पुलिस ने छेड़छाड़ व पोक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार
रामू कठेरिया सिरौली, बरेली। नाबालिग से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। कस्बे के मोहल्ला घेर का युवक फुरकान दूसरे समुदाय की किशोरी से जबरन छेड़छाड़ करते पकड़ा गया था। किशोरी की शिक़ायत पर परिजनों ने युवक के खिलाफ शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफतार कर लिया और बुधवार को जेल भेज दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
सिरौली में राधाकृष्ण मंदिर से घण्टा चोरी, लोग नाराज
रामू कठेरिया सिरौली, बरेली। स्थानीय नगर के पश्चिमी बाजार में स्थित श्री राधा कृष्ण धाम के शिवमंदिर से चोर दिन दहाड़े साढ़े पांच किलो वजन का अष्टधातु का घंटा चोर जंजीर काट कर ले गये। चोरी की पता शाम को चला जब महिलाएं सावन माह में चल रहे कीर्तन में गई।
महिलाओं ने चोरी की सूचना मंदिर कमेटी के सदस्यों को दी मंदिर में दिनदहाड़े हुई चोरी से लोगों में नाराजगी का माहौल बना हुआ है। मंदिर प्रबंध कमेटी के विपिन गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, विष्णु गुप्ता, सुधीर गुप्ता, प्रदीप गुप्ता ने चोरी की थाने में तहरीर दी है। इस बाबत पूछे जाने पर उपनिरीक्षक पवन सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही खुलासा हो जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
रामू कठेरिया सिरौली, बरेली। थाना सिरौली क्षेत्र के गांव व्योधन खुर्द में एक दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर चौकीदार पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई की जबकि चौकीदार ने इलाज के दौरान दर म तोड़ दिया। दम्पत्ति की मौत से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। गांव ताखा उर्फ सुकटिया के सुरेश 55, वाल्मीकि गांव के चौकीदार है।
उनके घर में कच्ची दीवार थी। रोज की तरह घर में वह,उनकी पत्नी मुन्नी देवी, धेवती सिमरन 8 घर में कच्ची दीवार के पास सो रहे थे। सोमवार की सुबह करीब चार बजे उनके घर की दीवार अचानक भरभराकर उन सबके ऊपर गिर गई और तीनों मलबे में दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास घरों के लोग दौड़े और मलवे को हटाकर तीनों को बाहर निकाला तब तब तक मुन्नी देवी की मौत हो गई जबकि सुरेश भी गम्भीर रूप से घायल हो गए। धेवती सिमरन के खरोंच भी नहीं आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका मुन्नी देवी के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मौके पर हल्का लेखपाल मनवीर और कानूनगो मौके पर पहुंचे। घायल सुरेश को किसी ने भी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया बल्कि उनके बेटों के दिल्ली से आने का इंतजार करने लगे। दोपहर तक सुरेश को इलाज नहीं मिल पाने से चौकीदार ने भी इलाज के अभाव में घर पर ही दम तोड दिया। मृतक दम्पत्ति के तीन बेटे मुकेश, जोगेश और नन्हे हैं। दो दिल्ली में मजदूरी करते हैं।
इलाज के अभाव में चौकीदार ने तोडा दम दीवार में दबकर घायल चौकीदार ने इलाज के अभाव में दम तोड दिया है। सुबह चार बजे दीवार गिरी थी। चौकीदार की पत्नी मुन्नी देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी। चौकीदार सुरेश गम्भीर रूप से घायल हुए थे। गांव में मृतका का पंचनामा भरने पुलिस भी मौके पर पहुंची और हल्का लेखपाल तथा कानूनगो भी मौके पर पहुंचे थे। सबने घायल चौकीदार से जानकारी ली। चौकीदार ने दर्द से कराहते हुए सारी घटना बताई बयान दर्ज सबने किए पर किसी ने भी घायल चौकीदार को एंबुलेंस बुलाकर उनको इलाज के लिए भेज देने की बात नहीं की। परिणामस्वरूप सुरेश ने इलाज मुहैया न होने से घर पर ही दम तोड दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
रामू कठेरिया
सिरौली, बरेली। बहीते सोमवार को अपह्त छात्र की कहानी झूठी निकली। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए छात्र को हरिद्वार से बरामद कर लिया तथा छात्र और उसके भाइयों को जेल भेज दिया है। मालूम हो कि सोमवार को हरदासपुर का छात्र लेखराज के अपहरण की सनसनी फैल गई। मंगलवार देर रात पुलिस ने छात्र को हरिद्वार से बरामद कर लिया। पूछताछ पर छात्र के अपहरण की सारी कहानी झूठी निकली। छात्र ने पुलिस को बताया कि वह गुलड़िया के एक कालेज में परीक्षा देने के लिए घर से निकला था। इसी बीच वह मनकरा जगन्नाथपुर के कालेज में प्रवेश पत्र लेने गया। फीस जमा न होने से प्रवेश कार्ड नहीं मिला।
इसके बाद छात्र ने अपने भाई जय प्रकाश और पन्नापुर के अपने ममेरे भाई लेखराज के साथ मिलकर अपहरण की झूठी कहानी रची दी। छात्र हरदासपुर के समीप एक मंदिर के पास पहुंचा और बिलेड से हाथ चीरा लगाकर खघ्ून निकाला। खून से खुद ही कमीज पर धब्बे लगाए और मोटरसाइकिल पर रख दी। इसके बाद ममेरे भाई लेखराज को फोन पर गांव के लोगों द्वारा अपरहण कर ले जाने की बात कहकर छात्र बाइक छोड़कर आंवला पहुंचा। यहां से वह सवारी द्वारा चंदौसी और रेल से हरिद्वार पहुंच गया। हरिद्वार पहुंच कर छात्र ने उत्तराखंड पुलिस को फोन कर बताया कि कुछ लोग उसे अपहरण कर लाए थे और यहां पर छोड़ गए हैं। सूचना पर थाना रानीपुर पुलिस छात्र को ले गई। हरिद्वार पुलिस ने सिरौली पुलिस को सूचना दी। सिरौली पुलिस मंगलवार देर रात छात्र को सिरौली ले आई। छात्र ने पुलिस को बताया कि दो दिन पूर्व उसका गांव के विनोद, जयहिंद और वीरेंद्र से जमीन बंटवारे का मुकदमा चल रहा है, इसको लेकर दो दिन पूर्व झगड़ा हुआ था जिसमें विपक्षियों ने उसके भाइयों और पिता को बुरी तरह से पीटा था। इन्हीं लोगों को फंसाने के लिए उसने खुद के अपहरण की झूठी कहानी रची थी। बुधवार को पुलिस ने छात्र और उसके भाइयों जय प्रकाश और लेखराज को एक साजिश रचने का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
रामू कठेरिया
सिरौली, बरेली। बीती शाम आई तेज आंधी और बारिश में सिरौली क्षेत्र की लाइट गुल कर दी जिससे लोगों को काफी समस्याओं से जूझना पड़ा। जानकारी के अनुसार बीती शाम आई तेज आंधी बारिश से सिरौली क्षेत्र की लाइट व्यवस्था पूरी तरह बिगाड़ दी। हालात इस कदर बदतर हो गए कि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी सिरौली की लाइट ठीक नहीं हो सकी।
वहीं विद्युतकर्मियों ने बताया कि तेज आंधी आने से बड़े-बड़े पेड़ विद्युत पोलों पर गिर गए जिसके चलते 4 विद्युत पोल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं मौके पर विद्युत विभाग के सभी लोग पहुंच गये जहां कड़ी मशक्कत कर विद्युत पोलों से पेड़ों को काटकर हटाया गया। गुरुवार की दोपहर तक लाइट नहीं मिल पाई। वहीं बात की जाए नगर सिरौली में पानी की सप्लाई की तो वह पूरी तरह लाइट को लेकर बाधित रही। विद्युतकर्मियों ने बताया कि विद्युत लाइनें ठीक करके विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से ठीक कर दी जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।