Category: भदोही

  • योग परम स्वास्थ्य का विज्ञान है: योगाचार्य विजय

    योग परम स्वास्थ्य का विज्ञान है: योगाचार्य विजय

    योग परम स्वास्थ्य का विज्ञान है: योगाचार्य विजय

    साध्वी सरिता के शंखनाथ से हुआ योगारम्भ
    तेजस टूडे ब्यूरो
    भदोही। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग संजीवनी ट्रस्ट के तत्वावधान में योगाचार्य विजय श्रीवास्तव के सानिध्य में नगर के मर्यादपट्टी स्थित रामलीला मैदान पर विशेष आमंत्रित अतिथि विश्व हिन्दू महासंघ की राष्ट्रीय धर्माचार्य के शंखनाद के साथ पूर्व विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी, उप नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी न.पा.प. धर्मराज सिंह, ट्रस्ट के संरक्षक रूपेश बरनवाल व पूर्व चेयरमैन अशोक जायसवाल के संयुक्त दीप प्रज्वलन के बाद शुरू हुआ।
    योगारम्भ में योग व हर्बल विशेषज्ञ योगाचार्य विजय श्रीवास्तव ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग अनन्त का दर्शन तथा परम स्वास्थ्य का विज्ञान है। योगाचार्य ने मुख्य रूप से विभिन्न प्राणायाम के साथ कपाल भाति की क्रिया व आसनों में अर्ध चक्रासन, मण्डू‌कासन, उत्कटासन उष्ट्रासन, मर्कटासन, पर्वत आसन, सर्पासन, शलभासन, सेतु बन्धासन, मकरासन इत्यादि के साथ विधिवत ध्यान भी करवाया।
    इस अवसर पर दिलीप गुप्त, लालता सोनकर, घनश्याम गुप्त, राजीव मोदनवाल, गिरधारी जायसवाल, अरविंद मौर्य, अजय दूबे, अजय भारती, रविन्द्र दुबे, अल्का सिंह, प्रियंका जायसवाल, मुकुल सिंह, बीना बरनवाल, प्रियांशी श्रीवास्तव, हीरा सिंह, प्रदीप बरनवाल, प्रमोद बरनवाल, जगदीश जायसवाल, सुशील श्रीवास्तव, प्रिय श्रीवास्तव, शिवशंकर यादव, सुभाष मौर्य, शैलेंद्र वर्मा, सतीश गांधी, भरत जायसवाल, किशन बनारवाल, मयंक जयसवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा समाजसेवी विनीत बरनवाल ने किया जिन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • माता का आगमन होगा हाथी पर जिससे वर्षा की होगी अधिकता: विजय

    माता का आगमन होगा हाथी पर जिससे वर्षा की होगी अधिकता: विजय

    माता का आगमन होगा हाथी पर जिससे वर्षा की होगी अधिकता: विजय

    तेजस टूडे ब्यूरो
    भदोही। 30 मार्च से आरम्भ होने वाले नवसंवत्सर विक्रमी संवत 2082 का प्रथम दिन रविवार होने के नाते इस वर्ष के राजा आरोग्य के देवता भगवान सूर्य को माना गया है, क्योंकि रविवार का दिन भगवान सूर्य (रवि) का माना गया है। उक्त बातें योगाचार्य विजय जी ने कही। साथ ही आगे कहा कि भगवान सूर्य के राजा होने के कारण पूरे वर्ष संक्रामक रोगों की कमी होगी। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष नवरात्र कलश स्थापना 30 मार्च को दोपहर 2:14 बजे तक प्रतिपदा तिथि को होगी जिसमें नव दुर्गा की पूजा प्रारम्भ होगी तथा पंचमी तिथि का लोप होने के कारण 8 दिन की नवरात्रि 6 अप्रैल तक होगी। विशेष उल्लेखनीय है कि माता का आगमन हाथी पर होगा जिससे वर्षा की भी अधिकता होगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • जलालपुर पंनवरिया में सम्पन्न हुआ भव्य कराहा पूजा

    जलालपुर पंनवरिया में सम्पन्न हुआ भव्य कराहा पूजा

    जलालपुर पंनवरिया में सम्पन्न हुआ भव्य कराहा पूजा

    तरूण शुक्ला
    भदोही। कालीन नगरी के जलालपुर पंनवरिया स्थित माता दुर्गा के मंदिर प्रांगण में भव्य कराहा पूजा का आयोजन मंगलवार को किया गया। गाजीपुर जनपद से पूजा में पधारे मां के पुजारी राम अवध यादव, पंनवरिया स्थित मां दुर्गा मंदिर के पुजारी, राम संजीवन यादव एवं राजेश यादव की भाव भक्ति से ओत-प्रोत पूजा को देखने के लिए हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे एकत्रित रहे। पूजा के दौरान अपनी मनोकामना एवं समस्याओं को मां के पुजारी के समक्ष उपस्थित भक्तों ने रखा।
    बताते चलें कि उक्त गांव में स्थित मां का मंदिर आस्था का केंद्र बना हुआ है। दूर-दराज क्षेत्रों व अनेक जनपदों के भक्त अपनी समस्याओं को लेकर मंदिर के पुजारी राजेश यादव से भेंट करने आते रहते हैं। मां की कृपा से किसी प्रकार की बाधा का समाधान करने वाले पुजारी राजेश अत्यंत ही सौम्य व शालीन स्वभाव के हैं। विज्ञान के इस आधुनिक युग में भी चमत्कार को नमस्कार करने से रोका नहीं जा सकता है। आस्था ही फल देती है।
    पुजारी राजेश यादव ने बातचीत में कहा कि ईश्वर में आस्था, अच्छे कर्म एवं संस्कार व्यक्ति के दुखों को काटने में सहायक होते हैं। यहां आस्था लेकर आए लोगों की विपत्ति को दूर करने हेतु मैं मां से प्रार्थना मात्र करता हूं। आस्था और समर्पित भाव से आए लोगों की मनोकामना मां पूरी करती हैं। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • दिवाली दिलवाली वैद्य मिलन समारोह आयोजित

    दिवाली दिलवाली वैद्य मिलन समारोह आयोजित

    दिवाली दिलवाली वैद्य मिलन समारोह आयोजित

    भदोही। नगर के एक होटल में रासा आयुर्वेदा जयपुर (राजस्थान) द्वारा आयोजित दिवाली दिलवाली वैद्य मिलन समारोह का आयोजन नगर स्थित श्याम मेडिकल के अधिष्ठाता राकेश कैलाशी की देख—रेख में संपन्न हुआ। बतौर मुख्य अतिथि योग व हर्बल विशेषज्ञ योगाचार्य विजय श्रीवास्तव को रासा आयुर्वेदा की तरफ से सम्मानित कर चांदी द्वारा निर्मित श्री गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा स्मृति स्वरूप प्रदान किया गया। अन्त में रासा आयुर्वेद (राजस्थान) व राकेश कैलशी ने विशेष आभार व्यक्त किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने मनाया होली मिलन समारोह

    भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने मनाया होली मिलन समारोह

    भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने मनाया होली मिलन समारोह

    तरूण शुक्ला
    भदोही। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री प्रकाश चंद जायसवाल एवं जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन प्रकाश चंद जायसवाल के प्रतिष्ठान में हुआ।

    समारोह में नगर पालिका के निवर्तमान चेयरमैन अशोक जायसवाल, वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यापारी सुरेश अग्रवाल, संदीप कनोडिया, पीयूष बरनवाल, राकेश कैलाशी, रामसहाय जायसवाल, जगदीश जायसवाल, नंद लाल यादव, राजकुमार बोथरा अनेक गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे। सभी ने एक—दूसरे को अबीर का तिलक करके होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भोजपुरी व गीत संगीत का भी आयोजन हुआ जिसका उपस्थित लोगों ने खूब आनन्द लिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • पहनकर रेशमी कपड़े अदाकारी नहीं करते…

    पहनकर रेशमी कपड़े अदाकारी नहीं करते…

    पहनकर रेशमी कपड़े अदाकारी नहीं करते…

    मिर्जा गालिब के जन्मदिवस पर शेरी नशिस्त का हुआ आयोजन
    ठण्ड के बीच देर रात तक जमी रही शेरो—शायरी की महफिल
    भदोही। प्रख्यात शायर मिर्जा गालिब के जन्मदिवस पर बज्मे गुलशने अदब के तत्वावधान में मंगलवार की रात कजियाना मोहल्ला स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में शेरी नशिस्त का आयोजन हुआ।

    इस मौके पर मिर्जा गालिब की साहित्यिक कृतियों को याद करते हुए उनकी शायरी से सीख लेने का आह्वान किया गया। अध्यक्षता कर रहे उस्ताद शायर शमशाद करीमी ने कहा कि 27 दिसंबर वर्ष 1797 में आगरा में जन्म लेने वाले मिर्जा बेग असदुल्लाह खान को उनकी शायरी की बदौलत पूरी दुनियां मिर्जा गालिब के नाम से जानती है। 19वीं सदी के महान उर्दू और फारसी शायर को एशिया महाद्वीप में सबसे लोकप्रिय शायरों में एक थे। उन्होंने अपने जीवन में अनेकों किताबें लिखीं जिसे आज दुनिया भर में पढ़ा जाता है।

    इसके पहले मशहूर शायर फैयाज भदोहवी ने नशिस्त का आगाज नाते रसूल से किया तो आजाद खान ने गालिब की जमीन पर गजल सुनाकर वाहवाही लूटी। युवा शायर नौशाद शम्सी ने कहा- आपका मुस्कुराना सहर कर गया-आहो जारी को जेरो जबर कर गया। आरिफ जाफरी ने कहा, तो क्या हुआ वो अपनी जरूरत से मिला है- कुछ वक्त के लिए तो मुहब्बत से मिला है। उस्ताद शायर मजनू भदोहवी ने कहा कि सारी दुनिया पढ़ेगी अब ऊर्दू- जश्ने गालिब यूं हीं मनाते रहो।

    कैसर जौनपुरी ने कहा- पहनकर रेशमी कपड़े अदाकारी नहीं करते। हम अपनी मुफ्लिसी के साथ गद्दारी नहीं करते। शमशाद करीमी ने कहा-वो चाहता है सभी उसका एहतराम करें- कभी किसी का किया उसने एहतराम है क्या। फैयाज भदोहवीं ने गजल का शेर सुनाते हुए कहा, मेरा दुश्मन भी आजकल फैयाज-मेरे अशआर गुनगुनाता है। शाबाना करीमी ने कहा यूं तो बहुत हुए हैं जमाने में सुखनवर-गालिब के जैसा कोई सुखनवर न मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन क़ैसर परवेज़ ने किया। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता मसूद आलम, डा. निजामुद्दीन, इफ्तिखार अंसारी, हेलाल अंसारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • प्रचार-प्रसार फ्लेक्स से पट गया भदोही

    प्रचार-प्रसार फ्लेक्स से पट गया भदोही

    तरुण शुक्ल
    भदोही। आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सभासद पदों के भावी उम्मीदवारों के बैनर पोस्टर से नगर के मुख्य मार्ग व गली मोहल्ले पट रहे हैं। हर कोई अपना भाग्य आजमाने को आतुर दिख रहा है। जहां कुछ प्रत्याशी पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ने की जुगत में लगे हैं, वहीं कुछ निर्दल ही ताल ठोकने का मन बना रहे। प्रत्येक उम्मीदवार अपने को बढ़—चढ़कर सामाजिक पटल पर दिखाई देने की होड़ में लगा हुआ है।

    एक तरफ जहां मौसम धीरे धीरे सर्द हो रहा है, वहीं चुनावी तापमान लगातार बढ़ रहा है। दलों के मुखिया टीम के साथ सशक्त उम्मीदवार को मैदान में उतारने को सजग दिख रहे हैं। टिकट पाने के लिए जातीय तथा अगड़ा पिछड़ा समीकरण भी रणनीति का मुख्य हिस्सा माना जा रहा है। आगामी चुनाव को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन निष्पक्ष मतदान कराने के लिए सजग वह कटिबद्ध दिख रहा है। जिले के आला अधिकारी अपने मातहतों के साथ लगातार बैठक कर चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की समीक्षा करते दिखाई पड़ रहे हैं। दिलचस्प मुकाबले में मतदाता किसके भाग्य का निर्धारण करेगा यह तो समय ही बताएगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • नगर पालिका परिषद भदोही की देखिये कारगुजारी

    नगर पालिका परिषद भदोही की देखिये कारगुजारी

    नगर पालिका परिषद भदोही की देखिये कारगुजारी

    सड़कों का 6 माह पूर्व हो चुका है निर्माण कार्य मगर अब चल रही टेण्डर प्रक्रिया
    ओबैदुल्ला असरी
    भदोही। नगर पालिका परिषद भदोही की कारगुजारी को देखिए। जिन सड़कों का 6 माह पूर्व निर्माण करा दिया गया है, उसके निर्माण के अब लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इसमें गड़बड़झाला समझ में आ रहा है। नगर पालिका परिषद भदोही के प्रकाशित निविदा को देख लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि जिस सड़क का निर्माण हो चुका है। उस पर अब कौन सा निर्माण होगा। नगर पालिका परिषद द्वारा पिछले 6 माह पूर्व तहसील में सड़कों का निर्माण कराया गया था। 24 जून को एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र में नगर पालिका परिषद का एक निविदा प्रकाशित हुआ है जिसमें नगर के वार्ड नं.14 मोहल्ला रजपुरा में तहसील आफिस के सामने इंटरलाकिंग व जलनिकासी निर्माण कार्य को कराया जाना है जिसके निर्माण पर 9.70 लाख रुपए की धनराशि खर्च होना दर्शाया गया है।

    इसके साथ ही वार्ड नं.14 मोहल्ला रजपुरा में तहसील परिसर में सम्पर्क मार्ग पर इंटरलाकिंग कार्य के लिए 7.08 लाख रुपए की धनराशि निर्धारित की गई है। वार्ड नं.14 मोहल्ला रजपुरा में तहसील परिसर में मंदिर के पास इंटरलाकिंग सड़क निर्माण कार्य के लिए 3.93 लाख रुपए की धनराशि से निर्माण कराया जाएगा। यह वही सड़कें हैं जिसका निर्माण 6 माह पूर्व हो चुका है। सड़क निर्माण के 6 महिने बाद इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई। 24 जून को एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र में इसके लिए निविदा निकाला गया है। 14 जुलाई को निविदाएं ठेकेदारों के सामने खोलने की जानकारी दी गई है। ताज्जुब इस बात की है कि सड़क निर्माण कार्य का टेंडर हुआ ही नहीं और वह 6 माह पहले बनकर तैयार भी हो गया। इसमें कुछ न कुछ तो गड़बड़झाला है। हालांकि नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार इस मामले में कुछ बोलने से कतरा रहे हैं। हालांकि निविदा अखबार में प्रकाशित होने के बाद जो वहां की सड़कों को देखा है। वह इसमें भ्रष्टाचार होने की बात कह रहा।
    इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं हैः एसडीएम
    भदोही के उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर से जब इस संबंध में बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि यह मेरे जानकारी में नहीं है। इसके लिए नगर पालिका परिषद के अधिकारियों से बात करिए। वहीं इस संबंध में जानकारी दें सकते हैं।
    ठेकेदार को नहीं किया गया था उसका भुगतानः ईओ
    नगर पालिका परिषद भदोही के अधिशासी अधिकारी जी. लाल से जब इस संबंध में जानकारी चाही गयी तो उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण तो करा दिया गया था लेकिन ठेकेदार को अभी तक भुगतान नहीं किया गया था। हालांकि मामले में अन्य जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने मोबाइल काट दिया। वैसे कई बार और संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने काल नही उठाया जिससे सड़क निर्माण के बारे में कोई और जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    RK Hospital And Blood Component Center

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

    पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat