Category: शिवसागर

  • ठाकुर जी के पोखरे में बिन छठ घाट का निर्माण कराये ही निकाल लिये गये साढ़े 4 लाख रूपये

    ठाकुर जी के पोखरे में बिन छठ घाट का निर्माण कराये ही निकाल लिये गये साढ़े 4 लाख रूपये

    ठाकुर जी के पोखरे में बिन छठ घाट का निर्माण कराये ही निकाल लिये गये साढ़े 4 लाख रूपये

    अमित दुबे
    शिवसागर। स्थानीय प्रखंड के कोनकी पंचायत से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जो अभी चर्चा का विषय बना हुआ है। जहाँ योजना का बिन काम कराए ही योजना के नाम पर साढ़े 4 लाख की दो शिफ्ट में राशि मुखिया द्वारा निकाल लिया गया है। वार्ड सदस्य हरिओम सिंह ने बताया कि मुखिया द्वारा ठाकुर जी के पोखरे के समीप छठ घाट का निर्माण कराना था जहाँ हम लोग को अनभिज्ञ में रखकर लाखों की राशि निकाल लिया गया है। छठ घाट के निर्माण को लेकर वार्ड सदस्य हरिओम सिंह के साथ ग्रामीणों ने बताया कि इस बड्डी गांव स्थित ठाकुर जी के पास पूर्व विधायक ललन पासवान द्वारा छठ घाट का निर्माण कराया गया था जो उस पोखरे में एकमात्र छठ घाट हैं। उसके अलावा यहां एक भी छठ घाट का निर्माण नही कराया गया है परन्तु सरकारी राशि को दो शिफ्ट में तारीख़ 21 नवंबर को पहली बार 3 लाख रुपए और दूसरे शिफ्ट 27 नवंबर को 1, 50000 रुपए की राशि निकाल ली गई हैं परन्तु काम अभी तक नही कराया गया है। छठ घाट के राशि घोटाले की ख़बर कोनकी पंचायत से सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से अन्य योजनाओं के भी जाँच करने कि मांग के रहे हैं। वहीं कोनकी पंचायत में हमेशा एक न एक घोटाले को लेकर यहां का बाज़ार गर्म रहता है। कभी नाला निर्माण घोटाला तो कभी कुआँ जीर्णोद्धार के घोटालों के मामले सामने आते रहते हैं, उसी बीच एक और छठ घाट निर्माण का राशि घोटाला में मामला सामने आ गया हैं जिसको लेकर अधिकारी कुछ भी मीडिया के सामने बोलने से बच रहे हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA