेरी पत्नी किस का पूजन करने जा रही है वह भी अर्धरात्रि में उसके मन में शंका हुई। वह स्वयं परीक्षा लेने के लिए पहुंचा और प्रभु श्री राम की परीक्षा कवुए के भेष में लेने गया और जानकी जी के चरणों में चोट मारकर भागा तभी प्रभु श्री राम जी ने जयंत के पीछे अपना अग्निबाण छोड़ दिया। जयंत ने कवुए का रूप बनाया हुआ था भागने लगा। प्रभु श्री राम जी का अग्निबाण उसके पीछे पीछे भाग रहा था। ब्रह्मा विष्णु महेश की शरण में गया पर किसी ने रक्षा नहीं की तब अंत में नारद जी को दया आई और नारद जी ने उसको उपाय बताया कि वही संसार के स्वामी है। उन्हीं के शरण में जा और वहीं क्षमा करेंगे जयंत भगवान श्री राम जी के चरणों मे चले जाते हैं। प्रभु श्री राम जयंत को क्षमा करते हैं और आगे के लिए प्रस्थान करते हैं। उससे पहले अत्रि जी और अनुसुइया जी के आश्रम में जाते हैं और अनसूया जी के द्वारा सुंदर नारी धर्म के उपदेश जानकी जी को दिए जाते हैं। प्रभु श्री राम जी अनुज लक्ष्मण जी और जानकी जी के सहित उनसे आशीर्वाद प्राप्त कर आगे की ओरबढ़ जाते है वहां जाकर सरपंग सुतीक्षण जैसे संतों पर कृपा करते हुए अगस्त्य मुनि के यहां जाते हैं और अगस्तमुनि से दिव्य शक्तियां प्राप्त करते हैं जिससे कि आगे चलकर राक्षसों का वध कर सके अगस्त मुनि श्री राम जी को पावन पंचवटी पर जाने का निर्देश देते हैं राम जी मुनि आज्ञा पाकर चलते हैं पंचवटी की और पंचवटी पर जाकर निवास करने लगते हैं 1 दिन वहां रावण की बहन सुपनखा सुंदर भेष में आती है और काम आसक्त होकर वह राम जी से निवेदन करती है। राम जी सब मायाजाल लक्ष्मण जी की ओर इशारा करते हैं। लक्ष्मण जी भी बारंबार निवेदन को स्वीकार नहीं करते और उसको डांटने लगते हैं और शूपर्णखां अपना भयानक रूप बनाकर सामने आ आती है और माता जानकी पर प्रहार करने को आती हैं। तभी लक्ष्मण द्वारा नाक कान काट दिए जाते हैं। मंचन के दौरान रतनलाल ठेकेदार, डीके सर्राफ, अनिल आज़ाद एडवोकेट, नवीन वर्मा, सुयश वशिष्ट, नवीन गुप्ता, शुभम गोयल एडवोकेट, अंकुर गर्ग, विवेक सिंघल, अभिषेक आज़ाद, प्रदीप वर्मा, सोनी मुकुट वर्मा, दीपक वर्मा, विमल वर्मा आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की तैयारी शुरू, डीएम—एसपी ने बैठक कर बनायी योजना

    कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की तैयारी शुरू, डीएम—एसपी ने बैठक कर बनायी योजना

    कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की तैयारी शुरू, डीएम—एसपी ने बैठक कर बनायी योजना

    मेले के कार्य में किसी भी प्रकार की नहीं बरती जाए शिथिलता: डीएम
    अनिल कश्यप
    हापुड़। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने आगामी गढ़ गंगा कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर रहे थे। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी गत वर्ष के सापेक्ष इस बार मेले का आयोजन बेहतर कराना सुनिश्चित करेंगे और मेले के कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी जनपदीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 14 नवंबर 2023 तक सभी आपात सेवाएं स्थापित कर दी जाए जैसे फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम की स्थापना इत्यादि उन्होंने कहा कि झूलो को विद्युत सुरक्षा के मानकों को पूर्ण करने के उपरांत ही संचालित किया जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला गन्ना अधिकारी से कहा कि समय से गन्ने की फसल कटवाने हेतु किसानों को समय से ही सूचित कर दिया जाए जिससे कि वह कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले से पूर्व अपने खेतों से गन्ने को काट सके। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले हेतु नक्से के अनुसार अपने विभाग के कार्यों को सुनिश्चित कर लें, जिससे मेले की व्यवस्था में कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मेला अधिकारी, अधिशासी अधिकारीगण, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, खण्ड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, उपनिदेशक कृषि सहित सभी जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • हापुड़ को मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात

    हापुड़ को मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात

    136 करोड़ की 102 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
    अनिल कश्यप
    हापुड़। आनन्द बिहार लोहिया पार्क के सामने दिल्ली रोड हापुड़ में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुसूचित वर्ग सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये कहा कि अनुसूचित वर्ग के महापुरूषों ने प्राचीनकाल से ही समाज का मार्ग दर्शन किया हैं जब दुनिया में अन्धकार था तब धर्म, अर्थ, मोक्ष का महापूंज, महाभारत जैसे महाकाव्य की रचना की गयी। आजाद भारत को कैसा संविधान चाहिये? यह बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर जी की कृपा से हमें प्राप्त हुआ है जो पूरब से पश्चिम व उत्तर से दक्षिण तक जोड़ने का कार्य कर रहा हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास जी द्वारा मन चंगा तो कटोती में गंगा का मंत्र दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पंच तीर्थों की स्थापना मध्यप्रदेश में की। अनुसूचित जाति के नौजवानों के पठन पाठन हेतु इंग्लैण्ड में प्रधानमंत्री जी ने लाईब्रेरी की स्थापना करायी। मोदी जी के द्वारा मुम्बई को भव्य स्वरूप दिया गया। दिल्ली में डा. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम व लखनऊ में भीमराव अम्बेडकर केन्द्र की स्थापना हमारी डबल इंजन की सरकार के द्वारा की गयी हैं, जिसमें अनुसूचित जाति के नौजवान लाभ उठा सकेंगे। हमारी सरकार ने संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर जी के विचारों को आगे बढ़ाने व सम्मान देने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र व राज्य सरकार कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेद-भाव के सभी धर्मों व जाति के लाभार्थियों को दिया जा रहा है। वर्ष 2015 व 2016 में समाजवादी पार्टी द्वारा अनुसूचित जाति के छात्राओं की छात्रवृत्ति रोक दी गयी थी। सीएम योगी ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अन्तर्गत 66 लाख परिवारों को मकान देकर उस भूमि को भी उनके नाम करने का कार्य डबल इंजन की सरकार के द्वारा किया जायेगा। आरक्षित श्रेणी की भूमि के अन्तर्गत किसी भी गरीब को उजाड़ने का कार्य कोई भी नहीं कर पायेगा। हमारे द्वारा अभ्युदय कोचिंग की सुविधा भी अनुसूचित जाति के वर्ग को दी जा रही है। संकट के समय जो काम आये वहीं सरकार आपकी सच्ची हितेषी है। कोरोना काल के दौरान डबल इंजन की सरकार द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया गया। प्रदेश में हमारी सरकार से पहले कानून व्यवस्था बहुत खराब थी। ग्रामीण क्षेत्रों में जानवरों को घर से खोल कर ले जाते थे। बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थी। आज मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा, बाल्मिकी जयंती व नवरात्र में धार्मिक कार्यक्रम, देशभक्ति के कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश इत्यादि बड़े धूमधाम से सम्पन्न किये जा रहे हैं। सभी त्यौहार शान्ति व सुरक्षा में सम्पन्न हो रहे हैं। डबल इंजन की सरकार आपकी समृद्धि, सुरक्षा व खुशहाली के लिये कार्य कर रही है। हमारी सरकार समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी सभी सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कर रही है क्योंकि वह समाज का आधार है। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी योजनाओं का आधार बिन्दु गरीब किसान, मजदूर व महिलाएं व्यवस्था का हिस्सा बन रहे हैं। भारतीय संविधान को डा. भीमराव अम्बेडकर जी के द्वारा 26 नवम्बर की तिथि को हस्ताक्षर किया गया था। इस तिथि को पर्व के रूप में मनाया जायेगा और इस अभियान को आगे बढ़ाने का कार्य हमारी सरकार करेगी। सुरक्षा सम्मान व स्वालम्बन के लिये डबल इंजन की सरकार दृढ़ता से कार्य करेंगी। कार्यक्रम के अन्त में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, नगरीय विकास अभिकरण, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग तथा ग्राम्य विकास विभाग के 10 अनुसूचित जाति/जनजाति के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना, छात्रवृत्ति योजना व एक जनपद एक उत्पाद योजना, प्रमाण पत्र, उपकरण, टूलकिट व चाबी आदि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनरल वीके सिंह राज्य मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा नागरिक विमानन, भारत सरकार, सदस्य विधान परिषद भूपेन्द्र सिंह चौधरी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण उत्तर प्रदेश असीम अरूण, राज्य मंत्री जल शक्ति दिनेश खटीक, राज्य मंत्री समाज कल्याण अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण संजीव कुमार गोंड, राज्य मंत्री राजस्व अनूप प्रधान वाल्मीकि, राज्सभा सांसद कान्ता कर्दम, सांसद मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र राजेन्द्र अग्रवाल, अध्यक्ष जिला पंचायत हापुड़ रेखा नागर, विधायक सदर विजयपाल आढ़ती, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेन्द्र सिंह तेवतिया, विधायक धौलाना धर्मेश सिंह तोमर, सदस्य विधान परिषद धर्मेन्द्र कुमार भारद्वाज, अश्विनी त्यागी, दिनेश कुमार गोयल व डॉ. सरोजनी अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया, जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह, अपर जिलाधिकारी सन्दीप कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्योत्सना बंधु सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • जनपद में प्रेस क्लब की स्थापना कर भवन निर्माण जल्द कराये सरकार: विकास

    जनपद में प्रेस क्लब की स्थापना कर भवन निर्माण जल्द कराये सरकार: विकास

    दो अप्रैल मामले में दर्ज हुए फर्जी मुकदमों को वापस लेने की मांग की
    अनिल कश्यप
    हापुड़। दो अप्रैल संघर्ष समिति ने 17 अक्टूबर को हापुड़ में आयोजित अनुसूचित वर्ग सम्मेलन में आगमन पर दो अप्रैल 2018 को दलित आंदोलन में दलितों पर दर्ज हुए फर्जी मुकदमों को वापस लेने सहित चार सूत्रीय मांगों को मानने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपेक्षा की है। नगर के गढ़ रोड मोहल्ला अंबेडकर नगर स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में समिति के अध्यक्ष विकास दयाल ने कहा कि 17 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली रोड स्तिथ आनंद विहार ग्राउंड में अनुसूचित वर्ग सम्मेलन को संबोधित करने आ रहे हैं। समिति मुख्यमंत्री से अपेक्षा करती है कि हरियाणा व राजस्थान की तर्ज पर सरकार प्रदेश में दो अप्रैल 2018 को हुए दलित आंदोलन में दलितों पर हुए फर्जी मुकदमों को वापस लेने की घोषणा करें। इसके अलावा समिति के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से दस्तोई रोड स्थित जिला अस्पताल का नाम बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर रखने, जनपद में पत्रकारों को लिए प्रेस क्लब ऑफ हापुड़ की स्थापना व भवन निर्माण जल्द कराने और जनपद में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन दर्शन के लिए एक भव्य भवन निर्माण कराने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा समिति की चारों मांगों को मानना दलित समाज के हित के लिये सराहनीय कार्य होगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    अनिल कश्यप
    हापुड़। जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में गुरुवार को मेरी माटी मेरा देश, माटी को नमन, वीरों का वंदन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, एसडीएम सदर सुनीता सिंह, अधिशासी अधिकारी सौरभ नाथ, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह पुंडीर, असौड़ा रियासत व बॉम्बे ग्रो पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य मंजू त्यागी व विद्यालय की प्रधानाचार्य पारुल त्यागी के द्वारा मां सरस्वती की चित्र प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में आए अतिथियों को विद्यालय की प्रधानाचार्य पारुल त्यागी ने सम्मानित किया।

    सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जैन कन्या इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, तथा राजकीय हाई स्कूल लालपुर की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भूरी भूरी प्रशंसा की। एसडीएम सदर सुनीता सिंह ने अपने संदेश में छात्राओं का उत्साहवर्धन किया व हापुड़ के अमर शहीद चमन सिंह को नमन व श्रद्धांजलि दी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बालिका सुरक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में छात्राओं को अवगत कराया और सफल कार्यक्रम हेतु विद्यालय की प्रधानाचार्य पारुल त्यागी का आभार व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह पुंडीर ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के महत्व के बारे में बताया। असौड़ा रियासत व बॉम्बे ग्रो की प्रधानाचार्य मंजू त्यागी ने छात्राओं द्वारा किए गए कार्यक्रम की प्रशंसा की। विद्यालय की प्रधानाचार्य पारुल त्यागी ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    एकेपी कॉलेज में अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
    अनिल कश्यप
    हापुड़। स्वर्ग आश्रम रोड स्थित आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई। जानकारी देते हुए बताया गया कि कन्या सुमंगला योजना वस्तुतः बालिकाओं के हितों को देखकर बनायी गई है। बेटी के जन्म के साथ ही यह योजना आरंभ हो जाती है तथा स्नातकोत्तर स्तर तक अध्ययन करने वाली छात्राओं को इसका संपूर्ण लाभ प्राप्त होता है। आर्थिक स्तर पर, नियमों को ध्यान में रखते हुए इस योजना का लाभ छात्राएं ले सकती हैं। इस दौरान महिला कल्याण विभाग, हापुड़ के सौजन्य से महाविद्यालय की समस्त छात्राओं को बैज, टी-शर्ट एवं कैप प्रदान किया गया तथा विभिन्न विषयों में विशिष्ट योग्यता रखने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं टीशर्ट देकर सम्मानित किया गया। प्रबंध तंत्र की सदस्य बीना आर्य ने अपने संबोधन भाषण में स्त्री सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम की समाप्ति पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. साधना तोमर ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न स्वरूप तुलसी का पौधा भेंट किया तथा सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राध्यापिकायें, कर्मचारीगण तथा समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • ताड़का ने नगर में किया गश्त, ऋषि-मुनियों ने लगायी विश्वामित्र से गुहार

    ताड़का ने नगर में किया गश्त, ऋषि-मुनियों ने लगायी विश्वामित्र से गुहार

    ताड़का ने नगर में किया गश्त, ऋषि-मुनियों ने लगायी विश्वामित्र से गुहार

    अनिल कश्यप
    हापुड़। श्री रामलीला समिति (रजि.) हापुड़ द्वारा श्री रामलीला महोत्सव के अंतर्गत ताड़का नगर गश्त किया गया। इस दौरान ताड़का का भयंकर रूप देखकर कॉलोनी के बच्चे भी डरने लगे व आसपास के नगर वासियों ने कलाकारों की कला की प्रशंसा की। तड़का नगर भ्रमण 697, गीता निवास देवलोक कालोनी (निकट शांति निकेतन स्कूल) से प्रारम्भ होकर शिव मंदिर होते हुए लाल कोठी, शेर वाली कोठी से पक्का बाग से चंडी रोड से सर्राफा बाजार से कसेरठ बाजार से कोठी गेट होते हुए श्री रामलीला मैदान पर सम्पन्न हुई। तत्पश्चात श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ प्रधान रविन्द्र गुप्ता एवम महामंत्री विनोद वर्मा ने समिति के पदाधिकारियों के साथ भगवान श्री राम की आरती करके किया। मंचन के दौरान व्यास जी ने बताया कि जब राक्षसों की प्रताड़ना से दुखी ऋषि-मुनियों ने रक्षा के लिए मुनि विश्वामित्र से गुहार लगाई। इस पर मुनि विश्वामित्र महाराजा दशरथ के दरबार में जाते हैं। राजा दशरथ उन्हें राज सिंहासन पर विराजमान करवाते हैं। फिर श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न को बुलाकर उन्हें मुनि विश्वामित्र का आशीर्वाद दिलाते हैं। वह ऋषि मुनियों की राक्षसों से रक्षा के लिए श्रीराम और लक्ष्मण को साथ भेजने के लिए कहते हैं। तभी दुखी मन से राजा दशरथ पीड़ा बयां करते हुए कहते हैं, चाहे मेरे प्राण ले लें, मुझे तनिक भी भय नहीं परंतु कठोर व भयानक राक्षसों के बीच अपने पुत्रों को मैं भला कैसे जाने दूं। गुरु वशिष्ठ के समझाने पर राजा दशरथ ने बोझिल मन से श्रीराम व लक्ष्मण को विश्वामित्र के साथ जाने की आज्ञा प्रदान की। श्रीराम व लक्ष्मण को देखते ही ताड़का राक्षसी हुंकारते हुए उनकी ओर दौड़ी। श्रीराम के एक ही बाण से उसका वध हो गया। इसके बाद श्रीराम मुनि विश्वामित्र से भूख-प्यास से विचलित न होने एवं बल प्राप्ति की मंत्र विद्या प्राप्त करते हैं। साथ ही ऋषियों से निर्भय होकर यज्ञ करने को कहते हैं। कार्यक्रम के दौरान कोषाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, नवीन वर्मा, अनिल आजाद एडवोकेट, नन्हेमल ठेकेदार, शुभम गोयल एडवोकेट, अंकुर गर्ग, नवीन गुप्ता, अतुल सोनी, सुयश वशिष्ठ, मुकुट वर्मा, अविनाश आजाद, विमल वर्मा, दीपक वर्मा, विवेक सिंगल, चंद्रप्रकाश ठठेरा, रामकुमार गर्ग आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • रावण ने अपने बाहुबल का किया प्रदर्शन, कलाकारों की हुई प्रशंसा

    रावण ने अपने बाहुबल का किया प्रदर्शन, कलाकारों की हुई प्रशंसा

    रावण ने अपने बाहुबल का किया प्रदर्शन, कलाकारों की हुई प्रशंसा

    अनिल कश्यप
    हापुड़। श्री रामलीला समिति द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव में सोमवार को रावण दिग्विजय यात्रा का आयोजन विनोद गुप्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया। महामंत्री विनोद वर्मा की अध्यक्षता में नारियल फोड़कर एवं स्वरूपों की आरती करके उद्घाटन किया गया। हापुड में बृन्दावन मथुरा से पधारे विश्वविख्यात आदर्श रामलीला मंडल के अध्यक्ष जो पवन देव चतुर्वेदी (व्यास) द्वारा बताया गया कि नारद के श्राप के कारण शंकर जी के गण पुलस्त मुनि के बंश में कैकसी के गर्भ से जन्मे और जन्म लेते ही शंकर जी व ब्रह्मा जी को प्रसन्न कर बिशाल बैभव व बल को प्राप्त कर लिया। बस अब तो अपने बल से देवताओ व भक्तजनों को मारने व सताने लगे पृथ्वी पर भारी अत्याचार कर दिया इस प्रकार हापुड शहर में रावण अपने बाहुबल का प्रदर्शन करता हुआ अपने पूरे परिवार व राक्षसो के सहित नगर गश्त पर निकलता है जिसको देखकर लोग भयभीत होकर डरने लगे और कलाकार व आये हुई टीम की प्रशंसा करने लगे।
    रावण दिग्विजय यात्रा श्री मनसा देवी मंदिर बुलंदशहर रोड हापुड़ से शुरू होकर कोठी गेट होते हुए कसेरठ बाजार से बाजार, बजाजा, छोटी मंडी, बड़ी मंडी, सर्राफा बाजार से चंडी रोड से अतरपुरा चौपला, रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान रविंद्र गुप्ता, डीके सर्राफ, उमेश अग्रवाल, नवीन वर्मा, अतुल सोनी, नवीन गुप्ता, मीडिया प्रभारी शुभम गोयल, नन्हे मल, ठेकेदार विवेक सिंघल, विमल वर्मा, दीपक वर्मा आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • वर्षों से मोक्ष के इंतजार में रखीं अज्ञात लोगों की अस्थियों का हुआ विसर्जन

    वर्षों से मोक्ष के इंतजार में रखीं अज्ञात लोगों की अस्थियों का हुआ विसर्जन

    वर्षों से मोक्ष के इंतजार में रखीं अज्ञात लोगों की अस्थियों का हुआ विसर्जन

    अनिल कश्यप
    बृज घाट, हापुड़। वर्षों से मोक्ष प्राप्ति के इंतजार में रखीं अज्ञात लोगों की करीब 5070 अस्थियों के विसर्जन के लिए सामाजिक संस्था ‘शिव अस्थि विसर्जन सेवा समिति द्वारा विसर्जन यात्रा निकाली और अज्ञात लोगों की अस्थियां घाट पर गंगा में विसर्जित कीं। इसके पहले यह यात्रा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से शुरू हुई और मुख्य मार्गों से होते हुए गंगा घाट पर पहुंची। घाट पर मौजूद पुरोहित ने वेदिक मंत्रों द्वारा अस्थियों को गंगा में विसर्जित करते हुये श्रद्धांजलि भी दिया। इस अवसर पर कपिल नगर, विनय मिश्रा, राजकुमार लालू, संजय रस्तोगी, मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • मुख्यमंत्री के सम्भावित दौरे को लेकर भाजपाइयों ने किया निरीक्षण

    मुख्यमंत्री के सम्भावित दौरे को लेकर भाजपाइयों ने किया निरीक्षण

    मुख्यमंत्री के सम्भावित दौरे को लेकर भाजपाइयों ने किया निरीक्षण

    अनिल कश्यप
    हापुड़। क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया की अगुवाई में रविवार को भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री की संभावित सभा को लेकर दिल्ली रोड स्थित आनंद विहार में ग्राउंड का निरीक्षण किया। बता दें कि यह ग्राउंड आनंद विहार के बीच में स्थित है और मैदान के चारों ओर आने जाने का सुगम रास्ता भी उपलब्ध है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह उत्तम स्थान है सभा के लिए जिसमें हैली पैड की व्यवस्था भी उचित रूप से हो पाएगी तथा आस—पास के जिलों से आने वाले सभी वाहन सुविधापूर्वक पार्किंग में खड़े भी हो पाएंगे। संगठन की दृष्टि से यह सभा स्थल सही है। अब इसका प्रस्ताव क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा सूबे मुखिया को भेजा जाएगा। उनकी सहमति के उपरांत ही इस सभा का होना या ना होना सुनिश्चित हो पाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने बताया कि मुख्यमंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा के अनुसूचित मोर्चा की रैली को जनपद हापुड़ में सम्बोधित करने की उम्मीद है जिसके लिए सभा की तैयारियां की जा रही हैं। यह सभा स्थल आनंद विहार हापुड़ का होगा। फिलहाल अभी प्रशासनिक सूत्रों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, जिला महामंत्री मोहन सिंह, श्यामेंद्र त्यागी, यशपाल सिंह सिसोदिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, अमित शर्मा, अनिरुद्ध कस्तला, दीपक भाटी, विक्रम जीत तोमर, मनजीत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ समेत अनेक कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • औद्योगिकरण नवगठित एडवायजरी कमेटी के सदस्य मनोनीत हुये राधेश्याम

    औद्योगिकरण नवगठित एडवायजरी कमेटी के सदस्य मनोनीत हुये राधेश्याम

    औद्योगिकरण नवगठित एडवायजरी कमेटी के सदस्य मनोनीत हुये राधेश्याम

    अनिल कश्यप
    हापुड़। पिलखुवा के खैरपुर खैराबाद में स्थित आनंदा डेयरी प्रोडक्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राधेश्याम दीक्षित को नंद गोपाल गुप्ता नंदी मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन,एनआरआई एवं निर्देश प्रोत्साहन उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रेस नोट जारी करते हुए उत्तर प्रदेश के तीव्र औद्योगिक विकास औद्योगिकरण नवगठित एडवायजरी कमेटी का सदस्य मनोनीत करते हुए कहा कि औद्योगिक जगत में बेहद प्रतिष्ठित एवं ख्यातिलब्ध है। आपके सतत परिश्रम और लगन से आनन्द डेयरी प्रोडक्स ने औद्योगिक क्षेत्र में एक विशेष एवं उल्लेखनीय स्थान अर्जित किया है। ग्रुप की सफलता एवं आपकी उपलब्धियाँ प्रेरक एवं प्रशंसनीय हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को फाइव ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने का संकल्प लिया है। इसी संकल्प को पूरा करने की दिशा में प्रदेश के कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने की दिशा में ठोस कदमों के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। उद्योग जगत में आपके विराट अनुभव को देखते हुये उत्तर प्रदेश की इस आर्थिक विकास यात्रा में आपके बहुमूल्य सुझाव बेहद कारगर साबित होंगे। आपके सुझावों के माध्यम से उत्तर प्रदेश को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में नम्बर वन बनाने के हमारे प्रयासों को नई मजबूती मिलेगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • सर्वोत्तम जनपद पुरस्कार योजना में लगातार दूसरे वर्ष भी हापुड़ सर्वोत्तम

    सर्वोत्तम जनपद पुरस्कार योजना में लगातार दूसरे वर्ष भी हापुड़ सर्वोत्तम

    सर्वोत्तम जनपद पुरस्कार योजना में लगातार दूसरे वर्ष भी हापुड़ सर्वोत्तम

    अनिल कश्यप
    हापुड़। प्रादेशिक मुख्यालय भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश द्वारा स्काउट गाइड के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों के प्रोत्साहन, नवाचार तथा स्काउट गाइड की जीवंतता को बनाए रखने के लिए स्काउट गाइड से जुड़े पदाधिकारी को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित करने के लिए “सर्वोत्तम जनपद पुरस्कार योजना”* विगत वर्ष से प्रचलित है। इसके चयन हेतु कुल 75 जनपदों को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है, श्रेणी “अ” में 35 जनपद तथा श्रेणी “ब” में 40 जनपद रखे हुए है। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश संस्था मुख्य संरक्षक आनंदीबेन पटेल महामहिम राज्यपाल, उपमुख्यमंत्री संरक्षक योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, अध्यक्ष डॉo महेंद्र सिंह भूतपूर्व कैबिनेट मंत्री “जल शक्ति”, प्रादेशिक मुख्य आयुक्त डॉ प्रभात कुमार, (आई.ए.एस सेवानिवृत्त) भूतपूर्व अध्यक्ष लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संचालित है। जिला कमिश्नर गाइड पारुल त्यागी ने बताया कि जनपद हापुड़ के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि “सर्वोत्तम जनपद पुरस्कार योजना” में जनपद हापुड़ लगातार दूसरी बार सर्वोत्तम जनपद हेतु पुरस्कृत हुआ है।तथा प्रदेश स्तर से सर्वोत्तम जनपद का प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह मुख्य आयुक्त डॉ सुबोध गुप्ता व जिला सचिव रामवीर सिंह पुंडीर, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त मयंक शर्मा को प्राप्त हुआ। जिलाधिकारी हापुड़/अध्यक्ष प्रेरणा शर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र जनपद हापुड़ की टीम को प्रदान किया गया जिसमें मुख्य आयुक्त डॉ सुबोध गुप्ता, जिला सचिव रामवीर सिंह पुंडीर, जिला कमिश्नर पारुल त्यागी, जिला संगठन आयुक्त/गाइड प्रकाश शर्मा व नीता कौशिक थीं। जिलाधिकारी/अध्यक्ष प्रेरणा शर्मा ने जनपद संस्था हापुड़ की स्काउट गाइड की संपूर्ण टीम को बधाई दी, तथा भविष्य में और उत्तम प्रयास करने हेतु प्रेरित किया जिससे स्काउट गाइड जनपद संस्था हापुड़ में खुशी की लहर है, इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त डॉ सुबोध गुप्ता, जिला सचिव रामवीर सिंह पुण्डीर ने समस्त जिला संस्था पदाधिकारियों, प्रधानाचार्यों, यूनिट लीडर्स तथा सभी के प्रयास व योगदान के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा अमूल्य सहयोग हेतु सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त मयंक शर्मा के प्रयासों को भी सराहते हुये बधाई दीं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • सफल प्रबन्धक की पहचान जो स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर गम्भीरता से अध्यन: आयुष

    सफल प्रबन्धक की पहचान जो स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर गम्भीरता से अध्यन: आयुष

    सफल प्रबन्धक की पहचान जो स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर गम्भीरता से अध्यन: आयुष

    अनिल कश्यप
    हापुड़। जेएमएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस हापुड़ के तत्त्वाधान में स्नातकोत्तर स्तर पर एमबीए एवं एमसीए कोर्सो के सात दिवसीय ओरिएंटेशन कम इंडक्शन कार्यक्रम का उद्धघाटन ग्रुप के मैनेजमेंट डा. आयुष सिंघल, मैनेजिंग डायरेक्टर, सचिव डॉ रोहन सिंघल ने बतौर मुख्य अतिथि, डायरेक्टर जनरल, प्रोफेसर डा. सुभाष गौतम तथा प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर्स आदि ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जेएमएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के महानिदेशक प्रोफेसर डा. सुभाष गौतम ने बताया की सात दिवसीय ओरिएंटेशन के पाचवे फेज मे स्नातकोत्तर कोर्सो के नवप्रेषित छात्र छात्राओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। संस्थान के एम डी डा. आयुष सिंघल एवं डॉ रोहन सिंघल ने अपने व्याख्यान में सभी नवप्रेषित छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभाशीष आशीर्वाद दिया तथा अपने व्याख्यान में बताया की किसी भी देश के विकास में एमबीए एवं एमसीए प्रोग्राम्स का महत्वपूर्ण योगदान होता है। आज के युग में हमे कुशल प्रबंधन के लिए योग्य एवं कर्मठ प्रबंधक की जरूरत होती है। सफल प्रबंधक वही होता है जिसने अपने स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर गंभीरता से अध्यन किया हो। संस्थान के सचिव डॉ रोहन सिंघल ने सभी छात्र-छात्राओ को आशीर्वाद दिया की हमेशा संस्थान भविष्य मे अकादमिक माहौल को बेहतर से बेहतर छात्र-छात्राओ के हित मे बनाने के लिए अथक प्रयास करता रहेगा तथा साथ ही यह भी आश्वस्त किया की छात्रों के ज्ञान को बढ़ाने के लिए संस्थान हमेशा विषय विशेज्ञों के द्वारा अतिथि व्याख्यान, सेमिनार, कार्यशाला आदि का आयोजन समय समय पर करता रहेगा। संस्थान के महानिदेशक प्रोफेसर डॉ सुभाष गौतम ने सात दिवसीय ओरिएंटेशन कम इंडक्शन कार्यक्रम की विस्तार से विवेचना करते हुए सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत सम्बोधन किया तथा ओरिएंटेशन कार्यक्रम को नवप्रेषित छात्र छात्राओ के लिए वरदान करार देते हुए उनको नई नई टिप्स दी। संस्थान के प्राध्यापक विशाल त्यागी ने एमबीए एवं एमसीए कोर्सो की विस्तृत जानकारी देते हुए बेहतरीन प्रेजेंटेशन देकर छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत मे प्राध्यापिका सृष्टि सागर ने सभी गणमान्य अतिथियों का आभार प्रकट किया कार्यक्रम को सफल बनाने मे संस्थान के सभी प्राध्यापक एवं स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा। संस्थान के प्राध्यापक नागेश प्रताप सिंह ने छात्र छात्राओं को नई नई तकनीकों से अवगत कराया। कार्यक्रम का सफल संचालक जे एम एस के प्राध्यापक अमित सिंह एवं श्रीमती साक्षी गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • एडीएम ने तीन दिवसीय प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ

    एडीएम ने तीन दिवसीय प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ

    एडीएम ने तीन दिवसीय प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ

    अनिल कश्यप
    हापुड़। जनपद के रामलीला मैदान में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार ने फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजना एवं विकास कार्य को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजनमानस को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिए जाने के लिए यह प्रदर्शनी आयोजित की गई है जिससे जनपद की आमजनता प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सके तथा उससे लाभान्वित हो सके। यह प्रदर्शनी जनपद हापुड़ में 3 अक्टूबर से लेकर 5 अक्टूबर तक संचालित रहेगी। हापुड़ के जनपद वासियों से अनुरोध है कि वह रामलीला ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शन में पहुंचकर शासन द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह प्रदर्शनी पूर्ण रूप से नि:शुल्क है। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए किसी को किसी प्रकार का शुल्क अदा नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, जिला सूचना अधिकारी रंजना शर्मा सहित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग हापुड के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • एक बार फिर सुर्खियों में आया नक्का कुआं महादेव मन्दिर पर साधुओं का विवाद

    एक बार फिर सुर्खियों में आया नक्का कुआं महादेव मन्दिर पर साधुओं का विवाद

    एक बार फिर सुर्खियों में आया नक्का कुआं महादेव मन्दिर पर साधुओं का विवाद

    अनिल कश्यप
    हापुड़। रविवार को नक्का कुआं महादेव मंदिर पर चलते भंडारे में साधू सन्तों का किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया था जिसकी विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया थी सोमवार को इसी विवाद को खत्म करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम गिरी महाराज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को संबोधित किया इसके बाद झगड़े में अपमानित हुए जियानन्द को माला पहनाकर उनका सम्मान वापिस दिलाया गया झगड़े के निपटारे को लेकर जियानन्द ने चौकी प्रभारी विपिन कुमार को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है, चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • धूमधाम से मनायी गयी जयन्ती

    धूमधाम से मनायी गयी जयन्ती

    धूमधाम से मनायी गयी जयन्ती

    अनिल कश्यप
    हापुड़। जेएमएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के तत्वावधान में गांधी जयन्ती सेलिब्रेशन का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से किया गया। जेएमएस ग्रुप के मैनेजमेंट डा. आयुष सिंघल, मैनेजिंग डायरेक्टर, सचिव डा. रोहन सिंघल, डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर डा. सुभाष गौतम, जेएमएस इंस्टिट्यूट के सभी प्रोग्राम कोऑर्डिनेटरस आदि ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करते हुए धूमधाम से सेलिब्रेशन किया। सेलिब्रेशन की जानकारी देते हुए जे ऍम एस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के महानिदेशक प्रोफेसर डा. सुभाष गौतम ने अपने व्याख्यान में मोहन दास करम चंद गाँधी से महात्मा गाँधी शीर्षक तक के संघर्षो पर प्रकाश डालते हुए बताया की किस तरह गाँधी जी को महात्मा गाँधी के नाम से पुकारा गया। सभी प्राध्यापकों एवं छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किया। प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर एवं सभी प्राध्यापकों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये संस्थान के माननीय मैनेजमेंट डा. आयुष सिंघल, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सचिव डा. रोहन सिंघल ने अपने व्याख्यान में भारत रत्नो की देश भक्ति, कर्तव्यनिष्ठां, आंदोलनों, देश प्रेम तथा उनके संघर्षों को याद करते हुए सभी प्राध्यापकों एवं छात्र छात्राओ को जेएमएस ग्रुप आफ़ इंस्टीट्यूशंस में गाँधी जयंती सेलिब्रेशन की तरह अन्य दूसरे राष्ट्रीय पर्व और जयन्ती का भव्य आयोजन करने के लिए प्रेरित किया जिससे की छात्र—छात्राओं के मन में राष्ट्र के प्रति देश भक्ति की भावना जाग्रत हो सके। कार्यक्रम को सफल बनाने मे संस्थान के सभी प्रध्यापपको एवं स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालक जेएमएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स की प्राध्यापिका श्रीमती सहवार तथा प्राध्यापक आरके सिंह ने सयुंक्त रूप से किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • जिपं अध्यक्ष ने कर्मचारियों को दिलायी स्वच्छता की शपथ

    जिपं अध्यक्ष ने कर्मचारियों को दिलायी स्वच्छता की शपथ

    जिपं अध्यक्ष ने कर्मचारियों को दिलायी स्वच्छता की शपथ

    अनिल कश्यप
    हापुड़। ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान से जुड़कर जिला पंचायत कार्यालय में सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया गया। अभियान में सभी कर्मचारियों ने बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्षा ने सभी कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। अध्यक्ष रेखा नागर ने कहा कि हमें अपने घरों, कार्यालयों, प्रतिष्ठानों आदि स्थानों सहित आस—पास गन्दगी जमा नहीं होने दी जानी चाहिए। यहां साफ़ सफ़ाई कर हम अपने आपको सुरक्षित रखकर एक शुद्ध वातावरण देने का सराहनीय कार्य कर सकते हैं। उन्होंने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई और इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी देवी सहाय, अभियंता सोमलता, व्यास कुमार, मोहन लाल शर्मा, विशाल भारती, संजय सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • बीडीओ ने ग्रामीणों को दिलायी स्वच्छता की शपथ

    बीडीओ ने ग्रामीणों को दिलायी स्वच्छता की शपथ

    बीडीओ ने ग्रामीणों को दिलायी स्वच्छता की शपथ

    अनिल कश्यप
    हापुड़। ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान से जुड़कर सिंभावली ब्लॉक के गांव मुरादपुर में सफाई अभियान चलाकर श्रमदान हुआ। इस दौरान खंड विकास अधिकारी डॉ. हरित कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। बीडीओ डॉ. हरित कुमार ने कहा कि हम सबको अपने आसपास साफ़ सफ़ाई रखनी चाहिए। साफ़ सफ़ाई रखने से वातावरण शुद्ध होगा और आम जनमानस बीमारियों से दूर रहकर अपने आपको सुरक्षित कर पाएगा। गांव में बीडीओ ने ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के साथ साफ़ सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। इस दौरान गांव में पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत संजय कुमार, ग्राम प्रधान फरहीम उस्मान, सुभाष प्रधान, ग्राम सचिव मनीष वत्स, अवनीश कुमार, सतीश कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • एसडीएम से ग्रामीणों ने किया डम्पिंग प्लाण्ट रुकवाने की मांग

    एसडीएम से ग्रामीणों ने किया डम्पिंग प्लाण्ट रुकवाने की मांग

    एसडीएम से ग्रामीणों ने किया डम्पिंग प्लाण्ट रुकवाने की मांग

    अनिल कश्यप
    हापुड़। तहसील क्षेत्र के गांव ततारपुर में बनाए जा रहे डंपिंग प्लान्ट का ग्रामीणों ने विरोध किया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय में पत्र सौंपकर इसे तत्काल रुकवाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने शनिवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय में पत्र सौंपकर बताया कि गांव ततारपुर स्तिथ खाता संख्या 319 खसरा नम्बर-444 जोकि एक कददमी आवासीय (खेडा) है। जिसको प्रशासन ने अपने दस्तावेजों में अनुसूचित जाति वर्ग के कार्य के लिए दर्ज न करके खाद के गडढे दर्ज कर दिया है। जिसे तबदील कर अनुसूचित वर्ग कार्य के लिए दर्ज करना गांव हित में है, क्योंकि यह खेड़ा गांव के पुराने बुजुगों का आवास था। अब इन बुजुर्गो के वंशज पशुपालन, खेती व मजदूरी करके अपने भरण-पोषण के लिए इनका मुख्य कार्य पशुपालन है। गांव में गरीब दलित समाज के लोग अपने पूर्वजों के इस आवासीय क्षेत्र में अपने बिटोरे, इंधन की लकड़ी और पशुओं को बांधकर अपना कार्य कर रहे है। इसलिए गरीबों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस डपिंग प्लान्ट को रुकवाना अति आवश्यक है, यह निर्णय गांव व समाज हित के लिए अति लाभकारी होगा। पत्र सौंपने वालों में लोकेश अकेला, राम अवतार, महिपाल, मुनेश कुमार, राजकुमार, नरेश, गोकुल चंद सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, दो ठग गिरफ्तार

    लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, दो ठग गिरफ्तार

    लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, दो ठग गिरफ्तार

    भारी मात्रा में बैंक चेक, डेबिट कार्ड समेत अन्य सामान बरामद
    अनिल कश्यप
    हापुड़। जनपदीय साइबर सेल व थाना पिलखुवा पुलिस ने बैंक अधिकारी व कर्मचारी बनकर भोले भाले लोगों को लोन दिलाने के नाम पर उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज (आधार कार्ड, पैन कार्ड व कैंसिल चैक आदि) कोरियर से मंगवाकर उनमें एडिटिंग कर धोखाधडी से उनके बैंक खातों से रुपये निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 25 चैक, नकदी, डेबिट कार्ड आदि बरामद किये। बता दें कि जनपदीय साइबर सेल व थाना पिलखुवा पुलिस द्वारा थाने के दर्ज विशाल तोमर ठगी केस का खुलासा करते हुए बैंक कर्मचारी बनकर भोले-भाले लोगों को लोन दिलाने के नाम पर उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड व कैसिल चैक आदि कोरियर से मंगवाकर धोखाधड़ी से उनके खाते से रुपये निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो साइबर ठग दिल्ली निवासी मनोज व नील को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 25 चेक, नकदी, 5 डेबिट कार्ड, घटना में प्रयुक्त 5 मोबाइल, आई-20 कार्ड बरामद हुई है। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण लोगों को कॉल कर अपने आप को बैंक अधिकारी/कर्मचारी बताते हुए उन्हे अपनी बातों में फंसाकर कम ब्याज दर पर लोन दिलाने का लालच देकर उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड व कैंसिल चैक आदि कोरियर से मंगवाते थे और फिर पेट रिमूव लिक्विड व रुई के माध्यम से चेक पर लिखे कैंसिल को मिटाकर उस चेक पर अपना खाता संख्या व धनराशि भरकर बोरजो कोरियर कम्पनी के माध्यम से चेक को बैंक में जमा कराकर चैक की धनराशि को फर्जी खाते में ट्रांसफर करा लेते थे।
    उन्होंने कहा कि गिरफ्तार ठगों ने थाना धौलाना क्षेत्र में एक वर्ष पूर्व इसी प्रकार की करीब एक लाख रुपये से अधिक की ठगी की गयी थी। पिछले करीब एक वर्ष से इस प्रकार के अपराध में संलिप्त थे। जिनके द्वारा एनसीआर क्षेत्र के जनपदों व अन्य राज्यों में इस तरह की घटनाओं अंजाम देकर लगभग 17 लाख रुपये की ठगी की जा चुकी है।

    इस प्रकार करते थे ठगी
    गिरफ्तार ठगों ने बताया कि हम लोग जरुरतमंद लोगों को पर्सनल लोन दिलाने के नाम पर कॉल करके विश्वास में लेने के लिये कोटक महिंद्रा बैंक का अधिकारी/कर्मचारी बनकर फर्जी पहचान पत्र (जिस पर सुधीर नाम लिखा हुआ है) व्हॉटसएप पर भेजकर भोले-भाले लोगों का आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक का स्टेटमेंट व केंसिल चैक को कोरियर कम्पनी बोरजो के माध्यम से मंगवाकर चेक पर लिखे कैंसिल को पंत रिमूव लिक्विड को एक कॉटन पर लगाकर धीरे-धीरे चेक पर लिखे कैंसिल पर रगड़कर मिटाते थे तथा उसमें मार्कर पैन से धनराशि व नाम भरकर बैंक में बोरजो कोरियर कम्पनी के माध्यम से चैक भेज देते थे। हम लोग स्वयं किसी व्यक्ति के पास जाकर चैक आदि प्राप्त नहीं करते थे और न ही बँक में चेक लगाने स्वयं जाते थे। इसी प्रकार हम लोगों ने थाना पिलखुवा क्षेत्र निवासी विशाल तोमर के साथ 53,000/- रुपये की ठगी की थी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • जेएमएस में धूमधाम से मनाया गया वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे

    जेएमएस में धूमधाम से मनाया गया वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे

    जेएमएस में धूमधाम से मनाया गया वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे

    अनिल कश्यप
    हापुड़। स्थानीय जेएमएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस हापुड़ के तत्वावधान में सोमवार को वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे कार्यक्रम का उद्धघाटन जेऍमएस ग्रुप के मैनेजमेंट डॉ. आयुष सिंघल, मैनेजिंग डायरेक्टर, सचिव डॉ. रोहन सिंघल, डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर डॉ. सुभाष गौतम, जेमएस इंस्टिट्यूट के प्राचार्य डॉ. धीरज कुमार, फार्मेसी कॉलेज के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर धनञ्जय तोमर तथा कार्यक्रम के विशिस्ट अतिथि जिला चिकित्सालय हापुड़ के चीफ फार्मासिस्ट नीरज कुमार सैनी, फार्मासिस्ट अनुज त्यागी व पूर्व फार्मासिस्ट आर के उमराव आदि ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जेमएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के महानिदेशक प्रोफेसर डॉ. सुभाष गौतम ने बताया कि संस्थान के मैनेजमेंट डॉ आयुष सिंघल, मैनेजिंग डायरेक्टर, सचिव डॉ रोहन सिंघल ने सभी प्राध्यापकों एवं छात्र छात्राओ को कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने तथा कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए हार्दिक बधाईयां दी। चीफ फार्मासिस्ट नीरज कुमार सैनी ने अपने व्याख्यान में कोरोना के दौरान फार्मेसी विभाग के सभी अधिकारियो तथा स्टाफ के सहयोग की सराहना करते हुए फार्मेसी के बीफार्म व डीफार्म के सभी छात्र छात्राओ को मानव हित में ईमानदारी व लगन के साथ देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया। फार्मासिस्ट अनुज त्यागी ने फार्मेसी कोर्स की आधुनिक युग में महत्ता पर गहनता से प्रकाश डाला। पूर्व फार्मासिस्ट आर के उमराव ने छात्र छात्राओ से अपनी सेवा काल के अनुभवों को साझा करते हुए फार्मेसी प्रोफेशन को बहुत मह्त्वपूर्ण बताय। फार्मेसी के सभी प्राध्यापकों ने छात्र छात्राओ सहित संस्थान के माननीय मैनेजमेंट डॉ आयुष सिंघल, मैनेजिंग डायरेक्टर, सचिव डॉ रोहन सिंघल, डायरेक्टर जनरल, प्रोफेसर डॉ सुभाष गौतम तथा अतिथियों की उपिस्थति में केक काटकर अपनी ख़ुशी जाहिर की। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र मे बीफार्म व डीफार्म के छात्र छात्राओ द्वारा विभिन प्रकार के प्रोजेक्ट्स तथा पोस्टर्स की प्रदशर्नी का आयोजन किया गया। संस्थान के मैनेजमेंट, डायरेक्टर जनरल, अतिथिगण, निर्णायकमंडल ने विजयी छात्र छात्राओ को पुरस्कृत करते हुए प्रमाणपत्र भी वितरित किये। संस्थान में छात्र छात्राओ द्वारा निर्मित प्रोजेक्ट्स, पोस्टर्स, रंगोली, क्विज कम्पटीशन, प्रेजेंटेशन आदि ने सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियो का मनमोह लिय। संस्थान के एमडी डॉ. आयुष सिंघल एवं डॉ. रोहन सिंघल ने अपने व्याख्यान मे. सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनायें देते हुए तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभाशीष आशीर्वाद दिया तथा अपने व्याख्यान में बताया की किसी भी देश के विकास में फार्मेसी का महत्वपूर्ण योगदान हमेशा ही रहा है। फार्मेसी कॉलेज के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर धनञ्जय तोमर ने समापन सत्र में जानकारी देते हुए बताया की रंगोली कम्पटीशन में शालू एवं शहाना प्रथम स्थान पर तथा आयशा, सना, मोना, आकांक्षा, शबनम द्वितीय स्थान पर तथा मॉडल प्रेजेंटेशन में प्रथम स्थान पर विजय सैनी, मोहम्मद अफ़ज़ल और शुभम, तथा द्वितीय स्थान पर अबुजार, हर्ष, सेहल, तरीन और निखिल तथा तृतीय स्थान पर ऋतिक, विशाल, अजय व भरत रहे। पोस्टर प्रेजेंटेशन में प्रथम स्थान पर साफिया परवीन, द्वितीय स्थान पर भूमि गुप्ता तथा तृतीय स्थान पर गणेश एवं फ्लेक्स प्रेजेंटेशन में प्रथम प्रथम स्थान पर शालू एवं शहाना, द्वितीय स्थान पर नादिर व सीदरा तथा स्पीच कम्पटीशन में अवनि त्यागी प्रथम, पायल राघव द्वितीय स्थान पर तथा विशाल व हर्ष तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के अंत मे डॉ. धीरज कुमार ने सभी गणमान्य अतिथियों का आभार प्रकट किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • हापुड़ पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमण्डल, पीड़ित परिवार का जाना हाल

    हापुड़ पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमण्डल, पीड़ित परिवार का जाना हाल

    हापुड़ पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमण्डल, पीड़ित परिवार का जाना हाल

    अनिल कश्यप
    हापुड़। शनिवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल हापुड़ के ग्राम दौलतपुर ढिकरी पहुंचा जहां उसने पीड़ित परिवार से मिल उनका हाल जाना एवं सरकार से उचित मुआवजे की मांग की। बता दें कि 3 सितंबर को सैनी समाज के लोगों के घर में आग लग गयी थी जिसमें 4 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गयी थी। घटना की सही जानकारी और शोकाकुल परिवार से मिलने अखिलेश यादव के आह्वान पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमण्डल जिसमें प्रदेश सचिव और विधायक, विधानसभा चुनाव प्रभारी सहित पूर्व व वर्तमान जिलाध्यक्ष का एक प्रतिनिधिमण्डल शनिवार को हापुड़ के गांव दौलतपुर ढिकरी पहुंचा, वहा पहुंचकर परिवार से मिला जहां उन्होंने परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया तो वहीं संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर शीघ्र ही कागजी कार्यवाही पूरा करने के निर्देश दिए और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान पूर्व मंत्री व प्रदेश सचिव सुधाकर सिंह कश्यप ने कहा कि हमारा इस गांव में आना केवल और केवल पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाना है। हम यहां किसी भी प्रकार पार्टी प्रचार करने के लिए नहीं आए हैं। पार्टी पूरी तरह परिवार के साथ है परंतु परिवार को हर संभव मदद दिल कर ही रहेगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • राजस्व वसूली में लायी जाय तेजी: डीएम

    राजस्व वसूली में लायी जाय तेजी: डीएम

    राजस्व वसूली में लायी जाय तेजी: डीएम

    अनिल कश्यप
    हापुड़। जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा एवं अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार राजस्व वसूली से संबंधित अधिकारियां के साथ कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में कर करेत्तर की बैठक आयोजित की। डीएम ने निर्देश दिए कि राजस्व वसूली में प्रगति लाएं। जिलाधिकारी ने परिवहन, विद्युत, आबकारी विभाग एवं नगर निकायो में लक्ष्य के अनुरूप वसूली करने हेतु डीएम ने निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व वसूली में वृद्धि लाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी मदों में नियमित रूप से लक्ष्य के सापेक्ष वसूली होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को कम वसूली होने पर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने वाणिज्य कर अधिकारी, खनन अधिकारी से कहा कि वाणिज्य व खनन के कार्यों में भी वसूली बढ़ाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित तमाम जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • घर में युवक को अकेला देख कर दी निर्मम हत्या

    घर में युवक को अकेला देख कर दी निर्मम हत्या

    घर में युवक को अकेला देख कर दी निर्मम हत्या

    मायके से घर वापस लौटी थी पत्नी
    दरवाजा खोलते ही उड़ गये होश
    मृतक अवस्था में पड़ा मिला पति
    अनिल कश्यप
    हापुड़। जनपद के सिटी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लज्जापुरी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति की हाथ पैर बांधकर निर्माण हत्या कर दी है, वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है जिसमें अभी तक हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के दो भाइयों को हिरासत में लिया है व पूछताछ जारी है। बता दें कि मामला हापुड़ के सिटी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लज्जापुरी के गली नंबर 10 का है जहां एक मुकेश नामक व्यक्ति का घर में हाथ पैर बांधे हुए मृतक अवस्था में शव मिला है। मृतक मुकेश की पत्नी अपने मायके गई हुई थी। दो दिन बाद जैसे ही मृतक मुकेश का परिवार घर पहुंचता है तो उनके मुकेश को मृतक अवस्था में देखकर होश उड़ जाते हैं। मृतक के परिवार ने देखा कि मृतक के हाथ पैर बंधे हुए हैं। धारदार हथियार से गर्दन कटी हुई है। आंखें नच रखी है और पास ही में खाना बनाने में उपयोग होने वाला तवा पड़ा हुआ है जो पूरी तरह से मुड़ा हुआ था। परिवार का मानना है कि इसी तवे से मुकेश की हत्या की गई है। मुकेश के साले ने बताया कि घर बाहर से बंद था और छत पर जाने का रास्ता खुला हुआ था। परिवार ने बताया कि मृतक मुकेश का उसके भाइयों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था जिसके चलते समय समय पर उसके भाइयों के बीच मृतक मुकेश की कह सुनी भी होती रहती थी। शायद इसी विवाद की वजह से मुकेश की हत्या की गई है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि मृतक के हाथ पैर बंधे हुए थे। घर बंद था और छत पर जाने का रास्ता खुला हुआ था। फिलहाल परिवार के आरोपो को देखते हुए पुलिस ने मृतक के दो भाइयों को हिरासत में ले लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर घटना का जल्द खुलासा करने की बात कह रही है।बता दें कि फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • हंगामे के बीच पालिका में करोड़ के बजट पास

    हंगामे के बीच पालिका में करोड़ के बजट पास

    हंगामे के बीच पालिका में करोड़ के बजट पास

    सभासदों ने पालिकाध्यक्ष पर लगाया उनकी बात न सुनने का आरोप
    अनिल कश्यप
    हापुड़। नगर पालिका परिषद हापुड़ की दूसरी बोर्ड बैठक शनिवार को परिषद के सभागार में हुई जो पूरी तरह हंगामें से भरी रही। बोर्ड बैठक में 55 प्रस्ताव रखे गए जिनमें नगर विकास के नाम पर 3-4 प्रस्ताव ही थे जबकि अन्य प्रस्ताव परिषद के विभिन्न विभागों से जुड़े खर्चों के बिल पास कराने के प्रस्ताव थे। बोर्ड बैठक के अध्यक्षता चेयरमैन पुष्पा देवी ने की तथा अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने संचालन किया। बता दें कि बोर्ड बैठक में हंगामा उस समय शुरु हुआ जब प्रस्ताव संख्या-30 को रखा गया। यह नगर में सफाई व्यवस्था को लेकर था। सभासदों का आरोप था कि करीब 20 वर्षों से राहुल ठेकेदार को सफाई का जिम्मा दिया जाता रहा है और इस बार भी साहुल ठेकेदार को ही सफाई का जिम्मा नियमों के विरुद्ध दिया जा रहा है। नगर पालिका ठेकेदार को करोड़ों रुपए का भुगतान हर माह कर रही है फिर भी सफाई व्यवस्ता चौपट है जिसको लेकर चेयरमैन समर्थकों व विपक्षी समर्थकों के बीच खूब जमकर नोक—झोंक हुई और हंगामा चलता रहा है। बता दें कि दूसरा प्रस्ताव संख्या-52 थ जिसमें साप्ताहिक पैठ को रामलीला मैदान से हटाकर पुरानी जगह मेरठ रोड या कोठी गेट पर स्थानांतरित करना था जिसको लेकर विपक्षी सभासदों का कहना था कि पैठ स्थानांतरित होने से नगर की यातायात व्यवस्था चौपट हो जाएगी।वहीं कुछ सभासदों ने पालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी पर उनकी बात न सुनने का भी आरोप लगाया जिसके बाद सभासदों ने जमकर हंगामा किया। वहीं बैठक में मौजूद भाजपा विधायक विजयपाल ने सभासदों को समझाने का प्रयास किया। बहरहाल नगर पालिका की इस दूसरी बोर्ड बैठक में रखे गए 55 प्रस्तावों में अधिकांश खर्चे से जुड़े कई करोड़ रुपए के बिल थे जिन्हें पास कर दिया गया। अन्य प्रस्तावों में 20 करोड़ रुपए से विकास कार्य कराने का दावा किया गया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • हरदोई में अधिवक्ताओं ने जलाया सरकार का पुतला, कहा— जारी रहेगा आन्दोलन

    हरदोई में अधिवक्ताओं ने जलाया सरकार का पुतला, कहा— जारी रहेगा आन्दोलन

    हरदोई में अधिवक्ताओं ने जलाया सरकार का पुतला, कहा— जारी रहेगा आन्दोलन

    अमित त्रिवेदी
    हापुड़। अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पूरे प्रदेश के वकीलों में रोष है। बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश बीते 15 दिनों से अनवरत हड़ताल कर विरोध जता रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को भी यहां के वकीलों ने हड़ताल पर रहकर विरोध जताया। वकीलों ने सरकार का पुतला जलाकर जमकर नारेबाजी की। हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश ने हड़ताल का ऐलान किया था जो लगातार जारी है। अधिवक्ताओं की मांग है कि हापुड़ के डीएम, एसपी व सीओ का ट्रांसफर किया जाए और घायलों को मुआवजा दिलाया जाए। इसके साथ ही एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। आंदोलन की अगली रूपरेखा तय करने के लिए बार कौंसिल अध्यक्ष ने प्रदेश के सभी बार एसोसिएशन से सुझाव मांगे। बार एसोसिएशन अध्यक्ष उदयवीर सिंह भदौरिया की अगवाई में प्रस्ताव पारित किया कि जब तक हापुड़ के डीएम एसपी और सीओ का तबादला ना हो जाए और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो जाए और घायल को मुआवजा न मिल जाए अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज झूठी रिपोर्ट खत्म ना कर दी जाए तब तक आंदोलन जारी रहना चाहिए। यह भी तय किया गया कि आंदोलन की कड़ी में प्रदेश के मुखिया का घेराव किया जाए। उधर बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश में 13 बार 14 सितंबर को पूरे प्रदेश में हड़ताल रखने का ऐलान जारी किया गया है। इसके साथ ही 14 सितंबर को प्रदेश शासन का पुतला फूंकने के निर्देश जारी किए। अध्यक्ष उदयवीर सिंह भदौरिया और महामंत्री आदर्श पांडेय की अगुवाई में बड़ी संख्या में वकीलों ने परिसर में जुलूस निकालकर पुलिस और प्रशासन व सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद कलेक्ट परिसर में सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार के प्रति जमकर नाराजगी दिखाई। अधिवक्ताओं ने यह तक कहा की ऐसी हालत में कोई भी अधिवक्ता इस सरकार को वोट न दे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • हापुड़ स्वाट टीम को मिली बड़ी सफलता, 160 मोबाइल हुआ बरामद

    हापुड़ स्वाट टीम को मिली बड़ी सफलता, 160 मोबाइल हुआ बरामद

    हापुड़ स्वाट टीम को मिली बड़ी सफलता, 160 मोबाइल हुआ बरामद

    मोबाइल पाकर स्वामियों के खिले चेहरे, हापुड़ पुलिस की हुई प्रशंसा
    अनिल कश्यप
    हापुड़। जनपदीय स्वाट टीम द्वारा अथक प्रयास व परिश्रम कर आम जनमानस के गुमशुदा व खोये हुए विभिन्न कम्पनियों के करीब 160 मोबाइल फोन बरामद कर मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द किये गये। पुलिस के मुताबिक बरामद मोबाइल फोन की कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई जा रही है। बता दें कि जनपद हापुड़ में नागरिकों के गुमशुदा व खोये हुए मोबाइल फोन बरामद किये जाने के लिए एसपी अभिषेक वर्मा द्वारा एक पहल शुरू की गई थी जिसमें जिस किसी भी व्यक्ति का मोबाइल फोन यदि खो जाता है या गुम हो जाता है तो वह इसकी शिकायत हापुड़ पुलिस द्वारा जारी एक क्यूआर कोड या लिक के माध्यम से दर्ज कर सकता है। इसी क्रम में पिछले तीन माह के अंतर्गत जिन लोगों के मोबाइल गुम हुए थे या कहीं खो गए थे उन्होंने हापुड़ पुलिस द्वारा जारी क्यूआर कोड व लिंक के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कराई थी और शिकायत दर्ज होने के बाद तुरंत स्वाट टीम ने अथक प्रयास कर गुम हुए फोन को ढूंढने की कोशिश शुरू की जिसके बाद हापुड़ स्वाट टीम ने फोन को ट्रैक कर विभिन्न जनपदों से गुम हुए फोनों को बरामद करने में एक बड़ी सफलता हासिल की, जिसमें हापुड़ पुलिस ने करीब 160 मोबाइल फोन बरामद किए, बरामद मोबाइल फोन में से 90 मोबाइल फोन क्यूआर कोड द्वारा दर्ज शिकायत से सम्बन्धित थे। प्रेस वार्ता के दौरान घटना का खुलासा करते हुए एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मिले फोनों की कीमत करीब 45 लाख रुपए बताई जा रही है। हापुड़ स्वाट टीम ने अथक प्रयास के बाद फोनों को ढूंढने में सफलता हासिल की है ओर अब फोन स्वामियों को उनके फोन वापस किए जा रहे हैं। फोन पाकर फोन स्वामी भी काफी खुश नजर आ रहे हैं हापुड़ एसपी अभिषेक वर्मा ने एक बार फिर हापुड़ वासियों से यह अपील की है कि यदि उनका कोई भी मोबाइल फोन कहीं गुम हो जाता है या खो जाता है तो वह तुरंत हापुड़ पुलिस द्वारा जारी कर क्यूआर कोड या लिंक पर जाकर अपनी शिकायत तुरंत दर्ज कराए, जिसके बाद हापुड़ पुलिस उनके खोए हुए मोबाइल फोन को ढूंढने के लिए प्रयास करेगी और मोबाइल को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को वापस भी करेंगी। फिलहाल खोए हुए फोन को वापस लेने के लिए पहुंचे सैकड़ों लोगों ने हापुड़ पुलिस का दिल से आभार प्रकट किया और हापुड़ पुलिस की प्रशंसा भी की।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • हापुड़ काण्ड: एसआईटी जांच समिति के समक्ष अधिवक्ताओं ने रखा अपना पक्ष

    हापुड़ काण्ड: एसआईटी जांच समिति के समक्ष अधिवक्ताओं ने रखा अपना पक्ष

    हापुड़ काण्ड: एसआईटी जांच समिति के समक्ष अधिवक्ताओं ने रखा अपना पक्ष

    अनिल कश्यप
    हापुड़। मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में मंगलवार को जनपद हापुड़ के अधिवक्ताओं द्वारा दिनांक 29 अगस्त 2023 को हुई घटना के क्रम में शासन द्वारा नामित एसआईटी जांच समिति के समक्ष अपना पक्ष रखा गया। एसआईटी (जांच समिति) के द्वारा जनपद हापुड़ के अधिवक्ताओं द्वारा दिए गए शपथ पत्र एवं घटना से संबंधित छायाचित्र व वीडियो तथा अधिवक्ताओं को लगी चोटों की मेडिकल जांच रिपोर्ट के तथ्यों को लिया गया। अधिवक्ताओं ने समिति को घटना से संबंधित कुछ वीडियो भी दिखाई गई जिस पर जांच समिति ने कहा कि आपके पास जो भी तथ्य व सबूत हैं आप हमें उपलब्ध करा दें जिससे घटना के संबंध में सही जांच शासन को उपलब्ध कराई जा सके।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • खेतों में पराली जलाने वालों पर रखी जाय सेटेलाइट से नजर: डीएम

    खेतों में पराली जलाने वालों पर रखी जाय सेटेलाइट से नजर: डीएम

    खेतों में पराली जलाने वालों पर रखी जाय सेटेलाइट से नजर: डीएम

    अनिल कश्यप
    हापुड़। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने जिला विकास अधिकारी के साथ प्रदूषण की रोकथाम के संबंध में राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्देशानुसार गठित कमेटी की बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि गठित सचल दस्ते व कमेटी का यह दायित्व होगा कि संबंधित तहसील क्षेत्र में फसल अवशेष प्रबंधन संबंधित कार्यों की समीक्षा कर फसल अवशेष जलाए जाने की घटनाओं को रोकने की रणनीति बनाकर कार्य करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि खेतों में पराली जलाए जाने को रोके जाने हेतु सेटेलाइट से नजर रखी जाए। फसल अवशेष की घटनाओं की सूचना उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी संबंधित तहसीलदार को अपनी टिप्पणी प्रस्तुत करेंगे और तहसीलदार कृषि विभाग एवं लेखपाल से प्राप्त सूचना की प्रारंभिक जांच कर पर्यावरण को हो रही क्षतिपूर्ति की वसूली करना सुनिश्चित करेंगे। यदि किसानों द्वारा अपने खेतों में परली जलाकर पर्यावरण को दूषित किया जाता है तो उन पर शासन द्वारा निर्धारित कर की दर से वसूली की जाएगी। उल्लंघन की पुनरावृत्ति होने पर संबंधित के विरुद्ध अर्थ दंड इत्यादि की कार्रवाई के प्रावधानों से भी किसानों को अवगत कराया जाए। यह समिति विकास खंडवार तथा तहसीलवार भी बनाई गई है। जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम प्रधानों की बैठक कर फसल अवशेष प्रबंधन योजना के प्रति लोगों को जागरूक करें और सभी उप जिलाधिकारी किसानों द्वारा ज्ञापन लेते समय उन्हें जागरूक करने हेतु इस योजना से अवगत करा दें। बैठक में उप कृषि निदेशक हापुड़, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी सहित सभी अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • फाउण्डर्स डे पर गुणवत्ता टीम को आनन्दा डेयरी ने दिया पुरस्कार

    फाउण्डर्स डे पर गुणवत्ता टीम को आनन्दा डेयरी ने दिया पुरस्कार

    फाउण्डर्स डे पर गुणवत्ता टीम को आनन्दा डेयरी ने दिया पुरस्कार

    अनिल कश्यप
    हापुड़। आनन्दा डेयरी चेयरमेन डा. राधेश्याम दीक्षित ने फाउंडर्स डे पर गुणवत्ता टीम को 1 लाख का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आनंदा डेयरी लिमिटेड ने अपने खैरपुर खैराबाद स्थित प्रांगण में यज्ञ कर, आनंदा दही का केक काटकर फाउंडर्स डे मनाया। इस मौके पर आनंदा चेयरमेन डा. राधेश्याम दिक्षित ने गुणवत्ता टीम को एक लाख रुपए पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और अन्य कई कर्मचारियों अधिकारियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया गया है। आनंद फाउंडर्स डे पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए जहां कई नए प्रोडक्ट भी लॉन्च किये गये। इस अवसर पर आनंदा डेयरी डायरेक्टर राहुल दीक्षित, सूरज दीक्षित सहित तमाम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • शिक्षक दिवस पर हुआ रंगारंग कार्यक्रम

    शिक्षक दिवस पर हुआ रंगारंग कार्यक्रम

    शिक्षक दिवस पर हुआ रंगारंग कार्यक्रम

    अनिल कश्यप
    हापुड़। शिक्षक दिवस पर जेएमएस इंस्टीट्यूट तथा जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। डा. राधाकृष्णन सर्वपल्ली को श्रद्धापूर्वक याद कर फूल अर्पित किए गए। इसके पश्चात प्रधानाचार्य डा. निधि मलिक, सचिव डा. रोहन सिंघल, प्रबंधक आयुष सिंघल, जेएमएस वर्ल्ड इंस्टीट्यूट के एमडी तथा अध्यापकों के उपस्थिति में केक काटा गया। उसके बाद विद्यार्थियों ने अपने अध्यापक को समर्पित कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अध्यापकों ने भी अपना जोश दिखाते हुए उनमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा उनके अध्यापकों को कई मनोरंजन खेल खिलाए गए तथा विजेता को उपहार दिया गया। इस अवसर पर जेएमएस इंस्टीट्यूट की तरफ से कॉलेज में स्कूल की अध्यापकों को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • हापुड़ में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

    हापुड़ में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

    हापुड़ में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

    सांसद ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को किया सम्मानित
    अनिल कश्यप
    हापुड़। महान दार्शनिक, विद्वान, शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर पूरे जिले में आयोजित समारोह में शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षक-शिक्षिकाओं को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री द्वारा राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित 94 शिक्षकों के भव्य सम्मान समारोह, शिक्षकों के लिए 2.09 लाख टैबलेट वितरण का शुभारम्भ एवं 18381 स्मार्ट क्लास और 880 आईसीटी लैब के उद्घाटन समारोह का सजीव प्रसारण किया गया। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है, जब एक शिक्षक विभिन्न कठिनाईयों से जूझता हुआ भारत के सर्वोच्च संवैधनिक पद पर पहुॅचा। कार्यक्रम में बोलते हुए हापुड मेरठ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से सदैव ही समूचे शिक्षक समुदाय को प्रेरणा प्राप्त होती रहेगी। उन्होंने शिक्षकों को कर्तव्यबोध का एहसास कराते हुए कहा कि शिक्षक सदैव से ही सम्माननीय रहा है। आज के दौर में शैक्षणिक कार्य और अधिक चुनौतीपूर्ण हो गया है, क्योंकि अभिभावक अपने बच्चे को अधिकाधिक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाना चाहता है। सर्वप्रथम कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर शिक्षक सम्मान समारोह एवं गोष्ठी का विधिवत शुभारम्भ किया गया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • पुलिस के साथ मीडियाकर्मियों के खिलाफ भी अधिवक्ताओं ने लगे नारे

    पुलिस के साथ मीडियाकर्मियों के खिलाफ भी अधिवक्ताओं ने लगे नारे

    पुलिस के साथ मीडियाकर्मियों के खिलाफ भी अधिवक्ताओं ने लगे नारे

    हाथ में लाठी—डण्डे लेकर कवरेज करने से भी रोका
    लाठीचार्ज को लेकर कर रहे थे विरोध प्रदर्शन
    अनिल कश्यप
    हापुड़। जनपद में वकीलों पर हुआ लाठी चार्ज का मामला बुधवार को तूल पकड़ता दिखाई दिया इस दौरान वकीलों ने पुलिस के साथ-साथ पत्रकारों को भी अड़े हाथों लेकर कवरेज करने से भी रोका। बुधवार को हापुड़ में जैसे-जैसे सुबह का समय निकलता जा रहा था वैसे-वैसे ही पुलिस की नजर और पैनी होती जा रही थी, वकीलों ने पूर्व में ही धरना प्रदर्शन का ऐलान कर दिया था। ऐलान के बाद हापुड़ में पुलिस प्रशासन लगातार अलर्ट मोड पर चल रहा था तो वही सुबह के करीब 10 बजे कचहरी में बैठे पुलिसकर्मियों को अधिवक्ताओं ने कचहरी से बाहर निकलना शुरू कर दिया। इसके बाद कचहरी के आस—पास भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद हो गया तो वहीं इस पूरी घटना की कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों से भी वकीलों ने अभद्रता करनी शुरू कर दी। पुलिस के साथ वकील लगातार मीडियाकर्मियों को भी खरी-कोठी सुनाने लगे वकीलों ने मीडियाकर्मियों को गोदी मीडिया कहते हुए जमकर नारेबाजी की। वहीं उनके करीब कवरेज करने पहुंच रहे मीडिया कर्मियों को वहां से भागने लगे। बता दें कि इस दौरान मीडिया कर्मियों के हाथ में उनका कैमरा था और वकीलों के हाथ में लाठी डंडे, अपनी व कैमरे की सुरक्षा करते हुए मीडिया कर्मियों ने भी वकीलों से दूरी बनानी शुरू कर दी जिसके बाद वकील लगातार पुलिस व मीडियाकर्मियों के लिए अभद्रता भाषा का प्रयोग कर नारेबाजी करते रहे। मामला बढ़ता देख पुलिस शांति व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से वकीलों के करीब न रहकर कचहरी से तहसील गेट की तरफ रवाना हो गई जिसके बाद वकील वहीं मौजूद रहे और पुलिस तहसील में एकत्रित हो गई। घंटे बाद वकीलों ने हाथ में लाठी—डंडे लेकर तहसील की तरफ कदम बढ़ा लिया तो वहीं एक बार फिर इस घटना की कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों को भी वकीलों ने धमकाने व वहां से भागने का प्रयास किया। इसके कुछ ही देर बाद वकील तहसील चौराहे से वापस कचहरी की तरफ चले गए और वहां पर धरना प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान बार काउंसलिंग के चेयरमैन शिवकुमार गॉड भी हापुड़ पहुंचे उन्होंने पत्रकारों को भरोसा दिलाया कि उनके साथ कोई भी अभद्र व्यवहार नहीं होगा तो वहीं पुलिस पर जमकर आरोप भी लगाये। उन्होंने पुलिस द्वारा वकीलों पर हुए लाठी चार्ज को निंदनीय बताया तो वहीं पुलिस पर फर्जी प्राथमिकी लिखने के आरोप भी लगाए। इस दौरान चेयरमैन ने अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश सरकार से हापुड़ पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी हापुड और सीओ सिटी हापुड़ के स्थानांतरण करने का अल्टीमेटम भी दिया। श्याम ढलते ढलते पूरा मामला शांति की तरफ बढ़ता चला गया। वह वकील भी कचहरी से अपने निवास के लिए रवाना होने शुरू हो गये।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • जेएमएस में मची गैट टू गैदर पार्टी की धूम

    जेएमएस में मची गैट टू गैदर पार्टी की धूम

    जेएमएस में मची गैट टू गैदर पार्टी की धूम

    अनिल कश्यप
    हापुड़। एनएच—9 पर स्थित जेएमएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में शैक्षणिक सत्र 2023—24 के 1001 प्लस प्रवेश की उपलब्धि पर संस्थान के मैनेजमेंट ने प्रवेश प्रभारी को टीम सहित बधाइयां देते हुए संस्थान के प्राचार्य, डीन, प्राध्यापकों व प्राध्यापिकाओं एवं समस्त स्टाफ सदस्यों को शुभकामनाओं के साथ कॉलेज के सभागार में केक काटते हुए अपनी खुशी जाहिर की। जेएमएस ग्रुप के प्रबंध निदेशक डॉ. आयुष सिंघल एवं सचिव डॉ. रोहन सिंघल ने जेएमएस परिवार के सभी सदस्यों के लिए ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया तथा जेएमएस ग्रुप के फाउंडर चेयरमैन राकेश सिंघल के निर्देशानुसार अपनी सभ्यताऔ प्राचीन प्रथा के अनुरूप क्रीम केक के स्थान पर स्वादिष्ट मिल्क केक उपलब्ध कराया जिसका सभी ने गैट टू गैदर पार्टी में संस्थान के सभी सदस्यों ने भरपूर लुफ्त उठाया और अपने अनुभवों को साझा करते हुए प्रवेश प्रक्रिया में ईमानदारी, लगन व निष्ठा के साथ जुड़कर और बड़ी से बड़ी संख्या में दाखिले पूर्ण करने का वादा भी किया। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने मैनेजमेंट द्वारा आयोजित स्वादिष्ट भोज का भी भरपूर आनंद लिया। इस उपलक्ष्य में जेएमएस ग्रुप के डायरेक्टर जनरल प्रो. डॉ. सुभाष गौतम ने संस्थान के मैनेजमेंट द्वारा आयोजित गैट टू गैदर पार्टी की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया। संस्थान के सचिव डा. रोहन सिंघल ने सभी जेएमएस फैमिली के सदस्यों को अपने व्याख्यान से प्रोत्साहित करते हुये छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • रिश्वत लेती महिला पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल

    रिश्वत लेती महिला पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल

    अनिल कश्यप
    हापुड़। एक तरफ एसपी थाना-चौकियों का निरीक्षण कर पुलिस को ईमानदारी का पाठ पढ़ा रहे हैं वहीं कुछ पुलिसकर्मी विभाग की छवि को धूमिल करने में लगे हैं। हाल ही में दो कांस्टेबलों द्वारा रिश्वत लेने का मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ एक और मामला सोशल मीडिया सुर्खियां बटोर रहा है। बता दे की सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी खुलेआम थाने के अंदर रिश्वत लेती नजर आ रही है। बता दे की मामला हापुड़ के थाना कपूरपुर का बताया जा रहा है जहां पर थाने में बंद कैदी से परिवार के कुछ लोग मिलाई करने के लिए आते हैं तो ऐसी स्थिति में मिलाई के नाम पर महिला पुलिसकर्मी उनसे 100 रुपये की रिश्वत मांगती है वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि परिजन महिला पुलिसकर्मी को 200 रुपये का नोट निकाल कर देते हैं जिसके बाद महिला पुलिसकर्मी उन्हें सो रुपए का नोट वापस देती है जिसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में दो कांस्टेबलों द्वारा ट्रक चालक से रिश्वत लेने का मामला अभी पूरी तरह शांत नहीं हुआ है तो इतने में ही दूसरा मामला सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरता नजर आ रहा है हालांकि पूर्व मामले में एसपी ने दोनों कॉन्स्टेबल पर कड़ी कार्रवाई की थी और अन्य पुलिसकर्मियों को भी चेतावनी दी थी, लेकिन कुछ घूसखोर पुलिसकर्मी पुलिस की छवि को लगातार खराब करने में लगे हुए हैं उन्हें किसी का भी डर नहीं है। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक क्या कार्रवाई करते हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • ऐसे पढ़ेगा इण्डिया तो कैसे बढ़ेगा इण्डिया?

    ऐसे पढ़ेगा इण्डिया तो कैसे बढ़ेगा इण्डिया?

    ऐसे पढ़ेगा इण्डिया तो कैसे बढ़ेगा इण्डिया?

    चिलचिलाती गर्मी शिक्षिका को नहीं बर्दाश्त
    कलम की जगह मासूम के हाथ में थमा दिया पंखा
    बीएसए ने की कार्यवाही: एक को किया सस्पेण्ड
    अनिल कश्यप
    हापुड़। एक तरफ सरकार सर्व शिक्षा अभियान की योजना पर करोड़ों रुपए खर्च कर बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है, दूसरी तरफ बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी लेने वाले की इसकी जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। ताजा मामला हापुड़ जिले से सामने आया है जहां सरकारी स्कूल की शिक्षिका का बच्चों को पढ़ाने की बजाय बच्चों से अपनी सेवा करवाती नजर आ रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विद्यालय के ऐसे हालात देखकर हर कोई यही कहेगा कि अगर ऐसे पढ़ेगा इंडिया तो कैसे बढ़ेगा इंडिया? वायरल वीडियो हापुड़ के गांव पीरनगर के कमपोजिट विद्यालय का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो स्वतंत्रता दिवस के मौके का है जहां शिक्षिका स्वतंत्रता दिवस के उत्सव की तैयारी में जुटी हुई थी लेकिन शिक्षिका को गर्मी में रहना बर्दाश्त नहीं था तो ऐसी स्थिति में शिक्षिका ने बच्चों के हाथ में कलम देने के बजाय आजादी के उत्सव के मौके पर बच्चों के हाथों में गुलामी का पंखा पकड़ा दिया। वायरल वीडियो में देखा गया कि शिक्षिका प्रोग्राम की तैयारी कर रही हैं तो वहीं मासूम बच्चे अपनी शिक्षिका के आदेश अनुसार उनकी हाथ के पंखा से हवा कर रहे हैं जिसका किसी व्यक्ति द्वारा यह वीडियो बना लिया गया और मौके के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया वीडियो वायरल होते हैं। हर कोई उक्त शिक्षिका की क्लास लगाता नजर आया। वायरल वीडियो में दिख रही शिक्षिका का नाम पिंकी राजन बताया जा रहा है। जैसे ही वायरल वीडियो की जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी नीतू तोमर को मिली तो उन्होंने तुरंत वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए उक्त शिक्षिका सहित एक और शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया। बताया जा रहा है कि एक शिक्षिका मासूम से अपनी सेवा कर आ रही थी तो दूसरी शिक्षिका मूकदर्शक बनी तमाशा देख रही थी जिसे बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बराबर की सहभागिता मानते हुए उसे भी सस्पेंड कर दिया।

    पूरे राष्ट्र के विकास में योगदान देती है शिक्षा: मो. ताहिर
    वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद ताहिर ने बताया कि शिक्षा केवल एक इंसान के ही नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के विकास में योगदान देती है। बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर ही एक राष्ट्र की मजबूत नींव तैयार की जा सकती है। हमारे देश के लिए गरीबी और भूखमरी के अलावा अशिक्षा भी बड़ी समस्या है। प्रदेश की सरकार शिक्षा पर अच्छा काम कर रही है, मगर अभी काफ़ी कुछ करने की जरुरत है। इसका जीता जाता उदाहरण आजकल की होने वाली यह वायरल वीडियो बताती हैं। ऐसे में संबंधित अधिकारियों सतर्क रहना चाहिए और समय-समय पर स्कूलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश भी देने चाहिए।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा

    अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा

    अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा

    9 कॉलोनियों पर की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही
    अनिल कश्यप
    हापुड़। शुक्रवार को हापुड़ पिलखवा प्राधिकरण ने गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस बल के सहयोग से 9 प्रकरणों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गयी जिसके बाद भू माफियाओं में खलबली मच गई। बता दें कि लंबे समय के बाद एक बार फिर प्राधिकरण का बुलडोजर भू माफियाओं पर कहर बन टूटा, जिसके बाद भू माफिया में भय का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार प्राधिकरण ने 9 प्रकरणों में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही कर करीब 81000 वर्ग मीटर में बनी कॉलोनियों को ध्वस्त किया, तो वही भू माफियाओं को भी सचेत किया कि वह या तो प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत करा ले नहीं तो प्राधिकरण द्वारा पुनः ध्वस्तीकरण के साथ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इस अभियान में प्रभारी प्रवर्तन प्रवीण गुप्ता एवं अवर अभियन्ता सुभाष चन्द चौबे व मोहम्मद हारून व प्राधिकरण का सचल दस्ता सम्मिलित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • दावों की पोल खोलता हापुड़ का गांव असौड़ा

    दावों की पोल खोलता हापुड़ का गांव असौड़ा

    गंदगी व जलभराव से जीवन हुआ अस्त—व्यस्त, फैलनी शुरू हुई बीमारी
    समस्या का समाधान कराने में नाकाम दिख रहे प्रधान
    प्रधान पर आरोप लगाते हुये लोगों ने किया प्रदर्शन
    अनिल कश्यप
    हापुड़। बारिश शुरू होते ही जनप्रतिनिधियों के दावों की पोल खुलने लग जाती है। मौसम की पहले बरसात में ही दावे धरातल पर दिखने लगते हैं और उसके बाद पूरी बरसात धरातल पर पानी के रूप ने लहरें लेता दिखाई देता है। हालांकि बरसात से पहले साफ-सफाई व जलभराव को लेकर बड़े-बड़े दावे संबंधित अधिकारी जरूर करते हैं लेकिन धरातल पर हकीकत कुछ और ही बयां करती है।
    मामला हापुड़ के ग्राम असौड़ा से सामने आया है जहां गंदगी व जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन सहित ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि ग्राम असौड़ा का यह कोई पहला मामला नहीं है साफ सफाई गंदगी को लेकर इससे पहले भी असौड़ा गांव सुर्खियां बटोर चुका है। हालांकि लगातार इन्क़िलाबी नजर द्वारा असौड़ा गांव की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करने पर कई जगहों पर सुधार का कार्य जारी है तो वही अन्य जगहों से भी कुछ इसी प्रकार की तस्वीरें सामने आने लगी है। मामला असौड़ा गांव के अमन कॉलोनी निकट पीर बाबा से सामने आया है जहां पर बरसात होने के बाद जलभराव अब गंदगी व बदबू का रूप ले रहा है। स्कूल आने—जाने वाले बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो वही जलभराव व गंदगी की वजह से बीमारी भी पनपनी शुरू हो गई हैं। हालांकि संवाददाता से बात करते हुए समयदीन व तालिब ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई हल निकल कर सामने नहीं आया है। इस मामले को लेकर जब वह ग्राम प्रधान से गुहार लगाते हैं तो प्रधान भी इस कार्य को लेकर टालमटोल कर देता है। ग्रामीणों ने प्रधान पर आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम प्रधान से जब इस संबंध में बात की जाती है तो वह कहता है कि इस सड़क के निर्माण में वह केवल ऊपरी मटेरियल को ही डलवा सकते हैं। इससे पहले मोहल्ले वासियों को खुद सड़क का भराव कितना होगा। बहाल मोहल्लेवासियों की मानें तो पूरे मामले से ग्राम प्रधान पल्ला झाड़ता हुआ नजर आ रहा है। प्रधान तनिक भी इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है, प्रशासन से भी लगातार मोहल्ले वासी शिकायत कर चुके हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर कब तक संबंधित अधिकारी इस ओर ध्यान देकर पूरे मामले में संज्ञान लेते हैं और इस मोहल्ले में साफ-सफाई व सड़क निर्माण कराकर लोगों को पनपने वाली बीमारियों से बचाते हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • किसानों की महापंचायत हुई फेल, नहीं हुआ समस्या का समाधान

    किसानों की महापंचायत हुई फेल, नहीं हुआ समस्या का समाधान

    किसानों की महापंचायत हुई फेल, नहीं हुआ समस्या का समाधान

    चलता रहा धरना, नहीं टूटा सब्र, आस लगाये 35वें दिन भी बैठे रहे किसान
    किसानों ने मुख्यमंत्री से लगायी न्याय की गुहार
    अनिल कश्यप
    हापुड़। पिछले 35 दिनों से जनपद हापुड़ के सिंभावली में गंगा एक्सप्रेसवे हाईवे पर चल रहे किसानों के अनिश्चितकालीन धरने की समस्याओं को प्रशासन द्वारा हल ने किए जाने पर बुधवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन व किसानों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय द्वारा सौंपा जिसमें किसानों की जो भूमि गंगा एक्सप्रेस वे में जा रही है। उसका सम्पूर्ण भुगतान न करने पर जो कानून के तहत मुआवजा मिलना चाहिए वह किसानों को नहीं मिला है और प्रशासन के अधिकारियों द्वारा किसानों की खड़ी फसल को नष्ट कर दिया गया। किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को बताया कि राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन हापुड़ पदाधिकारियों के साथ मिलकर अनिश्चितकालीन धरना चालू किया लेकिन प्रशासन ने धरने को अनदेखा किया किसानों ने जब मजबूर होकर 30 जुलाई को एक बड़ी महापंचायत बुलाई जिसमें प्रशासनिक अधिकारी गढ़मुक्तेश्वर एसडीएम और सीओ आये। उन्होंने किसानों की समस्या को जल्द से जल्द हल कराने का आश्वासन दिया लेकिन आज 36 दिन हो गए हैं। धरने को चलते लेकिन प्रशासन के द्वारा किसानों की कोई समस्या हल नहीं की गई। 30 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उपेंद्र सिंह राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन द्वारा घोषणा की गई कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के लिए ज्ञापन सौंपा जायेगा। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में किसानों ने जिलाध्यक्ष वीरेश चौधरी के नेतृत्व में जिलाधिकारी हापुड़ को किसानों की समस्याओं का ज्ञापन सौंपा और अपनी गुहार लगाई कि किसानों की समस्याओं को हल किया जाय। ज्ञापन में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को प्रार्थना की कि हापुड़ के प्रशासनिक अधिकारी किसानों को अनदेखा कर रहे हैं। किसानों के ऊपर अत्याचार कर रहे हैं। हमारी समस्याओं को संज्ञान में लेकर किसानों की समस्या को जल्द से जल्द हल कराएं। बुधवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन द्वारा पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हर जिले में जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • लाटरी ड्रा में 36 भवनों का हुआ आवण्टन

    लाटरी ड्रा में 36 भवनों का हुआ आवण्टन

    लाटरी ड्रा में 36 भवनों का हुआ आवण्टन

    अनिल कश्यप
    हापुड़। पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना आनन्द विहार हापुड़ में दुर्बल आय वर्ग के 9 भवनों तथा प्रधानमंत्री आवास योजना हिण्डालपुर तहसील धौलाना में दुर्बल आय वर्ग के 27 भवनों का आवंटन लाटरी ड्रा के माध्यम से किया गया है। लाटरी ड्रा का आयोजन अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराया गया। समिति में परियोजना अधिकारी डूडा, प्राधिकरण के सचिव, वित्त नियंत्रक एवं प्रभारी अधिशासी अभियंता/सम्पत्ति अधिकारी सम्मिलित थे। प्राधिकरण सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों का चयन सूडा व डूडा द्वारा किया जाता है तथा उन्ही पात्र लाभार्थियों में से प्राधिकरण की योजना में आवेदन करने वाले आवेदकों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत प्राधिकरण द्वारा 36 भवनों का आवंटन किया गया है। उन्होंने बताया कि एक भवन का मूल्य रूपये 4.50 लाख शासन द्वारा निर्धारित है जिसमें से मात्र रू 2.00 लाख एवं जीएसटी. का भुगतान ही आवंटी को करना है। शेष रू० 2.50 लाख का भुगतान केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। लाटरी ड्रा में सफल सभी आवेदकों द्वारा हर्ष एवं उत्साह के साथ प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • जेएमएस में नवनिर्वाचित छात्र परिषद संघ का हुआ गठन

    जेएमएस में नवनिर्वाचित छात्र परिषद संघ का हुआ गठन

    जेएमएस में नवनिर्वाचित छात्र परिषद संघ का हुआ गठन

    अनिल कश्यप
    हापुड़। एनएच—9 पर स्थित जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में नवनिर्वाचित छात्र परिषद संघ का गठन किया गया। इसमें स्कूल के हेड बॉय, हेड गर्ल, वॉइस हेड ब्वॉय, वॉइस हेड गर्ल, डिसिप्लिन इंचार्ज आदि कप्तान नियुक्त किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल कुमार एसएचओ थाना हाफिजपुर रहे। कार्यक्रम का आरंभ गणेश वंदना व सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि अनिल कुमार एसएचओ, विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ निधि मलिक, प्रबंधक डॉ आयुष सिंघल, सचिव डा. रोहन सिंघल ने सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
    विद्यालय प्रबन्धक डॉ आयुष सिंगल ने आए मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी। विद्यालय में नियुक्त सभी उपाधियों के लिए विद्यार्थियों को प्रतिज्ञा दिलाई गई तथा उनके माता-पिता के सामने उन्हें उनका कार्यभार सौंपा गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यदि वे कार्यभार का निर्वाहन उचित रूप से करना सीखेंगे तो वे भविष्य में एक अच्छे नेता साबित होंगे। विद्यालय में हेड ब्वॉय हेड गर्ल के लिए एलेक्स इकबाल व जीया का चयन किया गया। वॉइस हेड ब्वॉय वॉइस हेड गर्ल के लिए ओम बिंदोरी तथा तन्वी त्यागी का चयन किया गया। डिसिप्लिन इंचार्ज के पद पर ऋषभ शर्मा व जसलीन कौर का चयन हुआ। स्पोर्ट्स कैप्टन रूद्र प्रताप तथा वाइफ स्पोर्ट्स कैप्टन दीपांशी सिवाल रहे। कल्चरल सेक्रेट्री के पद पर अंजस चौधरी व गरिमा सिंह का चयन हुआ। पेशन के हाउस कैप्टन व वाइस हाउस कैप्टन क्रमशः हर्ष तथा शिजा नियुक्त हुए। ऑपटमिज्म के हाउस कैप्टन तथा वाइस हाउस कैप्टन अर्जुन वर्मा तथा सुनोबिया सोहेल नियुक्त हुए। विस्जडम के हाउस कैप्टन जतिन सिंह वाइट हाउस कैप्टन काजल सिरोही नियुक्त किए गए। हारमोनी के हाउस कैप्टन प्रिंस यादव तथा वाइट हाउस कैप्टन आकांक्षा बाजपाई नियुक्त हुई। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. निधि मलिक ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यभार सुचारू रूप से निभाने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत में सभी माता-पिता को उनके बच्चों को मिलने वाले पदों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • परिचय सम्मेलन में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

    परिचय सम्मेलन में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

    परिचय सम्मेलन में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

    वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र गौतम को सौंपी गयी मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी
    अनिल कश्यप
    हापुड़। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद हापुड़ द्वारा नवनियुक्ति नगर अध्यक्ष गौरव गोयल का फूल माला और पटका पहनाकर स्वागत किया। साथ ही उनकी समस्त टीम को स्वागत करते हुए ढेर सारी बधाइयां दीं। नगर की इकाई द्वारा रेलवे रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में परिचय सम्मेलन का आयोजन हुआ जहां नवनियुक्त नगर अध्यक्ष गौरव गोयल ने व्यापारियों के हित में अपनी बात रखते हुए उन्हें एक साथ एकजुट रहकर कार्य करने और किसी व्यापारी को किसी प्रकार की परेशानी होने पर उनके उड़न दस्ते को सूचित करने को कहा। साथ ही उस समस्या के समाधान हेतु तत्काल कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान व्यापारियों की आवाज को बुलंद बनाए रखने के लिए हापुड़ से वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र गौतम को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप गई। पुष्पेंद्र गौतम ने कहा कि वह इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे व व्यापारियों की आवाज को शासन—प्रशासन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस दौरान थाना नगर कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र प्रकाश सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में जहां सम्मानित किया गया, वहीं व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर सहयोग का आश्वासन भी प्राप्त किया गया। परिचय सम्मेलन को संबोधित करते हुए उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग हाइड्रो वालों ने लगातार जनपद में होने वाले व्यापारियों की समस्याओं को लेकर प्रकाश डालते हुए संगठन के बीच व्यापारियों की समस्या के निदान के लिए जोर-शोर से आवाज उठाते हुये कहा कि हम व्यापारी लोग सरकार के बिल्कुल भी खिलाफ नहीं हैं। हम केवल प्रशासन द्वारा व्यापारियों को बिना वजह परेशान करने के विरुद्ध हैं। हमें एकजुट रहकर के बिना वजह परेशान करने वाले अधिकारियों के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करना चाहिए औरर सहयोग करने पर चर्चा की गई। हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के संरक्षक विजेंद्रगढ़ के लोहे वालों ने पिलखुवा में व्यापारी से रंगदारी मांगने जाने तथा उनके साथ मारपीट के जाने की घोर निंदा की कथा शहर अध्यक्ष गौरव गोयल ने व्यापारियों से एकजुट रहते हुए अपनी सभी समस्याओं में समाधान पाने की बात कही गई। इस दौरान मुख्य अतिथि थाना नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने सभी व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों से बाहर की तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग करते हुए अपराध पर नियंत्रण में सहयोग की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक ने मांगे गए इस सहयोग के लिए सभी व्यापारियों ने आपने अपने कारोबार के स्थान पर पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर विपिन सिंगल, राजीव अग्रवाल, पुष्पेंद्र गौतम, संजय, नितिन गर्ग, लभ गर्ग, दीपक बंसल, मनोज गोयल, पुलकित सिंघल, नितिन गुप्ता, मुकुल गुप्ता, नितिन गोयल, कमलदीप अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • समाधान दिवस में पहुंचे डीएम—एसपी, 31 में से 3 शिकायतों का हुआ निस्तारण

    समाधान दिवस में पहुंचे डीएम—एसपी, 31 में से 3 शिकायतों का हुआ निस्तारण

    समाधान दिवस में पहुंचे डीएम—एसपी, 31 में से 3 शिकायतों का हुआ निस्तारण

    अनिल कश्यप
    हापुड़। जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की उपस्थिति में शनिवार को तहसील सभागार हापुड़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिया। साथही कहा कि भूमि विवाद से सम्बन्धित सन्दर्भों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निस्तारण करायें। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की मंशानुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण की दी गई है, उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि समस्याओं के निस्तारण पर गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाय, क्योंकि शासन से निस्तारण के संबंध में समस्या ग्रस्त व्यक्ति से वार्ता भी की जाती है जिस समस्या का निस्तारण कराया जाय, उसके संबंध में संबंधित समस्याग्रस्त व्यक्ति को भी अवगत कराएं। संपूर्ण समाधान दिवस में 31 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 3 का निस्तारण संबंधित अधिकारी द्वारा करा दिया गया। तहसील दिवस पर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से मेरा देश मेरी माटी की तैयारियों को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह, उपजिलाधिकारी हापुड़ सुनीता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • पालिका का कलई खोल रहा कॉलोनियों में भरा जलभराव

    पालिका का कलई खोल रहा कॉलोनियों में भरा जलभराव

    पालिका का कलई खोल रहा कॉलोनियों में भरा जलभराव

    अनिल कश्यप
    हापुड़। बरसात के मौसम में जलभराव व गंदगी से निजात दिलाने के लिए बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं लेकिन धरातल पर वह दावे शून्य नजर आते हैं, तो वही नगर पालिका द्वारा सफाई व्यवस्था को लेकर भी बड़े-बड़े दावे हर वर्ष किए जाते रहे हैं लेकिन तस्वीरें उन सभी दावों की हर वर्ष पोल खोल देती हैं। ऐसा ही मामला जनपद हापुड़ के गढ़ रोड स्थित गिरधारी नगर कॉलोनी से सामने आया है जहां पर काफी समय से लो जलभराव से परेशान थे वह बार-बार शिकायत करने के बाद भी समाधान ना होने पर गुस्साए मोहल्ले वासियों ने सड़क पर पहुंचकर जाम लगा प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। आपको बता दें कि मामला हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित गिरधारी नगर का है। जहां काफी समय से मोहल्ले वासी जलभराव व गंदगी से परेशान थे बार-बार मोहल्ले वासियों द्वारा संबंधित अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था जिससे गुस्साए मोहल्ले वासियों ने सड़क पर उतर कर हाथ में लाठी डंडे लेकर जाम लगा दिया। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने बताया कि मोहल्ले में जलभराव, गंदगी समेत अन्य अव्यवस्थाओं से लोग परेशान है। नगर पालिका की लापरवाही के चलते इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान हमारे संवाददाता से बात करते हुए लोगों ने नगर पालिका पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोहल्लेवासियों को बीमारियों के बीच रहना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि बिना बारिश के ही क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इलाका पानी में डूबा रहता है। हैंडपंप भी नाले में समा चुका है। मूलभूत सुविधाओं से दूर इस मोहल्ले में प्रतिदिन कूड़ा ही नहीं उठता। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन समस्याओं को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से वार्ता भी की लेकिन अभी तक समस्या का कोई भी समाधान नहीं हो पाया जिसके बाद गुस्साए कॉलोनी वासियों को यह कदम उठाना पड़ा। फिलहाल इस दौरान पुलिस को महिलाओं को समझाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी तो वही पुलिस व स्थानीय लोगों की हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली बहराल पालिका के अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर लोगों को जल्द जल निकासी का आश्वासन दिया जिसके बाद गुस्साए लोग वापस लौट गए और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू हुई।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर कसा तंज

    सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर कसा तंज

    सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर कसा तंज

    अनिल कश्यप
    गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लखनऊ से गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सैंकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हापुड़ के गांव मुबारिकपुर पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय सुबोध नागर के आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि इंडिया गठबंधन से भाजपा का एनडीए गठबंधन घबरा रहा है। क्योंकि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। वहीं अब देश व प्रदेश की जनता इंडिया गठबंधन को अपना पूर्ण समर्थन देकर इस तानाशाही भाजपा सरकार को देश से उखाड़ने का मन बना चुकी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अभी से लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • सर्पदंश सुरक्षा सप्ताह से बढ़ेगी जागरूकता, जोखिम होगा कम: डीएम

    सर्पदंश सुरक्षा सप्ताह से बढ़ेगी जागरूकता, जोखिम होगा कम: डीएम

    सर्पदंश सुरक्षा सप्ताह से बढ़ेगी जागरूकता, जोखिम होगा कम: डीएम

    अनिल कश्यप
    हापुड़। मानसून के सीजन में सर्प दंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं। जागरूकता के अभाव में ये घटनाएं जानलेवा भी साबित होती हैं। लोगों को जागरूक कर इसके जोखिम को कम किया जा सकता है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) हापुड़ की अध्यक्षा व जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने सर्प दंश सुरक्षा सप्ताह का आयोजन करने और इसके जोखिम को कम करने के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश सभी विभागों को दिये हैं। यह सप्ताह चार अगस्त तक चलेगा। जिलाधिकारी का मानना है कि लोगों को जागरूक कर सर्प दंश के जोखिम को कम किया जा सकता है। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत और ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया है कि सर्प दंश सप्ताह को प्रभावी बनाएं और इसके जोखिम को कम करने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करें। उन्होंने सर्प दंश के इस जोखिम को कम करने और लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के लिए एक बैठक कर पूरे मनोयोग से ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों को बताएं कि क्या करें और क्या न करें इसके बारे में सहायक विकास अधिकारी पंचायत और ग्राम पंचायत सचिवों को बताया गया।

    सर्पदंश से ऐसे करें बचाव
    जिसे सांप ने काटा है उसे ढांढस बढाएं। उससे कहें कि कई बार यह सांप लोगों को काट चुका है लेकिन कुछ नहीं हुआ। सांप जहरीला नही है। यह भी बतायें के देश में 85 प्रतिशत सांप जहरीले नहीं होते हैं।सांप के जहर के मुकाबले दहशत से लोग अधिक मरते हैं। सांप के काटने का निशान दिखाई दे रहा हो तो उसके उपर और नीचे कुछ इंच पर टाइट बांध दें। लेकिन ऐसा न बांधे की खून का प्रवाह ही बंद हो जाए। खून प्रवाह को कम करने के लिए बांधना है। 10 मिनट से अधिक समय तक बंधा हुआ नहीं होना चाहिए। जिसे सांप काटा हो उससे बात करते रहें। कोशिश करते रहें कि वह देखा हो तो सांप का हुलिया बता दे। सांप का हुलिया डाक्टर को इलाज करने में मददगार हो सकता है। लेकिन जिसे सांप काटा है उसे डाक्टर के पास तुरंत ले जाएं। जिस भाग में सांप काटा है उसे उपर कर दें खून का प्रवाह कम हो जाएगा।
    काटे हुए भाग को साफ पानी से धोएं और पीड़ित को चलने फिरने न दें। कोशिश करें वह उत्तेजित न होने पाए। सांप काटे व्यक्ति को सोने न दें उसके साथ बात करते रहें तंग कपड़े, घड़ी अंगूठी आदि उतार दें। घास फूस वाले इलाके से गुजर रहे हैं तो मजबूत चमड़े के कपड़े पहनें। पीड़ित को कोई भी पेयपदार्थ न दें, सांप काटने पर प्यास अधिक लगती है और गला सूखने लगता है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • डीएम कार्यालय का घेराव कर लोगों ने किया प्रदर्शन

    डीएम कार्यालय का घेराव कर लोगों ने किया प्रदर्शन

    डीएम कार्यालय का घेराव कर लोगों ने किया प्रदर्शन

    मंत्री के खिलाफ जमकर लगाये गये नारे
    अनिल कश्यप
    हापुड़। अखिल भारतीय गालव त्यागी ब्राह्मण महासभा व राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार समाज समिति संगठनों द्वारा गुरुवार को संयुक्त रूप से एकत्रित होकर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा त्यागी, सैनी व कश्यप समाज के लिये हाल ही में मुजफ्फरनगर सभा मे अपने भाषण में अशोभनीय टिप्पणी इस्तेमाल करने को लेकर डीएम ऑफिस पर जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की। साथ ही मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जेपी नड्डा के नाम अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से समाज के लोगों ने मांग किया कि मंत्री स्वतंत्र देव सार्वजनिक रूप से अपने गलत बयान के लिये समाज से माफी मांगे। इस दौरान त्यागी समाज कश्यप समाज व सैनी समाज मैं काफी रोष देखने को मिला। धरने में दर्जनों से भी अधिक कश्यप त्यागी वैश्य समाज के लोग उपस्थित रहे।