विधायक ने होली मिलन में कार्यकर्ताओं संग खेली होली
तेजस टूडे ब्यूरो प्रमोद गोस्वामी संत कबीर नगर। धनघटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक गणेश चन्द चौहान ने लोहरैया मण्डल क्षेत्र अंतर्गत बभनौली गाँव में चम्पा देवी स्मारक बालिका विद्यालय पर होली मिलन का कार्यक्रम किया जहां क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करके सभी से एक—दूसरे को अबीर—गुलाल लगाकर बधाई दी गई। इसके उपरांत विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। साथ ही होली पर विधायक गणेश चंद चौहान ने लोगों से नशे से दूर रहने के साथ पूरे परिवार और सर्व समाज के साथ खुशी खुशी के साथ मनायें। कार्यक्रम में नए लोहरैया मॉडल अध्यक्ष ओम प्रकाश राय व जिला कार्यकरणी सदस्य सचिदानंद निगम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिवेंद्र पाठक, संतोष पाल, घनश्याम शुक्ला, ओम प्रकाश राय, सचिदानंद निगम, रणविजय सिंह, संजय पाठक, प्रमोद सिंह, पंकज पाण्डेय, रामसजन जायसवाल, दुर्गा राय, नितेश, शैलेन्द्र बहादुर सिंह, जयसिंह, अमरजीत, आदित्य नाथ पाण्डेय, संतराम साहनी प्रधान, सर्वेश पाण्डेय, दुर्गेश राय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
हकीमपुर में लगी चौपाल, ग्रामीणों के साथ मौजूद रहे प्रधान
अधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का दिया भरोसा
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी संत कबीर नगर। तहसील धनघटा क्षेत्र के ग्राम हकीमपुर चकबंदी आयुक्त के निर्देश के क्रम में में चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी उमेश चन्द पाण्डेय की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। प्रधान प्रतिनिधि राणा प्रताप सिंह ने समस्त ग्रामीणों को चकबंदी विभाग के चौपाल के बारे में सभी को विभिन्न तरह के माध्यम से सुचना के साथ चौपाल में अपनी बात रखने और समस्याओं को रखने का बात कही। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में चकबंदी कानूनगो सतेन्द्र पाल, चकबंदी लेखपाल हरि नारायण सिंह मौजूद रहे।
अधिकारियों ग्राम चौपाल में भूमि संबंधी विवाद, सीमांकन, खातों में त्रुटि तथा माप से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से सुना और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बंदोबस्त अधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सभी प्रकरणों का शीघ्र और निष्पक्ष निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन किसानों की भूमि नाप से संबंधित समस्याएं हैं, उनका समाधान फसल कटाई के बाद प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार का नुकसान न हो। इस अवसर पर राणा प्रताप सिंह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, चंद्रभान राजभर, अवधेस यादव, सुरेश राजभर, महेश कुमार, रामसुमेर राजभर, रामदास राजभर, लालजी राजभर आदि ग्रामवासी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुये विश्वास जताया कि उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान होगा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि सिद्धदोष बंदी भोला चौधरी पुत्र कालिका चौधरी 100 वर्ष निवासी ग्राम आमघाट, थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया आजीवन कारावास की सजा से दण्डित होकर जिला कारागार आजमगढ़ से 2 अप्रैल 2023 को जिला कारागार संतकबीरनगर में स्थानान्तरित होकर निरूद्ध हुये। उन्होंने बताया कि बंदी भोला चौधरी पुत्र कालिका चौधरी ने लगभग 12 वर्ष जेल में व्यातीत किया है। महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश द्वारा दयायाचिका के आधार पर कारागार से समय पूर्व रिहाई हेतु आदेश के अनुक्रम में 1 अगस्त को जिला कारागार संत कबीर नगर से जिलाधिकारी बलिया के आदेशानुक्रम में रिहा किया गया। उक्त बंदी को जिला कारागार संत कबीर नगर में जेल अस्पताल में विशेष देखभाल के अंतर्गत रखा गया। उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी संत कबीर नगर द्वारा कारागार मुख्यालय को उक्त बंदी की उम्र के आधार पर दया याचिका मजूर किये जाने हेतु 2 बार समय पूर्व रिहाई की संस्तुति प्रेषित की गई थी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद के साथ चेयरमैन प्रतिनिधि ने हर सम्भव सहयोग का दिया आश्वासन
न्यायालय के आदेशों का अनुपालन करने में लग गया था पुलिस की साख पर बट्टा
नीलमणि ने पीड़ित परिवार को 25 हजार रूपये की सौंपी आर्थिक मदद
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम नगुआ निवासी दलित वारंटी की पुलिस हिरासत में सामान्य मृत्यु हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस लिया है। समूचे घटनाक्रम में धनघटा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नीलमणि ने पीड़ित परिवार की एक अभिभावक के रूप में मदद किया। नीलमणि ने जहां पीड़ित परिवार की खुद आर्थिक मदद किया, वहीं मुख्यमंत्री राहत कोष और कृषि दुर्घटना बीमा के तहत सहायता दिलाने की पहल भी शुरू कर दिया है।
गुरुवार को पुनः नगुआ स्थित पीड़ित परिवार के घर पहुंचे चेयरमैन प्रतिनिधि नीलमणि ने परिजनों को 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपए दिलाने की शुरू हुई पहल की भी जानकारी दिया। इसके अलावा नीलमणि ने कृषि दुर्घटना बीमा के तहत भी 5 लाख रुपए आर्थिक सहयोग दिलाने का भी आश्वासन दिया। न्यायालय के आदेश का अनुपालन करने गई चौकी पुलिस की हिरासत में दलित वारंटी की मौत से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई थी। पुलिस प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक अलर्ट हो गया था। मृतक के परिवार के जिम्मेदार बेटों के मौके पर न रहने के कारण पत्नी और बेटी ने पीएम के लिए शव सौंपने से इंकार कर दिया था। स्थिति गंभीर होती जा रही थी।
पीड़ित परिवार का दर्द और ग्रामीणों के आक्रोश को देख पुलिस अधीक्षक संदीप मीणा ने भी धैर्य और संयम का परिचय देते हुए समाज में पुलिस की गिरती साख को बनाए रखने का प्रयास किया। उस समय भी प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौजूद नीलमणि ने परिवार के सदस्यों से दूरभाष पर बात करके उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया था। नीलमणि के ही अथक प्रयास से परिजन शव को पुलिस को सौंपने को तैयार हुए थे। मृतक के बेटों के पहुंचने तक पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी के फ्रीजर में रखवा दिया था। बुधवार की सुबह ही नीलमणि मृतक के घर पहुंच गए। बेटों और अन्य परजनो को साथ लेकर जिला मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। शव का पीएम करवाकर एक अभिभावक के रूप में शव के साथ फिर से गांव पहुंचे। बिड़हर घाट पर दाह संस्कार कराकर परिवार से किए गए हर वादे पर नीलमणि खरा उतरे। पुनः गुरुवार को मृतक के घर पहुंच कर न सिर्फ आर्थिक मदद सौंपा, बल्कि शासन और सरकार से मिलने वाली हर तरह की आर्थिक मदद दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दिया।
नीलमणि का कहना है कि परिवार जिस तरह के न्याय की मांग करेगा उस तरह का न्याय दिलाने के लिए वे संकल्पित हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ लोग एक पीड़ित परिवार का दर्द साझा करने के बजाय अपनी राजनैतिक रोटी सेंकने के लिए पीड़ित और द्रवित परिवार को मोहरा बनाने की फिराक में थे। हमारा उद्देश्य है कि परिवार की मदद हो और उन्हें न्याय मिले। उधर ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस न्यायालय के आदेश का अनुपालन करने गई थी। किसी को भी इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की उम्मीद नही थी। तात्कालिक समय में भले ही आरोपों के बीच पुलिस की साख को बट्टा लगा था लेकिन पुलिस के उच्चाधिकारियों ने जिस तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होकर उनका दर्द साझा किया, वह प्रसंशनीय है। अब जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक राम किशुन के मृत्यु का कारण सामान्य मौत के रूप में बाहर आया तो जिला प्रशासन, पुलिस प्रशसन और क्षेत्र की आवाम ने राहत की सांस लिया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
परिजनों की चीख—पुकार के बीच नगुआ पहुंचे नीलमणि ने पीएम से लेकर दाह संस्कार की ली जिम्मेदारी
परिवार के साथ हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण, न्याय दिलाने के लिये संकल्पित है प्रशासन: नीलमणि
परिवार के साथ चारों बेटे घर पहुंचे तो महुली एवं धनघटा पुलिस ने किया रिसीव
विधवा मां एवं बहन से लिपटकर बिलख उठा परिवार, द्रवित हो उठी आवाम
नगुआ में पुलिस हिरासत में दलित वारंटी की हुई संदिग्ध मौत का है मामला
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि बुधवार की सुबह महुली थाना क्षेत्र के ग्राम नगुआ पहुंचे। मृतक राम किशुन के पोस्टमार्टम से लेकर दाह संस्कार तक का जिम्मा सम्हालने के बाद परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया। दिल्ली से परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर पहुंचे चारो बेटे विधवा हो चुकी मां और बहन से लिपट कर बिलख उठे। मुखिया को दुर्भाग्यपूर्ण रूप से गंवा बैठे परिवार का करुण क्रंदन सुन मौजूद लोग भी द्रवित हो उठे। थानाध्यक्ष महुली रजनीश राय और इंस्पेक्टर धनघटा राम कृष्ण मिश्र के साथ चारों बेटों और अन्य परिजनों को लेकर भाजपा नेता नीलमणि जिला मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस के लिए रवाना हो गये।
मंगलवार को पुलिस हिरासत में संदिग्ध रूप से जान गंवाने वाले नगुआ निवासी मृतक राम किशुन के शव को परिजन पुलिस को सौंपने के लिए तैयार नहीं थे। पुलिस अधीक्षक संदीप मीणा की दूरदर्शिता और धनघटा चेयरमैन प्रतिनिधि नीलमणि की दूरभाष पर परिजनों से हुई वार्ता के बाद परिजनों ने शव पुलिस को सौंप दिया था। परिजनों की शर्त थी कि दिल्ली से चारो बेटों के आने तक शव को मोर्चरी के फ्रीजर में रखा जाय। उनके आने के बाद ही शव का पीएम कराया जाय। सुबह 7 बजे ही धनघटा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि, थानाध्यक्ष महुली रजनीश राय और धनघटा थाना प्रभारी राम कृष्ण मिश्र मृतक के घर पहुंचे। उसी समय मृतक का परिवार भी दिल्ली से घर पहुंच गया। घर पहुंचते ही पूरा परिवार एक—दूजे से लिपटकर बिलख उठा। मौके पर मौजूद भाजपा नेता नीलमणि ने परिजनों को किसी तरह शांत कराया।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। परिवार के साथ हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। वे पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने से लेकर हर संभव मदद के लिए खड़े रहेंगे। उन्होंने पोस्टमार्टम से लेकर दाह संस्कार तक का जिम्मा सम्हालते हुए पुलिस प्रशासन और परिजनों को साथ लेकर जिला मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस रवाना हो गए। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश पाण्डेय, पूर्व प्रधान राम भरत, सुरेंद्र प्रसाद, जेपी यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
पुलिस हिरासत में वारंटी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
महुली क्षेत्र के ग्राम नगुआ का है मामला
शनिचरा बाबू चौकी पुलिस पर जबरिया बीमार वारंटी को खींचकर ले जाने का आरोप
पोस्टमार्टम के लिये पुलिस को शव न सौंपने की जिद पर अड़े परिजन
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम नगुआ निवासी वारंटी की शनिचरा बाबू पुलिस चौकी में हिरासत के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन चौकी पुलिस पर बीमार वारंटी को जबरिया उठा ले जाने का आरोप लगा रहे हैं। घटना को लेकर पुलिस की कार्यशैली से ग्रामीण अक्रोषित नजर आ रहे हैं। ग्रामीण मृतक के बेटों के मौके पर नहीं पहुंचने तक शव को पीएम नही होने देने की जिद पर अड़े हुए हैं।
ग्रामीणों के अनुसार सोमवार की शाम शनिचरा बाबू पुलिस चौकी के सिपाही गांव निवासी मतई पुत्र मोतीलाल और राम किशुन पुत्र बुझई के घर पहुंचे। पुलिस ने दोनों लोगों को न्यायालय के वारंट का हवाला देकर मंगलवार की सुबह पुलिस चौकी शनिचरा बाबू पहुंचने का निर्देश दिया। वारंटी मतई का आरोप हैं कि राम किशुन हार्ट की बीमारी के चलते अस्वस्थ थे। वह अपने घर के भीतर खाना खा रहा था कि अचानक लगभग 8 बजे सुबह चौकी प्रभारी दो सिपाहियों के साथ उसके घर पहुंचे और पत्नी को धक्का देकर घर में घुस गए। उसे बिना खाना खाए ही जबरिया बाइक पर बैठा कर राम किशुन के घर पहुंचे। जब बीमार राम किशुन को साथ ले जाने का प्रयास करने लगे तो परिजनों ने उनके बीमारी का हवाला देकर दवा खिलाने के लिए समय मांगा। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें दवा भी नही खाने दिया और जबरिया बाइक पर बैठा कर पुलिस चौकी शनिचरा लेकर चले गए।
साथी वारंटी मतई का कहना है कि चौकी पर पहुंचते ही राम किशुन की तबियत बिगड़ गई। हालत गंभीर देख चौकी के सिपाही उन्हें चौराहे के ही एक प्राइवेट चिकित्सक की क्लिनिक पर ले गये जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि चिकित्सक द्वारा मृत घोषित करते ही पुलिस शव को वहीं छोड़ कर निकल गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव को मृतक राम किशुन के घर पहुंचाया। सूचना पाकर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रियम शेखर पांडेय और थानाध्यक्ष रजनीश राय ने पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को समझना शुरू कर दिया। घर में मौजूद मृतक की पत्नी और पुत्री ने दिल्ली में रह रहे चारों बेटों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराने की जिद पर अड़ी रही। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक सुशील सिंह ने भी समझाने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक परिजन पोस्टमार्टम के लिए शव नही दिए जाने की जिद पर अड़े हुए थे।
——इनसेट—— 14 साल पहले हुई मारपीट के मुकदमे में था वारण्ट
ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2011 में दो पक्षों में मार पीट हो गई थी जिसमें बाद में सुलह भी हो जाने की बात बताई जा रही है। उसी मामले में एक पक्ष के 5 लोगों का न्यायालय से वारंट जारी था। 3 वारंटी गांव से बाहर थे जबकि दोनों वारंटियों को चौकी पुलिस अपनी हिरासत में लेकर पुलिस चौकी शनिचरा बाबू पहुंची थी।
——इनसेट—— पुलिस छावनी में तब्दील हुआ नगुआ गांव
घटना की सूचना मिलते ही आस—पास के गांवों के लोगों की भीड़ मृतक के घर पर इकट्ठा होने लगे। लोगों में पुलिस की असंवेदनशीलता के खिलाफ आक्रोश नजर आने का लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महुली और धनघटा थाने की पुलिस को मौके पर तैनात कर दिया गया। नगुआ गांव पूरी तरह से छावनी में तब्दील हो गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
पुलिस हिरासत में वारंटी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
पोस्टमार्टम के लिये पुलिस को शव न सौंपने की जिद पर परिजन अड़े
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम नगुआ निवासी एक वारंटी की शनिचरा बाबू पुलिस चौकी में हिरासत के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन चौकी पुलिस पर बीमार वारंटी को जबरिया उठा ले जाने का आरोप लगा रहे हैं। घटना को लेकर पुलिस की कार्यशैली से ग्रामीण अक्रोषित नजर आ रहे हैं। ग्रामीण मृतक के बेटों के मौके पर नही पहुंचने तक शव को पीएम नही होने देने की जिद पर अड़े हुए हैं।
ग्रामीणों के अनुसार सोमवार की शाम शनिचरा बाबू पुलिस चौकी के सिपाही गांव निवासी मतई पुत्र मोती लाल और राम किशुन पुत्र बुझई के घर पहुंचे। पुलिस ने दोनों लोगों को न्यायालय के वारंट का हवाला देकर मंगलवार की सुबह पुलिस चौकी शनिचरा बाबू पहुंचने का निर्देश दिया। वारंटी मतई का आरोप कि राम किशुन हार्ट की बीमारी के चलते अस्वस्थ थे। वह अपने घर के भीतर खाना खा रहा था कि अचानक लगभग 8 बजे सुबह चौकी प्रभारी दो सिपाहियों के साथ उसके घर पहुंचे और पत्नी को धक्का देकर घर में घुस गए। उसे बिना खाना खाए ही जबरिया बाइक पर बैठाकर राम किशुन के घर पहुंचे। जब बीमार राम किशुन को साथ ले जाने का प्रयास करने लगे तो परिजनों ने उनके बीमारी का हवाला देकर दवा खिलाने के लिए समय मांगा।
आरोप है कि पुलिस ने उन्हें दवा भी नही खाने दिया और जबरिया बाइक पर बैठाकर पुलिस चौकी शनिचरा लेकर चले गए। साथी वारंटी मतई का कहना है कि चौकी पर पहुंचते ही राम किशुन की तबियत बिगड़ गई। हालत गंभीर देख चौकी के सिपाही उन्हें चौराहे के ही एक प्राइवेट चिकित्सक की क्लीनिक पर ले गये जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि चिकित्सक द्वारा मृत घोषित करते ही पुलिस शव को वहीं छोड़कर निकल गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव को मृतक राम किशुन के घर पहुंचाया। सूचना पाकर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रियम शेखर पांडेय और थानाध्यक्ष रजनीश राय ने पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को समझना शुरू कर दिया। घर में मौजूद मृतक की पत्नी और पुत्री ने दिल्ली में रह रहे चारों बेटों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराने की जिद पर अड़ी रही। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक सुशील सिंह ने भी समझाने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक परिजन पोस्टमार्टम के लिए शव नही दिए जाने की जिद पर अड़े हुए थे।
——इनसेट——
14 साल पहले हुई मारपीट के मुकदमे में था वारण्ट
ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2011 में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी जिसमें बाद में सुलह भी हो जाने की बात बताई जा रही है। उसी मामले में एक पक्ष के 5 लोगों का न्यायालय से वारंट जारी था। तीन वारंटी गांव से बाहर थे जबकि दोनो वारंटियों को चौकी पुलिस अपनी हिरासत में लेकर पुलिस चौकी शनिचरा बाबू पहुंची थी।
——इनसेट——
पुलिस छावनी में तब्दील हुआ नगुआ गांव
घटना की सूचना मिलते ही आस—पास के गांवों के लोगों की भीड़ मृतक के घर पर इकट्ठा होने लगे। लोगों में पुलिस की असंवेदनशीलता के खिलाफ आक्रोश नजर आने का लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महुली और धनघटा थाने की पुलिस को मौके पर तैनात कर दिया गया। नगुआ गांव पूरी तरह से छावनी में तब्दील हो गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
3 घरों में चोरी को अंजाम देने वालों को पुलिस ने भेजा जेल
लाखों नगदी, जेवरात एवं तमंचा बरामद
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। थाना धनघटा क्षेत्र में एक ही गांव के तीन घरों में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए 6 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 2 लाख 49 हजार रुपये नगद, लगभग 3 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, एक देशी तमंचा और एक रिवाल्वर बरामद हुआ है। गिरोह के सदस्य पूर्व में भी गंभीर आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहे हैं जिनका विस्तृत आपराधिक इतिहास पुलिस के रिकॉर्ड में दर्ज है। गिरफ्तारी की यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप मीना के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखर पाण्डेय की निगरानी में की गई।
धनघटा थाना प्रभारी रामकृष्ण मिश्र एवं पुलिस और जनपदीय एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से सूचना पर मंगलवार की सुबह साखी पुल के पास से इन छह अभियुक्तों को दबोच लिया जब वे किसी और बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे। पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूल किया कि 24 जून 2025 की रात उन्होंने सिरसी खास गांव में तीन अलग-अलग घरों में खिड़की का ग्रिल उखाड़कर चोरी की थी। इन घरों से उन्होंने कुल मिलाकर लाखों की नकदी और भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण चुराए थे। तीनों घटनाओं की तहरीर थाना धनघटा पर दी गई थी जिस पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही थी।
गिरफ्तार अभियुक्तों में से कई पर पहले से ही कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं जिनमें गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में संत कबीर नगर, कुशीनगर, गोरखपुर और बिहार के गोपालगंज जिले के निवासी शामिल हैं। पूछताछ के दौरान इन शातिर अपराधियों ने यह भी बताया कि चोरी का माल पहले से ही तय गैंग लीडरों इम्तियाज, हमीद, अकबाल और भुट्टू अली ने अपने पास रख लिया था और अब उसी के बंटवारे को लेकर यह लोग जमा हुए थे।
बरामद सामान में सोने-चांदी की चेन, झुमके, पायल, मंगलसूत्र, अंगूठियां, आधार कार्ड, एटीएम सहित अन्य दस्तावेज भी शामिल हैं जो पीड़ितों की पहचान से मेल खा रहे हैं। गिरफ्तार करने वाली टीमों में धनघटा, महुली, एसओजी और सर्विलांस टीम के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे जिन्होंने बेहद सतर्कता और सूझबूझ से इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक संदीप मीना ने इस सफलता के लिए पुलिस टीमों को 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। इस खुलासे से न केवल क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
डीएम ने श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बिड़हर घाट का निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा
सम्बन्धित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर कावड़ यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत तहसील धनघटा अंतर्गत बिड़हर घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा घाट पर साफ-सफाई, कावड़ यात्रियों के आवागमन के रास्तों पर यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन, सड़क सुरक्षा, अवाधित विद्युत आपूर्ति एवं सुरक्षित आवागमन की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए, ताकि कावरियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कांवड़ यात्रियों के आवागमन मार्ग पर सतर्कता के साथ ड्यूटी व निगरानी करने हेतु निर्देशित किया जिससे कि आने जाने वाले कावंड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो व कांवड़ यात्रियों की हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराने आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने जनपद में संभावित बाढ़ प्रभावित एरिया सर्किल धनघटा के एमबीडी बांध का अधिशाषी अभियंता ड्रेनेज के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान ड्रेनेज खंड के अधिकारी ने बताया कि MBD बँधा 21.400 मीटर का है जो अपने जनपद में गोरखपुर व बस्ती की सीमा से जुड़ा है। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत बंन्धे का नियमित निरीक्षण किया जाता रहे तथा किसी भी काटन अथवा अन्य संभावित आपदा की दशा में तत्काल एक्शन लेते हुए ठीक कराया जाय।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी धनघटा डॉ0 सुनील कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखर पांडेय, तहसीलदार धनघटा रामजी, अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड-2 सहित राजस्व, सिंचाई विभाग से संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
पर्यावरण दिवस के दिन ही जूनियर विद्यालय काली जगदीशपुर में कटवा दिये गये दर्जनों हरे पेड़
प्रधानाध्यापिका के इस कारनामे से काली क्षेत्र के ग्रामीणों में व्याप्त है आक्रोश
नीम, यूकेलिप्टस सहित कई प्रजाति के पेड़ों की स्कूल में चल रही कटान
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। जहां जिले में कमिश्नर और प्रभारी मंत्री के साथ ही समूचा प्रशासनिक अमला पर्यावरण दिवस के दिन वृक्षारोपण अभियान को सफलता के शिखर पर पहुंचाने के लिए जूझ रहे हैं, वहीं शिक्षा क्षेत्र नाथनगर के जूनियर विद्यालय के कैंपस में चल रही हरे पेड़ों की कटान से ग्रामीण हैरत में हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने मनमाने तरीके से पेड़ों की कटान करा दिया। कैंपस में दर्जनों हरे पेड़ काटकर बेच दिए जा रहे हैं। कैंपस में स्थित जिन पेड़ों की कटान हो रही है, उनमें यूकेलिप्टस, नीम और अन्य प्रतिबंधित प्रजातियां भी शामिल हैं।
मौके पर मौजूद प्रधानाध्यापिका ने बताया कि परिसर में लगे हैंडपंप खराब है। ग्राम प्रधान से बार बार हैंडपंप की मरम्मत के लिए कहा गया जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। कैंपस में गए बिजली के तार उन पेड़ों को छूकर गुजर रहे थे जिससे बच्चों के करंट की चपेट में आने का खतरा था, इसलिए कैंपस में लगे पेड़ों को बेच कर कटवा दिया गया हैं। अनुमति के सवाल पर प्रधानाध्यापिका कंचन वर्मा ने बताया कि कार्रवाई रजिस्टर में कार्रवाई लिख दी गई है। बीईओ से मौखिक रूप से आदेश मिलने पर ही पेड़ों की कटान कराई गई है। पेड़ बेचकर कैंपस का हैंडपंप ठीक कराने के साथ ही मिट्टी की पटाई भी कराई जाएगी।
इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीएम धनघरा सुनील कुमार ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। पर्यावरण दिवस के दिन हरे पेड़ों की कटान में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
पट्टी हिस्सा समोगर ने 1500 पौधों को लगाकर एक दिन में बनाया गया रिकार्ड
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। पूरे जिले में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित हुआ जहां प्रभारी मंत्री से लेकर मंडलायुक्त एवं जिला प्रशासन ने 30 लाख वृक्षों का रोपण करने का लक्ष्य रखा था। इसी के तहत मंडलायुक्त बस्ती एवं धनघटा के विधायक गणेश चंद चौहान ने अलग—अलग कार्यक्रमों मे पहुंचकर वृक्षारोपण किया। साथ ही हरिशंकरी योजना के तहत ऐतिहासिक पौधों का रोपण कर लोगो को जागरुक किया।
इस मौके पर विधायक श्री चौहान ने कहा कि देश प्रदेश में गर्मी को देखते हुए सरकार के साथ आम जनमानस को भी विचार कर एक पेड़ माँ के नाम से पूरा देश लगाये और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बने। बरसात न होने से किसान परेशान है। धान की फसल सुखने के कगार पर हैं। अगर पहले जैसा पेड़ और जंगल होते तो ये दिन नहीं आता। प्रकृति को पहले जैसा बनाने पर जोर देना चाहिए एवं प्रयास करना चाहिए।
वहीं खण्ड विकास अधिकारी राम प्रताप पांडेय ने कहा कि पीपल, पाकड़ एवं बरगद की उम्र बहुत अधिक होने के साथ ऑक्सीजन देने के मामले मे सर्वोपरि होते हैं। इसके फल एवं पत्ते से भीषण सुखा में पशुओं एवं जीवन जीने के काम आते हैं। पट्टी हिस्सा बड़गो समोगर में मंडलायुक्त ने बस्ती पहुंचकर लोगों से संवाद किया। ब्लॉक एवं जिला प्रशासन द्वारा 1500 पेड़ लगाने को लेकर प्रधान प्रतिनिधि रिंकू राय एवं ग्रामीणों को बधाई देने के साथ ही पूरे पेड़ों की देख—रेख के लिए कहा और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
प्रेमी हो जायं प्रेमिका से सतर्क, वरना कट जायेंगे प्राइवेट पार्ट!
6 घण्टे रोमांस के बाद किसी बात को लेकर प्रेमिका ने काट दिया
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में एक प्रेमिका ने प्रेमी के प्राइवेट पार्ट काटने का इस तरह का एक मामला संज्ञान में आया है। प्रेमिका से मिलने गए युवक पर उसकी प्रेमिका ने हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। लहूलुहान युवक किसी तरह से भागकर अपने घर पहुंचा जहाँ से परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का बताया जाता है। गांव का रहने वाला विकास नाम का युवक उसी गांव की रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था। दोनों के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों के मुताबिक सोमवार की रात में युवती ने युवक को फोन करके मिलने के लिए अपने घर बुलाया। प्रेमी युवक रात में अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
बताया जाता है कि विवाद में प्रेमिका ने प्रेमी पर हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया जिससे युवक लहूलुहान होकर घायल हो गया। युवक सुबह वहाँ से अपने घर पहुंचा और परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने युवक का इलाज किया। वही पुलिस तहरीर मिलने पर कार्यवाई की बात कर रही है लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से किसी को कोई जानकारी नहीं हो पायी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
मनरेगा कार्य की जांच से डीएम हुये संतुष्ट, दिये निर्देश
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के हकीमपुर गांव में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने पहुंचकर ग्राम पंचायत में कराए जा रहे मनरेगा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं पाई गई। कराए जा रहे कार्य से जिलाधिकारी संतुष्ट दिखे लेकिन कहीं कुछ कार्य को लेकर सुझाव भी दिया गया। धनघटा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत हकीमपुर में जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर मनरेगा द्वारा कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया गया।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी राम प्रताप पांडेय, सहायक विकास अधिकारी दलसिंगार यादव, तकनीकी सहायक, एपीओ सहित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राणा प्रताप सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इसके बाद जिलाधिकारी ने रामपुर दक्षिणी गांव में चकबंदी विभाग से संबंधित कुछ विवादों का मौके पर पहुंचकर उसका अवलोकन कर संबंधित विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। रामपुर दक्षिणी गांव में चकबंदी विभाग के कुछ मामले चल रहे हैं जिसको जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेकर उसे यथाशीघ्र हल करने का आश्वासन दिया। उनके साथ चक बंदी विभाग के अधिकारी कर्मचारी के अलावा धनघटा एसडीएम भी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
डीएम की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का किया गया आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। जिलाधिकारी/जिला उपसंचालक चकबन्दी आलोक कुमार की अध्यक्षता में ग्राम-रामपुर, तप्पा सेमरी, तहसील धनघटा में ग्राम चौपाल/ग्राम अदालत का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल/ग्राम अदालत में जिलाधिकारी द्वारा ग्राम रामपुर में वादों की सुनवाई की गयी व स्थल निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित कृषकगणों से चकबन्दी के साथ-साथ अन्य विभागों से सम्बन्धित समस्याओं को सुना गया। जिलाधिकारी ने चकबन्दी प्राधिकारियों व अन्य विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया। ग्राम अदालत में बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी अजय प्रकाश दीक्षित, उपजिलाधिकारी धनघटा डॉ0 सुनील कुमार, नायब तहसीलदार धनघटा हरेराम यादव, चकबन्दी अधिकारी धनघटा, सहायक चकबन्दी अधिकारी धनघटा सहित चकबंदी से संबंधित अधिकारी/कर्मचारी व ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा विकास खंड हैंसर बाजार के ग्राम पंचायत हकीमपुर में मनरेगा से कराए जा रहे पोखरा की खुदाई कार्य का निरीक्षण किया गया। अच्छेलाल के खेत के बगल कराये जा रहे तालाब की खुदाई का कार्य लगभग पूर्ण होने की स्थिति में पाया गया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति संतोषजनक पाई गई। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारी से ग्राम पंचायत में साफ-सफाई, सड़कों की मरम्मत आदि का निरीक्षण करते रहने तथा ग्राम पंचायत में लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को आच्छादित किए जाने हेतु निर्देशित किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
डीएम ने मनरेगा कार्यों का किया निरीक्षण, दिये निर्देश
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के हकीमपुर गांव में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने पहुंच कर ग्राम पंचायत में कराए जा रहे मनरेगा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जिसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं पाई गई।राए जा रहे कार्य से जिलाधिकारी संतुष्ट दिखे लेकिन कही कुछ कार्य को लेकर सुझाव भी दिया गया। शनिवार को धनघटा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत हकीमपुर में जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर मनरेगा के द्वारा कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया गया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी राम प्रताप पांडे, सहायक विकास अधिकारी दल सिंगार यादव, तकनीकी सहायक, एपीओ सहित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राणा प्रताप सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इसके बाद जिलाधिकारी ने रामपुर दक्षिणी गांव में चकबंदी विभाग से संबंधित कुछ विवादों का मौके पर पहुंचकर उसका अवलोकन कर संबंधित विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। रामपुर दक्षिणी गांव में चकबंदी विभाग के कुछ मामले चल रहे हैं जिसको जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेकर उसे यथाशीघ्र हल करने का आश्वासन दिया। उनके साथ चकबंदी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी के अलावा धनघटा एसडीएम भी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
भोजन बनाते समय सिलेंडर फटा, लाखों रूपये का सामान राख
धनघटा थाना क्षेत्र के घोरांग गांव में हुई घटना
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम घोरांग में सोमवार की सुबह भोजन बनाते समय सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने के बाद घर मे आग लग गई। घर में मौजूद किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। आग से घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के लिए ग्रामीणों ने अथक प्रयास किया। काफी परिश्रम के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पर चौकी इंचार्य लोहरैया दिलीप सिंह व हल्का लेखपाल दीपक कुमार मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी अवधू पुत्र सलारू के घर सुबह भोजन बन रहा था। इस बीच सिलेंडर से गैस रिसाव होने लगा। गैस रिसाव अधिक होने से कमरे में आग पकड़ लिया। परिवार के सदस्य शोर मचाते हुए घर के बाहर निकल आये। इसी बीच जोरदार आवाज के साथ घर मे रखा सिलेंडर भी फट गया। पूरे घर मे आग का तांडव शुरू हो गया। घर से धुआँ उठता देख आस—पास के लोग आग बुझाने पहुंच गए। काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के चक्कर गृहस्वामी अवधू भी मामूली रूप से झुलस गये।
घटना में घर में रखा खाद्यान, कपड़ा, बिस्तर आदि लगभग हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पुलिस चौकी इंचार्य लोहरैया ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। हल्का लेखपाल ने भी नुकसान का आकलन करने मौके पर पहुंचे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
सरयू नदी में डूबने से मासूम की हुई मौत, मचा कोहराम
अपने पड़ोसी बाबा के साथ सरयू नदी में नहाने गया था मृतक
धनघटा थाना क्षेत्र के चपरा पूर्वी स्थित बिड़हरघाट का है मामला
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। धनघटा थाना क्षेत्र के डेफरा गांव निवासी चपरा पूर्वी स्थित बिड़हरघाट पर नहाने गया 10 वर्षीय मासूम कि रविवार की सुबह सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। डूबने की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर धनघटा पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से जब तक उसे नदी से बाहर निकलवाइ तब तक बहुत देर हो चुकी और मासूम की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। धनघटा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धनघटा थाना क्षेत्र के डेफरा गांव निवासी 10 वर्षीय शौर्य ओझा पुत्र राजेश ओझा अपने पड़ोसी बाबा नित्यानंद ओझा के साथ चपरा पूर्वी स्थित सरयू नदी के बिड़हरघाट पर स्नान करने के लिए गया हुआ था। स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया जिससे डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो तत्काल धनघटा थाना के बिड़हर घाट चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर लाल बिहारी निषाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकलवाने का प्रयास करने लगे जब तक वह बाहर निकलता तब तक बहुत देर हो चुकी थी और नदी में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत हो गई मौत की सूचना मिलते ही शौर्य की मां वंदना एवं पिता राजेश ओझा का रो-रो कर बुरा हाल है। शौर्य का एक छोटा भाई शिवांश भी है। शौर्य धनघटा थाना क्षेत्र की मुंडेरा स्थित शारदा साइंस एकेडमी में कक्षा तीन में पढ़ता था। शव को धनघटा पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामभर पीएम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक धनघटा रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि डेफरा गांव निवासी नित्यानंद ओझा के साथ 10 वर्षीय मासूम शौर्य स्नान करने गया था और नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पंचनामा भर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
धनघटा क्षेत्र के प्रजापतिपुर गांव का है मामला
9 वर्ष पहले हुई थी शादी, दो बच्चों की मां है मृतका
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के प्रजापतिपुर गांव में शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही मायके वालों ने पहुंचकर धनघटा थाने पर लिखित तहरीर देते हुए ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धनघटा थाना क्षेत्र की प्रजापतिपुर गांव निवासी मनीराम सिंह की पत्नी सुनैना सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिनके दो बच्चे 8 वर्षीय बेटी अनन्या और 6 वर्षीय बेटा दिव्यांश है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना क्षेत्र की चोरमरा गांव निवासी मृतका की मां मधुबाला पत्नी राम किशुन सिंह ने धनघटा थाने पर लिखित तहरीर देते हुए बताया कि 9 वर्ष पूर्व सुनैना सिंह की शादी मनीराम सिंह पुत्र वासुदेव सिंह के साथ सामर्थ के अनुसार उपहार, नगदी, कीमती आभूषण एवं बाइक देकर संपन्न कराकर विदा किया गया था।
शादी के 1 साल बाद बितने पर दामाद मनीराम सिंह, समधन कैलाशी देवी व बेटी की जेठानी आशा पत्नी संतराम सिंह आए दिन दहेज कम लाने व नगदी कम मिलने का मानसिक प्रताड़ना देते रहे जिसकी सूचना मेरी बेटी ने मुझे व मेरे पति को बताई जिसके बाबत उसके ससुरालिजन से काफी मान-मनोबल कराकर घर परिवार की इज्जत की खातिर पुलिस में सूचना नहीं दिया। परंतु दहेज लोभी ससुराल पक्ष अपने जिद में आकर मेरी बेटी को नित्य प्रताड़ित कर घरेलू हिंसा का शिकार बनाते रहे तथा 28 जून को सुबह करीब 6:45 पर सोची समझी साजिश के तहत कैलाशी देवी पत्नी वासुदेव सिंह के उकसावे में मनीराम सिंह एवं आशा पत्नी संतराम सिंह ने मेरी बेटी का गला कसकर हत्या कर दिये तथा आनन-फानन में दाह संस्कार करने का प्रयास किये।
इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक धनघटा रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर शव को अपने कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
डीआईजी बस्ती ने शान्ति समिति की बैठक के बाद थाने का किया निरीक्षण
बैठक एवं निरीक्षण के बाद डीआईजी ने किया पौधरोपण
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के धनघटा थाने पर शनिवार को शान्ति की बैठक हुई जहां मुख्य रूप से बस्ती मंडल के उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी ने उपस्थित क्षेत्रवासियों से कांवड़ यात्रा और मोहर्रम जुलूस को दृष्टि में रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने की अपील किया। साथ ही किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों या अराजकता करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। चाहे वह किसी भी वर्ग या धर्म से होंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद थाने का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं मिली जिस पर थाना प्रभारी रामकृष्ण मिश्रा की तारीफ की। उसके उपरांत थाना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ भी डीआईजी द्वारा कराया गया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर संदीप मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील सिंह, क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राज शेखर पाण्डेय, थाना प्रभारी रामकृष्ण मिश्रा, तहसीलदार धनघटा योगेंद्र कृष्ण पांडेय के अलावा तमाम पुलिसकर्मी के साथ क्षेत्रीय जनता में ग्राम प्रधान नकुल यादव, वाहिद खान उर्फ लादेन, बालेंद्र निषाद, रियाजुद्दीन, रामानंद साहनी, अनिल मिश्रा, इमरान खान, अजय कुमार, बबलू सिंह, राणा प्रताप सिंह, संतराम साहनी, महेंद्र यादव, राजेश यादव, बालेंद्र उर्फ पप्पू, कृष्ण मोहन चौहान, सुनील राय, धनंजय सिंह राठौर, विनय प्रताप, विजय कुमार, सरवन यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। साधना जैसी आध्यात्मिक प्रक्रिया को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए योग बहुत आवश्यक है। वस्तुत: योग साधना के पथ को आलोकित करता है। उक्त बातें उच्च प्राथमिक विद्यालय औराडांड़ में शनिवार को विश्व योग दिवस पर आयोजित योग कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए खलीलाबाद के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे ने कहा। साथ ही आगे कहा कि योग से केवल शारीरिक लाभ ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा का लाभ भी प्राप्त होता है।
श्री चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरू बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज देश अनेक क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बन गया है अनेक अन्य क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनने के करीब है। आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। श्री चतुर्वेदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पहले सेना को अपना मन मसोस कर अपने प्रतिशोधी आग को सीने में दबा लेना पड़ता था लेकिन अब समय बदल गया है। वर्तमान नेतृत्व द्वारा सेना को खुली छूट मिली हुई है। आज हमारी सेना शत्रु देश की गोली का जवाब गोले से दे रही है। यह भारत सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति को प्रदर्शित करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से भारत निरन्तर उन्नति की ओर तेजी से बढ़ रहा है। पूर्व विधायक ने इसके पहले कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के साथ योग किया। बाद में कि दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी ने विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री गणेश पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष दिलीप राय, अनिरुद्ध शुक्ल, व्यास मुनि चौबे, सच्चिदानंद निगम, लालमन गुप्ता, जगदम्बा राय, चेती लाल कसौधन, गिरधारी लाल, जितेन्द्र राय, राजकुमार राय, आशुतोष सिंह, गुलाब यादव, प्रिंस पाठक, अमरजीत राजभर, राहुल सिंह, मौजनाथ कसौधन, राजू प्रसाद राणा, संजय पाठक, विजय बहादुर सिंह, रणविजय सिंह, जयनाथ शर्मा, राकेश पाण्डेय, पवन राय, धर्मपाल पाल आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत हकीमपुर के प्रधान प्रतिनिधि राणा सिंह ने जिला प्रभारी एवं प्रदेश सरकार की मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम से मुलाकात कर गांव के विकाश के लिए मुलाकात किया तथा सरयू नदी से होने वाली तबाही को लेकर मंत्री को अवगत कराया। साथ ही बिजली, लाइट, सड़क बारात घर, आयुष्मान कार्ड, पेंशन दिव्यांग, खाद बीज किसान सम्मान निधि जैसी तमाम योजनाओं को ग्रामीणों को दिलाने को लेकर चर्चा किया जिसे मंत्री ने जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। जिसे प्रधान प्रतिनिधि राणा सिंह ने मंत्री को धन्यवाद दिया। कहा कि योगी जी की सरकार हर समाज और सब धर्म के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राणा सिंह ने कहा कि देश प्रदेश अपनी नई ऊंचाई की ओर अग्रसर है। जिसका नतीजा है कि डबल इंजन की सरकार पूरी दुनिया में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाने का काम हो रहा है। अभी हाल ही में सिंदूर ऑपरेशन को देशवासियों ने देखा कि कितनी मजबूती से दुश्मन देश की नीद हराम करने के साथ आतंकी ठिकानों को बर्बाद किया। प्रधान प्रतिनिधि राणा सिंह के साथ अंकुर पाण्डेय, राहुल तिवारी, सोनू सिंह मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
विद्युत विभाग के विरूद्ध भीम आर्मी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा क्षेत्र में हो रही बेतहाशा अघोषित विद्युत कटौती से आक्रोशित भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील परिसर में पहुंचकर बिजली विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। एसडीएम धनघटा को एक ज्ञापन सौंपकर विद्युत आपूर्ति और विद्युत बिल में हो रही घोर लापरवाही को तत्काल दूर करने की मांग उठाई।
बताते चलें कि इस प्रचण्ड गर्मी में धनघटा क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। स्थिति यह है कि लगभग हर घण्टे पर बिजली कट रही है और कभी कभी तो केवल दस मिनट बाद फिर एक घंटे के लिए कट जाती है। बिजली कटौती से क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है।
भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी ने अजय गौतम उर्फ सुल्तान की अगुवाई में बिजली विभाग के विरुद्ध तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया और एसडीएम धनघटा को एक लिखित ज्ञापन सौंपकर विद्युत व्यवस्था सुधारने की मांग किया। ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र में लो बोल्टेज और अघोषित विद्युत कटौती की समस्या से पूरे धनघटा विधानसभा क्षेत्र में त्राहि-त्राहि मची हुई है। ज्ञापन के माध्यम से उपजिलाधिकारी धनघटा से इस विकट समस्या को शीघ्र निस्तारित करने की मांग उठाई गई है।
उपजिलाधिकारी धनघटा सुनील कुमार ने ज्ञापन के सापेक्ष लोगों को इस समस्या को निस्तारित कराये जाने का आश्वासन दिया। अजय गौतम ने बताया कि बिजली विभाग भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा हुआ है और उपभोक्ताओं को प्रताड़ित कर रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि इस सरकार की कथनी और करनी में जमीन और आसमान का अंतर है। विद्युत आपूर्ति की लचर व्यवस्था इसकी एक बानगी है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस समस्या का निदान नहीं हुआ तो भीम आर्मी इसके विरोध में सड़क पर उतरेगी।
इस अवसर पर जितेन्द्र, दिवाकर राव, सूरज राव, संतोष राव, जुल्फिकार अहमद, आरिफ खान, नागेन्द्र प्रसाद, राजेश, शेषनाथ, राजकुमार, अरविंद, निखिल, फूलचंद, मनोज सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी एक महिला रविवार की शाम करीब 7 बजे घर से बाहर बच्चों के साथ गई तो फिर वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने महिला और बच्चों की काफी खोजबीन की लेकिन उन तीनों का पता नहीं चलने पर आखिरकार परिजनों को पुलिस की शरण लेनी पड़ी। सोमवार को धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी रविवार की शाम को करीब 7 बजे अपने दो बच्चों के साथ घर से बाहर गई हुई थी लेकिन बहुत देर तक वापस नहीं लौटी। काफी देर होजाने पर वह और उसके परिजनों ने रहस्यमयी ढंग से गायब हुई उक्त महिला और बच्चों की आस—पास के क्षेत्र मे तलाश शुरू कर दी। तहरीर में आगे बताया कि काफी खोजबीन करने के बाद भी पीड़ित की पत्नी व बच्चे नहीं मिल पाये। उक्त पीड़ित व्यक्ति ने धनघटा पुलिस को तहरीर देकर उसकी पत्नी व बच्चों को बरामद करने की पुलिस से मांग की। धनघटा पुलिस ने उक्त व्यक्ति की तहरीर की छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धनघटा रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि तहरीर की जांच की जा रही है। शीघ्र ही इस मामले में उचित कानूनी कार्यवाही पूरी कर दी जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
कटान में बेघर हुए लोगों को तहसीलदार ने आवंटित किया जमीन, खिले चेहरे
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र मे पिछले वर्ष नदी की कटान से बेघर हुए लोगों को तहसीलदार योगेन्द्र कुमार पाण्डेय ने मौके पर पहुंच कर लोगो को आवास के लिए जमीन आबंटित किया। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में तहसीलदार धनघटा योगेंद्र कुमार पांडेय द्वारा विगत वर्षों में घाघरा नदी की कटान से प्रभावित घरों से सम्बंधित ग्राम-गायघाट, तप्पा-सेमरी के परिवारों को ग्राम-जिगिना, तप्पा-सेमरी में आवास निर्माण हेतु भूमि आवंटित कर आज दिनांक 10.06.25 को मौके पर आवंटियों को कब्जा दखल कराया गया।
उन्होंने बताया कि गत दो वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा तहसील धनघटा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया गया था। प्रभावित परिवारों को बाढ़ राहत सहायता प्रदान करते हुए कटान प्रभावित परिवारों को आवास निर्माण हेतु बंधे से बाहर किसी समुचित स्थल पर भूमि चिह्नित कर आवंटित किए जाने का निर्देश दिया गया था। उक्त निर्देश के क्रम में कई ग्रामों में भूमि की खोज कराई गई, अंततः ग्राम-जिगिना में ग्राम समाज की भूमि, गाटा संख्या 20 में सभी पात्र परिवारों को 0.013 हे./प्रति परिवार भूमि आवंटित की गई। इसी आवंटन के सापेक्ष आज की तिथि में आवंटियों को आवंटित भूमि पर कब्जा दखल कराया गया। उन्होंने बताया कि पेयजल की तात्कालिक आवश्यकता के दृष्टिगत आज ही बोर करवाकर हैण्ड पाइप भी लगवा दिया गया। अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु अंतर विभागीय पत्राचार किया जा रहा है जिस पर सम्बन्धित विभाग त्वरित गति से कार्य करवाया जाएगा। वहीं आवासीय जमीन मिलने से बेघर हुए लोगों के चेहरे पर अपने घर की लेकर दुःख था तो वहीं नए जगह जमीन मिलने की लेकर खुशी भी जाहिर किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
डीएम की अध्यक्षता में धनघटा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित
एडीएम व एएसपी ने मेंहदावल एवं एसडीएम ने खलीलाबाद में सुनीं शिकायतें
शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और फरियादियों की संतुष्टि ही समाधान दिवस का उद्देश्य: डीएम
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए जिलाधिकारी ने शिकायत से सम्बंधित विभागीय अधिकारी को मौके पर बुलाकर तत्काल निस्तारित करने अथवा भूमि विवाद/अन्य किसी विवाद की स्थिति में शिकायतकर्ता सहित सभी पक्षों की उपस्थिति में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण के निर्देश दिये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने व निस्तारण के अभाव में एक ही समस्या को आवेदक द्वारा बार-बार प्रस्तुत किये जाने अथवा सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी द्वारा ससमय संज्ञान न लेने को गम्भीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
धनघटा तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 59 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसे जिलाधिकारी ने संबंधित राजस्व विभाग के अधिकारियों को हस्थांतरित करते हुए एक सप्ताह के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये। कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक संदीप मीना ने की। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाय। शासन की मंशा के अनुसार यह सुनिश्चित कराया जाय कि पीडितों को त्वरित न्याय मिल सकें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी धनघटा डा0 सुनील कुमार, तहसीलदार धनघटा योगेन्द्र पाण्डेय सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इसी क्रम में मेंहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जय प्रकाश एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील सिंह ने किया जहां अपर जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित विभिन्न मामलों को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि मामलों के निस्तारण में आवश्यकतानुसार स्थलीय जांच की जाए तथा दोनो पक्षों की पूरी बात को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित की जाय।
तहसील मेंहदावल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 32 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से मौके पर 2 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर शेष को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्थातंरित करते हुए अबिलम्ब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कानून व्यवस्था एवं पुलिस प्रशासन से सम्बधित मामलों की सुनवाई अपर पुलिस अधीक्षक सुशील सिंह ने किया जिन्होंने किसी भी विवाद की स्थिति में थानाध्यक्षों को मौके का स्थलीय निरीक्षण करने, शांति व्यवस्था बरकरार रखने आदि से सम्बंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मेंहदावल संजीव राय, तहसीलदार मेंहदावल अल्पिका वर्मा सहित तहसील से सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में खलीलाबाद तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई द्वारा की गई। विभिन्न मामलों से सम्बंधित समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश देते हुये कहा गया कि भूमि विवाद, जमीन की पैमाईश, अतिक्रमण, वरासत एवं खतौनी में किसी भी प्रकार के त्रृटियों से सम्बंधित शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सम्बंधित कर्मचारी के साथ मौके की जांच कर एवं उभय पक्षों की बात को सुनते हुए नियमानुसार निस्तारित कराया जाय।
तहसील खलीलाबाद में कुल 64 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 1 प्रार्थना पत्र का निस्तारण कराते हुए उपजिलाधिकारी द्वारा शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्थातंरित करते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर तहसीलदार आनन्द ओझा, नायब तहसीलदार खलीलाबाद प्रियंका तिवारी, नायब तहसीलदार राजेश मिश्रा, राजस्व निरीक्षक सहित तहसील के राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
प्रदेश में सरकार साप्ताहिक चौपाल का करती है आयोजन
कर्मचारी नदारत, स्कूल के बैनर पर बैठने को मजबूर
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। पूरे प्रदेश में सरकार ग्रामीणों की समस्याओं के लिए साप्ताहिक चौपाल का आयोजन किया जाता है लेकिन जिला संत कबीर नगर मे चौपाल के नाम पर केवल खानापूर्ति करने का कार्य किया जाता है। शुक्रवार को डुहियाकला के साथ अन्य ग्राम पंचायतों में आयोजन हुआ परन्तु केवल सचिव और बैंककर्मी ही मौके पर मौजूद रहे। शेष कर्मचारी ग्राम पंचायत में जाने से गुरेज करते देखे जा सकते हैं। चौपाल के बारे मे किसी भी ग्रामीणों को कोई जानकारी नहीं होती है। न ही इस योजना के बारे मे बताते हैं। कहने को इसका स्लोगन है कि गांव की समस्या गांव मे समाधान परन्तु किसी की कोई समस्या का समाधान नहीं होता है। केवल पेंशन और किसान सम्मान निधि के सिवा कोई समस्या नहीं सुनी जाती है जबकि की भीषण गरमी में पशुओं के सिवाय जनता भी परेशान रहते हैं, उनके बारे में कोई जानकारी नहीं दी जाती है जबकि सरकार ग्राम पंचायत स्तर पर ब्लॉक कर्मचारी जैसे कृषि विभाग, पशु विभाग, आंगनबाड़ी विभाग सहित तमाम विभाग के लोगो का जाना सुनिश्चित किया गया है लेकिन केवल ग्राम सचिव और बैंककर्मी ही मौजूद रहते है। बाकी विभाग फरारी काट लेते हैं। इस योजना के तरफ किसी भी खण्ड विकाश अधिकारी का ध्यान नहीं जाता है। केवल उनको कमीशन और वेतन से ही मतलब है सरकार भारी भड़कम धनराशि से पंचायत भवन बनवाया है। फर्नीचर पर मोटी रकम ग्राम पंचायत में दिया, फिर भी देखिए ना फर्नीचर दिखाई देता है और न ही ग्रामीणों को बैठने के लिए चटाई या कुर्सी दिखाई पड़ती है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा थाना क्षेत्र मे मंगलवार की सुबह रामजानकी मार्ग परसिरसी के पास सड़क दुर्घटना में विजय यादव पुत्र अनुराग यादव ग्राम पिरड़ी थाना मदनपुर जनपद देवरिया और अर्जुन चौहान पुत्र रवीन्द्र चौहान कुरेजी थाना गड़वार बलिया बुरी तरह घायल हो गये। एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां जांच के बाद डाक्टरों ने अर्जुन पुत्र रवीन्द्र 25 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। विजय यादव पुत्र अनुराग यादव उम्र 23 वर्ष को हालत गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
बताया गया कि उक्त दोनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर सोमवार मंगलवार की रात में सिकरीगंज की तरफ से आ रहे थे। अभी दोनों धनघटा थाना क्षेत्र के सिरसी चौराहे से आगे अमृत सरोवर के समीप सड़क किनारे करीब पहुंचे थे कि उनकी बाइक सड़क के किनारे स्थित एक पोल से बुरी तरह टकरा गई और सड़क के किनारे गड्ढे के करीब पलट गई परन्तु दोनों गढ्ढे मे जा गिरे जिसमें एक युवक के सिर में काफी गम्भीर चोट लग गई एवं दूसरे को भी गंभीर चोट लग गई। घटना काफी देर रात का होने के अनुमान है। जब सुबह कुछ लोगों ने उन्हें उस अवस्था में देखा तो तुरंत धनघटा पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी।
सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक धनघटा रामकृष्ण मिश्र, एसएसआई राम वशिष्ठ अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और उक्त दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार धनघटा पहुंचाये जहां डॉक्टरों ने अर्जुन पुत्र रविन्द्र को मृत घोषित कर दिया एवं दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी धनघटा ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कानूनी कारवाही की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
सचिव व तकनीकी सहायक की मौजूदगी में सोशल ऑडिट सम्पन्न
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। विकास खण्ड हैसर बाजार के पांच ग्राम पंचायत ख़ाजो, मदारा, कोचरी, कोड़ीचा, लहुरेगांव में सोशल आडिट टीम द्वारा गांवों में ग्रामीणों कराए गये विकास कार्यों का धरातलीय सत्यापन व बैठक द्वारा मौजूद ग्रामीणो व मनरेगा मजदूरो द्वारा सामाजिक पुष्टी कि गई। बैठक में सचिव तकनीकी सहायक मौजूद रहे। सोशल आडिट टीम के क्वाडिनेटर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-2025 का सोशल आडिट कार्य चल रहा है। सोशल आडिट कार्य तीन दिन का होता है। जिसमें टीम पहले दिन गांवो में कराए गए कार्यों के अभिलेखों का सत्यापन और जॉबकार्ड धारकों से संपर्क करती हैं। दूसरे दिन मनरेगा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण और ग्रामीणों को बैठक में आने के लिए बुलाया जाता हैं। तीसरे दिन खुली बैठक होती है। बैठक में कराए गए कार्यों को टीम के सदस्य पढ़कर सुनाते है और बैठक मे मौजूद लोगो से सार्वजनिक सत्यापन करते है। आडिट टीम को कुछ अनियमित अनियमितता अनियमितताए मिली है। सत्यापन कि जाच रिपोर्ट विभाग से सम्बन्धित अधिकारियों को भेज दी जाती है। बैठक की सूचना सम्बन्धित ब्लाक कर्मियों को भेज दी गई थी। इसके बाद भी कई जिम्मेदार कर्मी बैठक में नहीं पहुँच सके। बीडीओ विवेकानन्द ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। बैठक में ग्राम पंचायत से संबंधित कर्मियों को मौके पर होना चाहिए। उच्च अधिकारियों को पत्र देकर विधिक कार्यवाई की जायेगी। सभी गांवों की बैठक में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा थाना क्षेत्र के डूहिया बारगाह चौराहे के अंकित ढाबा के सामने गलत साईड से आ रही डाक पार्शल की गाड़ी ने अपने साईड से जा रहे वृद्ध को ठोकर मार दी। ठोकर लगने से उनको गंभीर चोट लग गई। दुर्घटना को देखते ही राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि घायल रामसिंह गौड़ पुत्र बलभद्र गौड़ सब्जी की दुकान चलाता था। सब्जी की खरीददारी सब्जी मंडी धनघटा बकौली आया था। सब्जी खरीद कर अपनी मोपेड (विक्की) नम्बर up 58AD0 234 से घर की तरफ जा रहे थे कि उधर से DL 1LAN 3475 गलत साईड से आकर ठोकर मार दी। ठोकर मारने के बाद डाक पार्शल वाहन के ड्राईवर मौके से फरार हो गया जिससे रामसिंह गौड़ पुत्र बलभद्र गौड़ गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के समय राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना देने के बाद घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर कानूनी कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी रामकृष्ण मिश्र ने कहा कि अभी मृतक के परिवार के तरफ से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। जैसे तहरीर मिलती है। आगे की कार्यवाही की जायेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के शनिचरा बाजार के दुआबा शिक्षा सदन विद्यालय शनिचरा बाजार के प्रागंण में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि महानगर गोरखपुर के पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता एवं धनघटा के विधायक गणेश चंद चौहान रहे। कार्यकम में तीनों ब्लॉक नाथनगर, हैसर बाजार एवं पौली के समस्त प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाग लिया और अहिल्याबाई होलकर के योगदान और सहयोग के लिए पूरा देश उनका ऋणि है। विधायक गणेश चंद चौहान ने कहा कि राम मंदिर, विश्वनाथ मंदिर सोमनाथ मंदिर एवं महाकाल मंदिर आक्रांताओं द्वारा तोड़ दिया गया था। उस जमाने मे महारानी अहिल्याबाई होलकर ने सभी मंदिरों को पुनः जीर्णोद्धार कर स्थापित कराया। साथ ही सरकार को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि देश की संस्कृति और पहचान को दुबारा स्थापित करने का कार्य देश प्रदेश की सरकार कर रही है। मुख्य अतिथि राजेश गुप्ता ने अपने सम्बोधन में उपस्थिति सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि देश की पहचान आज अयोध्या मे भगवान राम का मन्दिर से हो रहा है और घूमने आने वालों की भीड़ भी इस समय सबसे ज्यादा अयोध्या में ही लोग आते हैं। वहीं विधायक गणेश चंद चौहान के साथ राममिलन यादव ब्लॉक प्रमुख पौली संजय बहादुर सिंह राठौड़, राणा सिंह, राजन सिंह, सिद्धनाथ पाण्डेय, सुशील राय, दुर्गेश तिवारी, बालेन्द्र निषाद, संतराम साहनी, रिंकू राय, प्रिंस सिंह, राजीव गुप्ता, जीतेन्द्र विश्वकर्मा, मुन्नू पाल आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
विक्षिप्त अवस्था में मिली लड़की का मेडिकल कालेज गोरखपुर में करायी उपचार
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। 23/24 मई की रात्रि में थाना धनघटा क्षेत्र अंतर्गत खाजो लोहरैया चौकी में विक्षिप्त अवस्था में मिली लड़की जिसका दवा इलाज धनघटा पुलिस की देख—रेख में गोरखपुर मेडिकल कालेज में चल रहा था, सके नाम—पता की जानकारी हेतु धनघटा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, फेसबुक आदि प्लेटफार्म के माध्यम से लगातार प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में लड़की की मां लीलावती देवी पत्नी परमदेव निवासी ग्राम लाखुन बुजरुग थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी होने पर रविवार को गोरखपुर मेडिकल कालेज पहुंचकर अपनी लड़की की पहचान करते हुए बतायी कि यह उनकी लड़की दीपिका पुत्री परमदेव कन्नौजिया 25 वर्ष है जो कक्षा 12 तक पढ़ी है। इसकी शादी 3 साल पूर्व विक्की कन्नौजिया पुत्र रूदल कन्नौजिया निवासी हरिहरपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर के साथ हुई थी। ससुराल जाने के बाद से ही उसकी तबियत काफी खराब हो गई जिसका विवाह विच्छेद भी हो गया है। पिछले 3 साल से विक्षिप्त है जिसका इलाज मेडिकल कालेज गोरखपुर से चल रही थी जो पिछले 10 दिनों से बहुत ज्यादा बीमार हो गयी थी। बोल भी नहीं रही है तथा हाथ—पैर बाधकर रखा जा रहा था जो 23 मई को शाम में घर से गायब हो गयी थी। उसे घर के लोग काफी खोजबीन रहे थे कि व्हाट्सएप पर प्रसारित सूचना के माध्यम से जानकारी होने पर घर के लोग मेडिकल कालेज पहुंची। डाक्टरों द्वारा इलाज व मेडिकोलीगल जांच करके मौखिक रूप से बताया गया कि लड़की के साथ कोई घटना होना नहीं पाया जा रहा है। मौके पर उसके माता व परिवारजनों को लड़की को सुपुर्द किया जा रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। विकास खण्ड हैसर बाजार के चार ग्राम पंचायत कनैला, कट्या, कर्मा, जिगिना मे शनिवार को सोशल आडिट टीम द्वारा गांवों में ग्रामीणों में कराए गये विकास कार्यो का धरातलीय सत्यापन व बैठक द्वारा मौजूद ग्रामीणो व मनरेगा मजदूरो द्वारा सामाजिक पुष्टी की गई। बैठक से सचिव तकनीकी सहायक महिला मेट, पंचायत सहायक सहित कई जिम्मेदार कर्मचारी मौजुद रहे। सोशल आडिट टीम के क्वाडिनेटर राकेश मिश्रा, नीलम शर्मा, आदि ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-2025 का सोशल आडिट कार्य चल रहा है। सोशल आडिट कार्य तीन दिन का होता है। जिसमे टीम पहले दिन गांवों में कराए गए कार्यों के अभिलेखों का सत्यापन और जॉबकार्ड धारकों से संपर्क करती हैं। दूसरे दिन मनरेगा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण और ग्रामीणों को बैठक में आने के लिए बुलाया जाता हैं। तीसरे दिन खुली बैठक होती है। बैठक में कराए गए कार्यों को टीम के सदस्य पढ़कर सुनाते है और बैठक मे मौजूद लोगों से सार्वजनिक सत्यापन करते हैं। आडिट टीम को कुछ अनियमितताएं मिलती है तो सत्यापन की जांच रिपोर्ट विभाग से सम्बन्धित अधिकारियों को भेज दी जाती है। बैठक की सूचना सम्बन्धित ब्लाक कर्मियों को भेज दी गई थी। कॉर्डिनेटरों ने बताया कि सोशल ऑडिट बड़े ही शान्ति के साथ संपन्न हो गई। ग्रामीणों की किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं थी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। जिले के दक्षिणांचल मे स्थित धनघटा तहसील में लगातार कच्ची शराब का कारोबार का काफी बोलबाला है। आबकारी विभाग को जैसे ही इस अवैध कच्ची शराब बनाने की जानकारी हुई तो पुलिस बल को लेकर पौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत मांझा चाहोड़ा में छापा मारकर काफी संख्या में सामान बरामद किया। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी सन्त कबीरनगर के निर्देशानुसार सहायक आवारी आयुक्त प्रवर्तन-२ बस्ती के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक धनघटा राज किशोर एवं आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन- २ बस्ती मो. गफ्फार खान की संयुक्त टीम द्वारा धनघटा अन्तर्गत माझा चहोड़ा. गोविन्दराज दबिश दिया गया। दबिश के दौरान लगभग 700 KG. लहन को मौके पर नष्ट किया गया। 44 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए दोलोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया। विन्द्रावती पत्नी राम मदन निवासी माझा चहोड़ा. गोविन्दगंज के विरुद्ध आबकारी की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त अभियान 30 मई तक अनवरत जारी रहेगा। आबकारी धनघटा से पूछने पर बताया कि कच्ची शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तहसील क्षेत्र को वरदान साबित होगा यह केन्द्र: गणेश चन्द्र चौहान
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली में विधायक गणेश चंद्र चौहान जन औषधि केन्द्र का उद्घाटन किया। जन औषधि केन्द्र को खोलने के लिए लीलावती अस्पताल के प्रबंधक निदेशक बुद्धिसागर पाण्डेय का कहना है कि इस जन औषधि केन्द्र से पूरे तहसीलवासियों को सस्ते और कम दामों पर दवा उपलब्ध कराने के लिए जन औषधि केन्द्र खोला गया है। जो एक सामाजिक सेवा के साथ सरकार की भी महत्वकांक्षी योजना है जिसको हर गरीब की इसका लाभ मिले।
वहीं धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान के आगमन पर सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं लीलावती अस्पताल के भावी मैनेजिंग डायरेक्टर अभिनव पण्डित अपने बाल्यावस्था मे विधायक को माला पहना कर यह सन्देश दिया कि आगामी सामाजिक धार्मिक कार्यक्रम मे परिवार के साथ सहभागिता करने की इच्छा जताई। विधायक जी ने कहा कि सरकार की योजनाओं में जन औषधि केन्द्र खोलकर सुचारु रूप से पूरे देश एवं प्रदेश में चल रहा है जिसका लाभ गरीब से अमीर तक के लोग ले रहे हैं। अपनी गाढ़ी कमाई का मोटा हिस्सा बचाकर परिवार का भरण पोषण करने के काम आता है। मलौली में यह जन औषधि केन्द्र पूरे क्षेत्र के लिए एक वरदान साबित होगा।
इस अवसर पर राणा सिंह, अनिरुद्ध शुक्ल, रमेश चौरसिया, संतोष सिंह, प्रिंस सिंह, बुद्धिसागर पाण्डेय, कन्हैया लाल, डॉ जितेन्द्र चौधरी, आलोक अग्रहरी, जनमेजय मिश्र, सुबास यादव, अमित मिश्रा, बलवंत पाण्डेय, अकिल अहमद, अमित पाण्डेय, जगदीश पाण्डेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
डॉक्टर पति पर पत्नी ने करायी प्राथमिकी, पोर्न वीडियो पड़ा महंगा
पत्नी ने पोर्न वीडियो को लेकर की शिकायत, धरना के बाद दर्ज हुआ मुकदमा
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। यूं तो चिकित्सक को लोग दूसरे भगवान की संज्ञा देते हैं। लोग चिकित्सकों को सम्मान भरी नजरों से देखते हैं। वही चिकित्सक भी नर सेवा को नारायण सेवा मान अपने धर्म का निर्वहन करते हैं लेकिन हमारे बीच कुछ ऐसे भी चिकित्सक है जो अपने काले कारनामों के चलते इस पवित्र पेशे को कलंकित करते रहते हैं। ऐसे ही एक चिकित्सक की काली करतूत इन दिनों चर्चा में है जो संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद CHC का अधीक्षक है। नाम है डा. वरुणेश दूबे जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी ही तेजी के साथ वायरल हो रहा है। चिकित्सक के कई पोर्न वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। चिकित्सक के इस काली करतूत का भंडाफोड़ कोई और नहीं, बल्कि उसकी पत्नी ने ही किया। पत्नी ने अपने चिकित्सक पति की कारगुज़ारियों से तंग आकर तमाम वीडियो जहां मीडियाकर्मियों को दिया।
वहीं अफसरों से शिकायत कर पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की। चिकित्सक की पत्नी बीते दो दिनों से जिले में ही रहकर अफसरों के दर शिकायती पत्र देती रही लेकिन अधिकारियों ने जब कोई कार्यवाही नहीं की तब उसने अपने चिकित्सक पति के सरकारी आवास के सामने ही धरने पर बैठ गई जिसके बाद आज पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। चिकित्सक की पत्नी शिम्पी पांडेय ने बताया कि वह पहले अपने पति के साथ ही रहती थी लेकिन पति डा. वरुणेश दूबे जो सीएचसी खलीलाबाद अधीक्षक के साथ जेल के भी डॉक्टर है, के द्वारा मुझे जबरन गोरखपुर के आवास पर छोड़ दिया था। जब मैं यहां आने को बोलती तो वह झगड़ा लड़ाई करते रहते थे। चिकित्सक की पत्नी ने बताया कि डा. वरुणेश अपने सरकारी आवास पर साज श्रृंगार कर एक लड़के को बुलाते थे और उसके साथ सेक्स वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट पर अपलोड कर पैसे कमाते थे। जब मुझे यह बात पता चली तो वह मुझे मारने—पीटने पर आ गये। जब उन्होंने मुझे बहुत मारा तो मैंने पुलिस की मदद ली और जिला कारागार के आवास पर आई तो मेरे पति ने वहां पर सुभग नामक लड़के से ताला लगवा दिया। मैं चाहती हूँ कि प्रशासन मेरी मदद करे, ताकि मैं कारागार के आवास का ताला खोलवाकर रंगे हाथ सबूत निकालूं। अगर यह काम अभी जल्द से जल्द नहीं हुआ तो मेरे पति सारे सबूत मिटा देगे। वहीं पूरे मामले पर एएसपी सुशील सिंह ने बताया कि इस मामले में तहरीर प्राप्त होने के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
हल्का लेखपाल से पीड़ित ने एसडीएम से लगायी न्याय की गुहार
आरोप: घुस लेकर सरकारी जमीन को दबंगों से करा रहे काबिज
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के चकिया धुंसवा गांव का मामला दिन—प्रतिदिन गंभीर होता जा रहा है। हल्का लेखपाल को किसी अधिकारी के आदेश का कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। हल्का लेखपाल से परेशान ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से लेकर जिला अधिकारी से पीड़ितों ने फरियाद लगाई परन्तु हल्का लेखपाल पर किसी प्रकार को कोई असर नहीं पड़ रहा है।
चकिया धुंसवा की अमरावती देवी पत्नी विजय यादव ने धनघटा एसडीएम से लिखित शिकायत देते हुए हल्का लेखपाल के क्रिया—कलापों को रोते हुए बताया। एसडीएम ने तत्काल कानूनगो को निर्देशित करते हुए जल्द से जल्द निस्तारण कराने को कहा। पीड़ित का कहना है कि आ.नं 0250 मेरा व्यक्तिगत नम्बर है जिसमें हम मकान बनवा कर रहते हैं। बगल मे नई परती का नम्बर 257 है। जब इस समय के हल्का लेखपाल पैमाइश कर नई परती के जमीन को पूरा करने के लिए हमारे घर मे घुसा दिया है जबकि इनसे पहले भी लेखपाल द्वारा पैमाईश हुई थी। तब हमारा नम्बर का रकबा सही था लेकिन वर्तमान हल्का लेखपाल दबंगों के साथ मिलकर हम लोगों को परेशान कर रहे हैं। पीड़ित अमरावती देवी पत्नी विजय यादव का कहना है कि जमीन के एवज में 20 हजार घुस लेने का आरोप भी लगाया है। पीड़ित का कहना है कि पैसा लेकर लेखपाल प्रधान मिलकर सरकारी जमीन को कब्जा करा रहे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
डीएम ने शहीद के गांव का किया दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा
सीडीओ ने शहीद की मूर्ति लगाने पर दिया जोर
प्रधान प्रतिनिधि ने भुगतान को लेकर जाहिर किया अफसोस
कई महीनों से भुगतान न होने से दुःखी
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के हैसर बाजार विकास खण्ड के ग्राम पंचायत घोरांग में जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के साथ सीडीएम धनघटा, तहसीलदार सहित थाना प्रभारी धनघटा, बीडीओ हैसर बाजार की ज्वाइंट दौरा किया गया। दौरा का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत घोरांग में विकास कार्यों की समीक्षा की गई जिसमें जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने शहीद सत्यवान सिंह की मूर्ति को लगवाने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि मूर्ति जिला मुख्यालय पर रखा हुआ है। केवल लगवाने मे देरी हो रही है तो पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय बहादुर सिंह राठौड़ ने कहा कि एडवांस में कराए गए कार्यों का भुगतान नहीं हुआ है जिससे मनरेगा में कार्य किए मजदूरों की मजदूरी ही नहीं दी गई है जिसके कारण लेबर और मिस्त्री काम करने मे आनाकानी कर रहे हैं। इस पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने कहा कि राजवित्त से अतिशीघ्र करा कर वीरचक्र विजेता शहीद सत्यवान सिंह को सम्मानित किया जा सके। जिलाधिकारी को घंटों इंतजार करने के बाद घर चले गए। हैसर ब्लॉक में जब भी किसी बड़े अधिकारी का दौरा होता है तो ब्लॉककर्मियो को घोरांग गांव ही दिखाने को मिलता है। उसके बाद अन्य कोई गांव नहीं दिखाते है, क्योंकि सरकार द्वारा विकाश की सारी योजनाओं को शत—प्रतिशत कार्य धरातल पर दिखाई देता है जबकि की अन्य गांवों में कुछ न कुछ कमियां हैं। केवल कागज मे पूरा कर फाइल को क्लोज कर देते हैं जिसमें ब्लॉककर्मी जिम्मेदार है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
परम शूरवीर महाराणा प्रताप की जन्म जयंती पर हुआ कार्यक्रम
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। देशभक्त, परम शूरवीर महाराणा प्रताप की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन करूणानिधान मैरेज हॉल हावपुर भडारी में हुआ।कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी विधायक मेहदावल, मुख्य अतिथि यूथ आइकन अवॉर्डी बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रदीप सिसोदिया और विशिष्ट अतिथि डॉo संजय सिंह जिलाध्यक्ष राजपूत करणी सेना, हरिओम सिंह, सूरज सिंह, दिलीप सिंह, क्रांति सिंह, अंकुर सिंह, समीर सिंह, अंशुमान सिंह, आजाद सिंह, आशीष मिश्रा, राजा अनूप सिंह, पंकज सिंह, अजीत पाल, अंकुर पांडेय, दिवाकर सिंह, राजा, महीप बहादुर पाल, शुभम सिंह, अंशुमान सिंह, राजू भारती, यश प्रताप सिंह, प्रमोद यादव, रतन सिंह रहे।
मुख्य अतिथि प्रदीप सिसोदिया ने कहा कि राणा प्रताप आज एक विचारधारा हैं जो देश भक्ति और वीरता के प्रतीक हैं। राणा प्रताप का जीवन देश की रक्षा और भारत के मातृशक्तियों के सिंदूर की लड़ाई थी। कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि समाज क्षत्रियों के ऋण से मुक्त नहीं हो सकता है, जब किसी देश भक्त और शूरवीर का नाम लिया जाता है तो सबसे अग्रणीय राणा प्रताप जी का नाम आता है। समाज हमरा विदेशियों के आक्रमण में वर्षों गुलाम रहा जिससे देश की संस्कृति का नुकसान हुआ और जातियों में बांटकर देश को कमजोर किया। प्रदीप सिसोदिया ने राणा प्रताप के मूर्ति की मांग किया। उसे मैं अपने विधानसभा में इसी वर्ष स्थापित करने की घोषणा करता हूं और सौभाग्य है कि राणा प्रताप जी की मूर्ति लगाने का गौरव प्राप्त होगा।
मुख्य अतिथि श्री सिसोदिया ने कहा कि राणा प्रताप एक जाती नहीं, बलिक एक विचारधारा हैं जिनके नाम मात्र से देशभक्ति और वीरता का संचार हो जाता है। राणा प्रताप का जीवन त्याग और बलिदान के साथ मातृभूमि की रक्षा में वर्षों जंगलों में रहकर युद्ध कर वीरगति को प्राप्त हुये लेकिन अकबर की स्वाधीनता स्वीकार नहीं किया। राणा प्रताप ने अपने ही समाज के देशद्रोही मान सिंह के विरुद्ध युद्ध लड़ा। अकबर के सेनापति बहलोल खान को उसके घोड़े समेत दो धड़ों में काट दिया। आज भारत में भी ठीक उसी प्रकार की परिस्थिति बन रही। पड़ोसी देश लगातार भारत में आतंकी दहशत के साथ जाति और धर्म के नाम पर षडयंत्र रचते रहता है।
विधायक अनिल त्रिपाठी से मांग किया कि मेहदावल विधानसभा के किसी महत्वपूर्ण जगह पर महाराणा प्रताप की मूर्ति अतिशीघ्र लगाई जाय। महीप बहादुर पाल अधिवक्ता ने कहा कि भारत की वर्तमान परिस्थिति में देश की रक्षा और राणा प्रताप के समय की परिस्थिति एक जैसी रही और राणा प्रताप ने जिस बहादुरी से देश की रक्षा किए थे, उसी की वजह से नायक पुरुष के रूप में स्थापित हो गये। डाo संजय सिंह जिलाध्यक्ष राजपूत करणी सेना ने कहा कि भारत में राणा प्रताप युवाओं के लिए प्रेरणा श्रोत होना चाहिए। हाल ही में हमारे देश भक्त राणा सांगा के ऊपर गलत टिपड़ी करने वाले और उसकी पार्टी को आगामी चुनाव में बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राणा प्रताप का जीवन बहुत चुनौतीपूर्ण था लेकिन उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारा उनसे युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। संजय सिंह ने कहा कि राणा प्रताप का जीवन हमारे लिए एक बड़ा संदेश है। वर्तमान में हम जातियों में बंट कर अपना एक बड़ा नुकसान कर दिया जिसे सुधारने की जरूरत है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में करतार सिंह, राम बहादुर सिंह, अंशुमान सिंह, समीर सिंह, शुभम सिंह, केपी सिंह आदि का योगदान रहा। कार्यक्रम का आयोजन सूरज सिंह, हरिओम सिंह, अंकुर सिंह एवं अंशुमान सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राणा प्रताप जी के चित्र पर कार्यक्रम अध्यक्ष, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं आयोजकों द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया। तत्पश्चात अतिथियों का माल्यार्पण और कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाज के वृद्धजनों का मंच पर माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
चारागाह की जमीन को दबंगों ने काबिज कर सरकार को दी चुनौती
लेखपाल ने फोन पर शिकायतकर्ता को दी धमकी
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
धनघटा, संत कबीर नगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के चकिया बाजार में चारागाह की सरकारी भूमि है जिसको दबंगों के सरकार को चुनौती देते हुए काबिज है। जब याचिकाकर्ता दाऊद अहमद खाली करवाने के लिए तहसील धनघटा से लेकर हाइकोर्ट तक का दरवाजा खटखटाया जब हाईकोर्ट का डायरेक्शन आने के बाद भी तहसील प्रशासन ने हल्का लेखपाल को भेज कर पैमाईश कर खाली करने का निर्देश दिया। हल्का लेखपाल ने दबंगों से मिलकर पैमाईश के नाम पर खानापूर्ति कर चल दिए। जब याचिकाकर्ता दाऊद अहमद लेखपाल से फोन पर बात किया तो लेखपाल मारने पीटने की धमकी दी।
याचिकाकर्ता का कहना है कि हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल किया था 2022 में जिसका हाई कोर्ट से डायरेक्शन आने के बाद तहसीलदार द्वारा आज फिर से पैमाइश करवाई गई तथा इसको जल्द से खाली करवाने के लिए निर्देश भी दिये लेकिन लेखपाल इसे उलझाने में लगे हुए है। चारागाह के नाम से अंकित 175/6=0.784 व 429स=0.584, शिव मंदिर की नाम से अंकित 403/0.184 पंचायत भवन की नाम से अंकित 404/0.164. कब्रिस्तान के नाम से अंकित 428/0.379 है। वहीं शिकायतकर्ता दाऊद अहमद का कहना है कि ये सब सरकारी सार्वजनिक जमीन है जिससे चकिया के ग्रामीणों के उपयोग के लिए सरकार रखी है जिसमें गांव के पालतू मवेशियों को चरने और घूमने के साथ सामाजिक, धार्मिक, शादी विवाह मे उपयोग हो सके परंतु गांव के साथ दूसरे गांव के लोग भी अपनी दबंगई के बल पर कब्जा किया हुआ है। वहीं दाऊद अहमद का कहना है कि तहसील प्रशासन जल्द से जल्द चारागाह की जमीन के साथ सार्वजनिक स्थल को खाली नहीं करवाते हैं तो जिलाधिकारी के अलावा मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इसकी शिकायत करके दबंगों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए प्राथना पत्र दूंगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
प्रेमी—प्रेमिका हैं मौसेरे भाई—बहन, 4 साल से हो रही थीं बातें
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
धनघटा, संत कबीर नगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के एक गांव के प्रेमी को अपने ही मौसी के लड़की से प्यार हो गया। दोनों लगभग 4 साल से फोन पर बाते करते थे। जब इसकी बात लड़की की मां—बाप को पता चली तो दोनों ने लड़की को काफी समझाया लेकिन लड़की अपने परिवार की बात मानने से मना कर दिया। तब परिवार के लोग सिरसी शिव मंदिर पर लड़के वाले को बुला कर बात की और सारे मामले को लड़के के पक्ष को बताया लेकिन दोनों तरफ के लोगों के समझाने के बाद भी नहीं मानी तो लड़की पक्ष के लोग वहीं छोड़कर घर चले गये। अब लड़की बगैर शादी की ही शैलेश पुत्र राम समुझ के पास छोड़कर रोते हुये चले गये। लड़के और उसके पिता ने बताया कि लड़की के मां—बाप रिश्ते हमारे साढू हैं। दोनों ने रिश्ते को तार—तार कर दिया जिससे हम लोग परेशान हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुये ब्लैक आउट/मार्क ड्रिल का किया गया अभ्यास
एडीएम व एएसपी के मार्गदर्शन में आपातकालीन स्थिति के दौरान बचाव का बताया गया तरीका
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील सिंह के मार्गदर्शन में जनपद के हीरा लाल इण्टर कॉलेज के प्रांगण में युद्ध अथवा किसी भी आपातकालीन/संकट की स्थिति/ब्लैक आउट के दौरान/से निपटने के लिए आपदा विशेषज्ञयों सहित मेडिकल टीम, फायर ब्रिगेड एवं अन्य सम्बंधित संसाधनों के साथ लाइव मॉक ड्रिल/बचाव का अभ्यास किया गया।
इस दौरान पुलिस अधिकारी/आपदा विशेषज्ञ द्वारा उपस्थित छात्र/छात्रों, एन0सी0सी0 कैडेड एवं आम नागरिकों को युद्व जैसे भयावय स्थिति/संकट के समय ‘क्या करे या क्या न करें’ के बारे में विस्तृृृत जानकारी दी गयी। बताया गया कि युद्ध की स्थिति से पहले ‘क्या करें और क्या ना करें’ की स्पष्ट गाइडलाइन्स जानना बहुत ज़रूरी होता है, ताकि आप और आपके परिजन सुरक्षित रह सकें। युद्ध अथवा संकट की घड़ी में क्या करें से सम्बंधित जानकारी देते हुए बताया गया कि जरूरी दस्तावेज़ (आधार, पहचान पत्र, ज़मीन कागज़, बैंक डिटेल) को एक बैग में रखें। घर में प्राथमिक चिकित्सा किट, सूखा राशन, पानी, टॉर्च, बैटरियाँ और नकद पैसे रखें। मोबाइल फोन और पावर बैंक चार्ज रखें।
रेडियो या सरकारी समाचार स्रोत से स्थिति की जानकारी लेते रहें। नजदीकी शरण स्थल या बंकर की जानकारी पहले से रखें। बच्चों, बुजुर्गों और विकलांगों के लिए विशेष योजना बनाएं। सभी को एक आपातकालीन योजना) के बारे में बताएं। अगर संभव हो तो सुरक्षित क्षेत्र की ओर प्रस्थान करें। घर में मजबूत दीवारों के पास या नीचे शरण लें। यदि निकासी का आदेश हो तो तुरंत पालन करें।जानकारी दिये जाने के दौरान यह भी बताया गया कि युद्ध अथवा संकट काल की घड़ी में हम क्या ना करें, जैसे अफवाहों पर विश्वास न करें, सोशल मीडिया या अनजान स्रोतों से मिली खबरों को सत्य माने बिना न फैलाएं।
बिना योजना के बाहर न निकलें, बाहर निकलना खतरनाक हो सकता है। केवल ज़रूरत पड़ने पर और सुरक्षा सुनिश्चित करके ही जाएं। ध्यान भटकाने वाले काम न करें, युद्ध की स्थिति में अनुशासन बहुत जरूरी है। लापरवाही जानलेवा हो सकती है। हथियार या संदिग्ध वस्तु छूने से बचें, किसी भी विस्फोटक या संदिग्ध. वस्तु को न छुए, तुरंत प्रशासन को सूचित करें। भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचें, खुले बाज़ार या स्टेशन जैसे क्षेत्रों में रहने से खतरे की सम्भावना बढ़ जाती है। ऐसे स्थिति में अनावश्यक घर से बाहर न निकलें।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश दूबे, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अजीत चौहान, आपदा विशेषज्ञ, आपदा मित्र, एन0सी0सी0 कैडेड, छात्र/छात्राएं सहित सम्बंधित अधिकारी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
विधायक गणेश चन्द्र ने राज ट्रेडर्स, सोलर एण्ड इलेक्ट्रानिक शो रूम किया उद्घाटन
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के हैसर बाजार स्थित वार्ड नम्बर 4, सोनाड़ी चौराहा पर ‘राज ट्रेडर्स एंड सोलार्स (द कम्प्लीट इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम)’ का उद्घाटन विधायक गणेश चन्द्र चौहान ने किया। साथ ही कहा कि यह प्रतिष्ठान प्रधानमंत्री सौर ऊर्जा योजना के अंतर्गत क्षेत्र को स्वच्छ ऊर्जा और आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने रजनीश गोस्वामी के इस प्रयास की शुभकामना देते हुये क्षेत्रवासियों का आभार प्रकट किया। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि अधिक से अधिक घरों मे सोलर एनर्जी योजना का लाभ दिया जाए जिससे बिजली और डीजल की बचत के साथ कम से कम पैसे खर्च करे। साथ ही सोलर पर सरकार द्वारा अधिक से अधिक सब्सिडी भी दी जा रही है जिसका लाभ आप अपने नाम से ऑनलाइन कराकर योजना का लाभ लेकर घरेलू कामकाज के साथ खेत की सिंचाई भी सोलर पम्प के माध्यम से कर सकते हैं जो केवल सूर्य की रोशनी से ही चलता है। इस अवसर पर विधायक गणेश चंद चौहान के साथ ब्लॉक प्रमुख कालिंदी चौहान, शशिकांत सिंह, लक्ष्मी नारायण दुबे, छट्ठू चौहान, वीरेंद्र जायसवाल, अनुरुद्ध शुक्ला, सीमा चौहान सभासद, श्रवण कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकूमणि ने एक्स—रे मशीन का किया उद्घाटन
स्वास्थ्यकर्मियो के साथ की बैठक
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। धनघटा तहसील के नगर पंचायत हैसर बाजार के अध्यक्ष श्रीमति रिंकू मणि ने जनता से किया अपना वादा पूरा करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), हैसर बाजार में अत्याधुनिक एक्सरे मशीन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही सादगीपूर्ण, लेकिन गरिमामयी वातावरण में किया गया, जहाँ फीता काटकर मशीन का विधिवत शुभारंभ किया गया।
——इनसेट——
इलाज होगा अब और भी आसान
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि ने कहा कि यह एक्सरे मशीन मरीजों के लिए बहुत बड़ी राहत है। अब लोगों को मामूली जांचों के लिए दूर के अस्पतालों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। हमारी कोशिश है कि जल्द ही यहां अल्ट्रासाउंड मशीन भी लगाई जाए जिससे स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर हों।
——इनसेट——
जनता में खुशी की लहर
स्थानीय नागरिकों में इस सुविधा को लेकर उत्साह देखने को मिला। मरीजों और उनके परिजनों ने कहा कि पहले उन्हें एक्सरे कराने के लिए 15-20 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा पास में ही मिल सकेगी, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक जितेन्द्र चौधरी वरिष्ठ चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट समेत समस्त स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने नगर पंचायत अध्यक्ष की इस पहल की सराहना की और इसे क्षेत्र के लिए एक स्वास्थ्य क्रांति बताया। विभिन्न जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और ग्रामीणों ने भी अध्यक्ष रिंकू मणि के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हैसर बाजार क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
नगर पंचायत बनाने के लिये ग्रामीणों ने सरकार से उठायी मांग
शहीद सत्यवान के नाम नगर पंचायत बनाने को लेकर मुहिम तेज
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। जिले में पिछले वर्ष दो नगर पंचायत बनने के बाद जब से ग्रामीणों ने विधायक द्वारा दो और नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव नगर विकास मंत्री को देने के बाद ग्रामीणों ने कहा कि धनघटा तहसील क्षेत्र के घोरांग और सिरसी जिले के सबसे बड़े आबादी वाला गांव है जहां सरकार द्वारा नियम संगत दो कोटेदार राशन की दुकान चलाते हैं। इसके बाद दोनों गांवों में 3—3 क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने जाते हैं। सबसे घनी और पिछड़ा दलित के साथ सामान्य जाति के लोगों की संख्या काफी है।
वहीं नगर पंचायत बनाने को लेकर जब घोरांग प्रधान प्रतिनिधि धनंजय सिंह राठौर से बात करने पर बताया कि सरकार को कई बार समाचार पत्रों के माध्यम से 1971 की लड़ाई मे शहीद हुए इसी गांव के शहीद सत्यवान सिंह जो अपने पराक्रम से दुश्मन देश पाकिस्तान को धूल चटाया, साथ में कई पाकिस्तानी सैनिकों को भी मारने के उपरांत शहिद हो गये। तदोपरांत उन्हें वीरचक्र से सम्मानित किया। उसके बाद से यह क्षेत्र और उनका गांव विकास से कोसों दूर है। जब भी कोई योजना सरकार चलाती है तो जनप्रतिनिधियों ने उसे उनके नाम पर तो छोड़ो विचार तक नहीं करते जबकि जब जनप्रतिनिधि उनके गांव आते हैं। परिवार से मुलाकात करते हैं और चले जाते हैं।
वहीं सिरसी के पूर्व प्रधान और प्रबन्धक त्रिशूलधारी राय ने बताया कि शहीद सत्यवान सिंह देश के लिए अपनी जान देकर सेवा किया और शहीद हो गए। हमारे गांव के स्व. सेतवान राय ने 1967 में अपनी जमीन पर सरकारी स्कूल खोलकर क्षेत्र में शिक्षा की ज्योति जलाने का काम किया था। उनके इस इसी मुहिम को स्व महेंद्रनाथ राय ने आगे बढ़ाने के साथ अपनी राजनीतिक पकड़ और पहुंच के दम पर इण्टर कॉलेज के समुचित विकास के साथ ही इस क्षेत्र मे पालीटेक्निक कॉलेज, आईटीआई, थाना, फायर स्टेशन, स्टेडियम सहित तमाम कार्य पुर्व प्रधान और पुर्व प्रबन्धक, स्व महेंद्रनाथ राय के मेहनत से पूरा होने के करीब है।
ग्रामीणों का कहना है कि नगर पंचायत अगर सरकार इस क्षेत्र को बनाती है तो देश और समाज को सेवा देने वाले सभी लोगो के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूरे प्रदेश में जितने नगर पंचायत बनी है। उससे ज्यादा आबादी इन्हीं दोनों गांवों में निवास करती है। इलाज और जरूरी सामानों को खरीदने के लिए दूर जाना पड़ता है। ग्रामीणों के साथ अगल—बगल के प्रधान भी सरकार और विधायक का ध्यानाकृष्ट कराने के साथ शासन—प्रशासन इस पर विचार कर ग्रामीणों के दर्द और परेशानियों से निजात दिलाने के साथ क्षेत्र के साथ न्याय करे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र मे भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर धनघटा तहसील मे पहुंचकर धनघटा उपजिलाधिकारी को जातीय जनगणना कराने के निर्णय को लेकर प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करने को लेकर ज्ञापन दिया। वहीं भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष उमेश राजभर ने कहा कि विपक्षी पार्टियों ने इसको लम्बे समय से लटका रखा था जिसको कुछ दिन पहले देश के मजबूत और ताकतवर प्रधानमंत्री ने करने का निर्णय लिया। इसी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री को एसडीएम के माध्यम से धन्यवाद देने के लिए ज्ञापन दिया गया है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि अब जातीय जनगणना हो जाने से यह पता चल जाएगा कि कौन अल्पसंख्यक है और कौन बहुसंख्यक है, अब सबको अधिकार और कानूनी सुरक्षा के साथ सरकार की योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस जातीय जनगणना को रोकने के साथ देश और गरीबों के साथ अन्याय किया है जिसका खामियाजा उनको भुगताना पड़ रहा है और आगे भी भुगतना पड़ेगा। वहीं पहलगाम पर बताया कि आप लोग धैर्य रखे मोदी जी सही निर्णय और सही समय पर देश की जनता के इच्छा के अनुरूप ही समाचार मिलेगा, क्योंकि निर्दोषों पर जो कायराना हमला पाकिस्तान ने किया है, उसका खामियाजा उसे उठाना पड़ेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विधायक ने मंत्री से की मुलाकात
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से क्षेत्रीय विधायक गणेश चंद्र चौहान ने भेंट की। और स्वास्थ्य सुविधा को लोगो को आसानी से इलाज मिले। इस दौरान उन्होंने अपने क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर, मलौली (सीएचसी) से जुड़ी गंभीर समस्याओं को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया। विधायक ने सीएचसी में डॉक्टरों की भारी कमी, दवाओं और उपकरणों के अभाव तथा भवन की जर्जर स्थिति जैसी समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आमजन को प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जो जनहित से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील विषय है। उपमुख्यमंत्री ने विधायक की बातों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान हेतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करने का आश्वासन दिया। विधायक श्री चौहान का यह प्रयास क्षेत्रीय जनता को सुलभ एवं सशक्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में काफी उत्साह है और विधायक गणेश चंद चौहान के प्रति आभार जताया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
पंचायत भवन बारीडीहा का है मामला
शराब की खाली पाउच के साथ पूरा साजो सामान प्रधान के घर की बढ़ा रहे शोभा
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के विकाश खण्ड हैसर बाजार के ग्राम पंचायत बारीडीहा में सोशल ऑडिट हो रहा था जहां पंचायत भवन के प्रागंण में देशी शराब की खाली पाउच काफी संख्या मे देखने को मिला जबकि सफाईकर्मी ग्राम पंचायत में तैनात है फिर भी साफ सफाई का समुचित न होने के कारण ग्रामीणों में सरकार और सफाईकर्मी के साथ प्रधान से भी नाराजगी जाहिर करते हुये कहा कि पंचायत भवन पर जो सरकार द्वारा फर्नीचर सामग्री दी गई है। वह प्रधान के घर का शोभा बढ़ा रहा है।कोई भी जरूरी कागज बनवाने के लिए पंचायत सहायक गांव गांव नियुक्त किये गये हैं। वह कभी भी पंचायत भवन पर दिखाई नहीं देते हैं। सारे कागजात जैसे जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, खैतोनी, आयुष्मान कार्ड सहित तमाम कागज बनाने के लिए सरकार सभी ग्राम पंचायत में एक भारी भड़कम धनराशि देकर कर पंचायत भवन बनवाया, उसके लिए कंप्यूटर सहित पूरा फर्नीचर दिया। साथ ही पंचायत सहायक की नियुक्त किया कि ग्रामणों की समस्या ब्लॉक, तहसील पर जाने की जरूरत ही न पड़े। उनकी समस्या को गांव के पंचायत भवन पर ही खत्म हो जाय लेकिन गांव की जनता के लिए यह केवल एक दिखावा साबित हो रहा है। वहीं अधिकतर पंचायत भवन का ताला ही नहीं खुलता है या खुलता है तो ऑनलाइन हाजिरी लगाकर प्रधान या ग्रामीण पंचायत भवन पर जाकर शराब पीते है और कूड़ा और पाउच वहीं फेंककर चल देते हैं। इतने सार्वजनिक स्थल पर इस प्रकार के कृत्य को जिम्मेदार अधिकारी का ध्यान नहीं जाता है। जब इसके बारे खण्ड विकाश अधिकारी हैसर बाजार आनन्द कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कोई जानकारी नहीं है। अगर इस प्रकार का मामला है तो जांच कराकर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
परीक्षा परिणाम से प्रफुल्लित हुये छात्र—छात्राओं को विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। जिले के दक्षिणांचल में धनघटा तहसील क्षेत्र स्थित श्री सीताराम इण्टर कॉलेज सिरसी के हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय के छात्र—छात्राओं के चेहरे पर खुशी जाहिर की और जीवन मे बेहतर करने को लेकर सभी छात्र—छात्राओं ने संकल्प लेते हुए अपने को बेहतर बनाने के लिए इससे कड़ी मेहनत करने की कसमें खाई। त्र—छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी मेधा का परिचय देकर सफलता का परचम लहराया। इन बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए सम्मान समारोह हुआ जहां विद्यालय के प्रबन्धक त्रिशूलधारी राय, प्रधानाचार्य भरत सिंह सहित सभी शिक्षकों ने माला/मेडल पहनाकर शिल्ड देकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। इस परीक्षा में कई छात्र—छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय की हाईस्कूल की छात्रा मनीष मनीषा ने 541, सलोनी 525, रिमझिम 523, रिया 521, कामिनी मौर्या 520, अंशिका राय 520, मोनी 515, प्रियांश यादव 500, सलोनी सिंह 498, शिवव्रत 496, तनु 480, अमृता 486, रंजना ने 476 अंक के साथ विद्यालय में टाप टेन में स्थान बनाकर अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन किया। बेटियों ने बेटों को काफी पीछे छोड़ते हुए यह संदेश भी देने कार्य किया है कि वह दिन दूर नहीं जब बेटियां सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश के विकास में सहयोग करेंगी। इण्टरमीडिएट की परीक्षा में विद्यालय के छात्र शिवांश 424, सक्षम विश्वकर्मा 414, विनोद 409, दिव्यानी मौर्या 403, रागिनी चौहान, 398, अनुभव सिंह 390, विकास 390, अभिषेक 388, अंकित 384, अर्पित मौर्य 384 अंक प्राप्त कर न केवल आत्म गौरव को बढ़ाया, बल्कि अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रबन्धक त्रिशूलधारी राय ने बोर्ड परीक्षा में सफलता का परचम लहराने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा व्यक्तित्व के विकास के लिए आवश्यक है। विद्यार्थी अच्छे शिक्षकों के मार्गदर्शन में कठिन परिश्रम करके अपने जीवन में सर्वोच्च मुकाम मुकाम प्राप्त कर सकते हैं। यही कार्य इन छात्र-छात्राओं ने करके दिखाया है। प्रधानाचार्य भरत सिंह ने सफल छात्राओं को उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सफलता का कोई शार्ट कट नहीं होता है। कठिन परिश्रम की साधना से अपने उत्तम लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इसी के साथ पूरा विद्यालय परिवार पहलगाम मे मारे गये सैलानियों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर को श्रद्धांजलि ज्ञापित किया।
इस अवसर पर सत्य प्रकाश पाल, रघुविन्द कुमार, हरिशंकर पाठक, विन्ध्याचल सिंह, मुकेश मिश्र, राकेश पाण्डेय, श्रीमती मीना, अरुण पाल, आशीष मिश्रा, रामधनी मौर्य, सिकन्दर, मनोज मौर्य, प्रभाकर सिंह, विजय बहादुर, श्रीराम मौर्य, शिवजीत कुशवाहा, रामकुमार सिंह, हरिश्चन्द्र राय, मिथिलेश त्रिपाठी, माहेश्वरी प्रसाद, सुनील कुमार, अरविन्द राय, सन्तोष, इन्द्रेश, उपेन्द्र, अंगद, सत्यम आदि ने छात्र-छात्राओं को उत्साहवर्धन किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
ग्रामीणों ने उठाया बीड़ा, श्रमदान करके की नाली की सफाई
नवयुवकों के श्रमदान से शरमा गया ब्लाक मुख्यालय
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। विकास खंड नाथ नगर अंतर्गत ग्राम पंचायत कोदवट में चौरसिया मोहल्ले में पिछले 4 वर्षों से गंदे पानी के सडांध से बजबजा रही नाली की सफाई दर्जनों बार शिकायत करने के बाद नहीं किए जाने से आजिज आकर ग्रामीणों ने रविवार को श्रमदान करके लगभग 100 मी गंदे नाले की सफाई का काम पूरा कर लिया जिससे मोहल्ले में जल निकासी की समस्या का समाधान हो गया। ग्रामीणों की इस पहल से जहां एक तरफ ग्रामीणों में खुशी की लहर है। वहीं ब्लॉक मुख्यालय पर तैनात सफाईकर्मी व अधिकारी शरमा गये हैं।
ग्राम पंचायत कोदवट निवासी राहुल चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, शिवानंद, संतोष, रामचंद्र, सोहन कुमार आदि ग्रामीणों ने बताया कि चौरसिया मोहल्ले से सड़क तक आने वाले जल निकासी के लिए पूर्व में बनी नाली काफी कीचड़ गन्दे पानी के सड़ांध से लोगों का गांव के बाहर निकलना दुश्वार हो गया था। नई नाली निर्माण व नाली की सफाई के लिए कई बार ब्लॉक अधिकारियों को शिकायत के पत्र के माध्यम से अवगत कराया। सफाईकर्मियों के न आने से कई बार सड़क पर उतरकर प्रदर्शन भी किया लेकिन फिर चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान द्वारा नाली सफाई के लिए सफाई कर्मी को नहीं आने दिया जिससे 4 वर्ष से भी पड़ी नाली। ग्रामीणों ने सफाई के लिए खुद सफाई करने का बीड़ा उठाकर रविवार को श्रमदान किया। श्रमदान करने वाले ग्रामीणों का कहना है कि अगर बरसात को पहले नाली का निर्माण नहीं कराया गया तो ब्लॉक मुख्यालय का घेराव करने पर बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारी नाथनगर की होगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
पहलगाम में शहीद सैलानियों के प्रति शोक संवेदना के साथ निकाला गया कैंडल मार्च
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। तहसील धनघटा चौराहा पर सपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने इकट्टठा होकर कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए सैलानियों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त कर पुरे धनघटा चौराहे पर कैंडल मार्च निकला गया और आतंकी और पाकिस्तान के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए। पाकिस्तान का पुतला भी फूंका गया। भारत सरकार से अपील किया कि जल्द से जल्द पहलगाम का बदला सरकार ले जिससे पाकिस्तान और वहां बैठे आतंकी को सबक सिखाये। हम सब दल के लोगों सरकार के साथ खड़े हैं। वहीं पूरे कैंडल मार्च का संचालन समाजवादी पार्टी की महिला सभा की प्रदेश सदस्य एवं धनघटा विधानसभा की भावी प्रत्याशी अंजू चौहान ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जैसे भारत सरकार ने हमले के तुरंत बाद पाकिस्तान से सारे सम्बन्ध खत्म कर दिया है जिसमें जलसंधि एक महत्वपूर्ण कदम है। इसी प्रकार अब पीओके को भारत मे मिलाने का सुनहरा अवसर है। वहां मौजूद आतंकबादी कैंप पर हमला कर उनको जहन्नुम पहुंचाने का कार्य करे। सभी दल के नेता उरी, बालाकोट के हमले का बदला जैसे सरकार लिया है। उसे बड़ा बदला पहलगाम का भी ले और पूरे विश्व को दिखा दे कि अब पुराना भारत नहीं है। यह 2025 का नया भारत है। किसी से डरने वाला नहीं है।
भावी प्रत्याशी अंजू चौहान ने कहा कि पाकिस्तान को कश्मीर मे पर्यटकों के आने से वह की दिनचर्या में काफी बदलाव आया है। इसी से बौखलाए पापी आतंकवादियों ने मासूम लोगों को धर्म के आधार पर गोली मारा है, क्योंकि जब से 370 धारा हटी है तब से आतंकी आकाओं को वहां पत्थर फेंकने वाले युवा नहीं मिल रहे थे जो अपने जीवन को बेहतर के लिए सैलानियों पर निर्भर होकर उनको वह घुमाने कर कार्य करते थे। इसी सब से खार खाए वहां आतंकी हमला किया है जिससे लोगों मे डर का माहौल कायम रहे। वह नहीं जानते कि देश के सैनिक उनके घर मे घुस कर बदला लेने का कार्य जल्द से जल्द करेंगे। यही उन शहीद सैलानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अंजू चौहान के साथ सैकड़ों महिला पुरुष के अलावा सपा नेता विनोद यादव, बलिराम यादव, नकुल यादव, राकेश यादव, राहुल गोंड, रामजपित राजभर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। महुली थाना के स्थानीय कस्बा निवासी एक युवक दुष्कर्म के मामले में वांछित था जिसे पुलिस ने रविवार को दोपहर में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। मालूम हो कि महुली थाना के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को महुली थाने में तहरीर देकर बेटी के साथ दुष्कर्म करने तथा 4 माह की गर्भवती होने की लिखित सूचना दी थी जिसके आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला देर शाम दर्ज किया था। घटना की जांच कर रहे उप निरीक्षक रामकरन निषाद ने बताया कि रविवार को दोपहर में मिली सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई और नामजद अभियुक्त विवेक सोनकर पुत्र हीरामन को महुली स्थित मकान से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। उपनिरीक्षक ने बताया कि दुष्कर्म का आरोपी युवक घर से भागने के फिराक में था जिसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार करके कानूनी कार्रवाई कर चालान न्यायालय भेज दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर पर इलाज कराने आयी लगभग 45 वर्षीय महिला की अचानक मौत हो गई साथ में आए परिजनों में हंगामा मच गया। स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने महुली पुलिस को फ़ोनिग के माध्यम से सूचना दी पुलिस अस्पताल पर पहुंचकर मृतक को कब्जे में ले लिया। बाद में पंचनामा के आधार पर मृतक महिला को उनके परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। इस घटना से अस्पताल पर घंटा भर अफरा—तफरी का माहौल बना रहा।
मालूम हो कि महुली थाना क्षेत्र ग्राम चंदीपुर निवासी शीतला देवी पत्नी प्रहलाद की अज्ञात कारणों से बृहस्पतिवार की भोर में गले में जकड़न महसूस होने लगी। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर पहुंचा जैसे ही डॉक्टर इलाज को सोचते कि उसकी गला बैठने से अचानक मौत हो गई। घर के लोग हंगामित हो उठे। स्थिति को भांपते हुए शहनाज डॉक्टर ने महुली पुलिस को सूचित किया। नायाब दरोगा नागेंद्र पांडेय मयफोर्स अस्पताल पहुंचकर मृतका के शव को अपने कब्जे में ले लिये तथा पोस्टमार्टम की तैयारी करने लगे। इसी बीच परिजन ने पोस्टमार्टम से इनकार करते हुए उन्हें शव सौंपने को कहा। घंटों कशमकश के बाद पंचनामा के आधार पर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक अपने पीछे तीन मासूम को छोड़कर गई है। 17 वर्षीय सुंदरी, 14 वर्षीय विकास और 12 वर्षीय कुसुम का रो-रो करके बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव और परिजन में मातम का माहौल बना हुआ है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम आने से छात्र—छात्राओं के चेहरे खिले
95.66 व 93.66 प्रतिशत अंक हासिल करके शिवानी—संतोष ने जिले में हासिल किया दूसरा एवं नौवां स्थान
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित हो गया। राम नरेश बुद्धि सागर पब्लिक कॉन्वेंट आदर्श इण्टर कॉलेज उदहा की छात्रा शिवानी 95.66 व प्रिंस 93.66 प्रतिशत अंक हासिल करके धनघटा तहसील क्षेत्र में पहला स्थान हासिल किया। इस स्वर्णिम सफलता से जहां विद्यालय परिवार हर्षित है, वहीं छात्रा के परिजन भी गौरवान्वित नजर आ रहे हैं। शिवांगी पुत्री संतोष 600 में 574 अंक प्राप्त किया है तथा जिले में दूसरे स्थान पर है तथा दूसरे छात्र प्रिंस कुमार पुत्र संतोष 600 में 562 अंक प्राप्त किया है। जिले में नौवा स्थान है जबकि तहसील धनघटा क्षेत्र मे पहला स्थान हासिल किया है। प्रबंधक राम उजागिर दुबे, प्रधानाचार्य प्रवीण दुबे, संरक्षक शिवराम चौबे, सहायक अध्यापक मनोज कुमार, दिलीप कुमार, सोनू कुमार, अशोक कुमार, अखिलेश सिंह, चंद्रकांत त्रिपाठी, नेहा पांडेय, चंद्रशेखर आजाद आदि लोग उपस्थित होकर बच्चों को ढेर सारी शुभकामना के साथ उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दिया गया।
राम नरेश बुद्धि सागर पब्लिक कॉन्वेंट आदर्श इण्टर कॉलेज उदहा संत कबीर नगर जिले के पिछड़े क्षेत्र मे होने के नाते बच्चों को विद्यालय परिवार कड़ी मेहनत करने के बाद सफलता पर एक—दूसरे को मिठाई के साथ बच्चों को भी मिठाई खिलाकर खुश नजर आ रहे हैं। विद्यालय के सारे बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना किया। संत कबीर इंटर कॉलेज सिक्टहा की छात्रा आंचल ने धनघटा तहसील क्षेत्र में पहला स्थान हासिल कर फहराया परचम। पिछले 3 शैक्षणिक सत्रों से इस विद्यालय के नौनिहाल कठिन परिश्रम और संस्थान के बेहतर दिशा निर्देशन के चलते जिले के टॉप टेन की सूची में अपना मुकाम हासिल करते आ रहे हैं। इस बार की इंटरमीडिएट परीक्षा में नाथनगर ब्लॉक के ग्राम धायपोखर निवासी किसान जयदीप और गृहिणी शकुंतला देवी की पुत्री आंचल ने अपनी सफलता के पीछे कभी संसाधनों की कमी को आड़े नहीं आने दिया।
छात्रा आंचल विद्यालय कैंपस में स्थापित बेहतर शैक्षणिक माहौल और अनुभवी शिक्षकों के निर्देशन में अपने लक्ष्य की प्राप्ति की लिए समर्पित रही जिसका परिणाम रहा कि उसे बोर्ड परीक्षा में 500 में से 442 अंक हासिल हुए। आंचल की इस सफलता पर स्कूल के प्रबंधक धीरज पाल और प्रधानाचार्य राम केश यादव ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। श्रीपाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के नौनिहालों की प्रतिभा को निखार कर उन्हें सफलता की बुलंदी पर पहुंचना ही विद्यालय परिवार का लक्ष्य है। उन्होंने अभिभावकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आने वाले दिनों में और बेहतर परिणाम दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है। छात्रा की इस सफलता पर उसके माता—पिता के साथ गांव के लोगों में भी खुशी का आलम है। प्रधान प्रतिनिधि अरविंद कुमार ने भी छात्रा आंचल की सफलता पर उसे बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ध्वस्त हो रहा पम्प भवन का पिलर
हाउस जल जीवन मिशन का हाल
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। विकास खंड नाथ नगर अंतर्गत ग्राम पंचायत भैसवरिया में नवनिर्मित जल जीवन मिशन का पंप घर निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही पिलर हाउस हो रहा है। मानक के अनुरूप भवन का निर्माण न कराया जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। शिकायत के बाद भी विभाग के उच्च अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
मालूम हो कि नाथनगर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैसारिया में 1 करोड़ 41 लख रुपए की लागत से जल जीवन मिशन का पंप भवन और टंकी का निर्माण कराया जाना था। शुरुआती दौर में पंप भवन का निर्माण कराया गया। एक माह नहीं बिता कि भवन का पिलर आधे आध से फटकर टूट गया तथा हाउस निर्माण सीमेंट व बालू के अनुपात में काफी अंतर होने से काफी कमजोर हो गया है जिससे हौज का छूते ही सीमेंट बालू गिरने लगता है।
ग्रामीण निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। ग्राम निवासी राजाराम रामलाल रेखा ने बताया कि जल जीवन मिशन द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से बनाए जा रहे हैं। भवन और टंकी का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ कि भवन का पिलर और हौज टूटने लगा है जिससे गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने विभाग के उच्च अधिकारियों का ध्यान दिलाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग किया है।
इस संबंध में अधिशासी अभियंता उत्तर प्रदेश जल निगम संत कबीर नगर व जल जीवन मिशन के ठेकेदार से मोबाइल पर संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया। खंड विकास अधिकारी नाथनगर विवेकानंद मिश्र संपर्क करने पर बताया कि जल जीवन मिशन द्वारा ब्लॉक क्षेत्र में बनाए जा रहे पंप भवन और टंकी निर्माण कार्य में शिकायत पर जांच की जाएगी। भ्रष्टाचार मिला तो संबंधित उच्च अधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
3 माह से जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे राहगीर
अब तक डेढ़ दर्जन स्कूली बच्चे एवं राहगीर हो चुके हैं घायल
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। विकास खन्ड नगर अंतर्गत महुली बस्ती मार्ग से कटकर जाने वाले कुशहवा हरदी मार्ग के मरम्मत के लिए 3 माह पहले सड़क को बुलडोजर से खोदकर छोड़ दिया गया। जान जोखिम में डालकर लोग सड़क पर यात्रा करने पर मजबूर हैं। तीन माह के भीतर लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक बच्चे और बूढ़े गिट्टी पर टायर फिसलने से साइकिल से गिरकर घायल हो चुके हैं। शिकायत के बाद भी सड़क मरम्मत का कार्य शुरू नहीं कराए जाने से आक्रोशित हरदी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। निर्माण कर कार्य शीघ्र प्रारंभ न होने पर ब्लॉक और तहसील मुख्यालय के घेराव की चेतावनी दिया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि ग्राम कुसहवा बाजार से हरदी तक जाने वाली सड़क से क्षेत्र के ग्राम कटलहवा, हरदी, कमोखर, चेरापुर, भैसवरिया, भैसही, जोत, प्रसादीपुर, घोरहट आदि दर्जनों गांव ग्रामीण मंडल बस्ती तहसील धनघटा जिला खलीलाबाद आते जाते हैं।
इसके अलावा गांव के सैकड़ों स्कूली बच्चे साइकिल से कुशहवा बाजार जाते हैं जो आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं। ग्राीणों ने बताया कि सड़क के ठेकेदार द्वारा 3 माह पहले सड़क को खोदकर छोड़ दिया तब से आज तक शक्ल नहीं दिखाई। लोग आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। तीन माह के भीतर डेढ दर्जन से अधिक बच्चे साइकिल से गिरकर घायल हो चुके हैं। शिकायत के बाद भी सड़क के मरम्मत और डामर का कार्य शुरू नहीं कराया गया जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर सड़क पेंटिंग का कार्य जल्दी नहीं शुरू कराया गया तो ब्लॉक तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य होंगे।
प्रदर्शन करने वालों में रामदास निषाद, रामकृपाल निषाद, धर्मेंद्र बादहु, राकेश निषाद, अमन निषाद, राम उजागर यादव, सोमई, आलोक निषाद, रामदास निषाद, अनुपम, लालमन गुप्ता, अंजलि, रीता, शीला देवी, संदीप कुमार, सुरेंद्र, रविंदर आदि प्रमुख रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
डीबीएस डिजिटल लाइब्रेरी के उद्घाटन में पहुंचे समाजसेवी संजय बहादुर
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के हैसर विकास खंड के नटवाबर सोना देवी बालिका इंटर कॉलेज में D.B.S डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे समाजसेवी संजय बहादुर सिंह राठौड़ व ध्रुव नेत्रालय एवं भाजपा नेता प्रदीप सिंह सिसोदिया के डीडीयू के छात्रसंघ उपाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
बताते चले कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नटवाबर सोना देवी बालिका इंटर कॉलेज में प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के सुचारु सुविधा के लिए सोना देवी बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक वेद प्रकाश सिंह ने अपने लाइब्रेरी को विस्तारित करने के साथ गरीब छात्र—छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पधारे समाजसेवी संजय बहादुर सिंह राठौड़ व ध्रुव नेत्रालय एवं भाजपा नेता प्रदीप सिंह सिसोदिया के साथ मौजूद अतिथियों ने शिक्षा और इतिहास जानने और पढ़ने के लिए हर संभव सहयोग देने की बात कही। संजय राठौड़ ने कहा कि नटवावार में लाइब्रेरी खुलने से प्रतियोगी छात्र—छात्रा अब सुचारु रूप से अपना अध्ययन कर सकेंगे। अपने को सफल बनाने में सफल होंगे। लाइब्रेरी खुलने तथा बच्चों की सेल्फ स्टडी के लिए की गई बेहतर व्यवस्था की सराहना किया। उद्घाटन अवसर पर भाजपा नेता श्री सिसोदिया ने कहा कि बड़े-बड़े शहरों की तरह अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी डिजिटल लाइब्रेरी का खुलना शिक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता को दर्शाता है। इससे बच्चों को अपनी पढ़ाई करने के साथ ही शैक्षणिक चर्चा का भी मौका मिलेगा।
लाइब्रेरी के निदेशक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं के लिए वाई-फाई सुविधा से लैस इस लाइब्रेरी को पूरी तरह आधुनिक बनाया गया है। इस अवसर पर क्लर्क अश्विनी, संदीप सिंह, संतोष सिंह, योगेश सिंह, रणविजय, रंजीत, रवि, मनीष राय, राकेश दुबे, संदीप सिंह, हकीमपुर प्रधान राणा प्रताप सिंह, शिवम सिंह, विजय बहादुर सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बीडीओ संग की बैठक
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। जिले में हर वर्ष की भांति इस बार भी स्वास्थ्य विभाग ने फिर से योजना चालू करने जा रहा है। इसी को लेकर स्वास्थ्य विभाग हर सरकारी विभाग से सम्पर्क कर पिछले वर्ष छूटे बच्चों को टीकाकरण के लिए संपर्क कर प्रदेश सरकार की दिशा निर्देश को शत—प्रतिशत पालन करने को लेकर सहयोग के लिए बैठक की। इसी को लेकर खण्ड विकास अधिकारी आनन्द कुमार हैसर बाजार की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में आंगनबाड़ी, एडीओ पंचायत सहायक, परिवार कल्याण विभाग सहित कई ग्राम पंचायत के प्रधान मौजूद रहे। TD कैंपेन के बारे में सभी विभाग़ का अभिमुखीकरण किया गया जिसमें 10 वर्ष से 16 वर्ष के बच्चों को टिटनेस डिप्थीरिया की वैक्सीन 24 अप्रैल से 10 मई के बीच में सभी स्कूलों पर जाकर टीकाकरण किया जाएगा। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौली के अधीक्षक डॉ जितेंद्र चौधरी, अशोक कुमार बी0पी0एम0, दीपक अवस्थी बीसीपीएम अजय यादव, अनुज यादव, अमित गिरी, अरशद हुसैन BMC यूनिसेफ सहित तमाम लोग मौजूद रहे। वहीं अधीक्षक डॉ जितेन्द्र चौधरी ने कहा कि इस योजना को शत—प्रतिशत निर्वहन करके के सरकार की योजना को सभी वंचित बच्चों को खोज खोज कर टीकाकरण करवाने में सहयोग करने की अपील किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
लोक निर्माण विभाग की मनमानी को लेकर ग्रामीणों ने फिर किया प्रदर्शन
न्यायालय के आदेश को संलग्न कर अधिकारी को दिया ज्ञापन
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। जिले में इस समय चौतरफा सड़क निर्माण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। वहीं धनघटा तहसील क्षेत्र के विकाश खण्ड हैसर बाजार अन्तर्गत रामजानकी मार्ग लोहरैया से कुरी बाजार तक की सड़क का चौड़ीकरण का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है जिसका कार्य भी कराया जा रहा है। चौड़ीकरण को लेकर ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बात कर मुआवजे की बात की तो अधिकारियों के जवाब से ग्रामीणों के असहमति जताया और विरोध प्रदर्शन भी किया था किंतु लोक निर्माण विभाग की तरफ से कोई भी फैसला किसानों के जमीन को लेकर उचित उत्तर न मिलने के बाद बारिडीहा के ग्रामीणों ने उच्च न्यायालय की शरण लिया। लोक निर्माण विभाग के खिलाफ मुकदमा कर दिया गया। न्यायालय ने विभाग को आदेशित करते हुए किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश दिया। उसके बाद भी खबर लिखे जाने तक विभागीय कर्मचारी ग्रामीणों से दूरी बनाए हुए हैं जिससे नाराज ग्रामीणों ने दुबारा सड़क पर प्रदर्शन कर अधिशासी अभियंता प्रांतीय खण्ड अधिकारी संत कबीर नगर को ज्ञापन दिया। प्रदर्शनकारियों में रमेश चौरसिया, धर्मनाथ पाण्डेय, रजनीश पाण्डेय, परशुराम, केशव पाण्डेय, राजू, संतोष, अशोक यादव, रामकेश आदि प्रमुख रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
जिले भर में धूमधाम से मनायी गयी डॉ अम्बेडकर जयन्ती
देश को नयी ऊंचाई पर पहुंचाना हर देशवासी का कर्तव्य: अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि
बाबा साहब का लिखा संविधान हर देशवासी को अपना हक अधिकार और सम्मान देने का महाग्रन्थ है: विधायक गणेश चन्द्र
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। जिले में जगह—जगह संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कुछ जगहों पर माहौल तनाव पूर्ण था जिसको पुलिस बल समय रहते मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य बनाए रखा। वहीं धनघटा क्षेत्र में देश के संविधान निर्माता डा. अम्बेडकर की जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर गांवों से लेकर क्षेत्र के अधिकांश कस्बों-बाजारों में डा. अम्बेडकर की जयन्ती समारोह हुआ।
इस दौरान डा. अम्बेडकर के अनुयाइयों ने जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन करके उनकी प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए रास्ते पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। इस मौके पर जगह-जगह गाजे-बाजे के साथ प्रभातफेरी भी निकाली गई। प्रभातफेरी में शामिल लोग डा. अम्बेडकर अमर रहे जैसे नारे भी लगा रहे थे।
नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के मलौली में आयोजित अंबेडकर जयन्ती समारोह में एसडीएम धनघटा अरूण कुमार, नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि और नगर पंचायत के ईओ उमेश पासी समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे स्थानीय विधायक गणेश चन्द्र चौहान ने अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित कर विधायक समेत उपस्थित सभी लोगों ने बारी-बारी से नमन किया।
विधायक श्री चौहान ने कहा कि वह एक गरीब राजमिस्त्री परिवार में पैदा हुए थे। उनके पिता राजमिस्त्री का कार्य करते थे। बाबा साहब द्वारा संविधान में दिए गए हक और अधिकार की बदौलत समाज के अंतिम पंक्ति में होने के बावजूद आज वह विधायक बनकर सम्मान और अधिकार पा रहे हैं। विधायक ने डा. अंबेडकर के विचारों को सभी से आत्मसात करने की अपील करते हुए समाज में सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का आह्वाहन किया। उसके बाद विधायक महुली क्षेत्र के छितौनी गांव में आयोजित अंबेडकर जयन्ती समारोह में भी शामिल हुए।
इस दौरान विधायक के साथ महुली मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजीव गुप्ता, संदीप उपाध्याय, ओंकार मद्धेशिया, संजय सिंह राठौर, जमशेद अहमद, सभासद राजन पांडेय, हरिवंश पांडेय, राजकुमार राय, सर्वेश पांडेय आदि लोग शामिल रहे।
इसी क्रम में हैसर बाजार नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीमलणि क्षेत्र में सेमरडाड़ी, सुरैना, धनघटा, मलौली, बड़गो, जयरामपट्टी, बहराडाड़ी आदि गांवों में आयोजित अंबेडकर जयन्ती समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ पहुंचकर बाबा साहब के विचारों को व्यक्त करते हुए। साथ ही कहा कि डॉ अम्बेडकर साहब की जयंती हर साल आएगी लेकिन बाबा साहब के मंत्र और विचारों पर अमल करने की जरूरत है। उनका सपना था कि सर्व समाज शिक्षित बने संगठित रहो और संघर्ष करे यह तीन मंत्र जीवन मे अपनाने से देश और समाज आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है।
महुली क्षेत्र के भैंसहीजोत व सांखी में अंबेडकर जयंती ग्रामीणों के बीच तनाव व्याप्त था जिसकी सूचना पर एसडीएम धनघटा ने जयंती के पूर्व ग्राम सभाओं में जयंती मनाने को लेकर भनक लगते ही उपरोक्त स्थानों का भ्रमण कर जयंती को क्षेत्र में शान्तिपूर्वक मानने के लिए पुलिस मौके पर पहुंचकर निर्देशों के अनुपालन देर शाम तक थानाध्यक्ष महुली ने बन्धूपुर, सांखी के अलावा क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया जिसके चलते सोमवार को अंबेडकर जयन्ती का पर्व धूमधाम से ग्रामीणों ने मनाया। पूरे क्षेत्र में शान्ति बनी रही और क्षेत्र में पुलिस गस्त बढा दी गई थी। सभी जनप्रतिनिधि और समाजसेवी पहुंचे जहां सर्वप्रथम अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित कर उन्हें नमन किया।
धनघटा तहसील की पुरानी बाग में आयोजित अंबेडकर जयन्ती समारोह को पुनः संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि ने कहा कि डा. अंबेडकर द्वारा रचित संविधान की बदौलत ही समाज में सभी को आज उनका हक और अधिकार मिलने के साथ ही सभी को बराबरी का दर्जा मिल रहा है। समाज में छुआछूत और आपसी भेदभाव मिटाने को लेकर डा. अंबेडकर द्वारा किया गया प्रयास अविस्मरणीय है।
भाजपा के जिला महामंत्री गणेश पाण्डेय ने कहा कि हिन्दुत्व की रक्षा के लिए डा. अम्बेडकर द्वारा किया गया योगदान अविस्मरणीय है। डा. अम्बेडकर के प्रयास का ही नतीजा है कि आज हिन्दुत्व की पताका पूरे देश में लहरा रही है। डा. अम्बेडकर को हिन्दुत्व का पुरोधा करार देते हुए सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया।
जयन्ती समारोह में भाजपा जिलामंत्री अशोक कुमार उर्फ साधू यादव, सभासद सीमा चौहान, राजन पाण्डेय, हारून, राजेश चतुर्वेदी, रामकेस गौतम, राजू चौहान, अवधेश उपाध्याय, प्रदीप अग्रहरि, श्रीकान्त, संतोष कुमार, शैलेन्द्र कुमार, अरविन्द कुमार, वृजेन्द्र कुमार, सोमनाथ चौहान, राजेश चतुर्वेदी, श्याम सुन्दर, प्रदीप सैनी, सुनील समेत भारी संख्या में महिला-पुरूष नगरवासी शामिल रहे।
डा. अंबेडकर की जयन्ती पर धनघटा चौक पर सुबह ही नगर पंचायत हैंसर बाजार-धनघटा की अध्यक्षा रिंकूमणि ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सभासदों के साथ मिलकर अंबेडकर जयन्ती मनाई और डा. अंबेडकर के चित्र पर फूल-माला अर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान धनघटा चौक पर ही स्टाल लगाकर नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा खुद सभी को मिष्ठान वितरण भी किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ उनके प्रतिनिधि नीलमणि, सभासद अखिलेश पाठक, राजन पांडेय, पिन्टू कुमार, अभिनव, अवधेश उपाध्याय, अशोक कुमार उर्फ साधू यादव, सभासद सीमा चौहान, हारून आदि मौजूद रहे।
कटया गांव और कनैला ग्राम पंचायत में बड़े ही धूमधाम से अंबेडकर जयन्ती समारोह का आयोजन के साथ ग्रामीणों ने पूरे क्षेत्र में प्रभातफेरी निकालकर डॉ साहेब के विचारों को लोगो के बीच जागरुक करने का कार्य किया। दोनों गांवों के प्रधान विजय प्रकाश गौतम और विनय प्रताप चन्द पुरे काफिले का संचालन स्वयं किया और कार्यक्रम मे पहुंचे लोगो को मिठाइयां खिलाकर लोगों को जयंती में शामिल होने को लेकर धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं महर्षि वाल्मिक इण्टर कॉलेज में जयंती पर एक परीक्षा कराई गई थी जिसमें काफी छात्र—छात्राओं ने प्रतिभाग किया था तो छात्र—छात्राओं ने सफलता हासिल किया था।उनको मुख्य अतिथि की मौजूदगी में मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
भ्रष्टाचार संलिप्त रोजगार सेवक को कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से किया कार्यमुक्त
नाथनगर क्षेत्र के ग्राम कलान के रोजगार सेवक पर ग्रामीणों ने आवास सहित कई योजनाओं में वसूली करने का लगाया था आरोप
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। जिले के नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कलान के रोजगार सेवक को भ्रष्टाचार के आरोप में कार्य मुक्त कर दिया गया। एडीओ पंचायत के दिशा निर्देशन और ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी की बैठक में मौजूद सदस्यों ने रोजगार सेवक को हटाने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। कार्यकारिणी की बैठक में पारित प्रस्ताव से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का निर्णय लिया गया।
ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों ने रोजगार सेवक रामरूप पर आवास में वसूली करने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत किया था। ग्राम पंचायत में कराए जाने वाले कार्यों की बार बार झूठी शिकायत करने का भी आरोप था। इसके आलावा ग्राम प्रधान पर दबाब बनाकर ठेकेदारी करने के प्रयास का भी आरोप लगाया गया था। जांच में मामला प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर कार्यकारिणी ने उसे पद से हटाए जाने का प्रस्ताव लाया। बीते 18 मार्च को कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई जो किन्ही कारणों से स्थगित हो गई थी। ग्राम पंचायत कलान में पूर्व निर्धारित एजेंडे के अनुसार शुक्रवार को पंचायत भवन पर कार्यकारिणी की पुनः बैठक आयोजित हुई।
एडीओ पंचायत मैनुद्दीन और एडीओ आईएसबी अभय सिंह के पर्यवेक्षण और ग्राम प्रधान नीलम सिंह की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। बैठक में ग्राम पंचायत के सात सदस्य शामिल हुए। ग्राम पंचायत सदस्य किशोर ने रोजगार सेवक को कार्यमुक करने का प्रस्ताव पेश किया जिसका मौके पर मौजूद सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से समर्थन किया। प्रस्ताव पारित होने के बाद एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी ने पारित प्रस्ताव के आधार पर रोजगार सेवक रामरूप को पद से हटाने का निर्णय ग्रामीणों को सुनाया। मौजूद ग्रामीणों ने कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय का स्वागत किया है।
इस अवसर पर पंचायत सचिव प्रशांत यादव, शिव प्रकाश सिंह, सतीश कुशवाहा, विकास श्रीवास्तव, देशदीपक वर्मा, जनार्दन सिंह, अंकिता सिंह, बनारसी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
दबंगों ने गिरायी बरसों पुरानी दीवाल, पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगायी गुहार
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के महुली थाना अंतर्गत कलान गांव निवासी रामबाहाल पांडेय ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह अपने परिवार के साथ रोजी रोजगार के सिलसिले से दिल्ली में रहता है। विपक्षियों द्वारा पीड़ित के मकान के स्थान की चारदीवारी जो सहन की पश्चिमी दीवार थी जिसकी ऊंचाई लगभग 6 फीट और लंबाई लगभग 40 फीट थी। लगभग 40 वर्ष पूर्व पूर्वजों के जमाने की बनी हुई थी। उसको 7 अप्रैल को सुबह 10 बजे से जेसीबी मशीन यूपी 58 एटी 4071 से ध्वस्त करा दिए हैं एवं उक्त चहारदीवारी के बगल में चार कमरे की नींव था उसको भी ध्वस्त कराकर उक्त सहन की भूमि में गड्ढे की खुदाई करके नाबदान व नाली का पानी गिराने की फिराक में है।
पीड़ित को गांव के कुछ लोगों ने जरिए टेलीफोन सूचना दिए तो 8 अप्रैल को दिल्ली से वह घर आया और मकान एवं चारदीवारी को देखकर आश्चर्य चकित हुआ एवं उक्त घटना की सूचना पुलिस 112 को दिया परन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुई। पीड़ित ने बताया कि उक्त लोगों की वजह से उसकी जान माल को भी खतरा है। विपक्षियों द्वारा पीड़ित की जमीन व सहन में अवैध ढंग से निर्माण करने के कुचक्र में है। पीड़ित ने दबंग के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि सपरिवार दिल्ली रहने के कारण विपक्षीगढ़ उसका फायदा उठा रहे हैं। विपक्षी द्वारा प्रार्थना पत्र देने के बाद जिलाधिकारी ने तत्काल उपजिलाधिकारी धनघटा और थाना प्रभारी महुली से मामले के संबंध में जानकारी मांगी है। पीड़ित ने बताया कि महुली पुलिस द्वारा उसे थाना समाधान दिवस में बुलाया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
स्कूल चलो रैली अभियान को चेयरमैन प्रतिनिधि में दिखायी हरी झण्डी
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत धनघटा के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि ने शुक्रवार को स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए हरी झंडी दिखाई। ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो अभियान 2025 रैली खण्ड शिक्षाधिकारी महेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में मुख्य अतिथि नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा के अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई। यह रैली ब्लाक संसाधन केंद्र हैसर बाजार से होते हुए नगर पंचायत कार्यालय हैसर बाजार तक गयी।
रैली में कंपोजिट विद्यालय सोनाड़ी, कंपोजिट विद्यालय मलौली, कंपोजिट विद्यालय कोचरी, कंपोजिट विद्यालय हैसर बाजार, प्राथमिक विद्यालय भंडा खास, प्राथमिक विद्यालय हैसर बाजार के बच्चों ने प्रतिभाग किये। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। उदबोधन के क्रम में सभासद एवम शिक्षकों के द्वारा स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आने के लिए प्रेरित करते हुए अपना आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी ने किया जिन्होंने बच्चों को स्कूल आने एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए रोचक जानकारी दिया। इसी क्रम में नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा के अध्यक्ष नीलमणि जी ने अपने उद्बोधन में बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आने, मन लगाकर पढ़ने हेतु प्रेरित करते हुए नगर पंचायत के समस्त विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, डेस्क बेच, सुंदरीकरण आदि सुविधाओं के बारे में बताया। साथ ही समस्त विद्यालयों में शोलर पैनल एवं आरो प्लांट लगवाने की घोषणा की गई मिष्ठान वितरण के बाद कार्यक्रम को समाप्त किया गया।
इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, संजय प्रसाद, श्रृंखला पांडेय, विजय यादव, दिग्विजय पांडेय, विकास गिरी, कृष्ण मुरारी, रोहित कुमार, ईश्र्वर चन्द, अजीत, विवेक सिंह समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
5 ग्राम पंचायतें मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से हुईं सम्मानित
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने बताया है कि मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणा के क्रम में शासन के निर्देशानुसार पंचायत सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजनानार्गत वित्तीय वर्ष-2023-24 में किये गये उत्कृष्ट कार्य के आधार पर पुरस्कृत किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में प्रदेश की कुल 375 ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किये जाने हेतु सहमति प्रदान की गयी। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजनानार्गत जनपद संत कबीर नगर की 05 ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया गया है। पुरस्कृत ग्राम पंचायतों को अंको के अवरोही कम में धनराशि निर्गत की गयी है। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजनानार्गत पुरस्कृत होने वाली ग्राम पंचायतों में प्रथम स्थान पर ग्राम पंचायत कुसुरू खुर्द विकास खण्ड-बेलहर कला को धनराशि रूपए 3500000, द्वितीय स्थान पर ग्राम पंचायत-छितौनी, विकास खण्ड-पौली को धनराशि रूपए 2166667/- तृतीय स्थान पर ग्राम पंचायत अजांव, विकास खण्ड-पौली को रूपए 2166667/-, चतुर्थ स्थान पर ग्राम पंचायत-सुबखरी विकास खण्ड-नाथनगर को रूपए 2166666/- तथा पंचम स्थान प्राप्त ग्राम पंचायत चंगेरा-मंगेरा विकास खण्ड सेमरियावां को रूपए 1000000/- की धनराशि से पुरस्कृत किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि पुरस्कार प्राप्त जनपद की सभी 05 ग्राम पंचायतों को निदेशालय स्तर से ग्राम पंचायतों के ओएसआर खातों में धनराशि हस्तान्तरित कर दी गयी है। पुरस्कृत ग्राम पंचायतों द्वारा आवंटित धनराशि से कराये जाने वाले कार्य एवं उनमें व्यय की जाने वाली धनराशि के अनुश्रवण हेतु पोर्टल विकसित किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि पुरस्कृत पंचायतों द्वारा प्राप्त धनराशि का व्यय विकास कार्यों पर किये जाने के संबंध में सम्बंधित विकास खण्ड, ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव को नियमानुसार विस्तृत निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के अनुसार सम्बंधित ग्राम पंचायतें कार्यों की प्रगति उक्त पोर्टल पर अपलोड कराते हुए उपभोग प्रमाण पत्र, कार्य के फोटोग्राफ सहित यथाशीघ्र जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
डीएम ने नगर पालिका खलीलाबाद की आय बढ़ाने के दिये निर्देश
कहा— निर्मित दुकानों का निर्माण कार्य पूर्ण कराते हुये आवंटन किया जाय
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने नगर पालिका खलीलाबाद के सीमान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर नगर पालिका की आय बढ़ाने हेतु मुहल्ला भिटवा टोला में 43 दुकान, मुहल्ला स्टेशनपुरवा में 14 दुकान, मुहल्ला अचकवापुर में 9 दुकान, उसकाकला रोड पर 9 दुकान तथा मुहल्ला पटखौली में 26 दुकान इस प्रकार कुल 101 दुकानों का निर्माण जो पूर्व में कराया गया है, दुकानों के आवंटन करने हेतु वेस वैल्यूवेसन निर्धारित करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी खलीलाबाद की अध्यक्षता में अधिशाषी अभियन्ता प्रा0ख0लो0नि0वि0 एवं उपनिबन्धक तथा सहायक अभियन्ता प्रा0ख0 लो0नि0वि0 संतकबीरनगर को नामित किया गया है। गठित समिति द्वारा अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद खलीलाबाद से समन्वय स्थापित कर दुकानों के हेतु दुकानों की क्षेत्रफल निर्माण, माप, चौहद्दी व सडक की अवस्थिति उपलब्ध करायी गयी जिसके आधार पर वेस वैल्यूवेशन करते हुये क्रमबद्ध सूची उपलब्ध करायी गयी है।
जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि नगर पालिका के अन्तर्गत उपरोक्त मोहल्लों में निर्मित की गयी दुकानें जो अभी अपूर्ण हैं तथा कुछ के फिनिशिंग आदि के कार्य अपूर्ण हैं। अपूर्ण सभी दुकानों के निर्माण तत्काल पूर्ण किये जाने की कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त उपरोक्त मोहल्ले में निर्मित करायी गयी दुकानों के सम्बन्धित ठेकेदारों द्वारा उपस्थित होकर अवगत कराया गया कि उन्हें निर्मित करायी गयी दुकानों का भुगतान नहीं किया गया है तथा इन लोगों द्वारा भुगतान कराये जाने का अनुरोध किया गया है। संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका खलीलाबाद को निर्देशित किया कि उपरोक्त मोहल्लों में निर्मित की गयी अपूर्ण दुकानों को अतिशीघ्र पूर्ण कराये जाने के पश्चात् सम्बन्धित ठेकेदारों को नियमानुसार भुगतान की कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें तथा नियमों एवं शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार आवंटन की कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के दो गांव के सिवान में आग लगने से गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। हैसर बाजार के चपरा पूर्वी गांव के सिवान मे आग लगने की सुचना जैसे ही किसानों को मिली तो दौड़ते खेत के तरफ गए तो आग काफी भयानक रूप लेकर पचासों बीघा गेहूं जल कर राख हो गया। आग की सुचना जैसे ही तहसील प्रशासन को हुई तो आनन—फानन मे तहसीलदार और पुलिस पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। साथ ही आग से नुकसान का आकलन कर जल्द से जल्द पीड़ित किसानों के फसलों का मुआवजा की भरपाई जल्द करवाई जाए। वहीं गरीब किसानों की फसलें जल जाने से जीविका पर भी संकट आ गया है। किसानो में रामलखन, चन्द्र शेखर, कुंवर सिंह चंद्रिका, राजेंद्र प्रसाद, बहादुर लाल आदि के सामने आर्थिक और खाद्य की परेशानी आ गई है। वहीं तामा ग्रामसभा में आग लग गई जिससे गांव वाले दौड़कर आग बुझाने के लिए मेहनत कर ही रहे थे कि तक तक क्षेत्रीय भ्रमण पर निकले धनघटा के विधायक गणेश चंद चौहान को जब आग की सुचना हुई तो तत्काल मौके पर पहुंच कर आग बुझाने के लिए मेहनत करने लगे। लोगो से कहा कि प्रशासन से नुकसान हुए फसलों की मुआवजा की भरपाई जल्द करवाने के लिए कहा जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
दाह संस्कार में सम्मिलित होने गये 4 युवक सरयू नदी में डूबे, एक की हुई मौत
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। धनघटा थाना क्षेत्र के औराडाड़ गांव निवासी एक व्यक्ति के दाह संस्कार में बृहस्पतिवार की सुबह शामिल होने गए चार युवक नदी में डूबने लगे। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने किसी तरह से तीन लोगों को नदी से बाहर निकाला। जिसमें से एक 22 वर्ष युवक सरयू नदी में डूब कर लापता हो गया। उसके लापता होने की खबर जैसे ही गांव में पहुंची पूरे गांव में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के औराडाड़ गांव निवासी 85 वर्षीय वृद्ध संत विजय सिंह की मृत्यु बुधवार को 2:00 बजे के करीब हो गई थी। अगले दिन की सुबह उनके दाह संस्कार के लिए गांव के सैकड़ो लोग दौलतपुर स्थित सरजू नदी के तट पर पहुंच गए। दाह संस्कार का कार्यक्रम होने लगा। इसी दौरान औराडाड़ गांव निवासी राहुल सिंह, प्रियांशु सिंह, सिद्धार्थ सिंह और गुडलक सिंह नदी में नहाने लगे। नदी में नहाते समय चारों नदी के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें डूबता देख लोगो ने शोर मचाना शुरू कर दिए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उक्त राहुल सिंह, प्रियांशु सिंह और सिद्धार्थ सिंह को नदी से बाहर निकाल लिया। वही गुडलक सिंह पुत्र तेज कुमार सिंह नदी में डूब कर लापता हो गए। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर शासन-प्रशासन के लोग पहुंच गए और स्थानीय लोगों व गोताखोरों की मदद से गुडलक सिंह की तलाश होने लगी। काफी मस्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। जैसे ही शव घर पहुंचा तो घर के साथ पूरे गांव मे कोहराम मच गया।
——इनसेट——
बीए प्रथम वर्ष का छात्र था मृतक
गुरूवार को पानी में डूबने से जगदंबा सिंह उर्फ गुडलक सिंह पुत्र तेज कुमार सिंह की मौत से मां और बाप को गहरा सदमा लगा है। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर से वह बीए की पढ़ाई कर रहा था। उसकी बड़ी बहन जागृति अपनी पढ़ाई पूरी कर तैयारी कर रही है। मृतक का बड़ा भाई आशुतोष सिंह भी गोरखपुर में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। पिता तेज कुमार सिंह गोरखपुर जिले के बेलघाट विकासखंड अंतर्गत शंकरपुर स्थित विद्यालय पर सरकारी अध्यापक हैं। मृतक का शव घर पहुंचा तो सभी लोग फूट-फूट कर रोने लगे और वहां पर मौजूद सभी लोगों की आंखों से आंसू निकल रहे थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान में निकाली गई प्रभात फेरी
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के हैंसर बाजार विकास खण्ड के बकैनिया पकड़ी संविलियन विद्यालय द्वारा संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को जागरूक करने का काम किया गया। हाथों में स्लोगन लिखे बैनर लिए बच्चे कतार में आगे बढ़ रहे थे। स्कूली बच्चों की रैली में जागरूकता संबंधित नारों की गूंज छाई रही। संत कबीर नगर ने ठाना है, संचारी रोग से बचाव करना है। कचरा कचरे दानी में, सोयें मच्छरदानी में।। साफ-सफाई होगी जहां, बीमारी होगी दूर वहां।। जैसे नारों नारों के बीच बच्चों ने लोगों को जागरूक करने की कोशिश की। गांव में भ्रमण के बाद रैली वापस स्कूल प्रांगण में आई, जहां आयोजित गोष्ठी में बीमारी से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। इनका प्रतिनिधित्व ग्राम प्रधान अरुणेश यादव व शिक्षकगण कर रहे थे। रैली के दौरान ग्राम सचिव शैलजा मिश्रा ने ग्रामीणों से मिलकर उन्हें बीमारी से बचाव के बारे में प्रेरित करती रहीं। संचारी रोग से बचने के लिए साफ-सफाई पर ध्यान रखने के प्रति जागरूक किया। संचारी रोग, दिमागी बुखार, साफ सफाई, टीकाकरण एवं बचाव पर उन्होंने सभी को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि संचारी रोग व दस्तक अभियान को लेकर विद्यालय स्तर पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। बकैनिया पकड़ी के ग्राम प्रधान अरुणेश यादव ने कहा कि गंदगी से तमाम बीमारियां जन्म लेती हैं, इसलिए सभी लोग स्वच्छता को अपनाकर बीमारी को भगाने का काम करें। रैली में रामजियावन, धर्मनाथ, राहुल, फूलचंद, गुड्डू, मोहन गुप्ता समेत तमाम लोग की उपस्थिति रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण के लिये डीएम से की मुलाकात
नगर पंचायत हैसर बाजार को बेहतर बनाने को लिये कर रहे कड़ी मेहनत: अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के नवसृजित नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के वार्ड संख्या 16 गागरगाढ़ के बकौली स्थित सब्जी मंडी के समीप जर्जर राजकीय गेहूं क्रय केंद्र के ध्वस्तीकरण को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि ने जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तवर से मुलाकात किया। जर्जर भवन का ध्वस्तीकरण होने बाद सब्जी मंडी को बृहद जमीन मिल जाने से दुकानदार राम जानकी मार्ग खाली होने से जाम न होने से आने जाने वालों को काफी आसान हो जाएगा। इस जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण के बाद सब्जी मंडी को व्यापक व सुव्यवस्थित बनाया जाएगा जिससे किसान भाइयों, व्यापारी भाइयों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े और रोजाना रामजानकी मार्ग पर लगने वाले जाम की परेशानी खत्म हो सके और सुव्यवस्थित तरीके से मंडी की दुकान लगें। साथ ही व्यापारियों को दुकान लगाने के साथ उनके सामान सहित हर सुरक्षा देने का कार्य किया जायेगा जिससे दूर दराज के साथ क्षेत्रीय किसानो को भी अपनी खेती से पैदावार होने वाले फसलों, सब्जियों को बेच कर अपनी आमदनी बढ़ा कर बेहतर जीवन यापन कर सके।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
एसआर इण्टरनेशनल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, आकर्षक पुरस्कारों की हुई बौछार
नौनिहालों ने फहराया सफलता का परचम तो खिल उठे अभिभावकों के चेहरे
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। जिले के दक्षिणांचल में स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2024-2025 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। मैनेजमेंट की तरफ से रैंकर्स पर आकर्षक पुरस्कारों की हुई बौछार तो नौनिहालों के चेहरे पर सफलता की खुशी झलकने लगी। क्लास 6 से 11वीं तक के बालक और बालिका वर्ग के टॉप रैंकर्स को साइकिलें, जूनियर और नर्सरी के रैंकर्स को हैंड वॉच और वॉल वॉच के साथ ही टिफिन बॉक्स भी वितरित हुआ।
इस दौरान शिक्षक अभिभावक सम्मेलन का भी आयोजन हुआ। अपने पाल्यों की बेहतर प्रगति रिपोर्ट देख अभिभावक भी हर्षित नजर आए। प्ले वे से लेकर 9वी और 11वी तक के छात्र छात्राओं ने अपने अभिभावकों के साथ अपना वार्षिक रिपोर्ट कार्ड हासिल किया। अपने बच्चों के शैक्षणिक उन्नयन के संबंध में अभिभावकों ने शिक्षकों से भी चर्चा किया। नौनिहालों ने अपने अभिभावकों और शिक्षक शिक्षिकाओं से नए शैक्षणिक सत्र के लिए गुड लक भी हासिल किया। शिक्षक अभिभावक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के चीफ गेस्ट सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि इस ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं ने अपने शैक्षणिक कैरियर को बुलंदी पर ले जाने के लिए लगातार अथक परिश्रम किया है। नौनिहालों के साथ ही शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी जिस उत्साह और तत्परता के साथ शैक्षणिक उन्नयन के प्रति अपना समर्पण दिखाया वह प्रशंसनीय है।
डा चतुर्वेदी ने नई क्लास में प्रवेश के मुहाने पर खड़े छात्र छात्राओं को नए सत्र में और बेहतर परिणाम लाने का संकल्प दिलाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। विशिष्ट अतिथि एसआर के एमडी राकेश चतुर्वेदी ने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि नए सत्र में संस्थान की शिक्षण प्रणाली नए कलेवर में नजर आएगी। संसाधनों की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। अगर अभिभावक, शिक्षक और छात्र आने वाले शैक्षणिक सत्र में अपना संयुक्त योगदान देने का संकल्प लें तो संस्थान की प्रतिभाओं को सफलता की बुलंदी पर पहुंचने से कोई रोक नहीं पायेगा। उन्होंने बच्चों को नए सत्र की तैयारी के लिए अपनी शुभकामना भी दिया।
सहायक प्रबंधक मनोज पांडेय ने सभी छात्र—छात्राओं को उनकी सफलता के लिए बधाई देते हुए नई क्लास में आगामी 4 अप्रैल तक अपना नामांकन सुनिश्चित कराने की सलाह दिया। आगामी 4 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाओं का सुचारू रूप से संचालन शुरू करा दिया जाएगा। इसके पहले चीफ गेस्ट डा उदय प्रताप चतुर्वेदी, एमडी राकेश चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, पीजी कॉलेज के प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय, असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज पांडेय, प्रधानाचार्य दुर्गेश गोस्वामी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती और संस्थान के संस्थापक स्व पं सूर्य नारायण चतुर्वेदी के चित्र के सामने द्वीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मायाराम पाठक, हरिश्चंद यादव, प्रेम प्रकाश पांडेय, कृष्णा मिश्रा, महेंद्र चौधरी सहित तमाम शिक्षक, शिक्षिकाओं के साथ अभिभावक, छात्र छात्राएं आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
ऐसे कैसे बुझेगी वादकारियों की प्यास?, पानी की टंकी बना हाथी का दांत
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। धनघटा तहसील परिसर में फरियादियों व वादकारियों एवं तहसील कर्मियों को शुद्ध जल मुहैया कराने के उद्देश्य से भले ही करोड़ों रुपए खर्च कर पानी टंकी स्थापित की गई हो लेकिन धरातल पर किसी को एक बूंद भी जल नसीब नहीं हुआ है। पानी की टंकी हाथी का दांत बनी दिख रही है। जिम्मेदार भी मौन साधे हुए हैं।
मालूम हो कि धनघटा में तहसील भवन के साथ तहसील परिसर में पहुंचने वाले फरियादियों, वादकारियों व कर्मचारियों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के उद्देश्य से लगभग 2 करोड़ रुपए की लागत से पानी की टंकी बनाई गई। तहसील भवन के साथ ठेकेदार द्वारा पानी की टंकी को भी तहसील प्रशासन को हैंड ओवर कर दिया गया। जिससे पूरे तहसील परिसर को शुद्ध पेयजल मुहैया होना था परंतु आज तक उक्त पानी की टंकी से पानी की सप्लाई नहीं हो सकी।
तहसील अधिवक्ता प्रेम नारायण मिश्र, लाल शरण सिंह, शांता श्रीवास्तव, रविशंकर पांडेय, बलराम यादव एवं प्रभुनाथ यादव ने बताया कि पानी सप्लाई न होने के कारण तहसील में आने वाले फरियादियों, वादकारियों व कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में जब जल निगम विभाग से टेलिफोनिक वार्ता हुई तो उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि यह टंकी हमारे विभाग द्वारा बनवाई ही नहीं गई है। इस संबंध में एसडीएम धनघटा अरुण कुमार ने कहा कि जल्द ही जांच कराकर कार्यदाई संस्था पर कार्यवाही की जाएगी।
——इनसेट——
फायर ब्रिगेड के लिये नहीं है पानी की व्यवस्था, जाना पड़ता है दूर
गर्मी का मौसम आते ही जहां किसानों की फसले पक कर तैयार हो गई, वहीं गर्म मौसम होने के साथ जगह-जगह आगजनी की समस्या भी शुरू हो गई है। भले ही सिरसी में फायर ब्रिगेड का थाना निर्माणाधीन है परंतु धनघटा तहसील क्षेत्र में फायर ब्रिगेड को रहने के लिए थाना परिसर की ही शरण लेनी पड़ती है। फायर ब्रिगेड कर्मियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है। कई बार सही समय से पानी न मिल पाने के कारण फायर ब्रिगेड कर्मियों को कड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ता है और ग्रामीणों से हाथापाई व गाली गलौज का सामना करना पड़ता है। करोड़ों रुपए से बनी पानी की टंकी अपनी बीमारी हालत से उबरकर जनता को पानी देने के लिए अधिकारियों की राह देख रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
डीएम—एसपी ने पैदल गश्त करके सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का लिया जायजा
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। जिले में शांति और सौहार्द से त्यौहारों को मानने के लिए जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने संयुक्त रुप से अलविदा जुमा की नमाज व आगामी पर्व चैत्र नवरात्रि व रमजान के दृष्टिगत जनता में सुरक्षा भावना को बढ़ाने के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ जनपद के खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत मधुकुंज तिराहा से बैंक चौराहा होते हुए नेदुला तक पैदल गश्त किया।
अधिकारीद्वय ने गश्त के दौरान आम नागरिकों से बातचीत करते हुए उनको सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा त्यौहार के दौरान गड़बड़ी पैदा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु सख्त हिदायत दिया। डीएम व एसपी ने पैदल गश्त के दौरान उपस्थित लोगों को भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने तथा त्यौहार को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु अपील भी किया।
अधिकारीद्वय द्वारा खलीलाबाद शहर के प्रमुख चौराहों पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटवाने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। धनघटा तहसील मे भी जुमा की अलविदा नवाज को शांतिपूर्वक मानने के लिए थाना प्रभारी रामकृष्ण मिश्र ने कस्बों मे गस्त कर शांति व्यवस्था कायम करने के लिए लोगों से अपील किया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश दूबे, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजीत चौहान, ई0ओ0 नगर पालिका अवधेश भारती, ओएसडी राकेश यादव, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक पीआरओ दुर्गेश पाण्डेय सहित राजस्व व पुलिस के संबंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
फ्यूचर जोन यूनिक फाउण्डेशन स्कूल में अंक पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत स्थित फ्यूचर जोन यूनिक फाउंडेशन स्कूल में शिक्षा सत्र 2024-2025के समापन पर शुक्रवार को धनघटा स्थित फ्यूचर जोन यूनिक फाउण्डेशन स्कूल में अंक पत्र वितरण और शिक्षक अभिभावक सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ। कार्यक्रम में निवर्तमान शिक्षा सत्र में अपनी मेधा शक्ति का परिचय देते हुए मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपना परचम लहराया। विद्यालय परिवार ने इन प्रतिभाओं को मेडल और अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विद्यालय के प्रबन्धक नीरज चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम को गति प्रदान किया। उन्होंने उपस्थित छात्र—छात्राओं एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि मन में कीर्तिमान स्थापित करने का संकल्प जाग उठे और सही मार्गदर्शन मिल जाए तो बड़े से बड़े लक्ष्य को सरलता पूर्वक प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। प्रधानाचार्य अनुराग यादव ने कहा लगन और परिश्रम ही लक्ष्य साधने के एक मात्र साधन हैं। इसके बिना कोई भी चीज हासिल नहीं हो सकती है। सफलता को अपने कदमों में झुकाने की कामना करने वाले विद्यार्थी के लिए यह एक अमोघ हथियार है।
इस दौरान अंशिका यादव, करन, अंशिका चौहान, आदर्श यादव, आराध्या पाण्डेय, आस्था, आराध्या मौर्या, आरती आरजू, युवराज, आदि विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए पदक और पुरस्कार में स्टडी टेबल, पेन, दीवाल घड़ी आदि अध्ययन में उपयोगी वस्तुएं देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य बृज बिहारी, शिक्षक हैदर अली, भालचंद्र यादव, विकास, सुशील, अवध नारायण, जितेन्द्र, मनोज, प्रदीप कुमार, संजय, ईश्वर लाल श्रीवास्तव, अतुल, शफीक, मरियम, विद्योतमा, गोल्डी, सैय्यदा सिद्दीकी, आराधना, जगदम्बा, नेहा चौधरी, प्रिया सिंह, नेहा गुप्ता, संगम, संगीता, श्यामलता, विनीता, अर्चना, संजू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को मौर ग्राम पंचायत में सरकार द्वारा चलाई जा रही चौपाल लगाने का रोस्टर था जिसका श्लोगन है गांव की समस्या गांव में समाधान। विकास खण्ड हैंसर बाजार के एडीओ आईएसबी, समाज कल्याण के साथ बैंक कर्मी तो पहुंचते हैं लेकिन अन्य कर्मचारी चौपाल में जाने से परहेज करते हुए अन्य कार्य या फाइल का हवाला देकर गैरहाजिर रहते हैं जबकि ग्राम पंचायत सचिव कभी भी कहीं नहीं पहुंचते हैं। केवल अपने लग्जरी चार पहिया वाहन से आकर रौव दिखाते हुए पूरे ब्लॉक परिसर में टहलते नजर आएंगे लेकिन जनता के बीच जाने से परहेज करते हैं। जब ग्रामीणों से पूछा गया तो उनका कहना रहा कि सरकार की कोई योजना पशु चिकित्सा, आंगनबाड़ी, साफ सफाई, राशन, स्वास्थ्य विभाग आदि का लाभ नहीं मिलता है। वहीं धर्मेन्द्र, महेंदर, रामलाल सिधारे, सतीश मनोज छोटे लाल आदि का कहना है कि सरकार जनता हित मे काम करती है परन्तु अधिकारी कर्मचारी इसको आम जनमानस तक पहुंचाने में हीला—हवाली करते हैं। वहीं जब इस बारे विकास खण्ड अधिकारी आनंद गुप्ता से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि गैरहाजिर कर्मचारियों की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
गैंगेस्टर एक्ट के भगोड़ा घोषित अभियुक्त के घर पुलिस ने चस्पा की कुर्की की नोटिस
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। गोरखपुर जिले के खोराबार थाने द्वारा की गई गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई के बाद न्यायालय से लगातार फरार चल रहे धनघटा थाना क्षेत्र के चपरा पूर्वी गांव निवासी गैंगेस्टर एक्ट के अभियुक्त गोपाल चौहान पुत्र स्व. रामधनी को गोरखपुर की गैंगेस्टर कोर्ट भगोड़ा घोषित करते हुए उसके विरूद्ध भरतीय न्याय संहिता की धारा 84 के तहत कुर्की की नोटिस जारी करते हुए धनघटा पुलिस को अभियुक्त गोपाल चौहान के घर पहुंचकर कोर्ट द्वारा जारी नोटिस को चस्पा करने का निर्देश दिया है। कोर्ट के निर्देश के अनुपालन में बुधवार को धनघटा पुलिस गैंगेस्टर एक्ट के भगोड़ा अभियुक्त के घर चपरापूर्वी गांव पहुंची जहां पुलिस टीम ने अभियुक्त के दरवाजे पर कोर्ट द्वारा जारी की गई। कुर्की की नोटिस को ग्रामीणों की उपस्थिति में चस्पा कर दिया। साथ ही अभियुक्त गोपाल चौहान के परिजनों को चेतावनी दी है कि अगर अभियुक्त गोपाल चौहान नियत तारीख पेशी पर कोर्ट के समक्ष पेश नहीं हुआ तो कोर्ट के आदेश के बाद उसके घर कुर्की की कार्रवाई भी पूरी कर दी जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक खलीलाबाद और मेंहदावल को निर्देशित किया कि 30 मार्च को रविवार होने के कारण साप्ताहिक अवकाश है। चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 समाप्ति की ओर है जिसके कारण 30 व 31 मार्च को अत्यधिक लेन-देन होना स्वाभाविक है, इसलिए शासकीय कार्य करने वाले समस्त बैंक शाखाओं तथा कोषागार को 30 व 31 मार्च को खोला जाना आवश्यक है। उन्होंने निर्देशित किया कि 30 मार्च को सामान्य कार्य दिवस के रूप में एवं 31 मार्च को बैंक देर रात तक खुला रखा जाय जिससे सरकारी कार्यों में कोई कठिनाई न आने पाये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
पति ने पत्नी की प्रेमी संग करायी शादी, महिला है दो बच्चे की मां
धनघटा क्षेत्र की कटार जोत गांव का है मामला
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। धनघटा थाना क्षेत्र के कतर जोत गांव निवासी युवक ने सोमवार को अपनी पत्नी की शादी धनघटा स्थित दानीनाथ शिव मंदिर पर उसके प्रेमी संग शादी कराकर उसे विदा कर दिया। नघटा थाना क्षेत्र के बब्लू पुत्र कल्लू की शादी वर्ष 2017 में गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के भूलन चक गांव निवासी तौली राम की बेटी राधिका के साथ हुई थी। दोनों का परिवार खुशी-खुशी अपना जीवन—यापन कर रहा था। इस दौरान उन्हें 7 वर्षीय आर्यन और दो वर्षीय बेटी शिवानी पैदा हुई। बबलू रोजी-रोटी के चक्कर में घर से बाहर रहता था। इसी बीच उसकी पत्नी राधिका का गांव के ही एक युवक विकास पुत्र स्व. अच्छे लाल से अपना प्रेम प्रसंग चलने लगी जिसकी जानकारी होने पर बबलू ने अपनी पत्नी को साथ लेकर धनघटा तहसील में पहुंचकर शपथ पत्र बनवाकर पत्नी को उसके प्रेमी के हाथों सौंप दिया। उसके बाद दोनों पक्ष धनघटा स्थित दानीनाथ शिव मंदिर पर पहुंचकर शादी किया। इस अवसर पर हीरा, कल्लू, श्रीकांत, बेचू, जीतन, रामाश्रे, सुरेश, राम लुटावन समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। जिले में फसलों के नुकसान को लेकर अपर उपजिलाधिकारी/सभापति कृषि उत्पादन मण्डी समिति खलीलाबाद उत्कर्ष श्रीवास्तव ने समस्त कृषक बन्धुओं को सूचित किया कि उनके गेहूं/चना/मटर/सरसो/अरहर/गन्ना आदि की खेतों में खड़ी फसलो अथवा खलिहान में मडाई हेतु रखी फसलों में दुर्घटनावश आग लगने पर राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद लखनऊ द्वारा कृषकों के हितार्थ संचालित “मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकाण्ड दुर्घटना सहायता योजना” के अन्तर्गत मण्डी समितियों के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। योजना के अन्र्तगत आर्थिक सहायता प्राप्त करने हेतु अग्निकाण्ड दुर्घटना के 90 दिन के अन्दर किसी भी सहज जनसेवा केन्द्र के माध्यम से पोर्टल पर आनलाईन आवेदन किया जाना अनिवार्य है। सहज जनसेवा केन्द्र पर आनलाईन आवेदन हेतु आवेदक का फोटो, बैंक का विवरण यथा खाता संख्या, बैंक का नाम, आई०एफ०एस०सी० कोड, आधार कार्ड संख्या, मोबाइल नम्बर, अग्निकाण्ड दुर्घटना स्थल का फोटोग्राफ, क्षतिग्रस्त खेत का गाटा संख्या, क्षतिग्रस्त रकबा का क्षेत्रफल तथा उस गांव का नाम जहां की फसल अग्निकाण्ड दुर्घटना से जली है, का विवरण अंकित किया जाना आवश्यक है। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर कृषि उत्पादन मण्डी समिति खलीलाबाद के नवीन मण्डी स्थल सरैया खलीलाबाद स्थित कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। जिले में सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य पहले से जारी है। उसमें भी मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था मामला धनघटा तहसील क्षेत्र के राम जानकी मार्ग का था। अब विधायक गणेश चंद चौहान के प्रयास से जिले की दो सड़कों का चौड़ीकरण सरकार से स्वीकृत हुई है तो उसी में से एक सड़क लोहरैया कुरी मार्ग है जो बारीडीहा गाव से होते हुए गोरखपुर जिले के सीमा तक जाती है। ग्रामीणों ने रविवार को लोहरैया कुरी मार्ग के हो रहे चौड़ीकरण निर्माण में बारीडीहा गाव के दर्जनों ग्रामीणों के जमीन में सड़क निर्माण का कार्य होना है। प्रशासन और पीडब्लूडी बिना किसी नोटिस या सूचना के जबरन निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि तहसील प्रशासन व PWD के द्वारा न कोई नोटिस दिया गया है और न ही मुआवजे के लिए जमीन अधिग्रहण के लिए सूचना दी गई और हम लोगों की जमीन पर जबरजस्ती सड़क निर्माण हो रहा है। इसके लिये बारीडीहा गांव के लोग सड़क पर प्रदर्शन करते हुए एसडीएम धनघटा को ज्ञापन सौंप कर जमीन के बदले में मुआवजे की मांग की है, अन्यथा सड़क निर्माण रोकने के लिए बाध्य होंगे। तहसील से लेकर जिला मुख्यालय का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शनकारियों में रमेश चौरसिया, प्रेम नाथ, राधेश्याम, राजेन्द्र, विनायक पाण्डेय, विशम्भर, राम प्रसाद, कालिका प्रसाद, विजय प्रकाश समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा के सोनाड़ी चौराहे का है मामला
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के हैसर बाजार-धनघटा नगर पंचायत के सोनाड़ी चौराहा निवासी मछली पकड़ने गए व्यक्ति की सोमवार की सुबह नाले में डूबने के कारण मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है। मृतक के परजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनाड़ी चौराहा निवासी 55 वर्षीय रामचंद्र पुत्र राम लौट मछली पकड़ने के लिए गांव के उत्तर नाले पर गया हुआ था। मछली पकड़ने के चक्कर में वह गहरे पानी में चला गया और नाले में डूबने से उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया और इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पीएम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी ज्ञानमती का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के आठ बच्चों में क्रमशः 26 वर्षीय लक्ष्मीना, 25 वर्षीय दिलीप और 21 वर्षीय ज्योति की शादी हो चुकी है। मृतक के बच्चों में 23 वर्षीय मनीष, 19 वर्षीय रवि, 18 वर्षीय बेटी अनुराधा, 16 वर्षीय पंकज, व 15 वर्षीय मुकबधिर छोटू भी है। पूरे परिवार का भरण पोषण रामचंद्र मेहनत मजदूरी करके करता था। जिसकी मौत के बाद जहां बच्चों के सर से उनके पिता का साया उठ गया। वहीं पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
सेवा, सुरक्षा व सुशासन की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक
मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यूपी: भारत का ग्रोथ इंजन थीम पर जनपद मुख्यालय पर प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) जय प्रकाश व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। मण्डलायुक्त ने बताया कि केन्द्र सरकार के 10 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा सुशासन की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद में 25, 26 और 27 मार्च 2025 को विकास भवन के डीपीआरसी भवन में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिसके अन्तर्गत विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी, स्टॉल, फूड कोर्ट, रोजगार मेला, आरोग्य मेला, ऋण वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम अन्तर्गत सरकार द्वारा किये गये कार्याे व चलायीं जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर रहेगा। मण्डलायुक्त ने सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया कि प्रदर्शनी में जनपद की विगत 08 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याण की योजनाओं, स्थापित व निर्माणाधीन परियोजनाओं, नई औद्योगिक इकाईयों आदि के अच्छे फोटोग्राफ्स, मॉडल आदि को प्रदर्शित किया जाये। उन्होंने कहा कि स्टाल पर सम्बन्धित विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी की पुस्तिका, पम्पलेट आदि रखा जाये, जिन योजनाओं के आवेदन प्राप्त करने की कार्यवाही गतिमान हैं, उनके बारे में लोगों को जानकारी दी जाये और पात्र लाभार्थियों के वहीं पर फार्म भराने की व्यवस्था भी करायी जाये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामानुज कन्नौजिया, पीडी संजय नायक, अपर उप जिलाधिकारी उत्कर्ष श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट डा. सुनील कुमार, उप कृषि निदेशक डा. राकेश कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिशचन्द्र नाथ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
किसी अनहोनी से बचने के लिये वज्र वाहन तैनात
मेडिकल कॉलेज में भर्ती संतराम अनिल की हालत गम्भीर
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। महुली थाना क्षेत्रके ग्राम कर्री में घटना के नौवें दिन भी गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा इस बीच नेताओं की आवाजाही भी बनी रही गांव में किसी अनहोनी घटना से बचने के लिए पुलिस वज्र वाहन भी तैनात किया गया है। मारपीट में गंभीर रूप से घायल अनिल और संतराम राजभर की हालत गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना में शामिल अभियुक्तों के समर्थकों द्वारा विरोधी पक्ष को जान माल की लगातार धमकी दिए जाने से पीड़ित परिवारों में दहशत का माहौल है। मालूम हो कि बीते 14 फरवरी को डीजे बजाने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी डंडा ईट पत्थर चले थे। 20 परिवारों के झोपड़ी जलाकर राख कर दी गई थी घटना में एक पक्ष से तीन दूसरे पक्ष से 20 लोग घायल हो गए थे जिसमें अनिल राजभर संतराम राजभर सुकन्या राजभर समेत तीन लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था जहां घायल अनिल राजभर संतराम राजभर जिंदगी और मौत के बीच आज भी जूझ रहे हैं। संतराम के सिर की हड्डी टूटने से कोमा में हैं हालांकि डॉक्टरों ने आपरेशन के बाद उन्हें जीवित रखने का प्रयास कर रही है लेकिन हालत गंभीर बनी हुई है। पूरे गांव में मातम का माहौल है। दूसरे पक्ष से भी तीन लोगों का इलाज हो रहा है। इस बीच पुलिस ने घटना में शामिल लोगों को पकड़ कर जेल भेज दिया। मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई लेकिन अभियुक्त के समर्थकों द्वारा पीड़ित परिजनों व गांव के अन्य लोगों को जानमाल की धमकी दी जा रही है जिससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस गांव में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये पूरी तरह से मुस्तैद है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
ग्राम प्रधान राणा ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को दी बधाई
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। भाजपा की महिला जिलाध्यक्ष नीतू सिंह के बनने पर लगातार बधाई देने वालों का ताता लगातार चल रहा है। वहीं भाजपा जिला संयोजक युवा मोर्चा और हकीमपुर के प्रधान भाजपा कार्यालय संत कबीर नगर पहुंच कर जिलाध्यक्ष को बधाई दिया। साथ ही अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति ने जिले को महिला नेतृत्व देकर एक बड़ा दिल दिखाया। साथ ही सरकार की महिला शसक्तीकरण की मुहीम को सार्थक करने का कार्य किया है। नवागत जिलाध्यक्ष नीतू सिंह का परिवार पहले से जिले के लोगों और समाज, पार्टी की सेवा किया है। उनके इसी सेवा भाव को आगे बढ़ाने का कार्य वर्तमान जिलाध्यक्ष करेंगी। ग्राम प्रधान और पार्टी की कार्यकर्ता के रूप मे जिलाध्यक्ष के साथ कार्य करने का मौका मिला है जिससे काफी खुशी होगी। ग्राम प्रधान एवं भाजपा जिला संयोजक युवा मोर्चा राणा सिंह का कहना है कि किसी कारण से सरकार की योजनाओं को रोका गया है उसको जनता तक पहुंचाने और पार्टी को 2027 चुनाव को मजबूती देने का कार्य किया जायेगा जिससे आगामी चुनाव मे विरोधी पार्टियों की जमानत जप्त करने के लिए संगठन को मजबूत करने का काम किया जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
सार्वजनिक रास्ता अवरूद्ध करने पर भड़के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
एसडीएम के आदेश के बाद भी रास्ते का निस्तारण नहीं कर रहे राजस्वकर्मी
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। धनघटा तहसील के स्थानीय कस्बा स्थित सार्वजनिक रास्ते पर एक व्यक्ति द्वारा अपनी भूमि बताकर अवैध रूप से कब्जा करने से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया तथा स्थानीय राजस्व कर्मी द्वारा मामले के निस्तारण में देरी करने पर उन्हें कोसा अविलंब निस्तारण न होने पर महिलाओं ने तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दिया।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि गांव में दर्जी मोहल्ला में जाने वाला सार्वजनिक रास्ता सदियों पुराना है जिस पर लोग आज तक आते जाते रहे बगल के एक व्यक्ति द्वारा रास्ते की जमीन को बाउंड्रीवॉल करके उसे घेरना चाह रहे हैं जिससे रास्ता सिकुड़ जाएगा कभी भविष्य में आग जैसी घटना होने पर मोहल्ले तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच पाएगी। ऐसी स्थिति में लोगों को जन हानि का भी नुकसान उठाना पड़ेगा। इसकी शिकायत पिछले थाना दिवस पर एसडीएम धनघटा अरुण कुमार से ग्रामीण ने किया था। एसडीएम ने निर्माण कार्य पर रोक लगाने के साथ ही जमीन की पैमाइस कर रास्ता बहाल करने का निर्देश स्थानीय लेखपाल को दिया था लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी लेखपाल मौके पर न जाकर प्रभाव में काम कर रहे हैं जिससे नाराज होकर आज ग्रामीण सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दूसरे लेखपाल को भेजकर रास्ते पर अवैध कब्जे को हटाया जाय और मोहल्ले में जाने वाला रास्ता बहाल किया जाय। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह मजबूर होकर महिलाओं की दर्जनों की संख्या में तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य होगी। प्रदर्शन करने वाले में मोहम्मद कलीम, इरफान सोहराब, हकीकुल्लाह, रहमत अली, ओलीउल्लाह, अब्दुल कलाम, राज अहमद, नफीसा खातून, रेहाना खातून, बिलकिस बानो, मैमुनिशा, राबिया खातून आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा जनपद न्यायाधीश महेन्द्र प्रसाद चौधरी के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज महेंद्र सिंह ने वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया। उक्त वृद्धाश्रम सियरासांथा गांव में स्थित हैं जिसका संचालन जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा होता है। निरीक्षण में एक-एक करके सभी बुजुर्गों से बात चीत की गई तथा उनको दिए जाने वाले खाद्य पदार्थ एवं अन्य सुविधाओं के बारे में बात चीत की गई। श्री सिंह ने बताया कि माता-पिता व वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण एवं कल्याण अधिनियम-2007 के तहत अपनी आय अथवा अपनी संपत्ति द्वारा होने वाली आय से भरण-पोषण करने में असमर्थ हैं, वे अपने व्यस्क बच्चों से अथवा सम्बधित से भरण-पोषण करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। वृद्धाश्रम में पुरूष और महिला दोनों रहते हैं। बुजुर्गों उनके रहने, खाने-पीने और चिकित्सा की निःशुल्क व्यवस्था है। आश्रम के मैनेजर को निर्देशित किया कि मौसम के दृष्टिगत बुजुर्गों हवादार कमरे की व्यवस्था करते रहें। साथ ही शुद्ध तथा स्वच्छ नाश्ता, भोजन, कपड़े इत्यादि की व्यवस्था हर हाल में हो तथा समस्त वृद्धजन अपने अधिकारों से वंचित ना रहें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
पुलिस का वज्र वाहन तैनात, मेडिकल कालेज में भर्ती सन्त राम अनिल व सुकन्या की हालत गम्भीर
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम कर्री में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती अनिल और संतराम राजभर की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना में शामिल अभियुक्तों के समर्थकों द्वारा विरोधी पक्ष को जान माल की लगातार धमकी दिए जाने से पीड़ित परिवार दहशत में है। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन द्वारा घटनास्थल पर वज्र वाहन समेत दर्जन भर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
मालूम हो कि बीते 14 मार्च को डीजे बजाने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी—डंडा ईंट—पत्थर चले थे। 20 परिवारों की झोपड़ी जलाकर राख कर दी गई थी। घटना में अनिल राजभर, संतराम राजभर, सुकन्या राजभर समेत महिलाओं पुरुष लगभग 20 लोग घायल हो गये थे जिसमें तीन लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था जहां घायल अनिल, संतराम एवं सुकन्या जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। संतराम के सिर की हड्डी टूटने से कोमा में है। हालांकि आपरेशन के बाद भी हालत गंभीर बनी हुई है। पूरे गांव में मातम का माहौल है। दूसरे पक्ष से भी तीन लोग घायल हो गए थे। उनका भी उपचार प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा है।
इसी बीच पुलिस ने घटना में शामिल चार लोगों में से 3 लोगों को पकड़कर जेल भेज दिया। मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई लेकिन अभियुक्त के समर्थकों द्वारा पीड़ित परिजनों व गांव के अन्य लोगों को जानमाल की धमकी दी जा रही है जिससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ितों को किसी भी तरह की रात नहीं दी गई। केवल कुछेक को उपचार का पैसा प्रशासन द्वारा दिया गया जिसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
असिस्टेंट डायरेक्टर के निर्देशन में शिक्षक—शिक्षिकाओं का हुआ साक्षात्कार
छः सदस्यीय पैनल ने 6 दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों का लिया गया इण्टरव्यू
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। जिले के नाथनगर विकाश खण्ड अन्तर्गत स्थित एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर में गुरुवार को टीचर्स इंटरव्यू का आयोजन हुआ। असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज पांडेय के निर्देशन में 6 सदस्यों के स्पेशलिस्ट पैनल ने इंटरव्यू के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इस इंटरव्यू में संस्थान के लिए अपनी शैक्षणिक सेवाएं देने के इच्छुक अभ्यर्थियों को इंटरव्यू पैनल के स्पेशलिस्ट सदस्यों के विषयवार, ग्लोबल क्विज के साथ उनके मॉरल टीचिंग से जुड़े कड़े सवालों से गुजरना पड़ा।
पिछले दिनों एकेडमी के शैक्षणिक स्तर को और बेहतर बनाने के लिए नए संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने कुछ नए शिक्षक शिक्षिकाओं की तैनाती कराने का निर्देश दिया था। इसके लिए मैनेजमेंट ने क्लास नर्सरी से 12वीं तक के टीजीटी-एसएसटी, पीजीटी-रसायन विज्ञान, टीजीटी-कंप्यूटर, पीजीटी-भौतिक विज्ञान सहित सभी पीआरटी, पीजीटी पदों के लिए आवेदन मांगा था। इन पदों के लिए 6 दर्जन से अधिक महिला और पुरुष अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। गुरुवार को इंटरव्यू के लिए तिथि निर्धारित किया गया था।
असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज पांडेय के निर्देशन और प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी के नेतृत्व में 6 सदस्यों के पैनल ने सभी अभ्यर्थियों का बड़ी बारीकी से विषयवार साक्षात्कार लिया। असिस्टेंट डायरेक्टर ने बताया कि संस्थान के नौनिहालों को और बेहतर शिक्षा दिए जाने के प्रति विद्यालय संकल्पित है। सभी क्लास के लिए महत्वपूर्ण विषयों हेतु योग्य और बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक शिक्षिकाओं की तैनाती की रूपरेखा तैयार की गई है। इसी सिलसिले में साक्षात्कार आयोजित किया गया था। जल्द ही साक्षात्कार में चयनित किए गए अभ्यर्थियों के चयन की सूचना सार्वजनिक की जायेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
ग्रामीणों ने रोजगार सेवक पर लगाये कमीशनबाजी और विकास कार्य अवरूद्ध करने का आरोप
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कलान में मंगलवार को आयोजित कार्यकारिणी की बैठक कोरम के अभाव में स्थगित हो गई। कार्यकारिणी की बैठक में 11 में से 7 सदस्य मौजूद रहे। बैठक में ग्रामीणों ने रोजगार सेवक पर आवास योजना में कमीशनखोरी करने और गांव के विकास को बाधित करने का आरोप लगाया। 15 दिनों के भीतर पुनः कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जायेगी।
ग्राम पंचायत कलान के कुरसुरी में स्थित पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान नीलम सिंह की अध्यक्षता और एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी के पर्यवेक्षण में कार्यकारिणी की बैठक शुरू हुई। बैठक में सदस्यों के साथ ही सैकड़ों ग्रामीण भी पहुंच गए। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने रोजगार सेवक पर आवास के नाम पर वसूली करने का आरोप लगाया। साथ ही कुछ ग्रामीणों ने अपनी अनैतिक गतिविधियों के सहारे गांव के विकास को अवरुद्ध करने का भी आरोप लगाया।
एडीओ पंचायत ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान नीलम सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गई कार्यकारिणी की बैठक में ग्राम पंचायत सदस्य अंकिता सिंह, बनारसी, बृजमाला, सरस्वती देवी, तारा देवी और इद्रीश ही मौजूद रहे। 11 में से सिर्फ 7 सदस्यों के ही बैठक में पहुंचने के कारण कोरम पूरा नहीं हो सका। इसके चलते पर्यवेक्षणीय अधिकारी एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी ने बैठक स्थगित करने की घोषणा करते हुए 15 दिवस के भीतर फिर से कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया।
बैठक में ग्राम पंचायत सचिव प्रशांत यादव, सतीश कुशवाहा, तकनीकी सहायक जेके गुप्ता, संदीप शुक्ला, प्रधान प्रतिनिधि जनार्दन सिंह, रोजगार सेवक रामरूप सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
चार दिन बाद भी पीड़ितों को नहीं मिली आर्थिक सहायता
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। हुली थाना क्षेत्र के ग्राम कर्री में मारपीट व आगजनी के शिकार पीड़ितों को चार दिन बाद भी जिला व तहसील प्रशासन द्वारा कोई आर्थिक सहायता नहीं दी गई जबकि रविवार को पंचायती कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने जिला व तहसील प्रशासन को आकलन के बाद आर्थिक सहायता देने पुलिस अधिकारियों को दहशत में जी रहे लोगों की पूरी सुरक्षा करने का निर्देश दिया था लेकिन आज भी लोग अभियुक्तों के धमकी के बाद दहशत में जीने को मजबूर हैं।
मालूम हो कि बीते शुक्रवार डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आपस में खून की होली खेल कर गांव में अशांत पैदा कर दिया था। इस घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल भी हो गए थे। पूरे जिले की पुलिस टीम द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में रात दिन तैनात कर दी गई थी। इसके बावजूद अभियुक्तों के धमकी दिए जाने से आगजनी के शिकार लोगों में आज भी दहशत का माहौल है। सोमवार को ग्राम कर्री निवासी गीता देवी, गायत्री देवी, अनीता देवी, आरती देवी, पूनम, कुसुम आदि महिलाओं ने रोते बिलखते हुए बताया कि हमलावर पहले उनके घर के परिजनों को पीटा है। फिर उनके आशियाना में आग लगाकर सब कुछ खाक कर दिया। छप्पर के मकान में रखे खाद्य सामग्री कपड़ा बर्तन और पशुओं के चारे आदि सामान जलकर नष्ट हो गये। उनके सामने जहां आर्थिक स्थिति का संकट पैदा हो गया है। वहीं पशु चारा के अभाव में इधर-उधर भटक रहे हैं। वह भूखे हैं लेकिन कहीं कोई सुनने वाला नहीं है।
गांव को राजनीति का लोग अड्डा बना दिए हैं। हाल-चाल तो सभी पूछते हैं लेकिन किसी ने अभी तक उनकी आर्थिक मदद नहीं किया जिससे पीड़ितों में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ितों ने बताया कि उनके मंत्री द्वारा मदद करने और दूसरे के बातों में ना आने की बात कह कर तो चले गए लेकिन अभी तक उन्हें कुछ मिला नहीं महिलाओं ने बताया कि मजबूर होकर वह अपने हक की लड़ाई के लिए सड़क पर उतरने पर बाध्य होगी। फिलहाल गांव में चौथे दिन भी दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस गांव में शांति व्यवस्था के लिए बनी हुई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
सोमवार की सुबह बरसात के साथ ओला पड़ने से किसान चिंतित
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। जिले में ओलों की बरसात होने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं नाथनगर ब्लाक क्षेत्र के अनेक गांवों में सोमवार की सुबह अचानक बारिश के साथ ओला पडने से गांव में भगदड मच गई। वहीं किसानों की खेतों में अधपकी फसलों को नुकसान होने का अनुमान से उनमें चिंता बढ़ गई है।
मालूम हो कि नाथनगर ब्लाक क्षेत्र के महुली, मानपुर, बसिया, मडहा, छितही, भगवतीपुर, मुलिया, केवटली, अजावं, बेदूखोर, सिकटहा, परमेश्वरपुर, मुडियारी, झिंगुरापार आदि गांव में सोमवार की सुबह 8:30 बजे के लगभग पश्चिम की तरफ से उठे घनघोर बादल के बाद हवा के साथ तेज बारिश ओला गिरने लगा जिससे गांव के लोग में भगदड मच गई। वहीं किसने की गेहूं सरसों चना के अलावा हरी सब्जी जिसमें पिलक, मेथी, धनिया की फसलों को नुकसान पहुंचा है। मानपुर के किसान फुजेल अहमद मुख्तार अहमद ने बताया कि ओला गिरने से फसलों को तो नुकसान हुआ ही है। अगर इससे अधिक और ओला पड़े तो किसानों के गेहूं और सरसो के पैदावार पर भी असर पड़ सकता है। इसी तरह बसिया निवासी आलमगीर, संजय यादव, राम उजागिर, अजांव निवासी विनोद कुमार, रामदत्त पांडेय, महुली निवासी मशरुर अहमद आदि ने बताया कि अभी किसानों का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है लेकिन अगर इसी तरह दोबारा ओला पड़ा अधपकी फसलों की बाल छट जांएगी और किसानों का भारी नुकसान होगा जिसको लेकर किसान चिंतित हैं।
इस संबंध में पूछे जाने पर तहसील धनघटा योगेंद्र पांडेय ने बताया कि बारिश ओला पडने की सूचना कुछ ही क्षेत्र में है। जो कम समय में हुई है, इससे अभी किसानों का खास नुकसान नहीं है। अगर अधिक नुकसान होगा तो फसल बीमा के तहत किसानों को लाभ दिलाने के लिए शासन को पत्र लिखा जायेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
नीतू सिंह को जिले की कमान सौंपकर भाजपा ने महिला सशक्तीकरण का दिया संदेश
भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू जी को ध्रुव नेत्रालय के एमडी एवं वरिष्ठ नेता प्रदीप सिसौदिया ने दी बधाई
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। भारतीय जनता पार्टी ने जिले के संगठन की कमान ऐतिहासिक रूप से महिला को सौंपी है। पहली महिला जिलाध्यक्ष नीतू सिंह को बधाई देते हुए ध्रुव नेत्रालय और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप सिंह सिसौदिया ने कहा कि नीतू जी ने जिले की पहली महिला जिलाध्यक्ष बनने का खिताब भी हासिल किया है। महिला होने के नाते वह महिलाओं की सहभागिता और उनकी समस्याओं के साथ हर स्थित मे ख्याल रखेंगी और उनके समस्याओं का समाधान करेंगी। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को पूरे जिले मे शत—प्रतिशत धरातल पर उतारने का कार्य किया जाएगा। प्रदीप सिंह सिसौदिया ने कहा कि नवागत जिलाध्यक्ष नीतू सिंह लंबे अरसे से पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपने दायित्वों को बखूबी निभाया है। वहीं उनके परिवार के मुखिया स्व चंद्रशेखर सिंह ने पार्टी, प्रदेश और समाज के साथ हिंदुत्व के लिए काफी आंदोलनों में भाग लेकर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया था।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने पेश की सांस्कृतिक प्रतिभा
शिक्षा में ही निहित है नौनिहालों और समाज का भविष्य: केडी
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। तहसील धनघटा क्षेत्र के दौलतपुर उमरिया बाजार मे स्थित फूला देवी राम प्रसाद यादव पब्लिक स्कूल वार्षिकोत्सव में जब कभी नौनिहालों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका मिलता है तब ये बच्चे अपने प्रदर्शन से सबको आश्चर्यचकित कर दिया करते हैं। कुछ ऐसा ही एक नजारा सोमवार को फूला देवी राम प्रसाद पब्लिक स्कूल दौलतपुर उमरिया बाजार में आयोजित वार्षिकोत्सव में देखने को मिला जहां विद्यालय के छात्र—छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रतिभा को प्रदर्शित करते हुए उपस्थित लोगों को मन्त्र—मुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए सपा के वरिष्ठ नेता केडी यादव ने कहा कि द्वाबा क्षेत्र के इस पिछड़े इलाके में लोगों को शिक्षित करना एक पुनीत और सामाजिक कार्य है। उन्होंने कहा कि किसी देश, समाज और बच्चों का भविष्य वहां की शिक्षा व्यवस्था पर आधारित होता है। उन्होंने डॉ अम्बेडकर को याद करते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर गरीबों, दलितों और पिछड़े समाज के लिए भगवान हैं। श्री यादव ने उपस्थित लोगों से अपने बच्चों को पढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि आज के दौर में जो भी शिक्षा से दूर रह जाएंगे उनका भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। उन्होंने विद्यालय परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह विद्यालय इस पिछड़े इलाके में छिपी प्रतिभाओं को समाज के पटल पर लाने का काम कर रहा है और प्रतिभाओं को निखारने में अपनी सार्थक भूमिका निभा रहा है। इसके पहले मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न पहलुओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसे देखकर उपस्थित लोग मन्त्र—मुग्ध हो गये। वहीं पिछले साल स्कूल को टॉप किये छात्र—छात्राओं को साइकिल के साथ अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रमोद चौधरी, द्वाबा इंटर कालेज के प्रबंधक विरेन्द्र यादव, लक्षीराम राजभर प्रधान, हरीराम यादव, राजमती देवी, राजमन निषाद, प्रमोद चौधरी, जय प्रकाश गुप्ता, अनू अग्रहरि, विनोद अग्रहरि, मुसाफिर यादव, फियूचर जोन, सतेंद्र यादव, विद्यालय परिवार के प्रबन्धक रा सिंह यादव, प्रधानाचार्य प्रभु नाथ, जयसिंह यादव, अमर सिंह, सोनम मौर्या, सोनी दूबे, मीरा चौहान सहित तमाम शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र, छात्राएं सहित क्षेत्र के अभिभावक मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने खलीलाबाद तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता उपस्थित रहे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए जिलाधिकारी ने शिकायत से सम्बंधित विभागीय अधिकारी को मौके पर बुलाकर तत्काल निस्तारित करने अथवा भूमि विवाद/अन्य किसी विवाद की स्थिति में शिकायतकर्ता सहित सभी पक्षों की उपस्थिति में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने व निस्तारण के अभाव में एक ही समस्या को आवेदक द्वारा बार-बार प्रस्तुत किये जाने अथवा सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी द्वारा ससमय संज्ञान न लेने को गम्भीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब व्यक्ति किसी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये। जब भी अधिकारीगण गावों के भ्रमण पर जायं, अपने विभाग से संबंधित जन कल्याणकारी योजनाओं/कार्यक्रमों का मौके पर सत्यापन करें तथा लाभार्थियों का फीडबैक भी ले।
खलीलाबाद तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 33 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से 1 प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण करवाते हुए जिलाधिकारी ने शेष को सम्बंधित अधिकारियों को हस्थांतरित करते हुए एक सप्ताह के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये।
कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुसार यह सुनिश्चित कराया जाय कि पीडितों को त्वरित न्याय मिल सकें। इस अवसर उपजिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश दुबे, डी0सी0 एनआरएलएम जीशान रिजवी, तहसीलदार खलीलाबाद जर्नादन नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अन्य जनपदस्तरीय अधिकारी/कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित विभिन्न मामलों को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि मामलों के निस्तारण में आवश्यकतानुसार स्थलीय जांच की जाए तथा दोनो पक्षों की पूरी बात को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित की जाए।तहसील धनघटा में कुल 15 प्रार्थना पत्र आये जिसे अपर जिलाधिकारी द्वारा प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्थातंरित करते हुए अबिलम्ब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी धनघटा अरूण कुमार, तहसीलदार धनघटा योगेन्द्र पाण्डेय, नायब तहसीलदार हरेराम यादव सहित तहसील से सम्बंधित अधिकारी, पुलिस अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में मेंहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न मामलों से सम्बंधित एक-एक कर फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद, जमीन की पैमाईश, अतिक्रमण, वरासत एवं खतौनी में किसी भी प्रकार के त्रृटियों से सम्बंधित शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सम्बंधित कर्मचारी के साथ मौके की जांच कर एवं उभय पक्षों की बात को सुनते हुए नियमानुसार निस्तारित कराया जाए। तहसील मेंहदावल में सुनवाई के दौरान कुल 21 प्रार्थना पत्र आये जिसमें 3 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कराते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्थातंरित करते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मेंहदावल संजीव राय, पुलिस क्षेत्राधिकारी मेंहदावल, तहसीलदार मेंहदावल आनन्द ओझा सहित राजस्व अधिकारी/पुलिस अधिकारी एवं सम्बंधित व फरियादी आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
उप निबन्धन कार्यालय का कार्य नहीं रुका तो होगा पुतला दहन
एसडीएम को अधिवक्ताओं ने दिया ज्ञापन
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। धनघटा तहसील पर उप निबंधन कार्यालय के निर्माण को रोकने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की माग किया कार्रवाई न होने पर पुतला दहन करने की चेतावनी दिया। एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने लिखा है कार्यालय का निर्माण दान की दी हुई अनाधिकृत भूमि में करवाया जा रहा है जबकि इस पर स्थगन आदेश जारी है यह आदेश की अवमानना है। अधिवक्ता संगठन के लोगों ने जिलाधिकारी, कमिश्नर, आईजी, मंत्री स्टांप, पंजीयन सबको ज्ञापन देकर अनैतिक कार्य पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई की मांग किया। कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसी सूरत में अब हम लोग मजबूर हो गए हैं अगर कार्रवाई नहीं हुई तो मजबूर होकर हम लोग को पुतला दहन करने पर उतारू होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर हनुमान प्रसाद चौधरी, लाल शरण सिंह, श्रवण कुमार, गंगाराम, दिलीप राय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
खाद्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कम्प, लिये गये सैम्पल
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। होली त्यौहार में खाद्य पदार्थों की शुद्धता के लिए खाद्य विभाग में मंगलवार को धनघटा तहसील क्षेत्र के हैंसर, महुली, धनघटा खाद्य पदार्थ की दुकानों पर छापेमारी किया। जहां से कचरी को सील करने के साथ-साथ छह दुकानों से नमूने लिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड 2 सतीश कुमार के निर्देशन में आम जनमानस को होली पर्व के दृष्टिगत शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य धनघटा तहसील के हैसर बाज़ार से 2 नमूने एक खोए का व एक रंगीन कचरी का, महुली बाजार से तीन नमूने दो खोए के व एक पनीर का, व धनघटा से एक नमूना खाद्य तेल का संगृहीत किये व लगभग 50 किलोग्राम रंगीन कचरी सीज की गई जिसका अनुमानित कीमत रु 2500 है। इस प्रकार 6 सैंपल संगृहीत किये गये जिन्हें जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यवाही के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार, मिश्रीलाल, सच्चिदानंद गुप्ता व पुलिस बल मौजूद रहा। खाद्य पदार्थों की दुकानों पर विभाग की छापेमारी से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नकली सामान बेचने वाली दुकान धराधड़ बंद होने लगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
पत्रकार को फोन पर गाली देते हुये जानमाल की धमकी
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। धनघटा तहसील के महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर पशु अस्पताल पर तैनात कर्मचारी एवं अधिकारियों का भ्रष्टाचार उजागर करने पर नाराज पशु चिकित्सा अधिकारी अजीत सिंह ने मोबाइल पर तेज इंडिया टीवी चैनल के पत्रकार बुद्धिराम यादव व परिवर्तन उदय अखबार के पत्रकार रोहित चौहान को गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी दिया है जिससे पीड़ित पत्रकार ने महुली पुलिस को 27 फरवरी को लिखित शिकायती पत्र देकर के न्याय का गुहार लगाया था लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं किया। इससे पीड़ित पत्रकार ने बताया कि पशु चिकित्सा अधिकारी लगातार कई दिनों से पशु अस्पताल पर नहीं आ रहे थे, वहीं पशु मालिक धनजवल गांव निवासी भास्कर चंद्र, कोमल यादव, संतपाल यादव, हीतराम, महेश यादव, साखी, अजय गोस्वामी कलान, वीरेंद्र कठईचा आदि ग्रामीणों की शिकायत पर पत्रकार रोहित चौहान ने 27 फरवरी को खबर बनाने गए तो उक्त पशु चिकित्सा अधिकारी ने पीड़ित पत्रकार को मोबाइल पर ही गाली देकर जान से मारने की धमकी दिया और उपस्थित पशु हॉस्पिटल पर देवेश नाम के कर्मचारी ने पीड़ित दोनों पत्रकारों को मोबाइल छीन कर मारने पीटने पर आमादा हो गया जिससे पीड़ित पत्रकार ने न्याय के गुहार लगाने के लिए जिलाधिकारी संबंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर न्याय का गुहार लगाया। इससे जिले के सभी पत्रकारों में रोस व्याप्त है और वहीं पर आइडियल पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष अमित प्रताप मिश्र ने तहसील पर पहुंचकर एसडीएम धनघटा से मिलकर उक्त पशु चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी के ऊपर कार्यवाही करने का मांग किया। साथ ही चेतावनी दिया कि अगर पशु चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारियों के ऊपर करवाई नहीं हुई तो वृहद आंदोलन किया जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। उपजिलाधिकारी/निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी खलीलाबाद शैलेश दुबे की अध्यक्षता में विधानसभा 313-खलीलाबाद में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य राजनीतिक दलों के साथ खलीलाबाद तहसील सभागार में बैठक आयोजित हुई।बैठक में मतदाता सूची के विषय में सभी राजनीतिक दलों से विस्तृत चर्चा हुई एवं सभी राजनीतिक दलों के द्वारा उठाए गए मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया जिससे मतदाता सूची की सुचिता एवं शुद्धता सुनिश्चित की जा सके। बैठक में सभी राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट बनाए जाने के संबंध में भी विशेष अनुरोध किया गया है। इस अवसर पर तहसीलदार खलीलाबाद जनार्दन सहित जनपद के राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
मान्यताप्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों संग बैठक तय
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। जिले में आगामी चुनाव को देखते हुए सभी राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के नेताओं और जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ बैठक आगामी 19 मार्च को सुनिश्चित की गई है। जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ के निर्देश के अनुपालन में समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा जनपद स्तर पर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के साथ 19 मार्च को समय प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सुनिश्चित की गयी है। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/मंत्री को 19 मार्च को समय प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में ससमय बैठक में प्रतिभाग करने हेतु सूचनार्थ अवगत कराया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के टांडा चौराहा लोहैरिया में स्थित यूपी बड़ौदा बैंक के कैशियर की तानाशाही रवैया खाताधारकों पर भारी पड़ रही है। एक प्राइवेट युवक को कैशियर का शह प्राप्त है जो खाताधारकों को परेशान करता है। धनघटा तहसील क्षेत्र के थाना में पिछड़े क्षेत्र के लोगों को सुविधा देने के लिए बैंक खोला गया है लेकिन यहां पर तैनात एक कैशियर जो एक प्राइवेट व्यक्ति को रखकर काम करवाते हैं। कैशियर कहने पर वह खाताधारक को परेशान कर रहा है। खाताधारकों में पूजा, मंजू, लाल बहादुर आदि का कहना है कि कैशियर हमेशा ग्राहक सेवा केन्द्र पर भेजते हैं और कहते हैं कि यहां समय लगेगा बैंक के बाहर नो नेटवर्क का लिख कर चस्पा कर देते हैं। साथ ही मार्च महीने का हवाला दे कर लोगो को परेशान करने का कार्य करते हैं। वहीं मैनेजर का कहना है कि स्टॉप की कमी के कारण ऐसा है। वहीं खाताधारक को बैठने के लिए एक भी कुर्सी नहीं है। अकेले मैनेजर अधिक से अधिक काम खुद अपने कुर्सी से निपटाने का काम करते हैं। वहीं प्राइवेट युवक खाता धारकों से लड़ाई करने पर आमादा हो जाता है। शाखा प्रबंधक का कहना है कि कुछ समस्या आ रही है जिसका निस्तारण जल्द ही कर लिया जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
जिला कारागार में बेकरी उत्पाद प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना की धनराशि हुई स्वीकृत
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने क्रिटिकल गैप विकास योजना वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत जनपद में स्थानीय आवश्यकतों की तात्कालिता को देखते हुये विभिन्न कार्यों के किटिकल गैप्स की पूर्ति हेतु ग्रामीण क्षेत्र हेतु प्राप्त धनराशि से जनपद संत कबीर नगर के जिला कारागार में कौशल विकास हेतु बेकरी उत्पाद प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना हेतु रुपए 390800.00 की धनराशि स्वीकृत किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के जिला कारागार में कौशल विकास हेतु बेकरी उत्पाद प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना का कार्य कार्यदायी संस्था लोनिवि प्रान्तीय खण्ड, संत कबीर नगर द्वारा पूर्ण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग उसी प्रयोजन के लिए किया जायेगा जिसके निमित्त स्वीकृत की गयी है तथा किसी अन्य प्रयोजन के लिए नहीं किया जायेगा एवं व्यय स्वीकृत धनराशि तक सीमित रखा जायेगा। कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व यह सुनिश्चित किया जायेगा कि इस हेतु राज्य सरकार/केन्द्र सरकार अथवा किसी अन्य स्रोत से धनराशि स्वीकृत नहीं हुई है और न ही यह कार्य किसी अन्य परियोजना/योजना के अन्तर्गत अनुमोदित कार्ययोजना में सम्मिलित है। जिलाधिकारी ने उक्त परियोजना का निर्माण कार्य ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के संबंध में दिए गए निर्देशों/शर्तों का उल्लेख करते हुए बताया कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग प्रत्येक दशा में 31 मार्च 2025 तक पूर्ण रूपेण कर लिया जायेगा और यदि कोई धनराशि अप्रयुक्त बचती है तो उसे 31 मार्च 2025 से पूर्व समर्पित कर दिया जायेगा। स्वीकृत धनराशि का पूरा लेखा-जोखा 31 मार्च, 2025 तक जिला अर्थ संख्याधिकारी को प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित किया जायेगा।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी/कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया है कि कि कार्य में प्रयोग की जाने वाली सामग्री/उपकरणों का क्रय सुसंगत स्टोर/परचेज नियमों/जेम पोर्टल के तहत तथा आदेशों के अन्तर्गत किया जायेगा। कार्य को निर्धारित विशिष्टियों तथा मानकों के अनुरूप गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित करते हुये समयबद्ध ढंग से पूरा किया जायेगा। स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष व्यय/प्रगति सम्बन्धी अपेक्षित विवरण जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को प्रत्येक माह उपलब्ध कराने का दायित्व अधिशासी अभियन्ता, लोनिवि प्रान्तीय खण्ड संत कबीर नगर का होगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के भैसही निवासी पूर्व विधायक के निधन की सूचना पर कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ उनके घर पहुंचे जहां उन्होंने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि क्षेत्र ने एक अच्छे विकासशील नेता को खो दिया है। पूर्व विधायक धुरियापार व हैसर के पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह उर्फ पहलवान के निधन होने की सूचना पर कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह अपने निजी हेलीकॉप्टर से उनके घर पहुंचे।
पूर्व विधायक के पुत्र प्रिंस अगम सिंह को ढाढस बधाते हुए कहा कि पूर्व विधायक ने क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। आज पूरा क्षेत्र उन्हें याद कर गमगीन है लेकिन जो भी कसर बचा है, उसे पूरा करवाया जाएगा। संत कबीर नगर के एक मात्र ऐसे नेता थे। लोगों की समस्याओं को सुनते थे और मदद करते थे। उनके जाने से पूरे जिले में गम का माहौल है।योगी आदित्यनाथ ने भी पत्र के माध्यम से शोक संतृप्त परिवार को दिया है। पूर्व विधायक के यहां से बैजनाथपुर पहुंच कर जितेन्द्र बहादुर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर परिवार से मिलकर हाल जाना और हर मदद करने का भरोसा दिया।
इस अवसर पर दिगपाल पाल, सत्यपाल पाल, लाल शरण सिंह, राकेश उर्फ चिक्कन सिंह, प्रिंस अगम सिंह, विजय बहादुर सिंह, कृपाशंकर सिंह, नरोत्तम सिंह, बुलबुल सिंह, धरमपाल, संजय पाठक, प्रदीप सिंह सिसौदिया, सुनील सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।