Category: मध्यप्रदेश

  • जनपद के इस मोहल्ले में 16 साल की एक बच्ची के साथ मां के बॉयफ्रेंड ने किया दुष्कर्म

    जनपद के इस मोहल्ले में 16 साल की एक बच्ची के साथ मां के बॉयफ्रेंड ने किया दुष्कर्म

    जनपद के इस मोहल्ले में 16 साल की एक बच्ची के साथ मां के बॉयफ्रेंड ने किया दुष्कर्म

    भोपाल। जनपद के मिसरोद मोहल्ले में 16 साल की एक बच्ची के साथ उसकी मां के लिव-इन पार्टनर ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। बच्ची के गर्भवती होने की पुष्टि होने के बाद मामला सामने आया। जिसके बाद मिसरोद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत बलात्कार के आरोप में केस दर्ज किया।

    एसएचओ मिसरोद आरबी शर्मा ने कहा कि पीड़िता ने बताया कि उसका परिवार बिहार का रहने वाला है। उसके पिता का निधन हो चुका है और वह अपनी मां, छोटी बहन के साथ रहती है। उनके साथ एक शख्स जो कि दिहाड़ी मजदूरी करता है, वह भी रहता है। शर्मा ने कहा कि 30 वर्षीय आरोपी पीड़िता के पड़ोस में रहता था और बाद में उसकी मां के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगा था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मार्च में मां उसकी छोटी बहन के साथ अपने गांव गई थी। पीड़िता और उसकी मां का बॉयफ्रेंड इस दौरान अकेले थे। तभी आरोपी ने बच्ची का बलात्कार किया और विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
    एसएचओ शर्मा ने कहा कि हाल ही में जब पीड़िता ने पेट दर्द की शिकायत की तो उसकी मां उसे अस्पताल ले गई, जहां पता चला कि वह गर्भवती है। नाबालिग होने के कारण डॉक्टरों ने घटना की जानकारी मिसरोद पुलिस को दी। काउंसलिंग के दौरान, लड़की ने अपनी आपबीती बताई। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    RK Hospital And Blood Component Center

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

    पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

  • युवा वरिष्ठ कवि सम्मेलन एवं धरोहर सम्मान समारोह सम्पन्न

    युवा वरिष्ठ कवि सम्मेलन एवं धरोहर सम्मान समारोह सम्पन्न

    युवा वरिष्ठ कवि सम्मेलन एवं धरोहर सम्मान समारोह सम्पन्न

    इन्दौर, मध्यप्रदेश। धरोहर अर्थात् वह संस्कार या सांस्कृतिक विरासत जो हमें हमारे बुजुर्गों से मिली है हमारे पूर्वजों ने अपने संघर्षशील जीवन से जो अनुभव प्राप्त किएं, वही अनुभव आज नई पीढ़ी का जीवनपथ प्रदर्शित कर रहे है।

    पीढ़ी दर पीढ़ी प्रगति, उत्तरोत्तर उन्नति व एक आदर्श समाज की परिकल्पना का जो स्वप्न हमारे पूर्वजों ने हमारी नई पीढ़ी को विरासत के रूप में दिया है हम सभी ऐसे ही आदर्श समाज के निर्माण के लिएं प्रयासरत् है, किन्तु हमारे प्रयास बुजुर्गों की गरिमामयी उपस्थिति व उनके आशीर्वाद के बिना अधुरे है, इसी आदर्श विचार व विरासत के सम्मान के शुभ संकल्प के साथ संस्था विद्याजंलि भारत मंच ने साहित्य समाज के वरिष्ठ साहित्यकारों को “धरोहर सम्मान” से सम्मानित किया। साहित्यिक आयोजन में वरिष्ठ गज़लकार रशीद अहमद शेख, गीतकार चकोर चतुर्वेदी व गज़लकार बालकराम जी शाद का सम्मान किया गया।
    सम्मान समारोह के अंतर्गत कवि सम्मेलन में नगर व प्रदेश के अनेक क़लमकारों ने काव्यपाठ किया। आरती अक्षय गोस्वामी, डॉ किरण पंचाल, डॉ कृष्णा जोशी, रागिनी शर्मा, राखी जैन, आरती पंवार, राजेश सत्यम, अतुल दवे जी, बृजमोहन शर्मा, संजय बेज़ार, कान्हा सोनी जी, राहुल मिश्रा जी, यश कौशल जी, सुनील सिपाही जी, शुभम यादव जी, दुर्गेश राव जी, विमल कुमार जी, विनोद विनम्र, संचित मिश्रा, हरीश साथी, बृजमोहन शर्मा बृज, संतोष त्रिपाठी सुजान ने काव्यपाठ किया, कवि धीरेन्द्र जोशी व जितेन्द्र राज ने संचालन किया।
    संस्थापक दामोदर विरमाल एवं संस्था जिला समन्वयक जितेंद्र शिवहरे ने सभी साहित्यकारों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। कवि जितेन्द्र शिवहरे ने आभार व्यक्त किया व संस्था के सदस्यों को निकटतम भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।