Category: बिहार

  • जनजीवक हेल्थ केयर सेण्टर का हुआ शुभारम्भ

    जनजीवक हेल्थ केयर सेण्टर का हुआ शुभारम्भ

    जनजीवक हेल्थ केयर सेण्टर का हुआ शुभारम्भ

    राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुबोध ने किया उद्घाटन
    तेजस टूडे ब्यूरो
    डा. सुबोध सिंह
    बिहार, नालंदा। जिले के हरनौत प्रखंड अंतर्गत वस्ती रेल कारखाना के समीप जनजीवक कल्याण संघम परिवार की बाढ़ जिला आरएमपी चिकित्सक महिला अध्यक्ष डॉ सोनी सिंह ने जनजीवक हेल्थ केयर सेंटर का शुभारंभ किया। हेल्थ केयर सेंटर का उद्घाटन मुख्य अतिथि ऑल इंडिया आरएमपी चिकित्सक संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुबोध सिंह ने फीता काटकर किया। साथ ही कहा कि पूरे भारत में गरीब गुरबों के स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने हेतु जगह—जगह पर हेल्थकेयर सेन्टर संगठन के द्वारा स्थापित किया जा रहा है। इस अवसर पर व्यवस्थापक डॉ नवल सिंह, पटना महानगर अध्यक्ष डॉ रवि शंकर कुमार, प्रेम प्रकाश, नालंदा जिलाध्यक्ष डॉ मुरली यादव, डॉ ओम्कार मिश्रा, पटना जिला महिला अध्यक्ष डॉ आशा कुमारी, सीआरपी दरोगा कुमार, राजीव रंजन सहित अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव जायसवाल का हुआ भव्य स्वागत

    राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव जायसवाल का हुआ भव्य स्वागत

    राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव जायसवाल का हुआ भव्य स्वागत

    तेजस टूडे ब्यूरो
    डा. राकेश कुमार
    कटिहार, बिहार। अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अमित प्रवीण जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई जहां संगठन सचिव रंजीत जायसवाल ने संचालन किया| कटिहार जिला कमेटी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव जायसवाल का स्वागत करते हुये अंगवस्त्र भेंट किया गया और फूल—मालाओं से लाद दिया गया। स्वागत करने वालों में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रवि प्रकाश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष अमित प्रवीण जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल, संगठन सचिव रवि जायसवाल, प्रदेश प्रवक्ता प्रणब कुमार प्रेम, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजू जायसवाल, प्रदेश महिला महासचिव शांति जायसवाल, प्रदेश युवा कार्यकारी अध्यक्ष सज्जन जायसवाल, युवा उपाध्यक्ष प्रवीण जायसवाल, युवा सचिव राजकुमार जायसवाल आदि प्रमुख रहे।
    इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव जायसवाल ने कहा कि समाज के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए समाजसेवा को और प्रभावी एवं योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत समितियों का गठन किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और बेहतर बनाने हेतु मेडिकल कमेटी, आपदा प्रबंधन के लिए कमेटी तथा शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और युवाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शिक्षा कमेटी का गठन किया जाएगा। इन कमेटियों के अध्यक्षों की घोषणा बाद में की जाएगी। उसी समय उन्हें संचालन की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। इस कदम से समाज के बीच सेवा कार्यों को अधिक सक्रियता और पारदर्शिता के साथ संचालित किया जा सकेगा। इस दौरान यह भी बताया गया कि महासभा की अगली बैठक पटना में होगी जहां बिहार, बंगाल, झारखंड, असम, मेघालय के प्रतिनिधिओं को भी आमंत्रित किया जायेगा। उक्त बैठक का उद्देश्य विभिन्न राज्यों के बीच संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करना सामाजिक एकता को बढ़ावा देना और आने वाले समय में समाज को एक नई दिशा देना होगा।
    इस अवसर पर डॉ दिलीप चौधरी, डॉ परमानंद चौधरी, डॉ मनोज जायसवाल, डॉ ओम प्रकाश जायसवाल, जय प्रकाश जायसवाल, धर्मनाथ जायसवाल, नवीन चौधरी, अभय जायसवाल, नरेश चौधरी, गौतम भगत, विश्वनाथ चौधरी, सरिता जायसवाल, मनीषा जायसवाल, नूतन जायसवाल, आदित्य जायसवाल, राजेश जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, संतोष चौधरी, जितेन्द्र चौधरी, विपुल चौधरी सहित तमाम वरिष्ठ सदस्य, युवा प्रतिनिधि, महिला सदस्य आदि की उपस्थिति रही। बैठक को सफल बनाने में संजय चौधरी, धर्मनाथ चौधरी, पन्ना लाल चौधरी, बजरंगी चौधरी, नीलम चौधरी, उत्तम चौधरी, पंकज चौधरी आदि की भूमिका सराहनीय रही।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • खुले में मीट-मछली की अवैध दुकानें स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिये खतरा, नगरवासी परेशान

    खुले में मीट-मछली की अवैध दुकानें स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिये खतरा, नगरवासी परेशान

    खुले में मीट-मछली की अवैध दुकानें स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिये खतरा, नगरवासी परेशान

    स्थानीय दुकानदारों एवं भाजपा प्रखण्ड उपाध्यक्ष ने जतायी चिन्ता, जिला प्रशासन से कार्यवाही की मांग
    तेजस टूडे ब्यूरो
    चन्द्रभूषण तिवारी
    कैमूर बिहार (कुदरा)। नगर पंचायत कुदरा अंतर्गत कुदरा-भभुआ रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के समीप खुले में संचालित हो रही मीट और मछली की अवैध दुकानों को लेकर नगरवासियों में गहरी चिंता है। भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष राकेश सिंह तथा दर्जनों स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि पूर्व में ये दुकानें राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन पर अवैध रूप से चल रही थीं जिन्हें प्रतिबंधित करने के बाद अब इन्हें नगर के कचरा डंप स्थल पर संचालित किया जा रहा है जिससे न केवल दुर्गंध, गंदगी और मीट-मछली के अवशेषों से गंभीर बीमारियों का खतरा उत्पन्न हो गया है, बल्कि सड़क पर भीड़ और अव्यवस्था से दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी हुई है।
    स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तेज हवा चलती है तो दुकानों के आसपास बैठना भी दूभर हो जाता है और पास स्थित आवासीय विद्यालय के बच्चों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। नागरिकों ने आरोप लगाया कि खुले में मांस की बिक्री स्वास्थ्य मानकों और नगर पालिका अधिनियम का उल्लंघन है, क्योंकि इस प्रकार के व्यवसाय के लिए स्वच्छ और सुरक्षित ढांचा, स्वास्थ्य अनुमति और कचरा प्रबंधन अनिवार्य है। खुले में मांस की बिक्री पर कई निकायों द्वारा प्रतिबंध है और नियमों के अनुसार उचित दुकान, साफ-सफाई और सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था जरूरी है।
    बावजूद इसके नगर पंचायत प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है जिससे नगरवासियों में प्रशासनिक उदासीनता को लेकर रोष व्याप्त है। नागरिकों का कहना है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों से संबंधित कुछ अधिकारियों की संलिप्तता की भी आशंका है जिससे ये अवैध दुकानें फल-फूल रही हैं। नागरिकों और दुकानदारों ने जिला पदाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि नगर में स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा की स्थिति बहाल हो सके।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • विभिन्न काण्डों में जब्त 3780.06 लीटर अंग्रेजी शराब को किया गया विनिष्ट

    विभिन्न काण्डों में जब्त 3780.06 लीटर अंग्रेजी शराब को किया गया विनिष्ट

    विभिन्न काण्डों में जब्त 3780.06 लीटर अंग्रेजी शराब को किया गया विनिष्ट

    तेजस टूडे ब्यूरो
    चन्द्रभूषण तिवारी
    कैमूर, बिहार। जिला के कुदरा थाना परिसर में विभिन्न कांडों में जप्त 3780.06 लीटर अंग्रेजी शराब को विनिष्ट किया गया। दर्भ में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि कैमूर जिला पदाधिकारी के ज्ञापांक 1998 मद्य निषेध 19.06.2025 के आलोक में कुदरा थाना के कांड संख्या- 130/25 में 742.140 लीटर व कुदरा थाना कांड संख्या-168/25 में जप्त 3037.920 लीटर अंग्रेजी शराब पुलिस अधीक्षक कैमूर से प्राप्त प्रस्ताव के आलोक में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 की धारा 57 का प्रयोग करते हुए बरामद शराब को नष्ट करने की स्वीकृति प्रदान की गई। शराब नष्ट करने के पूर्व उपरोक्त कांडों में बरामद शराब की वास्तु सूची तैयार करने हेतु दंडाधिकारी के रूप में अंचलाधिकारी कुदरा अंकिता कुमारी को प्रतिनियुक्त किया गया। अतः आदेश के आलोक में रविवार को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की उपस्थिति में बरामद वस्तु की सूचि तैयार किया गया तथा विनिष्ट किया गया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर एसडीएम ने लगाया पौधा

    विश्व पर्यावरण दिवस पर एसडीएम ने लगाया पौधा

    विश्व पर्यावरण दिवस पर एसडीएम ने लगाया पौधा

    तेजस टूडे ब्यूरो
    सूचित पाण्डेय
    रामपुर, कैमूर (बिहार)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को रामपुर प्रखंड के पसाई पंचायत के रामपुर में एसडीएम अमित कुमार के द्वारा एक पौधा मां के नाम लगाया गया। वहीं एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया गया। वहीं स्लोगन सबने कहा कि मतदान भी करना है पर्यावरण भी बचाना है। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी दृष्टि पाठक ने भी पौधा लगाए प्रखंड प्रमुख घुरा सिंह यादव प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी प्रसून कुमार पिटीए विजय बहादुर सिंह ने सभी लोग पौधा लगाए। इस मौके पर पसाई पंचायत के रोजगार सेवक रमेश राम, खरेंदा पंचायत के उप मुखिया अभिषेक प्रताप सिंह, बीएलओ सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • संविधान व गणतंत्र के नाम पर छलावा, तथाकथित राष्ट्रवादी फंसे कानूनी भ्रमजाल में: चन्द्रभूषण

    संविधान व गणतंत्र के नाम पर छलावा, तथाकथित राष्ट्रवादी फंसे कानूनी भ्रमजाल में: चन्द्रभूषण

    संविधान व गणतंत्र के नाम पर छलावा, तथाकथित राष्ट्रवादी फंसे कानूनी भ्रमजाल में: चन्द्रभूषण

    तेजस टूडे ब्यूरो
    चन्द्रभूषण तिवारी
    कैमूर, भभुआ (बिहार)। गण कहते हैं जनता को और तंत्र कहते हैं उसकी देखभाल करने वाले को और दोनों की देखभाल करने वाले को कहते हैं राजनेता, आज देश में गण है जिस पर कानून लागू है, लेकिन तंत्र और राजनेता दोनों इस दायरे से बाहर होकर काम कर रहे हैं, जो संविधान व गणतंत्र के नाम पर एक छलावा साबित हो रहा है। आज सवर्ण समाज को भ्रमित करने और बांटने की राजनीति देश में हो रही है। अन्य वर्ग सहित आम जनता भी इस कानूनी जाल में फंस चुकी है उक्त बातें कैमूर जिला के कुदरा प्रखंड के अंतर्गत पट्टी गांव में स्थित राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह स्वतंत्र कलमकार कुमार चन्द्र भुषण तिवारी ने अपने शिष्टाचार भेंट के दौरान कहा। उन्होंने कहा कि संविधान शब्द का सीधा अर्थ है सभी के लिए सामान कानून की प्रक्रिया यानी सबके लिए एक समान अधिकार तो फिर भेदभाव युक्त कानून क्यों। भारतीय संविधान की धारा अनुच्छेद 14 में लिखा है कि सभी नागरिकों को कानून के सामने समानता और कानूनों के समान संरक्षण का अधिकार है, सरकार को सभी लोगों को समान अधिकार देने होंगे और इस अनुच्छेद के तहत, किसी भी व्यक्ति को कानून के तहत समान अधिकार और सुरक्षा मिलनी चाहिए। हमारा संविधान लिंग, जाति, धर्म या अलग अलग क्षेत्रों के बावजूद सभी लोगों को कानून के तहत समान व्यवहार का अधिकार देता है, कानून के समक्ष समानता और ‘कानूनों के समान संरक्षण’ की अवधारणाएं, सभी लोगों को बिना भेदभाव के समान न्याय दिलाने के लिए बनाई गई। अनुच्छेद 15 के तहत जाति के आधार पर भेदभाव को रोकने के लिए कानून बनाए जाते हैं, इसके अलावा अनुच्छेद 16 के तहत भी जाति के आधार पर भेदभाव को रोकने के लिए भी कानून बनाए जाते हैं इस अनुच्छेद के तहत, किसी भी नागरिक के साथ धर्म, जाति, लिंग, जन्म स्थान, या इनमें से किसी के आधार पर भेदभाव नहीं किया जा सकता। इस अनुच्छेद के तहत सभी नागरिकों को सरकारी नौकरियों में समान अवसर देने की बात की गई है। यह अनुच्छेद, जाति, धर्म, लिंग, जन्म स्थान, वंश, या निवास के आधार पर भेदभाव को रोकने के लिए बनाया गया है। पर इसी अनुच्छेद के तहत जातियों के आधार पर भेदभाव कर जाति विशेष को सरकारी नौकरियों में आरक्षण की भी अनुमति देता है और इतना ही नहीं इसी अनुच्छेद के तहत जातियों के आधार पर कुछ जाति विशेष को विशेष महत्व दिया गया है। तो क्या यह संविधान के तहत है क्या इसे संविधान कहा जा सकता है? गणतंत्र यानी इस देश में निवास करने वालों का गण इस देश में मताधिकार से यह सुनिश्चित करेंगे की उनका प्रतिनिधि कौन होगा। पर तथाकथित संविधान के तहत पहले ही यह सुनिश्चित हो जाता है कि किस सिट पर किस जाति के लोग चुनाव लड़ सकते हैं। एक तरफ तो संविधान कहता है कि किसी धर्म, जाति, लिंग, क्षेत्र आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए पर इसी संविधान में कहीं जाति विशेष के आधार पर एक वर्ग विशेष के साथ भेदभाव किया जाता है। देखा जाए तो तथा कथित दलितों द्वारा आए दिन दूसरे जातियों को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अनेकों गालियां दिया जाता है पर उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं होता, जबकि तथा कथित दलितों के कहने मात्र से अन्य वर्ग के लोगों के ऊपर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाता है, जिससे कि सवर्ण वर्ग के साथ ही अन्य वर्ग के लोग पीड़ित हैं। पर संविधान व गणतंत्र दिवस के अवसर पर अधिकांश जगहों पर देखने को मिलता है की सवर्ण समाज के साथ ही अन्य वर्ग के लोग जातिगत कानूनों का विरोध न कर संविधान व गणतंत्र दिवस के नाम पर भ्रमित हो खुशी में झूम उठते हैं जो कि देश के भविष्य के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। यदि सचमुच संविधान सबको समान अधिकार देता है तो आम नागरिकों के अधिकारों की की रक्षा करने की जिम्मेदारी भी गण और तंत्र दोनों के रक्षको की है। लेकिन दोनों के रक्षको की कोई योग्यता या वरीयता की मापदंड को संविधान के दायरे से बाहर रखा गया जिसका परिणाम है कि देश में नागरिकों के साथ असमानता का व्यवहार और भेदभावपूर्ण कानून दिखाई दे देता है जो देश के लिए के और गण के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ डुमरांव में निकाला आक्रोश मार्च

    बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ डुमरांव में निकाला आक्रोश मार्च

    बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ डुमरांव में निकाला आक्रोश मार्च

    तेजस टूडे ब्यूरो
    राजेश चौबे
    बक्सर (बिहार)। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे लगातार हमले के खिलाफ डुमरांव में सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा राजगढ़ चौक से नया थाना तक आक्रोश मार्च निकाला गया। इस दौरान लोग बांग्लादेश की सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए अपना गुस्सा व्यक्त कर रहे थे। उक्त आक्रोश मार्च नया थाना के पास पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया जिसका संचालन युवा नेता दीपक यादव ने किया। समाजसेवी ओम प्रकाश भुवन, सुनील सिद्धार्थ, संतोष दुबे, राजीव रंजन सिंह, सतीश चंद्र राय, बिपिन बिहारी सिंह, चुनमुन प्रसाद वर्मा, प्रो. श्याम नारायण राय सहित कई लोगों ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। उनकी निर्मम हत्याएं हो रही हैं। यहां तक कि बांग्लादेश की सरकार जिहादी आतंकवाद की गोद में बैठकर हिंदुओं की सुरक्षा का कोई प्रयास भी नहीं कर रही है। वहीं दूसरी तरफ हिंदू की सुरक्षा का आवाज उठाने वाले संत चिन्मय कृष्ण दास प्रभु की गिरफ्तारी उस सरकार द्वारा कर ली गई है। इससे हिंदू अल्पसंख्यकों में आक्रोश बढ़ गया है। सत्ता परिवर्तन के बाद से ही यहां हिंदू मंदिरों और पूजा स्थलों पर लगातार हिंसा बढ़ी है। नई सरकार जिहादी आतंकवाद की गोद में अपने आप को बैठा रखी है। अंत में शक्ति राय ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर अभिषेक चौरसिया, संटू मित्रा, सुजीत सिंह, विष्णु शंकर सोनी, अभिषेक रंजन, मुखिया सिंह कुशवाहा, युवराज सिंह, मींसु सिंह, गोरख ठाकुर, शुभम सिंह, आतिश वर्मा, अभिषेक पाठक आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • सोनपुर कुश्ती प्रतियोगिता में जतिन का जलवा

    सोनपुर कुश्ती प्रतियोगिता में जतिन का जलवा

    सोनपुर कुश्ती प्रतियोगिता में जतिन का जलवा

    तेजस टूडे ब्यूरो
    मुन्ना पटेल
    रामपुर, बिहार। सोनपुर मेला में आयोजित कुश्ती प्रतियोगित 6 से 8 दिसंबर तक हो रहे कुश्ती प्रतियोगिता का संपन्न किया गया जिसमें कैमूर के पहलवान जतिन सिंह बिहार किशोर का ताज अपने नाम किया। साथ ही कुमार वर्ग में आदर्श कुमार उपविजेता बने। जतिन और आदर्श को बिहार कुश्ती संघ के सचिव विनय सिंह ने गदा, ट्राफी देकर सम्मानित किया। बता दें कि जतिन और आदर्श दोनों एकलव्य सेंटर बिछिया दुर्गावती के पहलवान हैं जो राष्ट्रीय कोच अजय यादव द्वारा कुश्ती की ट्रेनिंग दी जाती है। पिछले साल भी सोनपुर मेला में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में सभी मेडल अपने नाम किए थे। जतिन सिंह को बिहार किशोर और आदर्श कुमार को उपविजेता बनने पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा कैमूर ओम प्रकाश कुमार, शारीरिक शिक्षक डॉ तुलसी प्रसाद सिंह, दिलीप पटेल, शौकत अली गद्दी, पप्पू कुमार, गुदरी शर्मा, पहलवान अन्नू कुमारी ने पूरी टीम, कोच, खिलाड़ियों को खुशी जाहिर करते हुए इस जीत की बधाई दिया। इस आशय की जानकारी जिला खेल मीडिया प्रभारी डॉ तुलसी प्रसाद सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • बिहार राजस्व मंत्री से वादी ने लगायी गुहार

    बिहार राजस्व मंत्री से वादी ने लगायी गुहार

    बिहार राजस्व मंत्री से वादी ने लगायी गुहार

    तेजस टूडे ब्यूरो
    विजय प्रताप सिंह
    बक्सर, बिहार। केसठ प्रखंड के रघुनाथपुर गांव निवासी सतेंद्र दुबे उर्फ भूलन दुबे ने बिहार राजस्व मंत्री दिलीप जैसवाल से भूमि दखल कराने को ले गुहार लगाया।Case registered against four उन्होंने अपने आवेदन में लिखा कि अंचलाधिकारी अभिषेक गर्ग के टाल—मटोल के कारण मेरे भूमि पर मेरा दखल कब्जा नहीं कराया गया जबकि भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमरांव द्वारा वाद संख्या 96/ 2023–24 भूमि पर दखन कराने को ले आर्डर जारी किया गया था। अंचलाधिकारी द्वारा उस निर्देश की अवहेलना करते हुए टाल दिया गया। हालांकि वादी ने पिछले शनिवार को केसठ में आयोजित डीएम के जनता दरबार में भूमि के दखल कराने को गुहार भी लगाया। पीड़ित के आवेदन से उच्च न्यायालय ने स्टे ऑर्डर भी वापस ले किया है लेकिन उसके बाद भी वादी को न्याय नहीं मिली। इसके कारण वादी के उस भूमि पर धान की फसल नहीं हो पाई जिसके कारण वादी को करीब 2 लाख रुपए की हानि हुई है। पीड़ित ने रविवार को राजस्व मंत्री से गुहार लगाया है। पीड़ित ने बताया कि मंत्री द्वारा न्याय का आश्वासन दिया गया है। अब देखना यह है कि वादी के भूमि पर दखन होता है कि नहीं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • आगामी विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिये भाजपा की हुई बैठक

    आगामी विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिये भाजपा की हुई बैठक

    आगामी विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिये भाजपा की हुई बैठक

    तेजस टूडे ब्यूरो
    राजेश चौबे
    बक्सर (बिहार)। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक कार्यों को सफलीभूत करने के उद्देश्य से रविवार को स्थानीय गोयल धर्मशाला के सभागार में संगठन पर्व 2024, जिला कार्यशाला की एक बैठक जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। बैठक में विधान पार्षद सह बक्सर जिला चुनाव प्रभारी प्रमोद चंद्रवंशी तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सह बक्सर लोकसभा एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी भी उपस्थित रहे। अपने-अपने संबोधन में द्वय नेताओं ने बताया कि संगठनात्मक चुनाव को किस तरह से किया जाए ताकि आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूती मिले और आगामी वर्ष 2025 में विधानसभा चुनाव किस तरह लड़ा जाए ताकि पार्टी को जीत हासिल हो सके, पर विस्तृत चर्चा की और अपना अपना विचार पार्टी पदाधिकारीयों के बीच शेयर किया। द्वय नेताओं द्वारा बताया गया कि सांगठनिक चुनाव में बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, मंडल अध्यक्ष के बाद जिलाध्यक्ष का चुनाव सुनिश्चित करना है। बैठक में दिलमणी देवी पूर्व विधायक ब्रह्मपुर, संतोष पटेल जिला प्रभारी, प्रदेश मंत्री संतोष रंजन, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा मनोज सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार सिंह, राजवंश सिंह, हिमांशु चतुर्वेदी, पूनम रविदास, महामंत्री इन्द्रलेश पाठक, जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • काला बिल्ला लगाकर विद्युत कर्मियों ने जताया विरोध

    काला बिल्ला लगाकर विद्युत कर्मियों ने जताया विरोध

    काला बिल्ला लगाकर विद्युत कर्मियों ने जताया विरोध

    तेजस टूडे ब्यूरो
    विजय प्रताप सिंह
    बक्सर (बिहार)। बिहार मजदूर संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने अपनी मांगों के समर्थन में सोमवार को काला बिल्ला लगाकर कार्यो में भाग लिया। 15 सूत्रीय मांगों के समर्थन में बिहार स्टेट प्रोग्रेसिव इलेक्ट्रिक वर्कर्स यूनियन बिहार ने सरकार के नीतियों के खिलाफ काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शित किया। संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर 25 से 30 नवम्बर काला बिल्ला लगाकर विरोध जताते का ऐलान किया है। विद्युत कर्मियों के मुख्य मांगे एजेंसी हटाकर नियमित किया जाय। दैनिक मजदूरी का निर्धारण किया जाय। कार्य के दौरान इस्तेमाल होने वाले सुरक्षा किट वितरण किया जाय। 60 वर्ष तक की सेवा पक्की की जाय। वेतन अधिनियम के तहत भुगतान किया जाय। हटाए गए मानव बल को वापस कम पर लाया जाय। ओवर टाइम का भुगतान किया जाय। कर्मियों को वर्दी मुहैया कराया जाय सहित अन्य मांगें शामिल हैं। विभिन्न मांगों को लेकर केसठ पीएसएस पर नावानगर, मुरार, केसठ सेक्शन के कर्मियों ने एकजुट होकर काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मियों ने कहा कि उनकी मांगे पूरी नहीं होने पर संघ के आह्वान पर आगे भी विरोध जताते रहेंगे।
    विरोध जताने वालों में राजेन्द्र प्रसाद, बिहारी प्रसाद, मुंगरी प्रसाद, अनिल यादव, भरत लाल सिंह, निर्मल शर्मा सहित अन्य बिजली मिस्त्री, लाइनमैन, मानव बल, ऑपरेटर सहित नावानगर, मुरार, केसठ तीनों सेक्शन के विद्युत विभाग से जुड़े कर्मी रहे। इस दौरान मानव बल द्वारा बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि आए दिन हम लोगों का शोषण अधिकारियों द्वारा किया जाता है। साथ ही अगर कार्य में देरी होने पर मानदेय से कटौती कर ली जाती है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • नगर पंचायत रोहतास में विकास की लहर

    नगर पंचायत रोहतास में विकास की लहर

    नगर पंचायत रोहतास में विकास की लहर

    सभी वार्डों में कार्य की हो रही प्रगति
    तेजस टूडे ब्यूरो
    संजय तिवारी
    रोहतास, बिहार। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 में कई वर्षों से चली आ रही समस्या से अब जल्द निजात मिलेने वाला है। सोमवार को मुख्य पार्षद प्रतिनिधि तोराब नियाज़ी ने वार्ड नंबर 3 में सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि ने कहा कि नगर क्षेत्र में टूटे पड़े सड़क एवं नाली का निर्माण किया जाएगा और इस कार्य को भी जल्द पूरा कर दिया जायेगा। बताते चलें कि ग्रामीणों को आवाजाही में पिछले कई साल से काफी परेशानी हो रही थी। यह सड़क सद्भावना चौक से लेकर मजीद खान के घर तक बनाई जाएगी जिससे सड़क चौड़ीकरण के साथ टूटी पड़े नाली का भी समस्या दूर हो जाएगा। वहीं पार्षद प्रतिनिधि खुर्शीद अहमद उर्फ टन्नू खान ने बताया कि नगर क्षेत्र में डेढ़ साल बाद विकास शुरू हुआ है और हमारे वार्ड में यह पहला काम है। अब इसके बाद लगातार काम होता रहेगा। इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मृत्युंजय सिंह, नाज़िस खान, विनोद गुप्ता, एहसान खान, मिसबाह खान, करार खान, शमशीर नियाज़ी समेत कई अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ बहुत खुशी जाहिर करते हुये अपने द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों पर विश्वास जाहिर किया। साथ ही कहा कि नगर क्षेत्र में उम्मीद से बेहतर काम होगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • भगवान कार्तवीर्यार्जुन की जयंती पर कटिहार में निकाली गयी भव्य रथयात्रा

    भगवान कार्तवीर्यार्जुन की जयंती पर कटिहार में निकाली गयी भव्य रथयात्रा

    भगवान कार्तवीर्यार्जुन की जयंती पर कटिहार में निकाली गयी भव्य रथयात्रा

    हैंहयवंश के चक्रवर्ती सम्राट थे सहस्त्रबाहु अर्जुन: चन्दा चौधरी
    तेजस टूडे ब्यूरो
    कटिहार, बिहार। कलवार सेवा समिति कटिहार बिहार प्रदेश में भगवान कार्तवीर्यार्जुन की भव्य रुप से जयंती मनाई गई जहां सर्वप्रथम झंडारोहण मुख्य अतिथि चन्दा चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि सहित समाज के गणमान्य लोगों ने किया। भगवान कार्तवीर्यार्जुन की जयंती भव्य रुप से विधि-विधान वैदिक मंत्रों के साथ कार्यक्रम संयोजक राजीव जायसवाल ने अपने पदाधिकारियों, महिला मंडल, युवा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पूजा सम्पन्न कराया।
    मुख्य अतिथि चन्दा चौधरी प्रतिनिधि सभा सदस्य संघीय संसद एवं भारत नेपाल मैत्री संघ की अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि बिहार सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ध्रुवचन्द जायसवाल उत्तर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विजय जायसवाल, कलवार सेवा समिति कटिहार के संरक्षणगण वरिष्ठ नन्द लाल जायसवाल, जवाहर प्रसाद जायसवाल, परमानंद चौधरी, धर्मनाथ प्रसाद चौधरी, प्रो. अनिल चौधरी, डा. दिलीप चौधरी, महासचिव अमित प्रवीण, कोषाध्यक्ष संजय चौधरी, संगठन सचिव रणजीत जायसवाल, डॉ जितेश जायसवाल, विश्वनाथ चौधरी, महिला अध्यक्ष सरिता जायसवाल, उपाध्यक्ष सोना जायसवाल, सचिव मंजू जायसवाल, रूणा कुमारी, सुमन जायसवाल, आशिकी कुमारी, रूणा जायसवाल, पल्लवी चौधरी, बबिता चौधरी, युवा अध्यक्ष रवि प्रकाश चौधरी, महासचिव मनीष जायसवाल, धर्मनाथ चौधरी, राजकुमार जायसवाल, सज्जन जायसवाल, सतीश चौधरी, रवि जायसवाल, मनोज जायसवाल, चन्दन जायसवाल, प्रवीण जायसवाल, संजीव जायसवाल, अमित चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष विकास चौधरी, बंजरग चौधरी, सरोज जायसवाल आदि ने भगवान सहस्त्रार्जुन की आरती की गई।
    आरती सम्पन्न होते ही रथयात्रा शुरू हुई। भगवान सहस्त्रार्जुन रथयात्रा कटिहार कस्बे के प्रमुख कस्बों के रास्ते बैंड, बाजा, डीजे के साथ भगवान सहस्त्रार्जुन के लिए स्पेशल रथ पर विराजमान करके रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा में मोटरसाइकिल, कार, जीप पैदल बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, बच्चियों ने पुरुषों के साथ लगभग 4 किलोमीटर तक गाजे-बाजे एवं भगवान सहस्त्रार्जुन की जयकारे लगाते हुए रथयात्रा में उत्साह के साथ कटिहार के प्रमुख रास्ते से होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर दोपहर में प्रसाद ग्रहण किया।
    इसी क्रम में पत्रकारों से वार्ता करते हुये सांसद पूर्व मंत्री नेपाल सरकार चन्दा चौधरी ने भगवान सहस्त्रार्जुन के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हैंहयवंश के चक्रवर्ती सम्राट सहस्त्रबाहु अर्जुन थे। उनकी प्रेरणा से समाजिक एवं राजनैतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। मीडिया द्वारा पूछे गये एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि भारत नेपाल का रिश्ता अटूट है। भारत और नेपाल में खेल-खलिहान एवं शादी विवाह के बड़े पैमाने पर अटूट रिश्ते बनते हैं। भगवान राम का विवाह मिथिला नरेश राजा जनक की पुत्री सीता जी का विवाह हुआ था। आज तक शादी विवाह हो रहे है। भारत सरकार एवं नेपाल सरकार को विचारों का आदान-प्रदान किया जाना चाहिए जिससे दोनों देश के रिश्ते और मजबूती से बनी रहे।
    कार्यक्रम संयोजक राजीव जायसवाल ने कहा कि श्री राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रार्जुन की भव्य जयंती समारोह में सम्पूर्ण कटिहार समाज के लोगों ने एकजुटता का परिचय देते हुए भव्य रथयात्रा में सम्मिलित होकर अपनी ताकत का एहसास कराया है। जयंती समारोह में नेपाल सरकार की पूर्व मंत्री एवं सांसद चन्दा चौधरी है। भारत नेपाल मैत्री संघ की अध्यक्ष है एवं यूपी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ध्रुवचन्द जायसवाल उत्तर प्रदेश कार्यकारी विजय जी, अनिल जी, बंगाल, भूटान आदि कलवार समाज के लोग बड़ी संख्या में समारोह शामिल हुए। हमें गर्व सम्पूर्ण कटिहार कलवार समाज के लोगों पर समारोह में आए कलवार समाज के लोगों का स्वागत किया और सहयोग किया।
    विशिष्ट अतिथि बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान सहस्त्रार्जुन जी की जयंती पर रथयात्रा से यह संदेश गया। कलवार समाज को एकजुटता का संदेश दे दिया है। हर क्षेत्र में समाज के लोगों को आगे आना चाहिए। भगवान कार्तवीर्यार्जुन के जीवन वृतांत की चर्चा करते हुए उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ध्रुवचन्द जायसवाल ने कहा कि धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान विष्णु के 24वें अवतार भगवान कार्तवीर्यार्जुन है। उन्हें युद्ध में कोई हरा नहीं सकता था। भगवान सूर्यदेव के आगमन के उद्देश्य जानने पर महाराजा सहस्त्रार्जुन ने मानव हित में अपने राज्य की वन संम्प्रदा की औषधियों को दान कर दिया था। तीर दिया कहा चलाओं तीर चलाया तो वन में आग लग गई। वन जलने से उर्जा प्राप्त करके भगवान सूर्यदेव चले गए। उसी वन में सूना पड़ा आश्रम वशिष्ठ मुनि का था। वह भी जल गया था। वशिष्ठ मुनि ने भगवान कार्तवीर्यार्जुन को श्रार्प दे दिया कि तुम्हारी भुजाओं की शक्ति क्षीण हो जायेगी जब भगवान सूर्यदेव को पता चला तो महाराजा सहस्त्रबाहु की रक्षा करने का संकल्प ले लिया था, इसीलिए कोई चक्रवर्ती सम्राट को हरा नहीं सकता था।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • कमल नयन को मिली सिमरी थाने की कमान

    कमल नयन को मिली सिमरी थाने की कमान

    कमल नयन को मिली सिमरी थाने की कमान

    एसपी ने आधा दर्जन पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला
    तेजस टूडे ब्यूरो
    राजेश चौबे
    बक्सर, बिहार। पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने रविवार को करीब आधा दर्जन पुलिस पदाधिकारियों के स्थान परिवर्तन करने के साथ ही 24 घंटे के भीतर योगदान करने का निर्देश जारी किया है। ज्ञात सूचना के आधार पर कमल नयन पांडेय को मुरार स्थानांतरित कर सिमरी थाने की कमान सौपी गयी है। महिला थाना में पदस्थापित मधुबाला भारती को वासुदेवा ओपी की जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं औद्योगिक थानाध्यक्ष अविनाश कुमार को बगेन गोला का थानाध्यक्ष बनाया गया है। संजय कुमार को कोरान सराय से औद्योगिक थानाध्यक्ष बनाया गया है। ब्रह्मपुर थाना में तैनात अमित कुमार को कोरान सराय का थानाध्यक्ष, औद्योगिक थाना में तैनात अमन कुमार को मुरार का थानाध्यक्ष बनाया गया है। बताया जा रहा है कि कानून व्यवस्था को सुदृढ करने हेतु एसपी द्वारा फेरबदल किया गया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • प्रशान्त किशोर का एक्शन का असर

    प्रशान्त किशोर का एक्शन का असर

    प्रशान्त किशोर का एक्शन का असर

    24 घण्टे में अण्डरपास का सर्वे करने पहुंचे अधिकारी
    जनता ने भरी सभा से किया धन्यवाद ज्ञापन
    कहा– आज तक रामगढ़ क्षेत्र का कोई नेता हमारा हाल पूछने नहीं आया
    तेजस टूडे ब्यूरो
    राजीव पाण्डेय
    दुर्गावती, बिहार। जन सुराज पार्टी रामगढ़ चुनाव को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है। पिछले दो वर्षों से प्रशांत किशोर और उनकी टीम गांव-गांव पैदल चलकर जनता के बीच पहुंची और उनकी समस्याओं को समझने का काम किया। और अब चुनावी मैदान में उतरते ही विपक्ष खेमे में खलबली मचा दी है। रामगढ़ से जन सुराज के प्रत्याशी सुशील सिंह कुशवाहा भी लगातार प्रशांत किशोर के नक्शे कदम पर चलकर जनता का सुंदर राज स्थापित करने में लगे हैं। वह लगातार क्षेत्र में प्रचार-प्रसार के साथ आम जनता के बीच जाकर जन संवाद कर रहे हैं और उनकी तकलीफों को जानने का काम कर रहे हैं। जहां जरूरत पड़ी, वहां क्षेत्र की जनता की आवाज भी बने। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के खरसरा और महमूदगंज इलाके में रेलवे अंडरपास सही तरीके से न बनने के कारण लोग रेलवे ट्रैक से गुजरने के लिए मजबूर थे। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से वहां की जनता के भीतर एक डर बैठ गया था जिसे चुनावी भागदौड़ के बीच भी जन सुराज ने समझा और दूर करने का काम किया।
    सुशील सिंह कुशवाहा ने क्षेत्र की नाराज जनता जो चुनाव का बहिष्कार करने का मन बना चुकी थी, उनको समझाया और बताया कि उनके एक वोट में कितनी ताकत है। वहीं जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से बातचीत की। उनकी समस्या को समझा और रेल विभाग के नाम से समस्या की एक लिखित जानकारी उनको देने की बात कही, ताकि वह रेल विभाग के सामने जनता की बात रख पाए। प्रशांत किशोर की कार्यवाही के तुरंत बाद ही वहां अधिकारी अंडरपास के सर्वे के लिए पहुंचे जिससे वहां की जनता ने सालों बाद राहत की सांस ली। भरी जनसभा में पहुँचकर स्थानीय लोगों ने प्रशांत किशोर को धन्यवाद दिया। क्षेत्र की जनता का कहना था कि कई सरकारें और जनप्रतिनिधि आए और गये लेकिन किसी ने भी उनकी समस्याओं का निवारण नहीं किया। कई बार जनता ने अपनी परेशानी को लेकर आवाज उठायी लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
    प्रशांत किशोर पहले ऐसे जनप्रतिनिधि हैं जो वहां पहुंचकर लोगों से बातचीत कर उनकी समस्या को सुना और त्वरित कार्यवाही की। इस दौरान जनता की आंखों में जन सुराज एक स्पष्ट विकल्प के रूप में दिखाई दे रहा था। जन सुराज का जनता से वादा है कि जन समर्थन मिलने पर पूरे बिहार में जनता का सुंदर राज स्थापित किया जाएगा। इसका उदाहरण रामगढ़ का अंडरपास है। सुंदर राज बनने से पहले ही जन सुराज अपने वादों को पूरा कर रहा है। अब बारी जनता की है कि वह अपने लिए सुंदर राज बनाना चाहती है और ‘बस्ता’ बटन दबाकर जन सुराज को विकल्प के रूप में चुनती है या फिर से लालू जी के जंगल राज या नीतीश कुमार के भ्रष्टाचार का राज चुनती है। लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जन समर्थन होती है और उसके बाद जनता अपनी स्थिति के लिए खुद जिम्मेदार होती है। जन सुराज और सुशील सिंह कुशवाहा का वादा है कि उपचुनाव में मौका देकर देखें, कुछ महीनों की ही बात है। अगर जन सुराज हर संभव प्रयास करके क्षेत्र की स्थिति को सुधार नहीं पाये तो 2025 दूर नहीं है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • सत्य केवल नैतिक गुण ही नहीं, बल्कि धर्म का आधार भी है: आचार्य रणधीर

    सत्य केवल नैतिक गुण ही नहीं, बल्कि धर्म का आधार भी है: आचार्य रणधीर

    सत्य केवल नैतिक गुण ही नहीं, बल्कि धर्म का आधार भी है: आचार्य रणधीर

    सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन सत्य का महत्व और परीक्षित जन्म की हुई कथा
    तेजस टूडे ब्यूरो
    राजेश चौबे
    बक्सर, बिहार। राजपुर प्रखंड अंतर्गत भरखरा गांव में चल रहे सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन मामा जी के कृपापात्र आचार्य श्री रणधीर ओझा ने ‘सत्य का महत्व और राजा परीक्षित के जन्म से जुड़ी कथा का रसपान कराई। आचार्य जी ने अपने प्रवचन में सत्य के आदर्श और जीवन में इसकी आवश्यकता पर गहराई से प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि सत्य केवल एक नैतिक गुण ही नहीं, बल्कि धर्म का आधार भी है। सत्य के बिना समाज का संतुलन असंभव है। परिस्थितियाँ कैसी भी रही हों, भगवान ने स्वयं हमेशा सत्य का पक्ष लिया।
    आचार्य जी ने राजा परीक्षित के जन्म की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि उनका जन्म एक महत्वपूर्ण घटना थी जो सत्य और धर्म की रक्षा के लिए परमात्मा के लीला का एक अंग रही। भगवान श्रीकृष्ण ने युद्ध में पांडवों को विजय का आशीर्वाद देने के बाद परीक्षित जी के रूप में अपने वंश को आगे बढ़ाने का वरदान दिया। यह उनकी कृपा का परिणाम था कि परीक्षित जी जैसे धर्मपरायण और सत्यनिष्ठ शासक ने राज्य का भार संभाला। परीक्षित जी का जन्म सत्य और धर्म की पुनर्स्थापना का प्रतीक था। आचार्य जी ने बताया कि किस प्रकार परीक्षित जी ने बाल्यकाल से ही सत्य के मार्ग को अपनाया और जीवनभर धर्म का पालन किया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि सच्चे हृदय से यदि सत्य का पालन किया जाय तो हर बाधा को पार कर सुख और शांति पाई जा सकती है।
    आचार्य जी ने रविवार की कथा का समापन सामूहिक भजन और आरती के साथ किया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालु भक्ति भाव से ओतप्रोत होकर भगवान श्रीकृष्ण का संकीर्तन किये। इस अवसर पर राधेश्याम दुबे, कामेश्वर चौबे, मिंटू उपाध्याय सहित तमाम भक्तों ने श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • कायस्थ परिवार ने सरकार से की डा. सच्चिदानन्द को भारत रत्न देने की मांग

    कायस्थ परिवार ने सरकार से की डा. सच्चिदानन्द को भारत रत्न देने की मांग

    कायस्थ परिवार ने सरकार से की डा. सच्चिदानन्द को भारत रत्न देने की मांग

    डॉ. सच्चिदानन्द आधुनिक बिहार के जनक थे: सुमन श्रीवास्तव
    तेजस टूडे ब्यूरो
    राजेश चौबे
    बक्सर, बिहार। कायस्थ परिवार के जिला कार्यालय में अधिवक्ता सुमन श्रीवास्तव के नेतृत्व में डॉ० सच्चिदानंद सिन्हा की 153वीं जयंती मनायी गयी जिसकी अध्यक्षता इं. बिपिन बिहारी सिन्हा व संचालन वैदेही श्रीवास्तव ने किया। उक्त जयंती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. एस एन चौबे, स०नि०अ० धन्नू लाल प्रेमातुर व समाजसेवी सिद्धेश्वरानन्द बक्सरी द्वारा डॉ० सिन्हा की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। प्रदेश संयोजक सुमन श्रीवास्तव ने कहा कि डॉक्टर साहब भारत के प्रसिद्ध सांसद शिक्षाविद् अधिवक्ता के साथ पत्रकार भी थे जिनका भारत के संविधान के निर्माण में अहम भूमिका रही है और बिहार को राज्य की दर्जा दिलाने में योगदान है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश हित में समर्पित कर दिया था। उसके बावजूद भी सरकार द्वारा उनके मरने के बाद भी उनको भारत रत्न की उपाधि नहीं दी गई जो उनके साथ नाइंसाफी है। जयंती पर पूरा कायस्थपरिवार उन्हे भारत रत्न देने की सरकार से मांग करता है। कार्यक्रम में सुरेंद्र श्रीवास्तव, राजेश सिन्हा, सतीश श्रीवास्तव, प्रमोद लाल, सत्यम श्रीवास्तव, जय प्रकाश सिन्हा, मनोज सिन्हा, ज्योति श्रीवास्तव, शोभा श्रीवास्तव, आकाश राज, विकास राज, बंसत चौबे, सौरभ सिन्हा, रवि सिन्हा, सुरेन्द्र सिंह के अलावा अन्य समाजसेवी भी उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • प्रशान्त किशोर के प्रयासों से मिली राहत

    प्रशान्त किशोर के प्रयासों से मिली राहत

    प्रशान्त किशोर के प्रयासों से मिली राहत

    रामगढ़ की जनता ने दिल से जताया आभार
    तेजस टूडे ब्यूरो
    राजीव पाण्डेय
    रामगढ़, बिहार। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आगामी उपचुनाव के मद्देनजर रामगढ़ में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान खरसरा और महमूदगंज क्षेत्र की जनता वहां पहुंचकर प्रशांत किशोर का आभार व्यक्त किया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर अन्डरपास सही तरीके से नहीं बनने के वजह से क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं के कारण लोगों में डर का माहौल बना हुआ था परंतु अब तक कोई नेता या जनप्रतिनिधि उनकी समस्याओं को सुनने या समाधान हेतु पहल करने नहीं आया था। प्रशांत किशोर पहले ऐसे जनप्रतिनिधि हैं जिन्होंने उनकी तकलीफों को सुना और समाधान का आश्वासन दिया।प्रशांत किशोर के प्रयासों के चलते संबंधित अधिकारी अगले ही दिन क्षेत्र में पहुंचकर समस्या की जांच और समाधान के लिए सर्वेक्षण करने लगे जिससे जनता को राहत मिली है। स्थानीय नागरिकों ने जनसभा के मंच से प्रशांत किशोर को उनके सक्रिय सहयोग और तत्काल पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • निवर्तमान जिप अध्यक्ष ने छठ घाटों का किया निरीक्षण

    निवर्तमान जिप अध्यक्ष ने छठ घाटों का किया निरीक्षण

    निवर्तमान जिप अध्यक्ष ने छठ घाटों का किया निरीक्षण

    तेजस टूडे ब्यूरो
    विजय प्रताप सिंह
    बक्सर (बिहार)। सूर्योपासना का त्योहार छठ जैसे जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे तैयारियां जोरों से चल रही है। बुधवार को निवर्तमान जिप अध्यक्ष विद्या भारती क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों के स्थलों का जायजा लिया। छठ घाटों के निरीक्षण के दौरान छठ घाटपर जा कर व्रतियों की बैठने और घाट की साफ सफाई, महिलाओं के कपड़ा बदलने की व्यवस्था, लाइटिंग आदि की जानकारी ली। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश बिहारी वर्मा से व्रतियों को विभिन्न सुविधाओ के लिए बात की।साथ ही कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया। बीडीओ ने कहा कि छठ व्रतियों के लिए घाटों पर प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है। इसके लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी चिन्ह्ति स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति भी की गई है जिससे छठ व्रतियों को किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न ना हो। वहीं पूजा समितियों ने भी अपने तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गए है। पूजा कमिटी के सदस्य देर रात तक कार्य करते देखे जा रहे हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • बीडीओ एवं सीओ ने घाटों का किया निरीक्षण

    बीडीओ एवं सीओ ने घाटों का किया निरीक्षण

    बीडीओ एवं सीओ ने घाटों का किया निरीक्षण

    तेजस टूडे ब्यूरो
    मुन्ना पटेल
    रामपुर, बिहार। प्रखंड विकास पदाधिकारी दृष्टि पाठक एवं अंचलाधिकारी अनु कुमारी ने प्रखंड क्षेत्र के कई छठ घाटों का निरीक्षण करते हुए राजा के अकोढी सूर्य मंदिर के प्रांगण में बने छठ घाट पर सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के दौरान प्रखंड क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर शांतिपूर्ण विधि व्यवस्था बनाए रखने तथा भीड़ में यातायात को नियंत्रित करने को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। इसको लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बेलाव, राजा के अकोढी, भोरेया, सबार सहित सभी छठ घाटों पर दंडाधिकारियों व पुलिस फोर्स की नियुक्ति कर दी गई है। इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक रवि प्रकाश, पंचायत सचिव, पूजा समिति सदस्य शमशेर बहादुर सिंह, सूर्य मंदिर पुजारी तिलेश्वर दुबे सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • भारत स्काउट एवं गाइड ने की सूर्य मन्दिर छठ घाट की सफाई

    भारत स्काउट एवं गाइड ने की सूर्य मन्दिर छठ घाट की सफाई

    भारत स्काउट एवं गाइड ने की सूर्य मन्दिर छठ घाट की सफाई

    तेजस टूडे ब्यूरो
    संजय तिवारी
    कोचस (रोहतास)। बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड बुद्ध मार्ग पटना जिला रोहतास के तत्वावधान में नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी कोचस एवं जिला संगठन आयुक्त स्काउट अरविन्द सिंह के संयुक्त नेतृत्व में स्काउट और गाइड ने सूर्य मंदिर तालाब कोचस में मंगलवार को छठ महापर्व के मद्देनजर छठ घाट की सफाई अभियान में स्काउट और गाइड भाग लिया। इस अभियान का उद्देश्य छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना था। स्काउट और गाइड के प्रशिक्षित सदस्य अपने समुदाय के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए घाट की सफाई, कचरा एकत्रित करना और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाना सुनिश्चित किया।
    इस अभियान में लगभग 100 स्काउट और गाइड ने भाग लिया। उन्होंने न केवल कचरा उठाया, बल्कि घाट पर जलाशय की सफाई, सजावट और छठ पूजा के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों पर भी ध्यान दिया। इस पहल के बारे में बात करते हुए संगठन आयुक्त अरविंद सिंह ने कहा, “हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हम छठ पर्व के दौरान अपने समाज को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्रदान कर पा रहे हैं। हम हमेशा अपने समुदाय की सेवा में तत्पर रहते हैं।” इस अभियान से न केवल घाट का वातावरण साफ हुआ, बल्कि स्थानीय समुदाय में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ी। प्रीति आर्या, नगर स्वच्छता पदाधिकारी, नगर पंचायत कोचस ने स्काउट और गाइड के इस समर्पण और योगदान की सराहना करते ुये कहा कि हमारे लिए इस छठ महापर्व पर ऐसे स्वच्छता अभियान में भाग लेना हमारे लिए गर्व की बात है।
    इस मौके पर प्रकाश श्रीवास्तव नगर पर्यवेक्षक, नगर पंचायत कोचस ने सभी स्काउट और गाइड को इस अभियान से जुड़ने के लिए काफी सराहना किया पूरे नगर पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाने की बात कहा। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोचस के स्काउट मास्टर राकेश कुमार सिंह और श्री गंगा पासवान अनुसूचित जाति उच्च विद्यालय कोचस के स्काउट मास्टर तेज नारायण सिंह अपने विद्यालय के स्काउट और गाइड के साथ छठ महापर्व पर स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। स्काउट टोली नायक शुभम कुमार, सत्यम पटेल, अभिनंदन कुमार, गोलू कुमार, अनीश चौबे, गाइड टोली नायिका मधु कुमारी, स्वाति सिंह, आंचल कुमारी, अंशु कुमारी, ख़ुशी कुमारी के साथ सैकड़ों में स्काउट और गाइड उपस्थित हुए। कार्यक्रम की जानकारी जिला मुख्य आयुक्त सह पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी सूर्यदेव पासवान को दी। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुये ऐसे कार्यक्रम आगे भी करते रहने की सलाह दिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • भाजपा नेता अमित पाण्डेय एवं स्नेहा पान्डेय ने वितरण की छठ पूजा सामग्री

    भाजपा नेता अमित पाण्डेय एवं स्नेहा पान्डेय ने वितरण की छठ पूजा सामग्री

    भाजपा नेता अमित पाण्डेय एवं स्नेहा पान्डेय ने वितरण की छठ पूजा सामग्री

    छठ पूजा से जुड़े 4 दिवसीय अनुष्ठान, भक्ति—गहन आध्यात्मिक अर्थ से होता है भरा: अमित जी
    तेजस टूडे ब्यूरो
    राजेश चौबे
    बक्सर (बिहार)। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अमित पान्डेय एवं स्नेहा पान्डेय द्वारा लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के उपलक्ष्य में दुर्गा स्थान चौसा में मंगलवार को कलसूप, पूजा सामग्री, वस्त्र एवं फल छठ व्रतियों मे वितरण किया गया। इस दौरान सैकड़ों छठ व्रतियों को छठ सामग्री दी गयी। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अमित पाण्डेय ने बताया कि छठ पर्व लोक आस्था का महापर्व है। इससे संसार मे बिहार की सांस्कृतिक पहचान है। छठ पूजा से जुड़े 4 दिवसीय अनुष्ठान, भक्ति और गहन आध्यात्मिक अर्थ से भरा होता है। इसमें सूर्य देवता की उपासना की जाती है। सूर्य को स्वास्थ्य, धन और सफलता का देवता माना जाता है। यह पर्व पारिवारिक सुख-समृद्धि तथा मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए मनाया जाता है। वहीं स्नेहा पान्डेय ने कहा कि छठ सूर्योपासना का अनुपम लोकपर्व है जो वैदिक काल से चला आ रहा है और अब तो यह बिहार कि संस्कृति का अहम हिस्सा बन चुका है। यह पर्व बिहार के वैदिक आर्य संस्कृति की एक छोटी सी झलक दिखाता है।
    इस अवसर पर चौसा मंडल अध्यक्ष अमर गोड़, बक्सर नगर अध्यक्ष अजय वर्मा, पांडे पट्टी मंडल अध्यक्ष सोनू राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनंजय राय, भरत प्रधान, भाजपा जिला प्रवक्ता जय प्रकाश चौबे, सत्येंद्र लाल, चौसा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष विकास राज, चौसा उप प्रमुख मोहित दुबे, धनंजय मिश्रा, शिवजी चौधरी, पिंटू चौधरी, अभिनंदन सिंह, सौरभ चौबे, विक्की पांडेय, निशिकांत पांडेय, विकास तिवारी, विनय मिश्रा, अभिषेक पांडेय, राजीव नयन चौबे, अनिल राणा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे चार दिवसीय यात्रा पर पहुंचेंगे बक्सर

    पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे चार दिवसीय यात्रा पर पहुंचेंगे बक्सर

    पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे चार दिवसीय यात्रा पर पहुंचेंगे बक्सर

    तेजस टूडे ब्यूरो
    राजेश चौबे
    बक्सर, बिहार। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे चार दिवसीय यात्रा पर बक्सर पहुँचेंगे। इस दौरान वे छठ पर्व पर बक्सरवासियों के बीच छठ पूजा की सामग्री जैसे सूप, डलिया, नारियल, साड़ी सहित अन्य पूजा सामग्री का वितरण करेंगे। श्री चौबे की यात्रा की शुरुआत बक्सर में भूलनी भवानी मंदिर में दर्शन से होगी। इसके पश्चात वे बक्सरवासियों को छठ पूजा का पहला अर्घ्य देंगे। अगले दिन रामगढ़ में वे वहां के वासियों के साथ दूसरे अर्घ्य में भाग लेंगे और उन्हें भी आशीर्वाद देंगे। छठ पूजा के समापन के बाद श्री चौबे तरारी विधानसभा में चुनाव प्रचार के लिए भोजपुर प्रस्थान करेंगे। उनकी इस यात्रा से बक्सर एवं आस-पास के क्षेत्रों में छठ पर्व का उल्लास और अधिक बढ़ेगा। उके इस यात्रा से स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • धनतेरस पर की गयी भगवान धन्वंतरि की पूजा

    धनतेरस पर की गयी भगवान धन्वंतरि की पूजा

    धनतेरस पर की गयी भगवान धन्वंतरि की पूजा

    तेजस टूडे ब्यूरो
    संजय तिवारी
    सासाराम (रोहतास)। हर वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी विष्णु रूप भगवान धनवंतरी के दिव्य सानिध्य हेतु धनतेरस पर धनवंतरी हाॅसपीटल राजकालोनी में देवार्चन, यज्ञ एवं आराधना का आयोजन किया गया। विश्व हिन्दू परिषद् रोहतास जिला इकाई के अध्यक्ष एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार रोहतास के जिला समन्वयक डा. दिनेश शर्मा का धनवंतरी हाॅसपीटल चिकित्सालय एवं निवास स्थान भी है। धनवंतरी समारोह पर सासाराम के प्रतिष्ठित चिकित्सक, वरिष्ट वकील एवं पत्रकारों के अलावा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये विश्व हिन्दू परिषद के युवा प्रतिनिधि भी सम्मिलित हुए। भगवान धनवंतरी को गायत्री मंत्र तथा धनवंतरी गायत्री मंत्र से विशिष्ट आहूतियाॅ दी गई। “ॐ तत् पुरूषाय विद्महे, अमृत-कलश हस्ताय धीमहि। तन्नो धनवंतरी प्रचोदयात्।।” के मंत्रोच्चार से यज्ञ स्थल का वातावरण दिव्यता से पूरित हो गया। संपूर्ण मानवता के दैहिक, दैविक एवं भौतिक तापों से बचाने हेतु भगवान धनवंतरी से प्रार्थना की गई एवं विश्व में आध्यात्मिक सुख एवं शांति हेतु परमपिता परमेश्वर एवं यज्ञपुरूष से याचना की गई। सासाराम के प्रतिष्ठित ब्राह्मणों की एवं गायत्री परिवार के वरिष्ठ प्रज्ञापुत्रों एवं प्रज्ञावाहिनी वहनों की उपस्थिति आज के इस आयोजन की विशिष्टता थी। शांति पाठ एवं प्रसाद वितरण के साथ आज के इस समारोह की समाप्ति की गयी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • प्रधानाध्यापक ने माफीनामा लिखवाकर मामले को किया शान्त

    प्रधानाध्यापक ने माफीनामा लिखवाकर मामले को किया शान्त

    प्रधानाध्यापक ने माफीनामा लिखवाकर मामले को किया शान्त

    मास्टर साहब बना रहे थे मास्टरनी जी का वीडियो
    तेजस टूडे ब्यूरो
    राजेश चौबे
    बक्सर (बिहार)। गुरू को भगवान से भी बडा दर्जा दिया गया है, लेकिन जब गुरूजी ही मर्यादा को तार तार कर रहे हो तो विद्यार्थी की अनुशासनात्मक डोर कटने की प्रबल संभावना हो जाती है। बिहार सरकार चाहे कितना भी सरकारी स्कूलों मे पढाई होने का ढिंढोरा पीट ले, लेकिन सच्चाई तो कुछ और ही है। नई बहाली कर सरकार सभी विद्यालयों मे शिक्षकों की कमी को लगभग पूरा की है लेकिन नियुक्त शिक्षकों मे से अधिकांश पढाना नही चाहते है। कुछ नेतागिरी कर रहे है और कुछ पढाना चाहते है लेकिन व्यवस्था के भेट चढ रहे हैं। सरकारी विद्यालय केवल परीक्षा लेने और डिग्री देने के मशीन बन चुके है। वहां विद्यार्थियों को पढाया नही जाता है बल्कि केवल हर माह उनकी परीक्षा ली जाती है। परीक्षा भी ऐसी की केवल विद्यार्थी को शामिल होना है। नाम और पता भरकर चले जाना है। मास्टर साहब कॉपी भी नही जांचते है। हां, विभाग को काॅपी का मूल्यांकन किये बिना ही रिजल्ट भेज देने की परंपरा को मिटने नही देना चाहते है। जिस परीक्षा मे कापियों का मूल्यांकन ही न किया जाता हो, वैसी परीक्षा लेने का भला औचित्य क्या है। बता दें कि तेजस टूडे को एक विद्यालय में झगड़ रहे शिक्षकों की वीडियो और एक पत्र हाथ लगा है, जिसको देखने के बाद आप कहने वाले है कि इक्कीसवीं सदी के गुरूजी लोग हैं कमाल के। बताया जा रहा है की यह विडियो बक्सर जिला अंतर्गत नावानगर प्रखंड के सोनवर्षा स्थित हाईस्कूल का है। विडियो देखने से साफ जाहिर हो रहा है की शिक्षक विद्यार्थियों को पढाना नही चाहते है। गुटबंदी से स्पष्ट होता है की यहां हर रोज शिक्षक आपस मे लडते है। प्राप्त पत्र मे एक शिक्षक के द्वारा माफी मांगते हुए कबूल किया गया है की एक शिक्षक विशेष के कहने पर महिला शिक्षकों का विडियो बना रहे थे। मास्टर साहब ही विडियो विडियो खेल रहे है तो छात्र को भला कौन रोकेगा। इस विषय मे सोनवर्षा हाईस्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार सिंह ने उक्त मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि वह विडियो बनाने वाले शिक्षक से माफीनामा लिखवा चुके हैं। विडियो में झगड़ रहे शिक्षकों के सवाल पर प्रधानाध्यापक ने फोन काट दिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा का हुआ भव्य स्वागत

    राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा का हुआ भव्य स्वागत

    राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा का हुआ भव्य स्वागत

    तेजस टूडे ब्यूरो
    राजेश चौबे
    बक्सर (बिहार)। धनसोई बाजार के हरिनारायण साहब भुवनेश्वर जनता महाविद्यालय के प्रांगण में रविवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के तत्वाधान सदस्यता महापर्व का आयोजन किया गया। इसमें बिहार यात्रा पर निकले राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम इस यात्रा में आपसे कुछ आग्रह करने आए हैं, जब जब जरुरत पड़ी है, तब तब आपका आशीर्वाद मिला है। यही शाहाबाद से सटा इलाका है, काराकाट जहां से मैं बतौर लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी था, लेकिन कुछ लोगों की साजिश की वजह से परिणाम आशा के अनुरूप नहीं आया। हालांकि साजिश करने वाले साजिश करने में सफल भी रहे, लेकिन मुझे सांसद बनने से नहीं रोक सके। वही उन्होने कहा कि कुछ लोग आरोप लगाते हैं कि उपेंद्र कुशवाहा बार-बार रास्ता बदल लेते है, हां मैने रास्ता बदला है लेकिन मंजिल नही। तपश्चात कार्यकर्ताओं से आहवान करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं, राष्ट्रीय लोक मोर्चा जितना मजबूत होगा चुनाव में उतनी ही अधिक भागीदारी होगी। वहीं मौके पर उपस्थित जीविका दीदियों ने अपनी समस्याओं से सम्बंधित मांग पत्र राज्य सभा सांसद को सौंपा। वही इससे पूर्व कार्यकर्ताओं द्वारा राज्यसभा सांसद को चांदी का मुकुट व अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विंध्याचल कुशवाहा व संचालन सुकूल राम ने किया। इस मौके पर दयानंद मौर्य, किशोर कुशवाहा, सत्येंद्र कुशवाहा, हिटलर कुशवाहा, जंगबहादुर सिंह, ई. स्मृति कुमुद, विनय कुशवाहा, अनंत कुमार गुप्ता, दीनानाथ ठाकुर, जितेंद्र नाथ पटेल, प्रकाश कुशवाहा, अखिलेश कुशवाहा, सुभाष चंद्रवंशी, बिहारी पासवान, अरविंद कुशवाहा, मनोज कुशवाहा मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • अध्ययन एकेडमी में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

    अध्ययन एकेडमी में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

    अध्ययन एकेडमी में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

    तेजस टूडे ब्यूरो
    राजेश चौबे
    बक्सर (बिहार)। धनसोई बाजार में सब्जी गली स्थित अध्ययन एकेडमी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। कुल 40 खेलों में कबड्डी, दौड़, क्रिकेट, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, विभिन्न प्रकार की दौड़, कबड्डी, शतरंज, और कैरम बोर्ड जैसे रोमांचक खेलों, सुई-धागा दौड़ आदि प्रतियोगिताओं में नर्सरी से 8वीं क्लास तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के विभिन्न खेलों में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। वहीं एकडेमी के निदेशक ई.अनूप पाठक ने कहा कि खेल मानव जीवन का एक अभिन्न अंग है, जो हम सभी के जीवन को मानसिक, शारीरिक रूप से सशक्त एवं समृद्ध बनाता है। वही इस मौके पर प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा एवं कौशल का शानदार प्रदर्शन किया गया। वही इस मौके पर प्राचार्य मोनू ओझा, उप निदेशक आयुष पाठक, मुखिया प्रतिनिधि फैज अली उर्फ राहुल, कांग्रेस नेता साबिर हाशमी, समाजसेवी बीरेंद्र सिंह, मोहम्मद अली, धर्मेंद्र प्रसाद, अरविंद पासवान, लखन मल्होत्रा, मनोज, वैभव यादव, मुलायम सिंह, अमरेश पाठक, श्रीनिवास पाठक, शरीफ अंसारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • जनसुराज स्टेट कमेटी के सदस्य पप्पू जायसवाल सैकड़ों सदस्यों के साथ भाजपा में शामिल

    जनसुराज स्टेट कमेटी के सदस्य पप्पू जायसवाल सैकड़ों सदस्यों के साथ भाजपा में शामिल

    जनसुराज स्टेट कमेटी के सदस्य पप्पू जायसवाल सैकड़ों सदस्यों के साथ भाजपा में शामिल

    प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दिलाई सदस्यता
    वाणिज्य प्रकोष्ठ के बनाये गये प्रदेश उपाध्यक्ष
    तेजस टूडे ब्यूरो
    अनीता पाण्डेय
    नुआंव, कैमूर (बिहार)। 203 रामगढ़ विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव में कई पार्टी के सदस्यों द्वारा एक पार्टी का दामन छोड़ कर दूसरी पार्टी का दामन थामने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में रविवार को जनसुराज पार्टी के स्टेट कमिटी के सदस्य पप्पू जायसवाल ने सकैड़ों सदस्यों के साथ एमएलसी जीवन कुमार की उपस्थिति में बीजेपी का दामन थाम लिया। सभी को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह भूमि व राजस्व सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते ही उन्हें पार्टी के वाणिज्य प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। इससे पहले नुआंव बाजार स्थित एक निजी विद्यालय के प्रांगण में आयोजित स्वागत समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का वैश्य समाज के लोगों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बीजेपी में वैश्य समाज को हमेशा में प्रमुख स्थान दिया है। पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को देखते इसका अनुमान लगाया जा सकता है। रामगढ़ विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी की जीत पूरे वैश्य समाज की जीत होगी।इस मौके पर चंद्र प्रकाश आर्य, उमाशंकर जायसवाल,सोहन गुप्ता, संजय कुमार वर्मा, अजीत गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, रजनीश गुप्ता, बंगा शर्मा, ओमकेश्वर जायसवाल, शैलेन्द्र जायसवाल, जयप्रकाश गुप्ता, दीपक शौंडिक सहित कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएलसी जीवन कुमार और संचालन वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता ने किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • प्रशान्त किशोर ने जनसभा के माध्यम से नीतीश कुमार की नीतियों पर उठाये सवाल

    प्रशान्त किशोर ने जनसभा के माध्यम से नीतीश कुमार की नीतियों पर उठाये सवाल

    प्रशान्त किशोर ने जनसभा के माध्यम से नीतीश कुमार की नीतियों पर उठाये सवाल

    तेजस टूडे ब्यूरो
    राजीव पाण्डेय
    भभुआ (बिहार)। जन सुराज अभियान के सूत्रधार और पार्टी के स्टार प्रचारक प्रशांत किशोर ने रविवार को रामगढ़ विधानसभा के दुर्गावती और रामगढ़ प्रखंड की पंचायतों में जन सभाओं का आयोजन किया। इन सभाओं में प्रमुख पंचायतें शामिल थीं: अहिवास, डुमरी, करारी, खजुरा, छाव, और खामी दौरा। प्रशांत किशोर ने जन सुराज के प्रत्याशी सुशील सिंह कुशवाहा के समर्थन में जनता को संबोधित किया। इस दौरान प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, लोग कह रहे हैं कि भाजपा से जो खड़ा है, उसी को वोट देंगे। यदि आप भाजपा के अशोक सिंह को वोट देंगे, तो नीतीश कुमार का हाथ मजबूत होगा। यदि नीतीश कुमार सत्ता में आएंगे, तो वे आपके जमीन का सर्वे करवाएंगे और आपकी जमीनें चली जाएंगी। नीतीश कुमार ने स्मार्ट मीटर लगाकर सबके घरों को अंधकार में डाल दिया है। ऐसे में, यदि आप अपने गांव में नीतीश कुमार और भाजपा को वोट देते हैं, तो आपकी और आपके बच्चों की दुर्दशा सुनिश्चित है। सभा में प्रशांत किशोर ने यह भी स्पष्ट किया कि नेताओं की जीत से जनता का जीवन नहीं बदलता। उन्होंने कहा, जाति और विचारधारा से ऊपर उठकर हमें अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए निर्णय लेना होगा। यह अभियान इसी दिशा में लोगों को जागरूक करने के लिए है। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा सुझाए गए मार्ग का अनुसरण करने से बच्चों के लिए शिक्षा और रोजगार की बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकती हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • नौहट्टा में गरीब बेटियों की नि:शुल्क शादी के लिये बना संगठन

    नौहट्टा में गरीब बेटियों की नि:शुल्क शादी के लिये बना संगठन

    नौहट्टा में गरीब बेटियों की नि:शुल्क शादी के लिये बना संगठन

    तेजस टूडे ब्यूरो
    संजय तिवारी
    नौहट्टा, रोहतास (बिहार)। प्रखंड क्षेत्र के चुटिया पहाडी पर स्थित लहबर माई मंदिर के परिसर में रविवार को राणा प्रताप सिंह के अध्यक्षता में एक बैठक किया गया। बैठक का लक्ष्य प्रखंड के गरीब परिवार की लडकियों की निशुल्क विवाह को लेकर चर्चा की गयी। राणा सिंह ने कहा कि समाज हित में कार्य करने के लिए सभी पंचायत से लोग सक्रिय होंगे। गरीब परिवार की बेटियों को चिन्हित कर शादी विवाह में मदद किया जाएगा। इसके लिए गरीब बेटी विवाह संगठन कमिटी तैयार किया गया। बैठक मे सर्वसम्मति से अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, सचिव दीपक चौबे, कोषाध्यक्ष मुराद अख्तर, उपाध्यक्ष रणधीर कुमार को बनाया गया। गोरख चन्द्रवँशी, अरुण शर्मा, बबलू पाठक, अविनाश सिंह, श्रीराम सिंह, पंकज चौधरी, राकेश कुमार, मुमताज अंसारी, उदय शंकर शर्मा, पंकज चन्द्रवँशी, बिट्टू कुमार, रामप्रवेश चन्द्रवँशी, दुर्गा सिंह को सदस्य बनाया गया। कमिटी की विस्तार के लिए दिसंबर में नौहट्टा में बैठक करने का निर्णय लिया गया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • जेल पईन पथ पर रोड साइनेज न लगने पर डीएम ने जताया खेद

    जेल पईन पथ पर रोड साइनेज न लगने पर डीएम ने जताया खेद

    जेल पईन पथ पर रोड साइनेज न लगने पर डीएम ने जताया खेद

    तेजस टूडे ब्यूरो
    विनय मिश्रा
    बक्सर (बिहार)। जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने संयुक्त रूप से जिला सड़क सुरक्षा समिति, भूमि विवाद, मद्य निषेध, शस्त्र, नीलाम, राजस्व न्यायालय, खनन टास्क फोर्स, लोक सेवा केंद्र, लोक शिकायत निवारण एवं दुर्गा पूजा पर्व के दौरान विधि व्यवस्था संधारण की तैयारी की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में की। उन्होंने बताया कि भू-समाधान पोर्टल के माध्यम से भूमि विवाद का निराकरण कराना मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। भू समाधान पोर्टल पर आवेदन की प्रविष्टि एवं निष्पादन की थाना वार समीक्षा के क्रम में पाया गया कि बक्सर एवं नावानगर थाना के द्वारा भूमि विवाद की प्रविष्टि हेतु एक बार भी पोर्टल पर लॉग इन नहीं किया गया है। जिला पदाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समाधान पोर्टल पर प्रविष्टि करते हुए भूमि विवाद के मामलों का निष्पादन करेंगे। साथ ही प्रत्येक शनिवार को अनिवार्य रूप से जनता दरबार का आयोजन करेंगे।
    सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि पंजी 9 एवं पंजी 10 का मिलान अवश्य करें। अपर समाहर्ता, बक्सर को निर्देशित किया गया कि साप्ताहिक एवं पाक्षिक रूप से नीलाम पत्र पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करें। राजस्व न्यायालय में लंबित वाद की समीक्षा के क्रम में अपर समाहर्ता बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर एवं डुमरांव तथा सभी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि नियमित तौर पर न्यायालय कार्य करते हुए लंबित सभी राजस्व वादों का निष्पादन करें। मोटर वाहनों से शमन की राशि की थानावार समीक्षा के क्रम में पाया गया कि निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध कृष्णाब्रह्म थाना द्वारा 4%, मुरार थाना द्वारा 28%, रामदास राय का डेरा थाना द्वारा 12%, सोनवर्षा थाना द्वारा 20% एवं बासुदेवा ओ0पी0 थाना द्वारा 10.5% ही राशि वसूली की गई है। इस पर पुलिस अधीक्षक बक्सर द्वारा खेद व्यक्त किया गया एवं संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करेंगे।
    जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव से समन्वय स्थापित करते हुए प्रमुख चौक चौराहों से अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सड़क सुरक्षा की दृष्टिकोण से सुरक्षित जगहों पर स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड इत्यादि का अधिष्ठापन सुनिश्चित करेंगे। जेल पईन पथ पर निर्माण के उपरांत पथ में रोड साइनेज नहीं लगाने, आई0टी0आई0 मोड फिल्ड के पास बने तिराहा पर दुर्घटना की संभावना को देखते हुए आवश्यक व्यवस्था नहीं करने के कारण जिला पदाधिकारी द्वारा खेद व्यक्त किया गया। कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया कि उक्त तिराहा पर आवश्यक व्यवस्था करें ताकि कोई दुर्घटना नहीं हो। साथ ही आई0टी0आई0 के टूटे हुए चाहरदीवारी के संबंध में पृच्छा करने पर कार्यपालक अभियंता ने बताया गया चाहरदीवारी निर्माण हेतु विभाग में प्रस्ताव भेज दिया गया है। साथ ही बताया कि जेल पईन पथ पर वृक्षों की कटाई की जा रही है। अवैध शराब की जप्ती में अपेक्षित प्रगति प्राप्त नहीं होने के कारण जिला पदाधिकारी द्वारा अधीक्षक, मद्य निषेध एवं उत्पाद से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अवैद्य शराब जप्ती हेतु गहन जाँच अभियान चलाने एवं जप्ती का निर्देश दिया गया।
    खनिज विकास पदाधिकारी बक्सर ने बताया कि 15 अक्टूबर से खनन कार्य प्रारंभ होगा। अवैद्य खनन, परिवहन एवं नियम विरूद्ध वाहनों के परिचालन तथा उक्त अवधि में यातायात प्रबंधन हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी एवं खनन पदाधिकारी को विस्तृत कार्य योजना बनाकर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया, ताकि अवैद्य खनन परिवहन पर रोक लगाई जा सके एवं अवैध वाहनों के परिचालन को नियंत्रित किया जा सके। जिला पदाधिकारी ने NHAI के पदाधिकारी को नए एवं पुराने वीर कुंवर सिंह सेतु पर खराब पड़े स्ट्रीट लाइट की मरम्मती सीसीटीवी का अधिष्ठापन एवं गति नियंत्रण हेतु कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने अवगत कराया कि शस्त्र सत्यापन नहीं करने वाले 193 निलंबित अनुज्ञप्तिधारियों द्वारा एवं 545 रद्द शस्त्रों के शस्त्रधारियों द्वारा अब तक संबंधित थाना एवं अथवा शस्त्रागार में अपने शस्त्रों को जमा नहीं किया गया है। प्रभारी पदाधिकारी शस्त्र शाखा को निदेश दिया गया कि सभी थानाध्यक्ष को थानावार सूची पुनः उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
    पुलिस अधीक्षक बक्सर ने सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि अविलंब सभी निलंबित एवं रद्द शस्त्रों को थाना में जमा कराना सुनिश्चित करेंगे। जिला पदाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि लोक सेवा केंद्र पर ऑफलाइन आवेदन भी प्राप्त कर उसका समय निष्पादन करेंगे। पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि लंबित सभी चरित्र प्रमाण पत्र का अविलंब निष्पादन सुनिश्चित करेंगे। लोक सेवा केंद्र की समीक्षा की गई एवं संबंधित पदाधिकारी को ससमय आवेदन निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी अंचल अधिकारियों को ऑफलाइन के माध्यम से भी आवेदन लेने हेतु निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि किसी भी आवेदक को ऑफलाइन आवेदन देने में कोई समस्या उत्पन्न हो रही है तो इस संबंध में समस्या के निराकरण हेतु लोक सेवा केंद्र के दृष्टिगोचर स्थलों पर पदाधिकारी एवं संबंधित अंचलाधिकारी का नंबर अंकित कराने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को निर्देश दिया गया कि यथाशीघ्र रामरेखा घाट पर स्थाई नियंत्रण कक्ष बनाने हेतु कार्रवाई करेंगे, ताकि मुंडन तनाव एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान भीड़ नियंत्रण एवं आम जनों को सहयोग प्रदान किया जा सके। निर्देशित किया गया कि नगर क्षेत्र में सभी सीसीटीवी को क्रियाशील कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही रामरेखा घाट तक जाने वाले पथों पर से अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित करेंगे।
    पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि आगामी दुर्गा पूजा पर्व को ध्यान में रखते हुए अभी से ही निर्माण हो रहे सभी पूजा पंडालों का भौतिक सत्यापन कर लेंगे। पंडाल संयोजकों/पूजा समितियों से समन्वय स्थापित कर सभी पंडालों पर CCTV का अधिष्ठापन, भीड़ नियंत्रण हेतु व्यवस्था, वोलेन्टियर का विवरण प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
    जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव को निर्देश दिया कि असमाजिक तत्वों के विरू़द्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमण्डल, बक्सर को निर्देश दिया गया कि पर्यवेक्षण कर सुनिश्चित करा लेंगे कि कही पर भी नंगे/लूज तार न रहे एव सभी पंडालों में वैध विद्युत कनेक्शन लिया गया है। कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमण्डल, बक्सर पर्यवेक्षण कर पंडालों की गुणवत्ता सुनिश्चित करायेंगे। जिला अग्निशमन पदाधिकारी, बक्सर सभी पंडालों का फायर एण्ड सेफ्टी ऑडिट कर अनापत्ति प्रमाण-पत्र देंगे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • अभय बने भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

    अभय बने भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

    अभय बने भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

    तेजस टूडे ब्यूरो
    राजेश चौबे
    बक्सर, बिहार। भाजपा क्रीडा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश श्रीवास्तव ने अभय सिंह को क्रीडा प्रकोष्ठ का जिला संयोजक मनोनीत किया। अभय जी चौगाई प्रखंड के नचाप गांव के निवासी है। श्री सिंह के मनोनयन से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी है। श्री सिंह को जिला संयोजक बनाये जाने पर कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया। बधाई देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय सिंह उर्फ भोला, पूर्व जिलाअध्यक्ष रामकुमार सिंह, लोकसभा संयोजक राजवंश सिंह, अनिल पांडेय, मनोज पाण्डेय, संत सिंह, मन्नारायण तिवारी, मीना सिंह कुशवाहा, रेखा देवी, सुधा गुप्ता, सुनील सिंह, आशानन्द सिंह, संध्या पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय आदि प्रमुख रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • बक्सर के किला मैदान में होगा इस साल शाहाबाद महोत्सव

    बक्सर के किला मैदान में होगा इस साल शाहाबाद महोत्सव

    बक्सर के किला मैदान में होगा इस साल शाहाबाद महोत्सव

    सर्किट हाउस सभागार की बैठक में लिया गया निर्णय
    आगामी 21 सितम्बर को गोयल भवन में होगी अगली बैठक
    तेजस टूडे ब्यूरो
    राजेश चौबे
    बक्सर (बिहार)। शाहाबाद महोत्सव को लेकर बक्सर जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में बुधवार को स्थानीय विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऐतिहासिक शाहाबाद महोत्सव को इस बार बक्सर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।महोत्सव के लिए बक्सर स्थित किला मैदान का प्रस्ताव लाया गया जिस पर सभी लोगों ने अपनी सहमति जताई। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि शाहाबाद महोत्सव का आयोजन बक्सर की धरती पर किया जाना हम बक्सर जिलावासियों के लिए गौरव की बात है। महोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य बनाना हम सब का दायित्व है। उन्होंने कहा कि शाहाबाद महोत्सव का उद्देश्य शाहाबाद के पौराणिक, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत को सजना सवारना है। इसके माध्यम से आने वाली पीढ़ी को अपने पुरखों की विरासत के प्रति जागरूक करना है। विधायक ने कहा कि शाहाबाद महोत्सव की सोच को जिला से लेकर प्रखंड और पंचायत स्तर तक पहुंच कर एक सशक्त कमेटी का गठन किया जाए। ताकि शाहाबाद महोत्सव को बड़ा रूप दिया जा सके। शाहाबाद महोत्सव की तैयारी को लेकर आगामी बैठक 21 सितंबर को बक्सर स्थित गोयल भवन में आहट की गई है। जिसमें बक्सर सहित शाहाबाद के सभी जिलों लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। मौके पर बैठक का संचालन कर रहे शाहाबाद महोत्सव के संयोजक अखिलेश कुमार ने कहा कि वर्ष 2019 में शाहाबाद महोत्सव की शुरुआत रोहतास जिले के बिक्रमगंज से की गई थी। उसके बाद कैमूर पहाड़ी स्थित रोहतासगढ़ किला, भोजपुरी के जगदीशपुर तथा कैमूर के मुंडेश्वरी धाम में महोत्सव का सफल आयोजन कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस बार बक्सर में भी शाहाबाद महोत्सव समारोह का आयोजन ऐतिहासिक होगा। उक्त बैठक में संजय सिंह राजनेता, जिला परिषद के पूर्व सदस्य जितेन्द्र सिंह उर्फ केतवारु सिंह, डॉ अनिल जी, संजय पासवान, पूर्व मुखिया सुनिल सिंह, सुबाष तिवारी, ध्रुव वर्मा, रोहित राठौड़, गुड्डू राय, स्यंदन सुमन आदि उपस्थित थे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • नशे के इंजेक्शन के साथ पुलिस ने 3 को दबोचा

    नशे के इंजेक्शन के साथ पुलिस ने 3 को दबोचा

    नशे के इंजेक्शन के साथ पुलिस ने 3 को दबोचा

    तेजस टूडे ब्यूरो
    राजीव पाण्डेय
    भभुआ (बिहार)। जिले के मोहनियां थाना पुलिस ने नशे के इंजेक्शन के साथ तीन लोगों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में सरफराज राइन पिता बकरीदु राइन, सद्दाम राइन पिता सुभाष राइन तथा समीम पिता घसीटा कुरैशी शामिल हैं। उक्त तीनों गिरफ्तारियां मोहनियां के चांदनी चौक के पास से हुई है तथा उनके पास से नशे के इस्तेमाल में आने वाली डोल्फिन इंजेक्शन 40 पीस, डिस्पोजल इंजेक्शन 38 पीस, फेनीरामाइन मेलिएट इंजेक्शन 40 पीस तथा दो मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाजार के स्टुवरगंज मोहल्ला के वार्ड नं 7 के पास कुछ लोग नशीले पदार्थ की खरीद बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान देखा गया कि चांदनी चौक के पास बैठे हुए तीन लोग नशे के पदार्थ की लेन देन कर रहे हैं। पुलिस को देखते ही उक्त तीनों भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस द्वारा उक्त तीनों को पकड़ लिया गया तथा तलाशी लेने पर उनके पास से उपरोक्त नशे का सामान बरामद हुआ। पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वे लोग टेका सेठ से नशे का पदार्थ खरीदते हैं। तीनों को गिरफ्तार करते हुए एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • नहीं रहे महायोगी महामण्डलेश्वर पायलट बाबा

    नहीं रहे महायोगी महामण्डलेश्वर पायलट बाबा

    नहीं रहे महायोगी महामण्डलेश्वर पायलट बाबा

    मुम्बई के एक अस्पताल में शरीर को त्यागा
    तेजस टूडे ब्यूरो
    संजय तिवारी
    सासाराम (रोहतास बिहार)। महायोगी महामंडलेश्वर पायलट बाबा रहे जिन्हों मुंबई के एक अस्पताल में शरीर को त्यागा। उन्हें हरिद्वार में दी जाएगी समाधि। पायलट बाबा को समाधि या अंत्येष्टि द्वारा मृत्यु का अभ्यास करने के लिए जाना जाता था। उन्होंने 1976 से अपने जीवन में 110 से अधिक बार प्रदर्शन किया है। वर्ष 2007 में अर्धकुंभ में समाधि लगाने के लिए लाखों साधुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बन गए थे। पायलट बाबा पहले भारतीय वायुसेना में एक विंग कमांडर थे लेकिन बाद में उन्होंने आध्यात्मिकता को आगे बढ़ाने के लिए कम उम्र में सेवानिवृत्त होने का फैसला किया, इसलिए उन्हें पायलट बाबा के नाम से प्रसिद्धि मिली। पायलट बाबा का जन्म रोहतास जिले के नोखा प्रखंड के विशुनपुरा में हुआ था। वायु सेना में रहने के दौरान पायलट बाबा ने 1962 में भारत-चीन युद्ध में भाग लिया था। इसके अलावा उन्होंने 1965 और 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में भी लड़ाई लड़ी थी। ऐसा माना जाता है कि पायलट बाबा ने हिमालय की नादा देवी घाटी में 1 वर्ष तक तपस्या की थी। आज दुनिया भर में उनके लाखों भक्त हैं और उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं। उनके कुछ लिखित साहित्य में कैलाश मानसरोवर, पर्ल्स ऑफ विजडम, डिस्कवर द सीक्रेट्स ऑफ हिमालय और अन्य शामिल हैं। पायलट बाबा और उनके अनुयायियों ने भारत के अलावे कई देशों में आश्रम (आध्यात्मिक रिट्रीट या ध्यान केंद्र) स्थापित किए हैं। पायलट बाबा की निधन की खबर सुन रोहतास सहित देशभर एवं अन्य देशों में रह रहे उनके भक्त हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • कैमूर में भारत बन्द का दिखा मिला-जुला असर

    कैमूर में भारत बन्द का दिखा मिला-जुला असर

    कैमूर में भारत बन्द का दिखा मिला-जुला असर

    यूपी-बिहार सीमा पर प्रदर्शनकारियों ने घण्टों बाधित की यातायात सेवा
    सुप्रीम कोर्ट के एससी/एसटी के आरक्षण में सब-कोटा के फैसले पर नाराजगी
    रामगढ़ में दुर्गा चौक पर भीम आर्मी व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर काटा बवाल
    तेजस टूडे ब्यूरो
    राजीव पाण्डेय
    भभुआ (बिहार)। एससी/एसटी के आरक्षण में सब-कोटा पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ भारत बंद का कैमूर में मिला-जुला असर देखने को मिला है। जिले की कई मुख्य सड़कों को प्रदर्शनकारियों ने जाम कर दी। लिहाजा यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत यूपी- बिहार की सीमा कर्मनाशा स्थित भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समीप राष्ट्रीय राज मार्ग को बाधित कर दिया गया जहां कार्यक्रम का नेतृत्व ग्राम पंचायत खजुरा के मुखिया संजय मलहोत्रा, भीम आर्मी के अध्यक्ष सतीश गोरेलाल, मुन्ना राम व राम भजन राम ने किया। रामगढ़ में भी भारत बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला जहां प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर निकल नारेबाजी की और दुकानें बंद करने का आह्वान किया। दुर्गा चौक पर प्रदर्शनकारियों द्वारा जबरदस्त हंगामा काटा गया जिसके वजह से कुछ घंटे तक आवागमन बाधित रहा। इस बंदी के समर्थन में मुख्य रूप से बीएसपी एवं भीम आर्मी के कार्यकर्ता व समर्थक दिखे।
    प्रदर्शन का नेतृत्व भीम आर्मी के राजकुमार सिंह कुशवाहा व बीएसपी के पूर्व सांसद प्रत्याशी शुशील कुशवाहा व गोरख राम ने किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रखंड मुख्यालय गेट को बंद कर दिया गया। साथ ही स्थानीय बीडीओ को मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा। इधर एनएच 30 मोहनियां – आरा पथ पर ट्रैक्टर ट्राली लगाकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पथ को बाधित कर दिया। जिले के मुख्य पथों के अलावे लिंक पथों पर भी जगह—जगह सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करते हुए भीम आर्मी के कार्यकर्ता देखे गए। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में अपने एक फैसले में एससी/एसटी के लोगों के बीच में ही अलग-अलग श्रेणियां बनाने की राज्य सरकारों को मंजूरी दी थी। कोर्ट ने कहा था कि आरक्षण का सबसे अधिक फायदा जरूरतमंदों को मिलना चाहिए। ऐसे में इस फैसले के खिलाफ दलित और आदिवासी संगठनों के राष्ट्रीय परिसंघ (नैकडेयर) ने भारत बंद का ऐलान किया है। कई संगठनों ने इस बंद का समर्थन किया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ भारत बंद का आह्वान किया गया है। संगठन द्वारा कोर्ट के इस फैसले को दलित और आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ बताया गया है। वहीं प्रदर्शनकारियों द्वारा कोर्ट से इस फैसले को वापस लेने की मांग की जा रही है। साथ ही कोलोजियम सिस्टम समाप्त कर देश के सभी वर्गों को न्याय पालिका में भागीदारी दिए जाने, देश के अल्पसंख्यकों की सुरक्षा तथा बदौला बाजार घटना में बंद लोगों की बिना शर्त के रिहाई की मांग उठाई गई है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • जिला प्रशासन दिखी मुस्तैद

    जिला प्रशासन दिखी मुस्तैद

    जिला प्रशासन दिखी मुस्तैद

    तेजस टूडे ब्यूरो
    राजीव पाण्डेय
    कैमूर (भभुआ बिहार)। भारत बंद में शामिल होने वालों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का आग्रह किया गया था। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को लेकर शख्त कार्रवाई करने को लेकर निर्देश दिए गए थे। जोर-ज़बरदस्ती करने वालों, यातायात बाधित करने वालों, लोक–व्यवस्था एवं आम जनजीवन को प्रभावित करने वालों के साथ पुलिस अधीक्षक तथा सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को ऐसे तत्वों से सख़्ती से निपटने का निर्देश दिया गया था।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • आईएफडब्लूजे का प्रदेश सम्मेलन सह आम सभा सम्पन्न, नई कार्यकारिणी गठित

    आईएफडब्लूजे का प्रदेश सम्मेलन सह आम सभा सम्पन्न, नई कार्यकारिणी गठित

    आईएफडब्लूजे का प्रदेश सम्मेलन सह आम सभा सम्पन्न, नई कार्यकारिणी गठित
    प्रमोद अध्यक्ष, सुधीर महासचिव व मुकेश बने उपाध्यक्ष

    पटना (बिहार)। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (आईएफडब्लूजे) का प्रदेश सम्मेलन सह आम सभा पटना के यूथ हॉस्टल में आज संपन्न हुआ। इस सम्मेलन की अध्यक्षता मुकेश महान कर रहे थे। बिहार के सभी जिलों से संगठन सदस्य इसमें शामिल हुये। इस अवसर पर चुनाव पर्यवेक्षक संजीव कुमार और निर्वाचन पदाधिकारी रवि शंकर की उपस्थिति में द्विवार्षिक 2024-25 कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। इस नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष प्रमोद दत्त, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा उर्फ मुकेश महान, जितेंद्र कुमार सिन्हा, आरती कुमारी, महासचिव सुधीर मधुकर, सचिव आशुतोष कुमार पांडेय, चंद्रशेखर भगत, कौशल किशोर, संगठन सचिव राम नरेश ठाकुर, कार्यालय सचिव प्रभाष चंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष महेश प्रशाद सिंह सर्वसम्मति से चुने गये। इसके अतिरिक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मोहन कुमार, डॉ. ध्रुव कुमार, प्रदीप उपाध्याय, वीणा बेनीपुरी, अभिजीत पांडेय, जयप्रकाश सिंह, आभा रानी, सत्यनारायण चतुर्वेदी, चितरंजन कुमार, सत्यकाम सहाय सर्वसम्मति से चुने गये। इसके अतिरिक्त सभी जिला इकाई के अध्यक्ष, महासचिव एवं संयोजक को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये गये। मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद दत्त ने सभी का आभार प्रकट किया और भरोसा जताया कि संगठन लगातार पत्रकार हित में कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहन कुमार, उपाध्यक्ष मुकेश महान, प्रदेश महासचिव सुधीर मधुकर, मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष केके कौशिक, सासाराम से संजय तिवारी, लखीसराय के राजेंद्र राज, छपरा के पंकज श्रीवास्तव, कैमूर के राशिद रौशन, वीणा बेनीपूरी, रमाशंकर आदि समेत विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में संगठन सचिव रामनरेश ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • विधानसभा उपचुनाव को लेकर जेडीयू कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

    विधानसभा उपचुनाव को लेकर जेडीयू कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

    विधानसभा उपचुनाव को लेकर जेडीयू कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

    नुआंव, कैमूर (बिहार)। प्रखण्ड के स्थानीय बाजार स्थित जदयू कार्यालय पर रविवार को रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता एवं नेतृत्व जिला अध्यक्ष अनिल कुशवाहा द्वारा किया गया। बैठक में सवर्प्रथम कार्यकर्ताओं द्वारा अनिल कुशवाहा को जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई दी गई।पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने आगामी रामगढ़ विधानसभा के उपचुनाव पर परिचर्चा करते हुए एनडीए के प्रत्याशी को विजयी बनाने हेतु कम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प लिया। वहीं पार्टी के संघटनात्मक विस्तार पर भी परिचर्चा की गई ताकि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़कर प्रखंड स्तर पर पार्टी को और मजबूत किया जा सके। बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कल्याणकारी व विकास रहित योजनाओं का प्रचार प्रसार लोगों के बीच किया जाएगा ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को लाभ मिल सके। इस मौके पर पार्टी के राजनीतिक सलाहकार अशोक चौधरी, प्रदेश सचिव सत्य प्रकाश तिवारी, लियाकत अंसारी विधानसभा प्रभारी कमल नारायण पाण्डेय, महिला जिला अध्यक्ष जयन्ती गुप्ता, प्रवीण यादव, तंजीम अख्तर, उमाकांत साह, श्रीनिवासी कुशवाहा, जयप्रकाश गुप्ता, मुन्ना राम, जंगबहादुर सिंह, प्रमिला देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • सिपाही भर्ती: दूसरे चरण की परीक्षा शान्तिपूर्ण माहौल में सम्पन्न

    सिपाही भर्ती: दूसरे चरण की परीक्षा शान्तिपूर्ण माहौल में सम्पन्न

    सिपाही भर्ती: दूसरे चरण की परीक्षा शान्तिपूर्ण माहौल में सम्पन्न
    4646 में से 3004 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
    1642 रहे अनुपस्थित, पूरी तरह से मुस्तैद दिखा प्रशासन
    तेजस टूडे ब्यूरो
    राजीव कुमार पाण्डेय
    भभुआ (बिहार)। केन्द्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा का दुसरा चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। जिले में कुल 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केन्द्रों पर कुल 4646 परीक्षार्थियों में 3004 ने परीक्षा दिया, 1642 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन सुबह से ही काफी सतर्क रहा। पुलिस की नजर न केवल परीक्षा केंद्रों पर रही बल्कि स्थानीय लॉज, होटल, विवाह भवन सहित कोचिंग संस्थानों और फोटो स्टेट के दुकानों तक सतर्कता रही। जिला नियंत्रण कक्ष से हर एक परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कक्ष तथा केंद्र अधीक्षक कक्ष की सीसीटीवी द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही थी। परीक्षा केंद्र पर किसी भी व्यक्ति के पास मोबाइल रखने की अनुमति नहीं थी। प्रशासन और पुलिस की सतर्कता का यह आलम था कि परीक्षा केंद्र के दूर-दूर तक असामाजिक व्यक्ति नहीं दिखे। जिला पदाधिकारी और आरक्षी अधीक्षक स्वयं भी कई परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन काफी मुस्तैद था। अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ के द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के 200 गज के परिधी में सुबह 8:00 बजे से परीक्षा की समाप्ति तक निषेधाज्ञा लागू रहा। उड़न दस्ता दल के दण्डाधिकारी/पदाधिकारी पुलिस पदाधिकारी अपने आवंटित परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया। परीक्षार्थियों को पेयजल की व्यवस्था उनके आवंटित स्थान पर ही की गई थी तथा परीक्षा केंद्रों पर जनरेटर भी परीक्षा के दौरान निर्बाध गति से चलता रहा। पूर्वाह्न 10:30 बजे परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार बंद कर दिए गए। 10:30 के बाद किसी भी परीक्षार्थी को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। सभी केंद्रों पर जैमर लगाया गया था। परीक्षा के दौरान कोई भी लिखित सामग्री, सादा कागज, क्लिप बोर्ड, स्लाइड रुल, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ उपकरण, डिजिटल डायरी या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाना वर्जित था। विशेष बात यह रही कि इस बार के परीक्षा में अभ्यर्थियों को कोई भी लेखन सामग्री भी लेकर नहीं जाना था। लेखन सामग्री अभ्यर्थियों को परीक्षा के शुरू होने से पहले ही मुहैया कराया गया।सिपाही भर्ती परीक्षा का अगला चरण 18 अगस्त को होगा। बिहार पुलिस संगठन में रिक्त पदों को भरने के लिए केन्द्रीय चयन पर्षद द्वारा सिपाही भर्ती परीक्षा 6 चरणों में आयोजित की जा रही है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल का किया भव्य स्वागत

    कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल का किया भव्य स्वागत

    कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल का किया भव्य स्वागत

    रामगढ़ (बिहार)। प्रखण्ड क्षेत्र के बिदामनचक निवासी अनिल चौबे को बीते दिनों लोजपा (रा) किसान प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद अनिल चौबे रविवार को रामगढ़ पहुंचे। रामगढ़ पहुंचने पर पीएनबी बैंक के समीप पार्टी कार्यकर्ताओं एवं गठबंधन के नेताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष को माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। वहीं मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल चौबे ने बताया कि पार्टी को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या को अक्सर हमारी पार्टी प्रमुखता से उठाती रही है। उन्होंने अपने मनोनयन को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर का आभार जताया। इस अवसर पर लोजपा (रा) के एससी/एसटी के जिलाध्यक्ष संजय पासवान, युवा प्रखंड अध्यक्ष पंकज उपाध्याय, बीजेपी के पूर्व जिला महामंत्री रजनीकांत तिवारी, बीजेपी के प्रवक्ता श्रीकांत तिवारी, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी मनोज पांडेय, गौरीशंकर तिवारी, मुन्ना सिंह आदि ने नव मनोनित प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • श्रमिकों के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिये विशेष कैंप आयोजित

    श्रमिकों के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिये विशेष कैंप आयोजित

    श्रमिकों के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिये विशेष कैंप आयोजित

    नुआंव (कैमूर) बिहार। स्थानीय प्रखंड के नुआंव पंचायत में श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह के निर्देश पर श्रमिकों के बिहार भवन व अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में निबंधन तथा बोर्ड द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु विशेष कैंप का आयोजन हुआ। उक्त कैंप में 137 श्रमिक उपस्थित रहे जबकि ऑनलाइन निबंधन हेतु 98 आवेदन प्राप्त हुए। कैंप में प्राप्त आवेदनों को तत्काल ऑनलाइन करवाया गया तथा कुछ श्रमिकों का ऑनलाइन कार्ड बनाया गया। बीडीओ कृष्ण मुरारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजीव रंजन ने श्रमिकों की दैनिक आय तथा कठिनाइयों को सुना तथा श्रमिकों से सम्मानजनक जीविकोपार्जन हेतु सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। इस दौरान पंचायत की मुखिया पुष्पा देवी, उप मुखिया अजीत कुमार, जय प्रकाश सिंह सहित कई वार्ड सदस्य उपस्थित थे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार बनाये गये जिलास्तरीय 20 सूत्रीय के उपाध्यक्ष

    भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार बनाये गये जिलास्तरीय 20 सूत्रीय के उपाध्यक्ष

    भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार बनाये गये जिलास्तरीय 20 सूत्रीय के उपाध्यक्ष
    महागठबंधन के नेताओं की बल्ले-बल्ले, कई बनाये गये उपाध्यक्ष व सदस्य

    बक्सर, बिहार। राज्य सरकार ने जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का गठन कर दिया। इसकी जिलावार अधिसूचना जारी कर दी गई। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जिलास्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के नामों से तय किए गए हैं। 20 सूत्रीय जिलास्तरीय समिति में जिला प्रभारी मंत्री को अध्यक्ष की कुर्सी दी गई है। बक्सर जिला के जिलास्तरीय क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा सदस्यों को नामित किया गया जिसमें एनडीए के सभी घटक दलों की सहभागिता बनाई गई है। क्रियान्वयन समिति में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय सिंह उर्फ भोला, अशोक सिंह जदयू जिलाध्यक्ष को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बलिराम सिंह कुशवाहा, विंध्याचल सिंह कुशवाहा, अखिलेश सिंह लोजपा जिलाध्यक्ष, निर्भय राय, इन्द्रलेश पाठक, पूनम रविदास, जय प्रकाश राय, सौरभ तिवारी, अशोक राम, राणा प्रताप सिंह तथा विवेक चौधरी को सदस्य मनोनीत किया गया। बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दिलीप जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री द्वारा उक्त व्यक्तियों को बक्सर जिला क्रियान्वयन समिति का उपाध्यक्ष एवं सदस्य मनोनीत करने पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा धन्यवाद दिया गया। साथ ही कहा कि इन लोगों के मनोनयन से बक्सर तथा बक्सर के निवासियों के विकास, मूलभूत सुविधाओं एवं कठिनाइयों को सरकार तक पहुंचाने एवं उसका निराकरण करवाने में सहुलियत होगी। इस मनोनयन से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • नवजात शिशुओं के लिये स्तनपान सबसे स्वास्थ्यप्रद आहार: डॉ. सन्तोष

    नवजात शिशुओं के लिये स्तनपान सबसे स्वास्थ्यप्रद आहार: डॉ. सन्तोष

    नवजात शिशुओं के लिये स्तनपान सबसे स्वास्थ्यप्रद आहार: डॉ. सन्तोष

    स्तनपान कराने वाली माताओं में कैंसर का खतरा नगण्य: डीआईओ
    सिसौड़ा में माताओं को स्तनपान के महत्व को लेकर किया गया जागरूक
    तेजस टूडे ब्यूरो
    राजीव कुमार पाण्डेय
    रामगढ़ (बिहार)। नवजात शिशुओं के लिए स्तनपान कराना स्वास्थ्य के लिए सबसे स्वास्थ्यप्रद आहार है।यह अपने गुणों के वजह से अमृत के समान है। उक्त बातें आईएमए के राज्य सचिव डॉ. संतोष कुमार सिंह ने सिसौड़ा में मंगलवार को माताओं को जागरूक करते हुए कही। उन्होंने आगे बताया कि नवजात शिशुओं को जन्म के तुरंत बाद स्तनपान कराये जाने से न सिर्फ उन्हें कई तरह के गंभीर बीमारियों से बचाया जाता है बल्कि यह नवजात के सम्पूर्ण विकास की सबसे महत्वपूर्ण सीढ़ी है। डॉ. संतोष ने बताया कि प्रसव के तुरंत बाद एक घंटे के अंदर स्तनपान कराना जरूरी होता हैं। साथ ही जन्म से लेकर 6 माह तक केवल मां का ही दूध पिलाना नवजात शिशुओं के लिए अतिआवश्यक होता है। वहीं सातवें महीने से हल्का ऊपरी आहार के साथ स्तनपान कम से कम दो वर्षों तक कराना होता है। ताकि बच्चों के अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी। जन्म के पहले घंटे में स्तनपान शुरू करने वाले नवजात शिशुओं में मृत्यु की संभावना लगभग 20 प्रतिशत तक कम हो जाती है। इसके साथ ही पहले छह महीने तक केवल स्तनपान करने वाले शिशुओं में डायरिया एवं निमोनिया जैसी संक्रमण से होने वाली मृत्यु की संभावना 11 से 15 गुना तक कम हो जाती है। स्तनपान करने वाले शिशुओं का समुचित ढंग से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है एवं वयस्क होने पर उसमें गैर संचारी (एनसीडी) बीमारियों के होने की भी संभावना बहुत कम होती है। वहीं डीआईओ रविन्द्र चौधरी ने बताया कि स्तनपान कराने वाली माताओं में स्तन एवं गर्भाशय (ओवरी) कैंसर का खतरा भी नहीं के बराबर होता है। केवल स्तनपान कराने से नवजात शिशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। स्तनपान करने वाली माताओं के स्वास्थ्य पर भी काफी अनुकूल असर होता है। साथ ही इस महंगाई और कोरोना संक्रमण काल के समय बच्चों को बाहरी दूध में होने वाले आर्थिक खर्च का बोझ से भी बचाता है तथा प्राकृतिक आहार होने के कारण बच्चों को बाहरी आहार से होने वाले कुप्रभाव से बचाव करता है।ज्ञातव्य हो कि स्तनपान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बिहार शाखा द्वारा कैमूर जिले के रामगढ़ प्रखंड के गोद लिए गांव सिसौडा में 01 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है जिससे नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य में स्तनपान की भूमिका के प्रति लोगों के प्रति जागरूकता प्रदान कर सामुदायिक भागीदारी को सुनिश्चित करने का काम किया जा रहा है। इस कार्य में सहयोगी के रूप में स्वास्थ्य विभाग कैमूर के लोगों की सराहनीय भूमिका निभाई जा रही है। बताते चलें कि माताओं को स्तनपान के प्रति जागरुक करने के लिए जिले के सभी अस्पतालों मे बैनर पोस्टर लगाकर स्तनपान को लेकर जागरूक करने के लिए व्यापक पैमाने पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। सिसौड़ा में कार्यक्रम का उद्घाटन डीआईओ रविन्द्र चौधरी ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में एसीएमओ कैमूर डाॅ. सत्य स्वरूप उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएमए बिहार के प्रदेश सचिव डॉ. संतोष कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक सर्वेश कुमार, मनीष सिन्हा, गुलशन परवीन, एएनएम चिंता कुमारी, आंचल कुमारी एवं आशा मीना, कविता, मालती, धर्मशीला समेत दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • पुण्यतिथि पर याद किये गये अगस्त क्रांति के महानायक पगड़िया बाबा

    पुण्यतिथि पर याद किये गये अगस्त क्रांति के महानायक पगड़िया बाबा

    पुण्यतिथि पर याद किये गये अगस्त क्रांति के महानायक पगड़िया बाबा
    पूर्व विधायक ने माल्यार्पण कर पगड़िया बाबा के आदर्शों का किया बखान
    पगड़िया बाबा 1957 में बने शिक्षक से विधायक
    शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, दर्जनों विद्यालय की कराई स्थापना
    तेजस टूडे ब्यूरो
    राजीव कुमार पाण्डेय
    रामगढ़ (बिहार)। पूर्व विधायक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दशरथ तिवारी उर्फ पगड़िया बाबा की 20वीं पुण्यतिथि मंगलवार को श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। नगर क्षेत्र स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सैकड़ों लोगों द्वारा पुष्प अर्पित किए गए। इस कड़ी में बीजेपी के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर माल्यार्पण किया। साथ ही पगड़िया बाबा के कृतित्व व जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। पूर्व विधायक ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में अगस्त क्रांति के महानायक के अहम योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा। पगड़िया बाबा सच्चे समाजवादी एवं ईमानदारी के प्रतिमूर्ति थे। विधायक रहते हुए बाबा ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान निभाया। चंदा मांग कर दर्जनों विद्यालय की स्थापना करवाए। इससे पूर्व प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई की गई। देवताओं की भांति फूलों से सजा कर आरती उतारी गई। बता दें कि दशरथ तिवारी उर्फ पगड़िया बाबा 1957 में रामगढ़ के दूसरे विधायक बने थे। पगड़िया बाबा महामानव की तरह थे उनका सम्पूर्ण जीवन देश व देशवासियों की सेवा के लिए समर्पित था। उन्हें गरीबी में जीना मंजूर था लेकिन बेईमानी का क्षणिक सुख उन्हें मंजूर नहीं था। स्थापित प्रतिमा स्थल उनके अंतिम दिनों की याद दिलाती है। जहां पर पगड़िया बाबा का बुढ़ापा परिवार से दूर एक झोपड़ी नुमा घर में बिता। उनका सम्पूर्ण जीवन उच्च आदर्श भरा था। सच्चे समाजसेवियों के लिए बाबा प्रेरणा स्रोत हैं। इस अवसर पर पुर्व विधायक अशोक सिंह, अनिमेष हर्षवर्धन उर्फ विपुल तिवारी, पगड़िया बाबा के परपोते ओंकार तिवारी, श्रीकांत तिवारी, योगेश पांडेय, मदन तिवारी, मंटू सिंह, रोशन सिंह, जितेंद्र पांडेय, कमला तिवारी, चंदन चौबे, विशाल तिवारी, अनीश तिवारी समेत तमाम लोगों ने पुष्प अर्पित कर प्रतिमा को नमन किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • नकारात्मक शक्तियों का प्रतिकार करें पत्रकार: नन्द किशोर

    नकारात्मक शक्तियों का प्रतिकार करें पत्रकार: नन्द किशोर

    नकारात्मक शक्तियों का प्रतिकार करें पत्रकार: नन्द किशोर

    सासाराम, रोहतास (बिहार)। एक समय राष्ट्रीय विचार के पत्रकारों का उपहास किया जाता था, जबकि अब वैसी स्थिति नहीं है। पत्रकारों से आग्रह है कि वे देश में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों की भी चर्चा करें और पूरे दमखम के साथ नकारात्मक विचार फैलाने वाली शक्तियों का प्रतिकार भी करें। उक्त बातें बिहार विधान सभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने रविवार को कहीं। रोहतास जिले के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय सभागार में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति के समापन सत्र को वे बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आपातकाल के दिनों की चर्चा करते हुए कहा कि वह भी लोकवाणी नाम के प्रकाशन के साथ सक्रिय रूप से जुड़े थे और इस दौरान इस नीति पर काम किया कि हमारे किसी काम से किसी को भी नुकसान नहीं हो। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह ने आपातकाल के दौरान रामनाथ गोयनका के संघर्षों को याद किया। उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से दलितों की समस्याओं को उद्घाटित करने और उन्हें जोड़ने का कार्य करना चाहिए। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मलिक ने कहा कि संघर्ष से निकली पत्रकारिता का सम्मान होना चाहिए। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव सुरेश शर्मा ने विगत दो दिनों तक चले राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में हुए महत्वपूर्ण बातों को साझा किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद किसी हमारे राष्ट्रीय अधिवेशन में इतनी खुली चर्चा हुई है, जो स्वागत योग्य है। मीडिया संस्थाओं के स्वनियमन और अवलोकन की आवश्यकता है। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स बिहार के अध्यक्ष राकेश प्रवीर ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि आज का दो दिनों का यह आयोजन आगे के लिए पाथेय बनेगा। एसपी जैन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. गुरुचरण सिंह ने महात्मा गांधी के इंडियन ओपिनियन के हिंदी संस्करण का काम देखने वाले रोहतास निवासी भवानी दयाल सन्यासी के अवदानों को रेखांकित किया। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स बिहार के महासचिव कृष्ण कांत ओझा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए पत्रकारों को नारद से प्रेरणा लेकर कार्य करने की बात कही। इसके अलावा गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह, चिकित्सक डॉ. निर्मल कुशवाहा ने भी समापन समारोह को संबोधित किया। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स बिहार के उपाध्यक्ष और आयोजन समिति के संयोजक ददन पांडेय ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • सामाजिक उत्थान दिवस के रूप में मनायी गयी रविनन्दन सहाय की जयन्ती

    सामाजिक उत्थान दिवस के रूप में मनायी गयी रविनन्दन सहाय की जयन्ती

    सामाजिक उत्थान दिवस के रूप में मनायी गयी रविनन्दन सहाय की जयन्ती
    तेजस टूडे ब्यूरो
    संजय कुमार तिवारी
    पटना (बिहार)। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बिहार प्रदेश के तत्वावधान में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजसेवी स्वर्गीय रविनन्दन सहाय की 82 वीं जयंती के अवसर पर महासभा के प्रदेश कार्यालय सहाय सदन, बेली रोड पटना में “सामाजिक उत्थान दिवस” के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर संध्या 5 बजे से प्रार्थना सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने कहा कि रविनन्दन सहाय महान समाजसेवी थे एवं उनमें अदभुत संगठन क्षमता थी। अपनी अद्भुत संगठन क्षमता के बल पर उन्होंने पूरे देश के कायस्थ समाज को एक सूत्र में बांधकर रखा था। वे गरीब एवं असहाय कायस्थ के मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। वे गरीब बच्चों को पढ़ाई के लिए स्कूल फीस एवं पुस्तक का व्यवस्था भी करते थे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्रीमती माया श्रीवास्तव ने कहा कि सहाय साहब सादा जीवन उच्च विचार के प्रतीक थे। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय कुमार सिन्हा ने कहा कि रवि नंदन सहाय हम लोगों के प्रेरणा स्रोत थे और उनके आदर्श पर चलकर हम उनके अधूरे काम को पूरा कर सकते हैं। इस अवसर पर सैकड़ोंं लोगों ने रविनन्दन सहाय के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिंहा, प्रदेश महामंत्री माया श्रीवास्तव, नरकटियागंज की विधायक रश्मि वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंहा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंहा, संयुक्त महामंत्री अमरेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव सुश्री नीलिमा सिंहा, अखिलेश्वर कुमार सिंहा, सह संगठन मंत्री सुनील कुमार वर्मा, सुधीर कुमार, संगीता सिंह, प्रियदर्शी प्रियम, रिचा वर्मा, सीमा सिंहा, बृजेश कुमार, विजय कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष कुमार, तारा भूषण, अमरेंद्र नाथ वर्मा, एम के सहाय, रुद्रदेव प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, मुकेश सिंहा, कृष्ण बिहारी श्रीवास्तव, संजय कुमार सिंहा, अमिताभ अमित, अशोक कुमार सिंहा, अमिताभ ऋतुराज, कामेश्वर प्रसाद, विश्वजीत कुमार अंबष्ट, अवधेश प्रसाद सिंहा, सचिन सिंह, अभय कुमार, धनंजय कुमार, सुनील श्रीवास्तव, मीना श्रीवास्तव, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, विश्वरूपम, डॉ. सीएन प्रसाद, राकेश कुमार, सुनील कुमार, अंबिका, आनंद, रितेश रंजन सिंहा, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • मिथिलेश के प्रयास से बक्सर को मिली सिंचाई की 2 बड़ी परियोजनाओं की सौगात

    मिथिलेश के प्रयास से बक्सर को मिली सिंचाई की 2 बड़ी परियोजनाओं की सौगात

    मिथिलेश के प्रयास से बक्सर को मिली सिंचाई की 2 बड़ी परियोजनाओं की सौगात

    कई प्रखण्ड के किसान होंगे लाभान्वित
    मैं सड़क का सांसद हूं, बक्सर के विकास के लिये स्वयं को खपा दूंगा: मिथिलेश
    तेजस टूडे ब्यूरो
    राजीव कुमार पाण्डेय
    बक्सर (बिहार)। विस्तृत कार्यसमिति एवं केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री राजभूषण निषाद के अभिनंदन समारोह के दूसरे दिन रविवार को मंत्री राज भूषण निषाद, जीवन कुमार एमएलसी एवं सड़क के सांसद मिथिलेश तिवारी का संयुक्त प्रेसवार्ता जिला अतिथि गृह बक्सर में आयोजित किया गया। प्रेस वार्ता की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने संक्षिप्त परिचय कराकर किया ।जिसमें केन्द्रीय राज्यमंत्री राज भूषण निषाद ने बताया कि मिथिलेश तिवारी जी के अथक प्रयास के बाद बक्सर के सिंचाई के लिए दो बड़ी परियोजना स्वीकृत किया गया है, जिसमें एक बक्सर शाखा नहर एवं इससे नि:सृत वितरण प्रणालियों का पुनर्स्थापना कार्य है जो दावत ,सुर्यपुरा, सासाराम, नोखा, संझावली, राजापुर, दिनारा, सुर्यपूरा, नवानगर, इटाढी एवं डुमरांव प्रखंड के किसानों का लाभ पहुंचाने का कार्य करेगा। दूसरी सिंचाई परियोजना डुमरांव शाखा नहर एवं इससे नि:सृत वितरण प्रणालियों का पुनर्स्थापना कार्य जो दावत, नवानगर, केसठ, बरहमपुर, डुमरांव, काराकाट, बिक्रमगंज, तरारी, नासरीगंज एवं सुरपुरा प्रखंड के किसानों को लाभ पहुंचाने का कार्य करेगा। केन्द्रीय मंत्री ने रात्रि विश्राम अतिथि गृह में किया। रात्रि विश्राम के अंतर्गत बक्सर के प्रशासनिक पदाधिकारीयों के साथ बैठक कर जलशक्ति मंत्रालय के द्वारा कराए जा रहे हैं कार्यों की गहन समीक्षा की और कार्य में तेजी लाने का प्रयास करने की बात प्रशासनिक पदाधिकारी को कहा। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए माननीय मंत्री ने बक्सर के गंगा घाटों के सौन्द्रीकरण करने की बात कही। ब्रहमपुर के दियारा क्षेत्र में गोकुल जलाशय के विषय में भी आश्वासन दिया कि जल्द ही इसके लिए भी मंत्रालय द्वारा आदेश निर्गत कर योजना को पूर्ण करने की कार्रवाई करेगा। प्रेस वार्ता में उपस्थित जीवन कुमार एमएलसी ने भी बक्सर के विकास के लिए हर समय हर कार्य के लिए उपस्थित रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि बक्सर के विकास के लिए योजनाओं का चयन किया जा रहा है और उसकी सौन्द्रीकरण के लिए जो भी संभव है हो रहा है और आगे भी किया जाएगा प्रेस वार्ता में सड़क के संसद के रूप में मशहूर मिथिलेश तिवारी ने भी बक्सर के विकास के लिए अपने को वचनबद्ध बताया और कहा कि मैं संसद का सांसद तो नहीं बन पाया लेकिन मैंने अपने आप को सड़क का सांसद घोषित किया है। बक्सर के विकास के लिए जिस किसी से भी मदद मांगनी पड़ेगी मांगूंगा। उन्होंने बक्सर के तडकनाला पर हो रहे अतिक्रमण के संबंध में कहा कि इस पर भी काम हो रहा है और यह योजना बक्सर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर निर्भय राय, इंद्रलेश पाठक, शिवजी खेमका, सतीश त्रिपाठी, इंदु देवी, श्रीमन नारायण तिवारी, सौरभ तिवारी, आनंद मिश्रा, आशानंद सिंह, कमलेश्वर सिंह, सुनील कुमार, संध्या पांडेय, रमेश वर्मा, उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • उदय बने करणी सेना के जिलाध्यक्ष

    उदय बने करणी सेना के जिलाध्यक्ष

    उदय बने करणी सेना के जिलाध्यक्ष

    रामगढ़ (बिहार)। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विक्रम सिंह द्वारा रविवार को पटना में कैमूर जिलाध्यक्ष के पद पर उदय सिंह को मनोनीत किया गया। उदय गोड़सरा गांव के निवासी हैं और बचपन से ही खेल व समाजसेवा में इनकी काफी रुचि है। अन्याय के विरुद्ध मुखर होकर बोलते हैं और पीड़ितों के पक्ष में सदैव खड़े रहते हैं। यह रामगढ़ जिला परिषद सदस्य का चुनाव भी लड़ चुके हैं। जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनयन को लेकर समाज में खुशी की लहर व्याप्त है। लोग बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं। वहीं अपने मनोनयन पर उदय सिंह ने राष्ट्रीय कार्यकारणी अध्यक्ष शीला सुखदेव सिंह शेखावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि शीर्ष नेतृत्व ने जो मुझे जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह ईमानदारीपूर्वक पूरी निष्ठा से निभाएंगे। समाज का उत्थान उनकी पहली प्राथमिकता है। समाज में बहुत से लोग गरीब तबके के हैं जिनके ऊपर समाज के ही बाहुबली व धनाट्य लोगों द्वारा उन्हें परेशान एवं सताया जाता है जो समाज के विकास के लिए अनुचित है। उनका प्रयास रहेगा कि समाज का गरीब तबका भी सम्मान के साथ जिंदगी गुजर बसर कर सके।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • सोनबरसा गांव में नदी से एक नाबालिग लड़की का शव बरामद

    सोनबरसा गांव में नदी से एक नाबालिग लड़की का शव बरामद

    सोनबरसा गांव में नदी से एक नाबालिग लड़की का शव बरामद
    धर्मावती व गोरिया नदी के संगम किनारे मिला शव

    नुआंव, कैमूर (बिहार)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव से पुलिस नदी से एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया है।मृत लड़की उक्त गांव के मुवल बिंद की 14 वर्ष की पुत्री हीरामुनी बताई गई। जिसकी गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है।JAUNPUR NEWS : RTI activist Deepak Shukla disqualified for obstructing work हत्या कर उसका शव नदी में छिपा दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार मुवल बिंद की 2 शादियां हुई है। पहली पत्नी मर चुकी है, उसकी दो संताने हैं एक हीरामुनि और दूसरी उसकी बड़ी बहन है। अभी किसी की शादी नही हुई है, दूसरी पत्नी से एक लड़का है। ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार के दिन किसी बात को लेकर पिता द्वारा हीरामुनी को मारा धमकाया गया, जिसके बाद वह घर से गायब हो गई। रविवार की दोपहर नदी से उसका शव बरामद किया गया। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि चौकीदार द्वारा गुप्त सूचना मिली कि सोनवरसा गांव में एक लड़की की हत्या हुई है। पता करके पुलिस लड़की की सौतेली मां को थाने लाई, कड़ाई से पूछताछ के बाद नदी में शव होने की बात का उद्भेदन हुआ। रविवार की दोपहर नदी से उसका शव बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की की सौतेली मां जया देवी व पिता मुवल बिंद को आरोपी बनाया गया है। मां जया देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है, पिता की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • जीवन का सबसे बड़ा धन है शिक्षा: प्रदीप कुमार

    जीवन का सबसे बड़ा धन है शिक्षा: प्रदीप कुमार

    जीवन का सबसे बड़ा धन है शिक्षा: प्रदीप कुमार
    49वां मुखिया प्रतिभा खोज परीक्षा में नयन, कृति, चंदन व सोनी ने पायी सफल
    गांव में अफसर पैदा करने के लिये मुहिम चला रहे मुखिया

    रामगढ़ (बिहार)। प्रखण्ड क्षेत्र के सिसौड़ा ग्राम पंचायत संसाधन केन्द्र पर रविवार को 49 वाँ मुखिया प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया, जिसमें 1-5 तक कक्षा के बालक वर्ग में दरौली के अरविंद यादव के पुत्र नयन यादव तथा बालिका वर्ग में सिसौड़ा के देवानंद सिंह की पुत्री कृति कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफलता अर्जित की। जबकि छठा और इससे ऊपर के कक्षाओं के लिए हुई परीक्षा में बालक वर्ग में सिसौड़ा गांव निवासी महेंद्र सिंह यादव के पुत्र चंदन कुमार एवं बालिका वर्ग में दरौली के नंदलाल सिंह की पुत्री सोनी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त करने में कामयाबी हासिल की। सभी सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल, कॉपी और पुष्पहार से सम्मानित किया गया। मुखिया प्रतिभा खोज परीक्षा के संस्थापक मुखिया प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि वो एक मुहिम चला रहे हैं जिसका नाम ‘आओ मिलकर बनाएं, अफसरों वाला गाँव’ है। जिसके तहत वह गांवों में घूम-घूम कर क्विज सेंटर खुलवाने का काम कर रहे हैं जहां पर बिना शिक्षक, बिना खर्च के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि प्रतिभा खोज परीक्षा विद्यार्थियों के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा है। बच्चों के हौसला बढ़ाते-बढ़ाते मुझे पता ही नहीं चला कि कब 49 परीक्षा बीत गया। उन्होंने बताया कि आगामी 50 वाँ मुखिया प्रतिभा खोज परीक्षा को शानदार, जानदार और ज्ञानवर्धक बनाना उनकी कोशिश रहेगी। इस परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को अधिकारी गणों से रूबरू कराया जायेगा। इस परीक्षा में भिरखीरा रामबली स्टडी सेंटर के 40 छात्रों ने प्रतिभाग किया जिसका पूरा श्रेय शिक्षक सूरज कुमार सिंह को जाता है। उन्होंने बताया कि जिनके अभिभावक जागरूक होते हैं उनके बच्चें भी सफलता को अर्जित करते हैं इसलिए उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील किया कि अपने बच्चों पर ध्यान दें। बच्चों की उचित शिक्षा ही जीवन का सबसे बड़ा धन है। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शैल कुमारी अहम योगदान निभाती हैं जिनके द्वारा परीक्षा पेपर तैयार करना व परीक्षा लेने का कार्य किया जाता है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • बाबू वीर महान वीर योद्धा थे जिन्होंने देश की आजादी के लिये लड़ा और जीता: दिनेश

    बाबू वीर महान वीर योद्धा थे जिन्होंने देश की आजादी के लिये लड़ा और जीता: दिनेश

    बाबू वीर महान वीर योद्धा थे जिन्होंने देश की आजादी के लिये लड़ा और जीता: दिनेश

    अमरेन्द्र मिश्र
    आरा। देश के महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव दिवस पर उनके प्रमिमा पर पुष्प अर्पित किया गया जहां भाई दिनेश ने कहा कि वह बहुत ही बहादुर आदमी थे जिन्होंने देश की आजादी के लिए लड़ा और जीता भी। जिस तरह से वह किला मैदान, उनके जन्म भूमि का विकास होना चाहिए, आज तक नहीं हो पाया, यह दुखद है। उन्होंने कहा कि मैं जगदीशपुर नगर पंचायत के आम नागरिक के सहयोग से जन आंदोलन किया था जिसका परिणाम है कि किला इस तरह दिख रहा है। जन आंदोलन का परिणाम रहा था कि 1 करोड़ 12 लाख रुपए किला मैदान का जीर्णोद्धार के लिए आया था। जब मैं विधायक बना तो बाबू वीर के किला मैदान और नगर के लिए पैसा दिया जिससे सौंदर्यीकरण हुआ।
    उन्होंने कहा कि मैं हमेशा आवाज उठाते रहा हूँ कि बाबू वीर के किला मैदान का राष्ट्रीय पर्यटक स्थल बने, जगदीशपुर किला मैदान से आरा हाउस, आरा हाउस से शिवपुर घाट और शिवपुर घाट से जगदीशपुर किला मैदान तक पर्यटक पथ बने, जगदीशपुर किला मैदान से आरा हाउस तक जो सुरंग था, उसे विकसित किया जाय, जगदीशपुर नगर मे गेस्ट हाउस, पर्यटक होटल का निर्माण हो, वीर कुंवर सिंह के नाम से सैनिक स्कूल खुले, बाबू वीर कुंवर सिंह के जीवनी को प्रति दिन लाईट एंड साउंड के माध्यम से दिखाने का व्यवस्था बने।
    उन्होंने कहा कि वीर जी का जन्म 23 अप्रैल 1777 को बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर गांव के एक क्षत्रिय जमीनदार परिवार में हुआ था। इनके पिता बाबू साहबजादा सिंह एक साधारण किसान थे। वे अंग्रेजी सरकार के प्रति विश्वासपात्र बने जिसके कारण उन्हें भोजपुर जिले की जमींदारी मिली थी। उनके माता जी का नाम पंचरत्न कुंवर था। उनके छोटे भाई अमर सिंह, दयालु सिंह और राजपति सिंह एवं इसी खानदान के बाबू उदवंत सिंह, उमराव सिंह तथा गजराज सिंह नामी जागीरदार रहे तथा अपनी आजादी कायम रखने के खातिर सदा लड़ते रहे। 1857 में अंग्रेजों को भारत से भगाने के लिए हिंदू और मुसलमानों ने मिलकर कदम बढ़ाया। मंगल पांडे की बहादुरी ने सारे देश में विप्लव मचा दिया। बिहार की दानापुर रेजिमेंट, बंगाल के बैरकपुर और रामगढ़ के सिपाहियों ने बगावत कर दी। मेरठ, कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, झांसी और दिल्ली में भी आग भड़क उठी। ऐसे हालात में बाबू कुंवर सिंह ने अपने सेनापति मैकु सिंह एवं भारतीय सैनिकों का नेतृत्व किया।
    27 अप्रैल 1857 को दानापुर के सिपाहियों, भोजपुरी जवानों और अन्य साथियों के साथ आरा नगर पर बाबू वीर ने कब्जा कर लिया। अंग्रेजों की लाख कोशिशों के बाद भी भोजपुर लंबे समय तक स्वतंत्र रहा। जब अंग्रेजी फौज ने आरा पर हमला करने की कोशिश की तो बीबीगंज और बिहिया के जंगलों में घमासान लड़ाई हुई। बहादुर स्वतंत्रता सेनानी जगदीशपुर की ओर बढ़ गए। आरा पर फिर से कब्जा जमाने के बाद अंग्रेजों ने जगदीशपुर पर आक्रमण कर दिया। बाबू जी और अमर सिंह को जन्म भूमि छोड़नी पड़ी। अमर सिंह अंग्रेजों से छापामार लड़ाई लड़ते रहे और बाबू कुंवर सिंह रामगढ़ के बहादुर सिपाहियों के साथ बांदा, रीवां, आजमगढ़, बनारस, बलिया, गाजीपुर एवं गोरखपुर में विप्लव के नगाड़े बजाते रहे।
    ब्रिटिश इतिहासकार होम्स ने उनके बारे में लिखा है, ‘उस बूढ़े राजपूत ने ब्रिटिश सत्ता के विरुद्ध अद्भुत वीरता और आन-बान के साथ लड़ाई लड़ी। यह गनीमत थी कि युद्ध के समय कुंवर सिंह की उम्र 80 के करीब थी। अगर वह जवान होते तो शायद अंग्रेजों को 1857 में ही भारत छोड़ना पड़ता। इन्होंने 23 अप्रैल 1858 में, जगदीशपुर के पास अंतिम लड़ाई लड़ी। ईस्ट इंडिया कंपनी के भाड़े के सैनिकों को इन्होंने पूरी तरह खदेड़ दिया। उस दिन बुरी तरह घायल होने पर भी इस बहादुर ने जगदीशपुर किले से “यूनियन जैक” नाम का झंडा उतारकर ही दम लिया। वहाँ से अपने किले में लौटने के बाद 26 अप्रैल 1858 को इन्होंने वीरगति पाई। बाबू वीर 100 फिट का प्रतिमा जगदीशपुर नया टोला मुख्य चौक पर बने, इसके लिए भी मैं हमेशा आवाज उठाते रहे हैं और मेरा प्रयास भी है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • बिना रेलिंग का पुल दुर्घटना को देता है अंजाम

    बिना रेलिंग का पुल दुर्घटना को देता है अंजाम

    बिना रेलिंग का पुल दुर्घटना को देता है अंजाम

    नहर में गिरने से बाइक सवार की हुई मौत

    एक साल में इस पुल से हो चुकी हैं 7 मौत

    डा. राकेश सिंह
    गडहनी। आयर थाना क्षेत्र के बलिगाँव तेन्दुनी पथ पर बलिगाँव के समीप स्थित बांग्ला पुल पथिको यात्रियों के लिए जानलेवा बनी हुई है। आये दिन एक न एक दुर्घटनाएं होती रहती है और लोग अपने प्राणो की आहूति देते रहते हैं। सोमवार की भोर मे करीब साढे 3 बजे के आस—पास जमुआंव से गडहनी की ओर आ रहा बाइक सवार बाइक सहित पुल से नहर में गिर पडा जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गडहनी बीडीओ बिरेन्द्र कुमार और आयर थानाध्यक्ष राजीव कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन करने मे जुट गई।
    वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणो ने शव को सडक पर रख घंटो सडक जाम रखा और पुल निर्माण के साथ पुल पर रेलिंग बनाने की मांग पर अडे रहे। वहीं कुछ ग्रामीणों द्वारा केन्द्रीय मंत्री सह आरा सांसद आरके सिंह को घटनास्थल पर बुलाने और मुआवजा दिलवाने की मांग करते रहे। हालांकि भाजपा नेता सह पंचायत समिति प्रतिनिधि रंजीत सिंह चौहान द्वारा ग्रामीणों को आरके सिंह से बात कराई गई जिसके बाद गडहनी बीडीओ बिरेन्द्र कुमार व आरा सांसद के आश्वासन पर जाम हटाया गया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बसौरी गाँव निवासी स्व० गिरवर राम का 66 वर्षीय पुत्र जमादार राम जमुआंव तिलक समारोह से घर वापस आ रहा था। इसी दौरान बांग्ला पुल जो बिना रेलिंग का है, से बाइक सहित नहर में गिर पडा जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे 3 पुत्र अरबिन्द पासवान, उमेश पासवान, रविन्द्र पासवान और पत्नी तिलेश्वरी देवी सहित 3 शादीशुदा पुत्री छोड गये हैं। मृतक व उसके परिजन मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव का शिनाख्त आधार कार्ड से की गई। वहीं पंचायत समिति प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया बलिगाँव उपेन्द्र सिंह ने बताया कि इस पुल पर एक साल में यह सातवां हादसा है। इतना होने के बाद भी न नहर विभाग और न ही पथ निर्माण विभाग की नीन्द खुली है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • जमीनी विवाद में बड़े ने छोटे भाई को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

    जमीनी विवाद में बड़े ने छोटे भाई को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

    जमीनी विवाद में बड़े ने छोटे भाई को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

    डा. राकेश सिंह
    गडहनी। चरपोखरी थाना क्षेत्र के गडहनी स्थित नीम मोहल्ला मे मंगलवार की अहले सुबह बडा भाई ने अपने ही सहोदर छोटे भाई को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पर पहुंची चरपोखरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी करवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु आरा सदर भेज दिया। घटना के संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी कन्हैया कुमार एवं थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि मृतक मोहम्मद लेआकत अली पिता मोहम्मद जुमराती गडहनी थाना क्षेत्र के बडौरा गांव का रहने वाला है। मृतक दो दिन पहले अपने बहन बहनोई मोहम्मद शहाबुद्दीन नीम मुहल्ला गडहनी के घर आया था। वहीं उसका बडा भाई मोहम्मद अब्दुल अजीज जो उर्दू स्कूल का सेवानिवृत्त शिक्षक है। सोमवार को देर शाम बहन के घर अपने लाइसेंसी दुनाली बंदूक के साथ आया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों भाइयों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को अहले सुबह बन्द कमरे मे अब्दुल अजीज ने लेआकत अली को तीन गोलियां मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि हत्यारे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। साथ ही बन्दूक जब्त कर ली गई है। मृतक पीएचडी विभाग से सेवानिवृत्त था।मृतक अपने पीछे पत्नी रईसा खातुन और एक पुत्र छोड गये हैं। मृतक 3 भाईयों मे सबसे छोटा था।घ टनास्थल पर गडहनी बीडीओ बिरेन्द्र कुमार, अंचलाधिकारी दीपा कुमारी मौजूद रहीं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजनी मे कोहराम मच गया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • विजयोत्सव के रूप में मनायी गयी जयन्ती

    विजयोत्सव के रूप में मनायी गयी जयन्ती

    विजयोत्सव के रूप में मनायी गयी जयन्ती

    डा. राकेश सिंह
    गडहनी। उत्क्रमित मध्य विद्यालय पड़रिया तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय गड़हनी में बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती विजयोत्सव के रूप मे मनाया गया। इस मौके पर शिक्षक शिक्षिकाओं एव छात्र—छात्राओं द्वारा उनके तैलीय चित्र पर पुष्प माल्यार्पण किया गया। विजयोत्सव को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक ओम नारायण साह ने बाबू वीर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह 80 वर्ष के उम्र में भी अंग्रेजों के छक्के छुडा दिए थे। वे भोजपुर जिले के जगदीशपुर के रहने वाले थे। उनकी वीरता की गाथा इतिहास के पन्नों पर स्वर्णिम अक्षरों में लिखी गई है। वहीं उच्च माध्यमिक विद्यालय मे कार्यरत इतिहास के शिक्षक प्रकाश कुमार ने बाबू वीर के वीरगाथा एवं उनके कुशल सेना नेतृत्व के बारे में बच्चों को बताया। इस अवसर पर विद्यालय के वरीय शिक्षक तसउर अंसारी, राजीव रंजन, चंदन कुमार, रमेश कुमार, प्रभाकर शंकर, अनिल कुमार, अरविंद मिश्रा, जावेद अंसारी, शिवानी बरनवाल सहित विधायक के छात्र—छात्राएं उपस्थित थे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • जदयू नेता की माता को दी श्रद्धांजलि

    जदयू नेता की माता को दी श्रद्धांजलि

    जदयू नेता की माता को दी श्रद्धांजलि

    अमरेन्द्र मिश्र
    आरा। जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय विश्वास भट्ट के माता विभा देवी के निधन के पश्चात आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस मौके पर कई राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता और सन्तों का आगमन हुआ। जदयू नेता अभय विश्वास भट्ट ने कहा कि स्व विभा देवी एक धर्म परायण महिला थीं। गाँव के माहौल में पली बढ़ी विभा देवी हमेशा गरीब गुरबों की सेवा करती थी। वह सनातन धर्म के पुरजोर समर्थक थी और सभी पर्व त्योहार श्रद्धा पूर्वक करती थी। नित्य रामायण पाठ, भजन कीर्तन करना उनकी दिनचर्या थी। बीमारी के अवस्था में भी निधन के एक दिन पहले तक संध्या में भजन कीर्तन करती रही। इनके पति निर्मल राय भी सामाजिक कार्यों से हमेशा जुड़े रहते हैं। ये भाजपा के तरारी मंडल के अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। श्राद्ध कार्यक्रम में आए सन्तों को भगवद गीता, हनुमान चालीसा, नवरात्रि कथा जैसे धार्मिक पुस्तकों, वस्त्र, अन्न एवं बर्तन देकर विदाई किया गया। वहीं गरीब गुरबों को भोजन, बर्तन, वस्त्र देकर बिदाई किया गया।
    संध्या पहर भजन कीर्तन का आयोजन हुआ जिसमें प्रसिद्ध लोक गायक विष्णु ओझा, केके पंडित, कुसुम यादव, मंगल ओझा जैसे गायक भजन कीर्तन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विष्णु ओझा ने चर्चित भजन बालक अबोध बुझके गलती भुला जा एवं एक दिन नदी के तीरे तथा माई बिना दुनिया अन्हार लागत जैसे गाने गाकर लोगों का दिल जीत लिए। इस अवसर पर राधेश्याम राय, अजय राय, दामोदर राय, राजकुमार राय, राजू राय, अनिल राय, सुशील राय, अभिषेक भट्ट, पवन राय, चन्दन राय, सुरेश राय, बबन राय, आकाश राय, विनीत शर्मा, सुमित शर्मा, बिट्टू राय, विपिन शर्मा, रामप्रवेश राय, श्रीराम राय, रौशन भट्ट, आलोक भट्ट, आदित्य कुमार, सुदर्शन राय, मिथलेष राय समेत कई लोग उपस्थित थे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • समाजसेवी ने रामभक्तों में गमछे का किया वितरण

    समाजसेवी ने रामभक्तों में गमछे का किया वितरण

    समाजसेवी ने रामभक्तों में गमछे का किया वितरण

    अमरेन्द्र कुमार मिश्र
    आरा। रामनवमी त्योहार को लेकर पूरा शहर राममय हो गया है और इस त्योहार की चारों तरफ धूम मची हुई है और रामभक्तों का उत्साह इस बार कई गुणा ज्यादा देखने को मिल रहा है और सभी लोग शोभायात्रा की तौयारी में लगे हुए हैं। वहीं बाजार समिति में युवा समाजसेवी शिवजी प्रसाद की तरफ से रामभक्तों का विधिवत सम्मान किया गया एवं इस मौके पर सैकड़ों लोगों के बीच गमछे एवं मुरेठे का वितरण किया गया। हर वर्ष रजनीश राज मोबाइल की तरफ से रामजी के भक्तों के बीच इसका वितरण किया जाता है। वहीं बातचीत के क्रम में शिवजी प्रसाद ने बताया कि इस बार एक अलग उत्साह राम जी के भक्तों के बीच दिख रहा है क्योंकि 500 वर्षों के बाद ये मौका आया है जब अपने घर मे रामलला विराजमान हुए है। इस बार खुशी कई गुना बढ़ गई है और इसी को लेकर सैकड़ों लोगो के बीच गमछा मुरेठा का वितरण किया गया है। आरा के रामगढ़िया से निकलने वाले शोभायात्रा में लाखों की भीड़ होती है और आसपास के गांव के भी हजारों लोग इस शोभायात्रा में शामिल होते हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • श्री देवी प्राण प्रतिष्ठात्मक उत्सव महायज्ञ को लेकर की गई जलभरी

    श्री देवी प्राण प्रतिष्ठात्मक उत्सव महायज्ञ को लेकर की गई जलभरी

    श्री देवी प्राण प्रतिष्ठात्मक उत्सव महायज्ञ को लेकर की गई जलभरी

    अमरेन्द्र कुमार मिश्र
    आरा, बडहरा। भोजपुर जिले के बडहरा प्रखण्ड अन्तर्गत बडहरा गांव मे मंगलवार को माँ काली मंदिर जीर्णोद्धार के उपलक्ष्य में छः दिवसीय श्री देवी प्राण प्रतिष्ठात्मक उत्सव महायज्ञ का शुभारंभ श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी आचार्य बासगीत त्रिपाठी जी महाराज के सानिध्य मे जलभरी शोभायात्रा के साथ की गई। जलभरी शोभायात्रा माँ काली मंदिर परिसर से हाथी घोडा ऊंट बैण्ड बाजा के साथ जय माता दी के गगनभेदी जयघोष के साथ सैंकडो की संख्या मे श्रद्धालु भक्तगण एकवना गंगा घाट पहुंचे जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश पूजन संकल्पादि के साथ जलभरी की गई तत्पश्चात कलश के जल माथे धर एकवना मठिया, एकवना गंज, कुइंया, सिरइसिया, रामपुर, पडरिया बडहरा ग्राम होते हुए यज्ञ मंडप के लिए प्रस्थान किये। इस दौरान बडहरा प्रखण्ड मातारानी के जयघोष से भक्तिमय माहौल में डुबा रहा। वहीं महायज्ञ के मुख्य संरक्षक सह यजमान प्रवीण कुमार सिन्हा उर्फ झुनझुन द्वारा बताया गया कि यह महायज्ञ आज 16 अप्रैल से शुरू हुआ है जो 21 अप्रैल को हवनादि भण्डारा के साथ सम्पन्न होगा। वहीं उन्होंने बताया कि बुधवार को पंचांग पूजन एवं मंडप प्रवेश, गुरूवार को अग्नि स्थापना एवं चण्डीपाठ, शुक्रवार को अधिवासादि पूजन, शनिवार को माँ का नगर भ्रमण एवं पूजन तथा रविवार को मातारानी की प्राण प्रतिष्ठा हवन भण्डारा के साथ यज्ञ की पूर्णाहूति होगी। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन संध्या 6 बजे से राम लीला, रासलीला के साथ देवी जागरण का आयोजन किया जायेगा। मौके पर उपस्थित जन ने बताया कि माँ की महिमा अपरंपार है। माँ का यह मंदिर बहुत ही पौराणिक तथा ऐतिहासिक है। जो भी अपनी अर्जी मां के दरबार मे लगाता है उसकी सभी मनोकामना माता रानी की कृपा से पूर्ण हो जाती है। वहीं धर्मानुरागी भक्त कलशधारी ओम प्रकाश राय प्रधानाध्यापक सह संकुल समन्वयक उ.मा.वि. हदियाबाद सह मंदुरी ने माँ के स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देवी काली मां दुर्गा का एक भयानक रूप है। वह ब्रह्मांड की दिव्य स्त्री ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती है। मां काली बुराई का विनाश करती हैं और शक्तिशाली मानी जाती हैं। वह नश्वर हैं और राक्षसों और देवताओं द्वारा समान रूप से पूजनीय है जो उनके क्रोध का सामना करने से डरते हैं। माता काली की पूजा या भक्ति करने वालों को माता सभी तरह से निर्भीक और सुखी बना देती हैं। वे अपने भक्तों को सभी तरह की परेशानियों से बचाती हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

    छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

    छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

    चारों धाम मिश्रा
    दावथ, रोहतास (बिहार)। दावथ प्रखण्ड में सोमवार को मतदाता जागरूकता डीएम सह जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के आलोक में बीडीओ कुमार अश्विनी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्यकर्मी, प्रोजेक्ट विद्यालय की छात्रायें “सभी काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो” का नारा लगाते हुए रैली में चल रही थी। इस संबंध में बीडीओ कुमार अश्विनी ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु सभी गतिविधियां करायी गयी। जिसमें डोर टू डोर, मतदान संवाद, विद्यालयों में पेंटिंग, चित्रांकन, रंगोली आदि गतिविधियां आयोजित की गयी। मतदाता जागरुकता अभियान समय-सयय पर करायी जायेंगी। ताकि शत-प्रतिशत मतदान हो सके। उक्त गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य महिला मतदाता को मतदान के प्रति अधिक सुगम बनाना, युवा व दिव्यांग को मतदान के प्रति आकर्षित करना, मतदान को लेकर आत्मगौरव की भावना जगाना व जन भागीदारी सुनिश्चित करना है। बीपीआरो काशीनाथ सिंह, स्वच्छता समन्वयक पंकज किरण, बीएचएम राजीव कुमार, महिला पर्यवेक्षिका विमला कुमारी, एचएम कौशलेश कुमार, बीपीएम अमन कुमार, शिक्षक अभिषेक कुमार, सर्वज्ञ तिवारी, अजय कुमार आदि रैली में सम्मिलित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • प्राथमिक विद्यालय रानीसराय में निःशुल्क किताब का हुआ वितरण

    प्राथमिक विद्यालय रानीसराय में निःशुल्क किताब का हुआ वितरण

    प्राथमिक विद्यालय रानीसराय में निःशुल्क किताब का हुआ वितरण

    पटना (बिहार)। जिले के बखितयारपुर अंचल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रानीसराय में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देशन में प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद मोहिउद्दीन के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ शिक्षक बीआरपी दिलीप कुमार सिंह तथा नव नियुक्त बीआरपी दीपक कुमार पासवान के मौजूदगी में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक उमा कुमारी ने वर्ग एक से पांच क्लास के सभी बच्चों के बीच सर्व शिक्षा अभियान के तहत विद्यालय को आपूर्ति की गई। किताबें का निःशुल्क वितरण किया गया। इस मौके पर वर्ग शिक्षक अजीत कुमार, सोनी कुमारी, अंतोष कुमार सिंह, विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव लक्ष्मी देवी एवं विद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों के अभिभावक मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • डीएम—एसपी ने की शान्ति समिति की बैठक

    डीएम—एसपी ने की शान्ति समिति की बैठक

    डीएम—एसपी ने की शान्ति समिति की बैठक

    सासाराम (रोहतास)। डीआरडीए सभागार में रामनवमी और ईद को लेकर डीएम नवीन कुमार की अध्यक्षता और एसपी विनित कुमार की उपस्थिति के बीच बैठक हुई जहां कहा गया कि इस त्योहार को लेकर सख्त कार्रवाई की जायेगी। अगर कोई किसी भी तरह की शरारत करेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। गलत करने वाले एवं सोशल मीडिया पर निगरानी रखने की बात कही गई। इस अवसर पर एडीएम चंद्रशेखर सिंह सहित जिले के सभी एसडीओ, डीएसपी, पुलिस इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • नटवार थाने में शान्ति समिति की हुई बैठक

    नटवार थाने में शान्ति समिति की हुई बैठक

    नटवार थाने में शान्ति समिति की हुई बैठक

    सुनील कुमार
    सासाराम (रोहतास)। प्रखंड क्षेत्र के नटवार थाना परिसर में अंचल अधिकारी मो अजरूद्दीन की अध्यक्षता एवं थानाध्यक्ष अजीत कुमार की अध्यक्षता में ईद एवं छठ रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इस मौके पर अंचलाधिकारी ने बताया कि छोटे—छोटे विवादों पर पैनी नजर रखते हुए उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दी जाए। साथ ही सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखने की बात कही गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी संदिग्ध एवं शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है। इस अवसर पर पप्पू राय, मदन मोहन पाण्डेय, सुनील कुमार, मुन्ना मिश्रा, मोहम्मद इद्रिसी, मोहम्मद कुरैशी सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • अभिभावक त्रस्त एवं शासन चुनाव में व्यस्त

    अभिभावक त्रस्त एवं शासन चुनाव में व्यस्त

    अभिभावक त्रस्त एवं शासन चुनाव में व्यस्त

    राकेश कुमार
    कैमूर (भभुआ)। एक तरफ शिक्षा विभाग का फरमान जारी है कि पंचायत में बने उत्क्रमित उच्च विद्यालय में ही 9वीं के बच्चों का होगा नामांकन जबकि पंचायत में बने हाईस्कूल के प्रधानाचार्या ने नामांकन करने से इनकार कर दिया। सिसौड़ा पंचायत के सिसौड़ा, किशुनपुरा, ओड़ियाडीह, अलीपुर, तेनुआ, बहपुरा गाव के 8वीं पास कर चुके बच्चों के अभिभावक परेशान हैं। सिसौड़ा पंचायत के मुखिया प्रदीप सिंह ने बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंता जताई और प्रधानाचार्या के समस्या को सही बताते हुए कहा कि निश्चित तौर पर विद्यालय में भवन का अभाव, बेंच डेस्क का अभाव है और बच्चों के नामांकन के बाद भी बच्चों की शिक्षा सही ढंग से मिले, यह चिंता का विषय रहेगा। शिक्षा विभाग ने पंचायत से बाहर के उच्च विद्यालय में नामांकन रोक दिया है जबकि सिसौड़ा पंचायत के पूर्वी छोर के गाँव बगाढ़ी में मध्य विद्यालय को अपग्रेड कर उच्च विद्यालय बनाया गया, ताकि पंचायत के बच्चे उच्च शिक्षा हासिल कर सके लेकिन वहाँ के प्रधानाचार्या ने भवन की कमी, बेंच डेस्क का अभाव का हवाला देकर नामांकन न करने का फैसला लिया। सिसौड़ा ओड़ियाडीह किशुनपुरा, अलीपुर और तेनुआ गाँव के अभिभावकों का कहना है कि बगाढ़ी उच्च विद्यालय में नामांकन हो भी जाता है तो बच्चे बच्चियों की शिक्षा—दीक्षा अच्छे तरीके से नहीं हो पाएगी क्योकि वहां जाने के लिए साधन का अभाव है, दूरी ज्यादा है और बच्चियों के लिए बीच का रास्ता सुनसान है। नियमित तौर विद्यार्थी विद्यालय जाने में असमर्थता जता रहे है। अब देखना यह है कि अभिभावको के उम्मीद पर पानी फिर जाता है या उन्हें रामगढ में नामांकन कराने की अनुमति मिलती है। वैसे फिलहाल अभिभावकों को कही से राहत मिलती दिखाई नही दे रही।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • जिले में उपद्रवियों के हौसले बुलन्द, थानेदार पर ही बोल दिया हमला

    जिले में उपद्रवियों के हौसले बुलन्द, थानेदार पर ही बोल दिया हमला

    जिले में उपद्रवियों के हौसले बुलन्द, थानेदार पर ही बोल दिया हमला

    सुनील कुमार
    नवादा, (बिहार)। नवादा में उपद्रवियों के हौसले बुलंद है। ड्यूटी पर निकले थानेदार पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया और थानेदार को भाग कर अपनी जान बचानी पड़ी। जिसके बाद सदर अस्पताल आकर अपना इलाज करवाया है। वहीं पुलिस अब उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी है। यह घटना नवादा जिले के रजौली बस स्टैंड के समीप की बतायी जाती है, जहां बुंदेलखंड ओपी थाना के थानेदार शहरयार खान पर उपद्रवियों ने हमला बोल दिया। इस हमले में बुंदेलखंड ओपी थानाध्यक्ष चोटिल हो गए है। फिलहाल उपद्रवियों द्वारा पुलिस पर हमला के कारणों का पता नहीं चल सकता है। पुलिस उपद्रवियों की पहचान में जुट गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शहरयार खान ने बताया कि ड्यूटी के दौरान उपद्रवियों द्वारा हमला किया गया है। उन्होंने कहा मै इस थाना क्षेत्र में कई साल से हूं। इलाके में कड़ी सुरक्षा और चौकसी उपद्रवियों को रास नहीं आ रही है, पर उपद्रवियों के हमले से उनके हौसले पर किसी तरह का फर्क पड़नेवाला नहीं है। फिलहाल उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • छात्रा ने विद्यालय के कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या

    छात्रा ने विद्यालय के कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या

    छात्रा ने विद्यालय के कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या

    सुनील कुमार
    नवादा, (बिहार)। शाहपुर ओपीक्षेत्र स्थित इंटर विद्यालय लालबीघा में पढने वाली इंटर की छात्रा साक्षी कुमारी ने विद्यालय के कमरे में बन्द होकर फाँसी लगा कर आत्महत्या कर लिया है। मरने के पहले छात्रा ने एक सुसाईड नोट भी लिखा है। आत्महत्या के बाद विद्यालय विद्यालय के शिक्षकों का ध्यान बन्द कमरे की ओर गया तो खिड़की से झांकने पर छात्रा का शव छत के पंखे में लगी कुंडी से लटक रहा था। मृतका कतरीसराय निवासी संजय कुमार माथुर की पुत्री थी। घटना से घबराये शिक्षकों ने मृतका के परिजनों और पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतका के परिजनों की मौजूदगी में गैस कटर से खिड़की की ग्रिल काटकर छात्रा के शव को बाहर निकाला।
    शाहपुर ओपी प्रभारी संजीत राम ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि शव को पुलिस अभिरक्षा में पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। मृतका के पिता संजय कुमार के लिखित आवेदन पर घटना की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया की साक्षी अन्य दिनों की भाँति 9 बजे विद्यालय पढने गई थी। दोपहर के लगभग 3 बजे विद्यालय के शिक्षक ने फोन पर घटना की जानकारी दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वहीं उक्त घटना को लेकर प्रखंड क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • आहार में 5 बच्चियां डूबी, दो की हुई मौत

    आहार में 5 बच्चियां डूबी, दो की हुई मौत

    आहार में 5 बच्चियां डूबी, दो की हुई मौत

    10 दिन के अन्दर 11 लोगों की डूबने से हुई मौत
    सुनील कुमार
    नवादा (बिहार)। नवादा में लगातार डूबने से मौत की खबर आ रही है. शनिवार को भी दो बालक की नदी में डूबने से मौत हुई थी। आज फिर दो बच्चियों की मौत की खबर आ रही है।
    बताया जा रहा है कि नवादा में दो बच्चियों की अहार में डूबने से मौत हो गई है। घटना जिले के मेसकौर प्रखंड के सुखामरन गांव की बताई जाती है, जहां नहाने गए दो बच्चियों की मौत आहार में डूबने से हो गई है। मृतकों में सुखामरन गांव के टोला लक्ष्मी बिगहा निवासी दिलीप कुमार की 15 वर्षीय बेटी मौसम कुमारी एवं प्रवेश कुमार की 8 वर्षीय पुत्री पायल कुमारी शामिल है। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि गांव की पांच लड़कियां एक साथ मिलकर गांव से सटे आहार में नहाने चली गई। नहाने के दौरान सभी लड़कियां आहार में डूबने लगी, तब गांव के ही कुछ लोग आहार में डूबता देख 3 को पानी से बाहर निकाला, लेकिन दो बच्ची दिखाई नहीं पड़ी। घंटो तलाश के बाद दो लड़कियां नहीं मिल, फिर कड़ी मशक्कत के बाद पानी में डूबे 2 बच्चियों को बाहर निकाला गया।

    परिजन उसे आनन- फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने दोनो बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक बच्चियों के परिजन ने दोनों लड़कियों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है एवं परिजन द्वारा दोनों बच्चियों का अंतिम संस्कार कर दिया। इस बाबत मेसाकौर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार में बताया घटना को लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है। मंगलवार को हिसुआ के ढाढर नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हुई थी जिसमें 30 वर्षीय शंकर कुमार एवं 32 वर्षीय बमबम कुमार की मौत हुई थी, बुधवार को वारिसलीगंज थानाक्षेत्र के कोचगांव गांव के पोखर में डूबने से एक 38 वर्षीय युवक राजनत सिंह की मौत हुई थी। उसके बाद वरिसलीगंज थाना अंतर्गत गंभीरपुर गांव में एक बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ था इस हादसे में 4 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी। मृत बच्चों में विनोद पासवान के 10 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार, अजय पासवान के 10 वर्षीय पुत्र समीर कुमार, जितेंद्र महतो के 9 वर्षीय पुत्र सरवन कुमार और रितिक कुमार बताए गए थे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • डीएम की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

    डीएम की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

    डीएम की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

    सुनील कुमार
    नवादा (बिहार)। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक हुई। स्वास्थ्य विभाग की यह मैराथन बैठक देर रात्रि तक चली। उन्होंने सर्वप्रथम सिविल सर्जन को डेंगू मरीजों की बेहतर उपचार करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए। सदर हॉस्पिटल में डेंगू रोगी की कुल संख्या 22 है, जिसको सभी प्रकार की चिकित्सा संबंधित सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है । डेंगू जांच के लिए एलिसा टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। सदर अस्पताल में रैन बसेरा में 30 बेड डेंगू मरीजों के लिए सुरक्षित रखा गया है। इसके अलावा सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केदो में डेंगू मरीजों की इलाज के लिए पांच-पांच बेड को सुरक्षित रखा गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि रोगी कल्याण समिति की बैठक समय-समय पर करना सुनिश्चित करें।
    जिलाधिकारी के निर्देश पर दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त नवादा ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में फीडबैक लिया और बेहतर संचा्ृलन करने के लिए दिए गए आवश्यक निर्देश। टीकाकरण अभियान में पकरीबरावां और नारदिगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उपलब्धि लक्ष्य से काफी कम है, जिसको पूर्ण करने का निर्देश संबंधित एम ओ आई सी दिया गया। वान्झित व्यक्तियों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए माइक्रो प्लान बनाकर का क्रियान्वित लिए कई आवश्यक निर्देश दिए। दशहरा और छठ पर्व के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में वंचित बच्चों को टीकाकरण करने के लिए निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि दशहरा, दीपावली आदि पर्व के दौरान सभी हॉस्पिटल में डॉक्टर अवश्य उपस्थित रहे।
    नोडल पदाधिकारी ट्यूबरक्लोसिस ने बताया कि जिले में टीवी की रोगियों की संख्या 1325 है। इसमें रोगियों का बेहतर इलाज किया जा रहा है ।रोगियों को प्रति माह 500 उनकी बैंक खाते में दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी रोगियों को सरकार द्वारा निर्धारित राशि उनके बैंक खाता में पहुंचना सुनिश्चित करें।
    टीवी रोगियों की जांच के लिए लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत बलगम लेकर जांच करने का निर्देश दिया गया। रजौली, मेसकौर और पकरीबरामा में लक्ष्य कें अनुरूप जांच नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की गई। कारागृह नवादा के सभी कैदियों की टीबी जांच करने का निर्देश सिविल सर्जन नवादा दिया गया।
    टेली मेडिसिन के माध्यम से शत प्रतिशत रोगियों का इलाज करने के लिए उपस्थित डॉक्टरों को कई आवश्यक निर्देश दिया गया। टेली मेडिसिन से इलाज करने के लिए 54 डाक्टर को प्रतिनियुक्ति किया गया है लेकिन 30 डॉक्टर के द्वारा एक भी मरीज़ का इलाज नहीं किया गया है। इस पर जिला अधिकारी ने नाराजगी व्यक्ति की। सभी प्रतिनियुक्ति डॉक्टर का नाम और मोबाइल नंबर जारी करने का निर्देश दिया गया।उन्होंने कहा कि सभी डॉक्टर अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही ढंग से करें और रोगियों के वेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। सिविल सर्जन को मॉनिटरिंग में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। जिले में पदस्थापित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में डाक्टरों की कुल संख्या 262 है। सभी स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों की ड्यूटी चार्ट को मोबाइल नंबर के साथ प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया।
    जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि डाक्टरों का व्यवहार देवत्व तुल्य होना चाहिए। रोजी उसके परिजन काफी विश्वास के साथ डॉक्टर के पास इलाज के लिए आते हैं। पिछले पखवाड़े, आयोजित परिवार नियोजन में नवादा जिले का प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट स्थान रहा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • 819 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण आपरेशन

    819 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण आपरेशन

    819 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण आपरेशन

    सुनील कुमार
    नवादा (बिहार)। जिले में 11 से 26 सितंबर तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा चला। इस दौरान सरकारी अस्पताल में तैनात चिकित्सकों की टीम ने 819 महिलाओं का बंध्याकरण आपरेशन किया विभाग की ओर से चिकित्सकों को 915 महिला का बंध्याकरण ऑपरेशन का लक्ष्य दिया गया,जिसका 89.51% लक्ष्य प्राप्त किया गया।
    इसके पूर्व भी नवादा जिला 1033 महिलाओं का ऑपरेशन कर 87.5% लक्ष्य प्राप्त कर बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। पखवाड़ा के सफलता हेतु विस्तृत रूप से जागरूकता हेतु सभी प्रखंडों एवं शहरी स्वास्थ्य केदो में सारथी रथ द्वारा जागरूकता किया गया था। जिले में 39 मेला का आयोजन किया गया। सारथी रथ को जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त द्वारा समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था।
    गांव-घर में आशा, आंगनबाड़ी एवं जीविका दीदी ने दम्पतियों से संपर्क साधा। परिवार खुशियली के लिए सही समय पर सही फैसला लेने को प्रेरित किया। बंध्याकरण आपरेशन में 130 महिलाओं का बंध्याकरण कर कर वारसलीगज प्रखंड टाप पर रहा। वहीं पुरुष नसबंदी में काशीचक प्रखंड द्वारा पांच पुरुषों का नसबंदी कराकर प्रथम स्थान प्राप्त की। द्वितीय स्थान महिला बंध्याकरण में हिसुआ प्रखंड द्वारा 86 महिला बंध्याकरण एवं तृतीय स्थान सिरदला 77 महिलाओं के बन्ध्याकरण कर प्राप्त की।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • युवाओं को प्रेरित कर बनायें विकसित बिहार: आईजी

    युवाओं को प्रेरित कर बनायें विकसित बिहार: आईजी

    युवाओं को प्रेरित कर बनायें विकसित बिहार: आईजी

    सुनील कुमार
    नवादा (बिहार)। लेट्स इंस्‍पायर अभियान के तहत आईपीएस विकास वैभव रविवार को हिसुआ स्थित सम्राट अशोक भवन पहुंचे। आईजी विकास वैभव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को प्रेरित करें और विकसित बिहार बनाएं। हम सबों को आत्म चिंतन कर अपने पूर्वजों और धरोहरों के बारे में सोचने की जरूरत है। युवा शक्ति अपनी उर्जा को संर्घष में नहीं बल्कि सेवा और सहयोग में लगाएं। जाति-धर्म से ऊपर उठकर एक दूसरे को सहयोग और जागरूक कर के हीं हम समाज और बिहार को आगे बढ़ा सकते हैं। शिक्षा, समता और उद्यमिता के लिए बिहार को जागरूक करना बहुत ही जरूरी है, तभी अपनी शक्ति का एहसास होगा। गृह विभाग के विशेष सचिव सह आईजी विकास वैभव ने हिसुआ के सम्राट अशोक भवन में ”लेट्स इंस्पायर बिहार” मुहिम की ओर से आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में अपना विचार रख रहे थे।
    उन्होंने कहा कि इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य अपने बिहार के गौरव के बारे में नई पीढ़ी को बताना है। उन्हें अपने क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास को बताते हुए उसकी तरफ अग्रसर करना है। बिहार के प्राचीन धरोहर को विकसित कर बिहार से जुड़ने को लेकर विकास वैभव ने संकल्प लिया तथा वहाँ मौजूद लोगों को भी संकल्प दिलाया। उन्होंने बदलते बिहार की कल्पना को धरातल पर उतारने व संवारने के लिए युवाओं से आह्वान किया। विकास वैभव ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो प्राचीन इतिहास रचे थे, उसे आत्मसात करने की जरूरत है।
    साथ ही साथ उन्होंने कहा कि जब तक चिंतन के साथ साथ अच्छे कार्य में योगदान नहीं होगा, तब तक हम अपने बिहार को बदलते बिहार में तब्दील नहीं कर पायेंगे। इसलिए सपना को साकार करने के लिए आइये मिलकर प्रेरित करें बिहार के सोच को अपनाना होगा। तभी हम सभी बिहार के गौरवशाली प्राचीन इतिहास को बचाते हुए विकसित बिहार बना सकेंगे।आईजी ने युवा शक्ति से आह्वान करते हुए कहा कि 17वीं शताब्दी में तकनीकी की कमी थी फिर भी बिहार विकसित था, लेकिन आज 21वीं शताब्दी में संचार तंत्र के अलावे पर्याप्त मात्रा में बहुत सारे संसाधन उपलब्ध है फिर भी बिहार विकसित नहीं हो पा रहा है।
    विकास वैभव का गर्मजोशी के साथ स्वागत हिसुआ वासियों ने अंग वस्त्र, फूल, माला, बुके व स्मृति चिन्ह देकर किया। कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्ट कन्या इण्टर विद्यालय के छात्रा श्वेता सत्यार्थी, डौली कुमारी, अस्मिता आनंद, तन्मय राज द्वारा प्रस्तुत संगीत पर उपस्थित लोग झूम उठे। संगीत कार्यक्रम के दौरान संगीत शिक्षिका सह निर्देशिका निशा कुमारी भी मौजूद थी। मौके पर कार्यक्रम के संयोजक विश्वजीत कुमार,तथा सहयोगी सौरभ कुमार, तरूण कुमार, दीपक प्रिंस, लव भास्कर, मोनु, रौशन सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • जीविका कैडर संघ की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ चर्चा

    जीविका कैडर संघ की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ चर्चा

    जीविका कैडर संघ की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ चर्चा

    सुनील कुमार
    नवादा, (बिहार)। प्रदेश जीविका कैडर संघ के नरहट इकाई का बैठक रविवार को धर्मेन्द्र पासवान (समाजसेवी) के निर्देशन में शेखपुरा क़र्बला के मैदान में सम्पन्न किया गया। बैठक में प्रखंड के सभी दस पंचायत के सैकड़ों कैडर उपस्थित हुए। बैठक में संघठन विस्तार पर चर्चा किया गया साथ ही जीविका कैडर को पहचान पत्र देने, नियुक्ति पत्र देने, मानदेय वृद्धि, कंट्रीब्यूशन सिस्टम को बंद करने समेत दस सूत्री मांग पर चर्चा किया गया।

    बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री पासवान ने बताया कि 2020 के चुनाव में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने अपने घोषणा पत्र के माध्यम से कहा था कि ज़ब मेरी सरकार बनेगी तो जीविका दीदियों का मानदेय दुगुना करेंगे लेकिन सरकार को 1 साल बीत चूका है परन्तु अभी तक माननीय उपमुख्यमंत्री जीविका कैडर के ऊपर कोई भी प्रतिक्रिया देने से मुकर रही है इसलिए हम जीविका कैडर बिहार सरकार से मांग करते हैं कि हमारी मांग पूरा करें। बैठक में हर पंचायत से तीन सदस्यों को नामित किया गया और बताया गया कि अगले विशेष बैठक में नामित सदस्यों कि बिच प्रखंड कमिटी का विस्तार किया जायेगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली

    अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली

    अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली

    70 हजार नगद सहित गहने लूटकर हुए फरार
    जीपी सोनी
    कैमूर, (बिहार)। जिले में एक बार फिर अपराधी बेलगाम हो गए हैं, काफी दिनों बाद एक बार फिर कैमूर के सुनार अपराधियों के निशाने पर हैं। ताजा मामला कुदरा थाना क्षेत्र का है जहां भभुआ मोड़ के पास एनएच 2 पर आरओबी के नीचे उत्तरी लेन में स्वर्ण व्यवसाई को अपराधियों ने लूट मार के बाद पैर में गोली मार दी। अपराधी पीड़ित से तकरीबन 70000 नगद और जेवरात लेकर भाग निकले। वही स्वर्ण व्यवसाई के पैर में दो गोली लगी है। आसपास के लोगो ने आनन-फानन में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल व्यवसाई सासाराम के मोतीलाल सेठ के 42 वर्षीय पुत्र विकास कुमार बताए जा रहे हैं। उनके कुदरा से सासाराम जाने के दौरान अपराधियों ने लूट मार के इरादे से गोली मारी है। बताते चले की कैमूर के पूर्वी क्षेत्रों में हालात बहुत बुरे हैं,  कुदरा में अपराध और नशाखोरी दोनों शबाब पर है जिसकी वजह से अपराधियों का मनोबल दिनों दिन बढ़ता जा रहा है प्रशासन के लाख सतर्क रहने के बावजूद भी अपराधी अपराध कर निकल भागने में कामयाब हो जा रहे हैं वही कुदरा थानाध्यक्ष संजय कुमार मामले की तफ्तिश कर रहे हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • किसानों के बीच आकस्मिक मक्का बीज का हुआ वितरण

    किसानों के बीच आकस्मिक मक्का बीज का हुआ वितरण

    किसानों के बीच आकस्मिक मक्का बीज का हुआ वितरण

    विजय कुमार
    नरहट, नवादा (बिहार)। बुधवार को जिला कृषि पदाधिकारी संतोष कुमार सुमन के मौजूदगी में किसानों के बीच आकस्मिक फसल के रूप में संकर मक्का बीज का वितरण किया गया। बीएओ राजबिहारी प्रसाद ने बताया कि जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा कृषकों को यह संदेश दिया गया कि कम बारिश होने के कारण कृषि विभाग द्वारा आकस्मिक फसल के रूप में मक्का बीज अच्छादित करने के लिए संकर मक्का बीज का वितरण किया जा रहा है। जो भी किसान संकर मक्का बीज प्राप्त कर रहे हैं उसे अपने खेतों में जरूर लगाएं। इससे अच्छी पैदावार होगी। कम बारिश होने के कारण आकस्मिक फसल के रूप में मक्का बीज का वितरण किया जा रहा है। बीएओ ने बताया कि चयनित पंचायत के गांव जहां धान का अच्छादन कम हुआ है। वैसे चयनित राजस्व गांवों के किसानों के बीच मक्का बीज का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चयनित खनवां, बन्दाचक, बाजितपुर, कोनिबर, ओलिपुर, नरहट, कुशा, बेरौटा, झिकरुआ, सिंदुआरी, सहगाजीपुर, काजीपुरा, भीमबिगहा राजस्व गांव के किसानों के बीच मक्का बीज का वितरण किया जा रहा है। इस मौके पर कृषि समन्वयक, चंदन कुमार, सीतेश रंजन, अमरेंद्र कुमार एवं किसान सलाहकार आदि मौजूद थे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • पीजी कालेज के शिक्षकों व छात्रों ने लिया पंच प्रण का शपथ

    पीजी कालेज के शिक्षकों व छात्रों ने लिया पंच प्रण का शपथ

    पीजी कालेज के शिक्षकों व छात्रों ने लिया पंच प्रण का शपथ

    श्रवण सिंह
    कैमूर भभुआ (बिहार)। सकलडीहा पीजी कालेज में गुरुवार को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पंच प्रण की शपथ महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं ने लिया। इस मौके पर कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा की देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है। देश के हजारों देशभक्तों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को विदेशी आक्रांताओं से मुक्त कराया। तब जाकर भारत का हर नागरिक आज आजादी का सांस ले रहा है। इस अवसर पर हम सभी को देश की अखंडता बनाए रखने के लिए शपथ लेकर चलना होगा। तभी हमारे देश के उन महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का बलिदान सफल होता रहेगा। इस मौके पर कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने सभी को शपथ दिलाया। शपथ लेने के दौरान प्रोफेसर इंद्रजीत सिंह, वरिष्ठ प्रोफेसर पीके सिंह, प्रो उदय शंकर झा, संदीप कुमार सिंह।डॉ अभय कुमार वर्मा,अजय कुमार यादव, पवन कुमार ओझा, अनिल तिवारी आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • घरेलू कलह से तंग आकर युवक ने खाया डीएपी खाद, हालत गम्भीर

    घरेलू कलह से तंग आकर युवक ने खाया डीएपी खाद, हालत गम्भीर

    घरेलू कलह से तंग आकर युवक ने खाया डीएपी खाद, हालत गम्भीर

    मनोज कुमार
    रजौली, नवादा (बिहार)। थाना क्षेत्र के जोगियामारन गांव में मंगलवार कि देर रात्रि में घरेलू कहल से तंग आकर एक युवक ने डीएपी खाद खा लिया। जिससे उसका हालात नाजुक हो गया है। परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डुयूटी में तैनात चिकित्सक राघवेंद्र भारती ने गंभीर हालत में इलाज किया।डीएपी खाद खाने वाले युवक कि पहचान सुरेश प्रसाद यादव का पुत्र 24 वर्षीय उदय कुमार ने रूप में हुआ है। चिकित्सक ने बताया कि युवक अभी खतरे से बाहर है। घटना के बारे में युवक के परिजन ने बताया कि युवक घरेलू टेंशन के कारण कई दिनों से डिप्रेशन में चल रहा है। वही कारण से युवक ने डीएपी खाद खा कर अपना जीवन लीला समाप्त करना चाह रहा था।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • रेलवे के हैवी ब्लास्टिंग से स्कूल व घरों में आई दरार

    रेलवे के हैवी ब्लास्टिंग से स्कूल व घरों में आई दरार

    रेलवे के हैवी ब्लास्टिंग से स्कूल व घरों में आई दरार

    मनोज कुमार
    रजौली, नवादा (बिहार)। थाना क्षेत्र के हरदिया पंचायत के डेलवा में रेलवे लाइन बना रहे कंपनी के द्वारा नियम कानून को ताक पर रखते हुए ब्लास्टिंग कर रहा है। जिससे कई घरों और स्कूल में दरार आ गया है। वहीं सूत्रों के मुताबिक ब्लास्टिंग करने का कोई समय-सिमा तय नही है। कंपनी के द्वारा ब्लास्टिंग कभी भी कर दिया जाता है। जिससे स्कूल में पढ़ कर रहे बच्चों के साथ साथ ग्रामीण भी सहमे हुए हैं। वहीं ग्रामीण उमेश सिंह की माने तो ब्लास्टिंग दिन के उजाले में ही कर दिया जाता है। जिससे हमलोगों को काफी नुकसान हो रहा है। क्योंकि जानवर चराने के दौरान दिन में हुए ब्लास्टिंग से बाल बाल बच गए थे। स्थानीय प्रशासन मामला को संज्ञान में लेते हुए कंपनी के ऊपर कार्यवाई करनी चाहिए। वहीं ग्रामीण पन्नालाल घटवार ने भी कहा कि ब्लास्टिंग इतना जबरदस्त होता है कि घरों के दरवाजे और खिड़कियां सहित पूरा घर हिल जाता है और कई घरों में दरार आ गया है। ग्रामीण माघा साव ने भी बताया कि प्रशासन को हमलोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे लाइन निर्माण कर रही कंपनी पर कार्यवाई करनी चाहिए ताकि हमलोगों को कम से कम नुकसान हो सके।
    एसडीओ आदित्य कुमार पीयूष ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। वैसे मैं मामला को जांच करवा लेता हूं। जो भी दोषी होंगे उन पर करवाई कि जाएगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • नौ सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल जारी

    नौ सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल जारी

    नौ सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल जारी

    मनोज कुमार
    रजौली, नवादा (बिहार)। प्रखण्ड मुख्यालय स्थित अनुमण्डलीय अस्पताल रजौली में बुधवार को आशा कार्यकर्ता संघ के आह्वान पर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चली गई है। जिससे सप्ताह, टीकाकरण, प्रसव व गर्भवती महिलाओं की जांच प्रभावित हो गई है। आशा कार्यकर्ताओ ने अनुमण्डलीय अस्पताल के प्रांगण में बैठ कर नारेबाजी कर रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आशा को आशा देकर निराश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक हजार पर सातों दिन 24 घंटे काम कराया जाता है। कई राष्ट्रीय कार्यक्रम में काम करा कर मानदेय नही दिया गया। आगे बताया कि हमें सरकार सरकारी कर्मी घोषित करें। साथ ही 10 हजार रुपया मानदेय दें ताकि हम अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें। उन्होंने कहा कि हमारी नौ सूत्री मांग जब तक सरकार नहीं मानती है। हम काम पर नहीं लौटेंगे। आशा फेसिलिटेटर मनोरमा देवी, उर्मिला देवी, ने बताया कि कोरोना के समय हम लोगों से काम कराया गया। जिस समय लोग घरो से निकलने में डरते थे। हम अपनी जान जोखिम में डालकर घर घर सर्वे का कार्य किया। ताकि सरकार की योजनाओं को पूरा करने के साथ लोगों को बचाया जा सके। आशा कार्यकर्ताओं की सजगता के कारण जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र में काफी अंतर आया। जिस पर सरकार अपना पीठ थपथपाने में लगी है। वही जो दिन रात धूप, बरसात व कड़कड़ाती ठंड में मेहनत किया। उसे उचित मजदूरी तक नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान मुनि देवी,लता सिन्हा, सावित्री गुप्ता के साथ कई आशा कार्यकर्ताओ उपस्थित थी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • प्रेम प्रसंग में 24 वर्षीय युवक ने किया आत्महत्या

    प्रेम प्रसंग में 24 वर्षीय युवक ने किया आत्महत्या

    प्रेम प्रसंग में 24 वर्षीय युवक ने किया आत्महत्या

    सुनील कुमार
    नवादा (बिहार)। जिले के रजौली थानाक्षेत्र के चौथा गांव में 24 वर्षीय युवक ने प्रेम प्रसंग में पड़कर आत्महत्या कर लिया है। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा,तफरी का माहौल कायम है। बताया जा रहा है कि चौथा गांव निवासी मनोज कुमार के पुत्र रविंद्र कुमार प्रेम प्रसंग में आत्महत्या कर लिया है। वहीं मृतक के परिजन ने बताया कि गांव के ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग करता था। लड़की के परिवार वालों ने मिलकर मेरे बेटे के साथ मारपीट किया है। इसके बाद घर आकर आत्महत्या कर लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है। घटना के बाद परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • तीन बच्चों की मां की हत्या, ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

    तीन बच्चों की मां की हत्या, ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

    तीन बच्चों की मां की हत्या, ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

    सुनील कुमार
    नवादा, (बिहार)। जिले के नारदीगंज थानाक्षेत्र के उत्तरी बुच्ची गांव में 3 बच्चों की मां को पीट-पीटकर हत्या कर दिया गया है। परिजनों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। सूचना के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर सदर अस्पताल नवादा में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हालांकि, इस मामले में नारदीगंज के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पर पीड़ित परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका उत्तरी बुच्ची गांव निवासी नगीना यादव की पत्नी अनीता देवी है। मृतका के भाई नीतीश कुमार द्वारा नारदीगंज थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया है। इस मामले में पति, सास, ससुर, गोतनी और भैंसुर आदि को आरोपित किया गया है।
    घटना के संबंध में मृतका के भाई जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के बाला बिगहा निवासी स्व. अर्जुन यादव के पुत्र नीतीश कुमार ने नारदीगंज थाना में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। नीतीश ने बताया कि छः वर्ष पूर्व हम अपने बहन की शादी नारदीगंज थानाक्षेत्र के उत्तरी बुच्ची गांव निवासी सरयू यादव के पुत्र नगीन प्रसाद यादव के साथ किया था। शादी के समय अपनी क्षमता के अनुसार दहेज भी दिया था,लेकिन शादी के कुछ दिन बाद तक सब कुछ ठीक ठाक रहा। एक साल बीतते ही फिर दहेज की मांग बहन के ससुराल बालों के द्वारा किया जाने लगा। जिसके लिए कई बार पंचायती कर समझौता भी हुआ। नीतीश के अनुसार विवादों के बीच ही हमारी बहन को दो पुत्री और एक पुत्र भी हुआ। इधर, एक माह पूर्व से फिर दहेज की मांग किया जाने लगा। मांग पूरी नहीं होने पर बहन के ससुराल बालों ने मारपीट भी करना शुरू कर दिया। तब 19 जुलाई को बहन के साथ जाकर नारदीगंज थाना में आवेदन भी दिया था। आवेदन में दहेज के लिए हत्या की आशंका जाहिर किया था। लेकिन थाना प्रभारी के द्वारा इस पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं किया गया। जिसका परिणाम है कि दहेज दानवों ने पीट पीट का हमारी बहन की हत्या कर दी। नीतीश ने बताया कि हत्या की सूचना बुच्ची गांव के ग्रामीणों द्वारा हमको दिया गया। तब हम सभी परिवार रात्रि में ही बुच्ची गांव पहुंचे तो देखा कि हमारी बहन का मृत शरीर घर में पड़ा है। नाक और मुंह से खून निकल रहा था। जिसकी सूचना हमने थाना प्रभारी नारदीगंज को दिया। तब थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई के द्वारा आवेदन दिया गया है। जिसमें मृतका के पति नगीन प्रसाद यादव, ससुर सरयू यादव, सास विरांजवा देवी, मृतक के पति के भाई देवेंद्र यादव, गोतनी अनुराधा देवी, सरयू यादव के भाई बाबूलाल यादव और बाबूलाल यादव के पुत्र सतेंद्र यादव को आरोपित किया गया है। पुलिस के द्वारा प्राथमिकी कांड संख्या 275/23 है। इस घटना में शामिल मृतक के पति नगीन प्रसाद यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य जांच

    प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य जांच

    प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य जांच

    सुनील कुमार
    नवादा, (बिहार)। प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व योजना के तहत हिसुआ के सामुदायिक अस्पताल में लगभग 100 से उपर महिलाओं को स्वास्थ्य शिविर लगाकर प्रभारी डा. शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में मातृत्व योजना के माध्यम से जानकारी दी गई। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को हर महीने जांच करवाने खासकर ब्लड प्रेशर, शुगर, थायराइड, खून की कमी की जांच करवाने की सलाह दी गई। साथ ही गर्भवती महिलाओं को खानपान एवं साफ सफाई विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया। इसी अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं में सही ढंग से प्रसव हो उसके लिए महिलाओं को दिशा निर्देश दिया गया। इस सम्बन्ध में प्रभारी डा. शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व योजना का शिविर हर महीने लगाया जाता है। इस अभियान के तहत महिलाओं को आयरन की गोली एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी दी जाती है। महिला को किसी प्रकार की स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या हो तो सलाह लें। मौके पर डा. माहुरी सीमा सिंह, डा. शैलेन्द्र कुमार, डा. अबू शहमा समेत रवि प्रकाश गौतम, पंकज कुमार, संतन कुमार लैब टेक्नीशियन, अतुल राज हेल्थ मैनेजर, एएनएम उमा कुमारी, आशा कुमारी, प्रमिला कुमारी जीएनएम प्रियंका कुमारी, प्रिया कुमारी आदि ने लगे रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • डीएम ने स्ट्रीट चिल्ड्रेन के शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर किया समीक्षा

    डीएम ने स्ट्रीट चिल्ड्रेन के शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर किया समीक्षा

    डीएम ने स्ट्रीट चिल्ड्रेन के शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर किया समीक्षा

    सुनील कुमार
    नवादा, (बिहार)। डीएम आशुतोष कुमार वर्मा के अध्यक्षता में मंगलवार को नगर निकाय के अन्तर्गत स्लम क्षेत्र के बच्चों को बेहतर ढ़ंग से शिक्षा, स्वास्थ्य आदि की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए समीक्षात्मक बैठक हुई।
    उन्होंने कहा कि नगर निकाय के अन्तर्गत स्लम एवं स्ट्रीट चिल्ड्रेन को पहचान करें और उन्हें आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसके लिए जिलाधिकारी के द्वारा एक जिला स्तरीय टीम बनाने का निर्देश दिया गया। इसके तहत एनजीओ, यूनीसेफ, डब्लूएचओ आदि की भी सहायता प्राप्त करने का निर्देश उपस्थित अधिकारी को दिया गया। शिक्षा के लिए संबंधित सीडीपीओ और जिला शिक्षा पदाधिकारी और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सिविल सर्जन नवादा को कई आवश्यक निर्देश दिया गया।
    बैठक में मनीष द्विवेदी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर विकास पाण्डेय जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, संजय कुमार जिला कल्याण अधिकारी ,जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन, सीडीपीओ नवादा सदर आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • सरकार तक आवाज बुलन्द करने के लिए थाली पीट रही हड़ताली आशा

    सरकार तक आवाज बुलन्द करने के लिए थाली पीट रही हड़ताली आशा

    सरकार तक आवाज बुलन्द करने के लिए थाली पीट रही हड़ताली आशा

    विजय कुमार
    नरहट, नवादा (बिहार)। प्रोत्साहन नही मानदेय समेत 9 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चल रही आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन दिन प्रतिदिन तेज होता जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहट गेट पर धरने पर बैठी हड़ताली आशा कार्यकर्ता सरकार तक अपनी आवाज बुलंद करने के लिए मंगलवार को थाली पिटती नजर आयी। काफी संख्या में आशा कार्यकर्ता संघ के जिलाध्यक्ष सावित्री गुप्ता के अगुवाई में थाली बजाकर अपनी मांगों को सरकार तक पहुचाने के लिए आवाज बुलंद कर रही थी। जिलाध्यक्ष सावित्री गुप्ता ने बताया कि जब तक सरकार हमारी 9 सूत्री मांगों को नही मानती है तब तक यह अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आज आशा कार्यकर्ता को एक हजार रुपया मिलता है उससे उसका परिवार का भरण पोषण कैसे होगा। सरकार से हमारी मांग है कि आशा को दस हजार और आशा फैसिलिटेटर को 15 हजार रुपया मानदेय दिया जाय। आशा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सभी कार्य जैसे वैक्सीनेशन, गर्भवती महिलाओं की जांच, मलेरिया, फ्लेरिया, कोरोना समेत सभी प्रोग्राम में सफलतापूर्वक कार्य को सम्पन्न कराने में सहयोग करती है। कोरोना काल में जब डॉक्टर भी सामने नही आ रहे थे उस समय भी हमारी बहने आशा अपना जान जोखिम में डाल कर काम किया। कोरोना काल का भी आशा कार्यकर्ताओं को आज तक मानदेय नही दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक हम लोगों को वेतनमान नही मिलता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। हम लोग भूखे पेट काम नही करेंगे। सरकार द्वारा चिठ्ठी निकाली गई है कि हड़ताली आशा पर केस करो तो हम लोग केस से डरने वाली नही हूँ। मांग नही पूरी होने पर चक्का जाम किया जाएगा। इस मौके पर आशा बेबी देवी, कुमकुम कुमारी, रीना साहा, रेणु कुमारी, रीता कुमारी आदि सैकरों की संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद थी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • देशी कट्टा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

    देशी कट्टा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

    देशी कट्टा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

    सुनील कुमार
    नवादा (बिहार)। जिले में देशी कट्टा और कारतूस समेत गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
    बताया गया है कि जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के आंती गांव नवादा एवं कादिरगंज पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर किराना दुकान संचालक अंकित पूरी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार अंकित पूरी पिता मिथिलेश पूरी आपराधिक प्रवृत्ति का था, जिसपर पुलिस की निगाह थी। बताया गया कि राशन दुकान के आड़ में गोरखधंधा चलाता था। वह अवैध रूप से शराब, एवं शराब बनाने की सामग्रियां और गांजा का करोबर चलाता था। पुलिस ने नारकोटिक्स ड्रग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत 2.3 किलोग्राम सूखा गांजा, एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • गोद भराई के दिन विश्व स्तनपान कार्यक्रम सप्ताह का हुआ समापन

    गोद भराई के दिन विश्व स्तनपान कार्यक्रम सप्ताह का हुआ समापन

    गोद भराई के दिन विश्व स्तनपान कार्यक्रम सप्ताह का हुआ समापन

    विजय कुमार
    नरहट, नवादा (बिहार)। सोमवार को नरहट के आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक सप्ताह से मनाया जा रहा विश्व स्तनपान सप्ताह का समापन हुआ। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए सीडीपीओ ज्योति सिन्हा ने बताया कि सभी केन्द्रों पर दोनों कार्यकम बहुत ही अच्छे तरीके से सम्पन्न कराया गया। केन्द्र पर उपस्थित महिलाओं को जागरूक करते हुए यह बताया गया है माँ के लिए ब्रेस्टफीडिंग कितना जरूरी है। रोजाना पांच सौ कैलोरी बर्न करता है। ह्रदय रोग और डायबिटीज की आशंका कम हो जाती है। ब्रेस्ट और ओवेरियन कैंसर का खतरा घट जाता है। दूसरी महिलाओं के मुकाबले डिप्रेशन स्तर कम हो जाता है। वहीं शिशु के लिए मां के दूध अमृत के समान है। इसमें जरूरी पोषक तत्व रहता है। यह आसानी से पचता है और गैस नहीं बनती है। माँ का दूध में एंटीबॉडी के कारण बच्चों में संक्रमण बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। ब्रेस्टफीड से अचानक होंने वाली मौत की आशंका घट जाती है। मां का दूध का कोई विकल्प नही है। गोद भराई के बारे में उन्होंने बताया कि इस दौरान गर्भवती महिलाओं को अच्छी सेहद के लिए पोषण की आवश्यकता एवं महत्व के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि हर माह की 7 तारीख को आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर गर्भवती महिलाएं सहित अन्य लोग मौजूद थे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • पंचायत समिति सदस्य करेंगे भूख हड़ताल

    पंचायत समिति सदस्य करेंगे भूख हड़ताल

    पंचायत समिति सदस्य करेंगे भूख हड़ताल

    श्याम सुन्दर पांडेय
    कैमूर (बिहार)। जिस मंसूबे के साथ सरकार ने जिले का बंटवारा करके शाहाबाद आरा को चार भागों में बांटा, ताकि जनता के काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाय, उस राजनेताओं के सोच पर आज अधिकारी खरा नहीं उतर पा रहे हैं। दुर्गावती प्रखंड में 60 घंटों से पंचायत समिति सदस्य दुर्गावती में 13 सूत्रीय मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं लेकिन जिले के पदाधिकारी 25 किलोमीटर दूरी पर ही होने के बावजूद उन धरने पर बैठे पंचायत समिति सदस्यों से मिलने का समय नहीं निकाल पा रहे हैं। प्रखंड के पंचायती राज पदाधिकारी अमितेश कुमार ने धरनास्थल पर पहुंचकर बैठे पंचायत समिति सदस्यों की मांग पत्र तो ले ली लेकिन जांच का कोई आश्वासन नहीं दिया जिस पर पंचायत समिति सदस्य कोई आश्वासन नहीं मिलने से संतुष्ट नहीं हो सके। धरने पर बैठे समिति के अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य जो धरने पर बैठे हैं, उन्हें जांच का आश्वासन नहीं मिला है, इसलिए मंगलवार से भूख हड़ताल की जाएगी। भ्रष्टाचार की दलदल में फंसे पदाधिकारी और प्रतिनिधि सही मायने में यदि किसी जांच एजेंसी से जांच कराई जाए तो बच नहीं पाएंगे। जब पंचायत समिति सदस्य जांच की मांग कर रहे हैं तो वैसे योजनाओं में यदि कहीं दाल में काला नहीं हो तो मांग पत्र को मान लेने में और जांच करा लेने में क्या दिक्कत है। क्या भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना अधिकार के दायरे में नहीं आता और यदि आता है तो इस जांच में आनाकानी करना क्या भ्रष्टाचार दो बढ़ावा देना नहीं माना जाना चाहिए।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • विवाद में एक की हुई मौत, दो घायल

    विवाद में एक की हुई मौत, दो घायल

    विवाद में एक की हुई मौत, दो घायल

    सुनील कुमार
    सासाराम, रोहतास (बिहार)। स्थानीय थाना क्षेत्र के आलमगंज में बीते देर रात अंडा खाने को लेकर विवाद में एक समुदाय के दो पक्षों में झड़प व गोलीबारी हुई। इसमें घटना में गोली लगने से एक युवक की मौत एवं दो घायल हो गए। मृतक पठान टोली निवासी 22 वर्षीय मो अफरोज आलम बताया जाता है जबकि घायलों में मोची टोला निवासी मोहम्मद सानू एवं मोहम्मद चांद शामिल हैं। मो अफरोज आलम को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल सासाराम में इलाज कराया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों घायल को इलाज कराया जा रहा था। मौके पर पहुंचे पुलिस इस संबंध में अग्रतर कारवाई कर रही है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • हिसुआ में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत

    हिसुआ में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत

    हिसुआ में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत

    सुनील कुमार
    नवादा (बिहार)। हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (सेक्युलर) द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम गरीब जनसभा में शामिल होने के लिए नवादा जाने के क्रम में हिसुआ के विश्व शांति चौक पर हम कार्यकर्ताओं एवं पार्टी के समर्थकों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ संतोष सुमन एवं पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का भव्य स्वागत किया। कार्यकारी जिलाध्यक्ष लवकुश चंद्रवंशी के नेतृत्व में उत्साहित कार्यकर्ताओं ने नेताओं को फूल मालाओं से लाद दिया। भीड़ को देखकर डॉ. संतोष ने भी अपने काफिले को रुकवाकर काफी गर्मजोशी से कार्यकर्ताओं का स्वागत स्वीकार किया। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष लवकुश कुमार, नवीन दास, दीपक सिंह, धनवां पंचायत के मुखिया साहेब मांझी, पूर्व मुखिया मिश्री राजवंशी सहित तमाम कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • विवाहिता का शव बरामद, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

    विवाहिता का शव बरामद, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

    विवाहिता का शव बरामद, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

    श्याम सुन्दर पाण्डेय
    कैमूर, (बिहार)। समाज में बढ़ते अपराध और कुरीतियों का दौर आज भी जारी है। महिलाओं के सुरक्षा के लिए सरकार पर आए दिन नए नए कानून बना रही है तो मुख्य धारा में जोड़ने के लिए नौकरियों में पुरुषों के समान अधिकार दे रही है। इसके बावजूद भी महिलाओं की हत्याओं का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में दुर्गावती पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में एक विवाहिता का शव बरामद किया है। इधर विवाहिता के ससुराल पहुंचे मयके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। मामला दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत सारंगपुर गांव का बताया जाता है। इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को सदर अस्पताल भभुआ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार चैनपुर थाना के नीबिया ताड़ गांव निवासी साधु बिंद अपने पुत्र की शादी इसी वर्ष में सारंगपुर गांव निवासी प्यारे बिंद के पुत्र अजय बिंद से की थी जो एक वर्ष भी पूरा नहीं कर पाया था। इस घटना के बाद मृतिका के माता-पिता व भाई भी किसी तरह सूचना पाकर गांव में पहुंच गए और इसकी सूचना तत्काल दुर्गावती पुलिस को दी। मृतका के पिता को क्या पता था जिस पुत्री की शादी धूमधाम से किया आज उसका मृतक शरीर और मुंह हम लोगों को देखने को मिलेगा। घटना से मर्माहत माता और पिता इस करुण दृश्य को देखकर बिलख रहे थे। उनके करुण क्रंदन से थाना परिसर में गमगीन माहौल छा गया। हालांकि इस मामले में पुलिस कार्रवाई करते हुए थाने में लड़की के पिता साधु बिंद के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • सफाईकर्मियों की तानाशाही रवैये से परेशान जनप्रतिनिधियों ने हाथ में उठाया झाड़ू

    सफाईकर्मियों की तानाशाही रवैये से परेशान जनप्रतिनिधियों ने हाथ में उठाया झाड़ू

    सफाईकर्मियों की तानाशाही रवैये से परेशान जनप्रतिनिधियों ने हाथ में उठाया झाड़ू

    राजू पाण्डेय
    बिहार। नगर परिषद में विगत छह दिनों से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चरमारा गई है जिसको लेकर नगर के सभापति राधेश्याम सिंह, उपसभापति धंजी सिंह के अलावा कई वार्ड पार्षद सफाई करने के लिए रविवार को खुद सडको पर उतर गये नोखा बस स्टैंड से लेकर थाना चौक तक हाथों में झाडू लिए जन प्रतिनिधियों ने खुद सफाई की सफाईकर्मियों के उदण्डता के कारण जनप्रतिनिधियों ने खुलकर मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि हम जनता के प्रतिनिधि हैं। जानता ने हमें चुनकर भेजा है। नगर के सफाई में सफाईकर्मी मजदूरी के हिसाब से कभी काम नहीं करते। अब उनके साथ शक्ति से पेश आया जायेगा। सफाई के लिए सारे नियम बनाया जायेगा। इसका पालन नहीं करने वालो को जरूरत पड़ी तो बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा। जनप्रतिनिधियों के सफाई अभियान के लिए सड़क पर उतरे जाने पर वार्ड पार्षद सहित जनता भी समर्थन में आगे आ गई। अब निर्वाचित प्रतिनिधि और सफाईकर्मी आमने सामने हो गये हैं। इधर सफाई मजदूरों ने अपनी एकता प्रदर्शित करते हुए कहा कि सफाई कार्य में हमारी उचित मांग जब तक पूरी नहीं हो जाती तब तक हड़ताल जारे रहेगा। इसमें किसी बाहरी मजदूर को लाकर सफाई करने का प्रयास किया गया तो मुहतोड़ जवाब दिया जायेगा। सफाईकर्मियों के हड़ताल का आज छठवां दिन है। हांलाकि सफाई मजदूरों द्वारा प्रबुद्ध नागरिकों के साथ अभद्र व्यवहार को लेकर लोग जगह—जगह चर्चा कर रहे हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • प्रधानमंत्री मोदी ने भभुआ रोड स्टेशन के पुनर्विकास का किया शिलान्यास

    प्रधानमंत्री मोदी ने भभुआ रोड स्टेशन के पुनर्विकास का किया शिलान्यास

    प्रधानमंत्री मोदी ने भभुआ रोड स्टेशन के पुनर्विकास का किया शिलान्यास

    जीपी सोनी
    भभुआ (बिहार)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को विडीयो कॉंफ्रेंस के जरिये कैमुर के तिनों स्टेशनों भभुआ रोड, दुर्गावती व कुदरा का रिमोट द्वारा शिलान्यास किया। इईस दौरान भभुआ रोड स्टेशन पर क्षेत्रिय सांसद छेदी पासवान, मोहनिया विधायक संगीता कुमारी, भभुआ पुर्व विधायक रिंकी रानी पांडेय, पूर्व मंत्री बृजकिशोर बिंद, मोहनिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इन्द्रजीत राम, कैमूर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील सिंह कुशवाहा, बीजेपी जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, बीजेपी जिला महामंत्री संतोष खरवार, भाजपा मंत्री अंशुमान सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता दीनानाथ सिंह के अलावा कई जनप्रतिनिधि व रेलवे के कई पदाधिकारी मौजुद रहे। इस दौरान भभुआ रोड स्टेशन पर लोगों का भारी हुजुम देखने को मिला। वहीं उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने छोटे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकासकरण पर प्रकाश डालते हुये कहा कि स्टेशन शहर समाज व आम लोगों से जुड़ा हुआ होता है। यदि इनका विकास हुआ तो पूरे शहर व समाज का विकास होगा स्टेशनों पर अत्याधुनिक सुविधाओं का जमावड़ा होगा बेहतरीन पार्किंग होगी। शॉपिंग मॉल होंगे। पर्यावरण कभी विशेष ख्याल रखा जाएगा। इसके अलावा हर जिले के जो स्टेशन अमृत भारत योजना से जुड़े हैं। उन स्टेशनों पर उस जिले की ब्रांडिंग के सामान खरीदारी को उपलब्ध होंगे जिससे छोटे स्तर के व्यापारियों को ऊपर उठने का मौका मिलेगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • सांसद—विधायक ने प्रतिभागी बच्चों को किया सम्मानित

    सांसद—विधायक ने प्रतिभागी बच्चों को किया सम्मानित

    सांसद—विधायक ने प्रतिभागी बच्चों को किया सम्मानित

    जीपी सोनी
    भभुआ (बिहार)। स्टेशन रोड पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत होने वाले रंगारंग कार्यक्रमों के दौरान मोहनिया के कई विद्यालयों के बच्चे शामिल रहे। सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सांसद छेदी पासवान एवं मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के दौरान मोहनिया के प्रोजेक्ट शांति बालिका उच्च विद्यालय शारदा ब्रजराज उच्च विद्यालय मानस सरस्वती विद्या मंदिर ज्योति निकेतन पब्लिक स्कूल मोहम्मद अली पब्लिक स्कूल बी के पब्लिक स्कूल नवदीप अकादमी सनबीम ब्लॉसम पब्लिक स्कूल डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अपने प्रस्तुति से वहां बैठे सभी जनप्रतिनिधियों अधिकारियों व आम जनों का मन मोहा। इस दौरान उन्होंने गीत संगीत वाद विवाद नृत्य भाषण इत्यादि प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद क्षेत्रीय सांसद छेदी पासवान एवं विधायक संगीता कुमारी ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं कहा कि बच्चे देश के होनहार भविष्य हैं। इन्हें इनके कौशल के लिए समाज के साथ परिवार के लोगों का भी प्रोत्साहन भरपूर मिलना चाहिए।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • गरीब जनसभा के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने फूंका चुनावी बिगुल

    गरीब जनसभा के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने फूंका चुनावी बिगुल

    गरीब जनसभा के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने फूंका चुनावी बिगुल

    बिहार के नेता, मंत्री एवं अधिकारी रात्रि में पति-पत्नी मिलकर पीते हैं शराब: मांझी
    नवादा लोकसभा सीट पर पेश की दावेदारी
    सुनील कुमार
    नवादा (बिहार)। बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने शराबबंदी और नीतीश सरकार जमकर हमला बोला है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संस्थापक ने रविवार को नवादा में कहा कि गरीब तो बदनाम है। बिहार में शराबबंदी के नाम पर गरीबों को जेल भेजा जा रहा है लेकिन सच्चाई यह है कि बिहार में नेता-मंत्री और अधिकारी रात 10 बजे के बाद घर में लाखों रुपये की महंगी शराब रोज पीते हैं। गरीब दलित थककर और मेहनत मजदूरी कर घर आते हैं और थकान मिटाने के लिए पौवा और आधा बोतल शराब पीते हैं तो उसे जेल भेज दिया जाता है। ऐसे भी बिहार में शराबबंदी सिर्फ गरीबों के लिए हैं। उन्होंने कहा हमारे माता-पिता भी महुआ का शराब बनाते थे लेकिन मैने और मेरे बेटे ने कभी शराब नहीं पिया। शराब अच्छी चीज नहीं है। शराब तो गरीब थकान के लिए पीते हैं लेकिन अमीर लाखों रुपए की शराब शौक से पीते हैं। नीतिश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि मुझे मुख्यमंत्री बनाने के बाद सोचे थे कि मैं कठपुतली की तरह उनके इशारे पर काम करूंगा। दो माह तक वाकई कठपुतली था लेकिन जब हम गरीब गुरबों के लिए काम करना शुरू किया तो पेट में दर्द होने लगा और 9 माह बाद हमें मजबूर होकर हट गए। उन्होंने कहा कि नीतिश कुमार से उम्र से बड़े हैं और उनसे पहले मैट्रिक किया। मुझे उनसे ज्यादा राजनीति अनुभव है। रैली को संबोधित करते हुए श्री मांझी ने कहा कि वे जब गरीबों का काम करने लगे तो यादव, भूमिहार जाति के लोग कहते हैं कि वोट उन्होंने दिया और काम गरीबों के लिए कर रहे हैं। यही कारण है जीतन राम मांझी आठ बार विधायक बना है। मांझी ने दलित और मुसलमानों को एक होने के लिए कहा और बताया कि इससे बिहार और केंद्र में उनका राज होगा।

    भीड़ देख गदगद हुये मांझी
    गरीब जगाओ रैली में भीड़ देख जीतन राम मांझी ने कहा कि समझ में आ गया होगा कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा क्या काम कर रहा है कि गांधी मैदान में इतनी भीड़ है। मांझी ने कहा कि इसका मतलब साफ है कि लोग समझते हैं कि ‘हम’ पार्टी गरीबों के लिए कुछ करना चाहती है। इसको और ताकत देने की जरूरत है। महागठबंधन से अलग होने के बाद हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने एक बार फिर बिहार सरकार को जोरदार हमला बोला है। संतोष कुमार सुमन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुशासन के नाम पर कुशासन की सरकार चला रहे हैं। पहले नीतीश कुमार जिसके कारण जाने जाते थे, वह समय अब चला गया है, अब उनको कोई और चला रहा है। अब बिहार में नीतीश कुमार की मर्जी से कुछ नहीं हो रहा है। संतोष सुमन ने कहा कि बिहार में अपराध चरम पर है। हर तरफ भ्रष्टाचार व्याप्त है। ऐसे में 2025 के चुनाव में बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। 2024 के चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर एनडीए की सरकार आने जा रही है। नरेंद्र मोदी पर जनता का विश्वास है। देश की हर जनता चाहती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बने। वहीं विपक्षी गठबंधन को लेकर संतोष सुमन ने कहा कि एनडीए के सामने ‘इंडिया’ टिकने वाला नहीं है। हम लोग 2024 में देश के पीएम नरेंद्र मोदी को फिर से गद्दी पर बैठाने का काम करेंगे। लोकसभा चुनाव में हम लोगों को सम्मान के साथ ही चुनाव के मैदान में भी उतारा जाएगा। वहीं नवादा के लोकसभा सीट के सवाल पर उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि हमारी दावा किसी भी सीट पर नहीं है। पार्टी जहां सीट देगी वहां लड़ने के लिए हम लोग तैयार हैं। अपनी चुनावी तैयारी को नवादा पहुंचे हैं। कार्यक्रम में रोमित कुमार प्रदेश महासचिव सह नवादा प्रभारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण, विधायक अनिल सिंह, विधायिका ज्योति मांझी, विधायक प्रफुल्ल मांझी जिलाध्यक्ष अशोक मांझी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष लवकुश चंद्रवंशी आदि ने अपने विचार दिये।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • डाक्टर का फर्जी हस्ताक्षर कर अवैध रूप से चल रहा था महावीर अल्ट्रासाउंड

    डाक्टर का फर्जी हस्ताक्षर कर अवैध रूप से चल रहा था महावीर अल्ट्रासाउंड

    डाक्टर का फर्जी हस्ताक्षर कर अवैध रूप से चल रहा था महावीर अल्ट्रासाउंड

    सीएस ने कार्यवाही का दिया आदेश
    सुनील कुमार
    नवादा (बिहार)। जिले के हिसुआ शहर के नरहट रोड स्थित महावीर अल्ट्रासाउंड अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था जहां गलत रिपोर्ट के बाद हिसुआ थाना में लिखित आवेदन दिए जाने के बाद मामले का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि मेसकौर थाना क्षेत्र के चोराबारा ग्राम निवासी रामप्रवेश कुमार ने हिसुआ थाना में आवेदन देकर कहा कि उनकी बहन पार्वती कुमारी का अल्ट्रासाउंड कराया गया था जिसमें महिला को प्रिगनेंट बताया गया लेकिन दूसरे अन्य जगह जब जांच कराया तो ऐसा कुछ रिपोर्ट गलत साबित हुआ।उन्होंने कहा कि इसके गलत रिपोर्ट से हमारे परिवार पर मानसिक और आर्थिक क्षति हुआ है। हमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और हमें बदनामी भी सहना पड़ा। परिवार लोगों के साथ विवाद हो गया।

    डाक्टर न रखकर अप्रशिक्षित संचालक देते हैं गलत रिपोर्ट
    महावीर अल्ट्रासाउंड में चिकित्सक और प्रशिक्षित लोग को न रखकर एक व्यक्ति गौतम कुमार द्वारा गलत रिपोर्ट दिया जाता है जिस कारण कई बार तू-तू मैं-मैं होते रहा है। गलत रिपोर्ट दिए जाने से कई लोगों के साथ परेशानी हुआ है।

    एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    पीड़ित युवक द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर हिसुआ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अक्षय कुमार बताया गया है। पुलिस इस बाबत आरोपी से गहन पूछताछ किया गया और 24 घंटे तक पुलिस कस्टडी में रखा गया।

    24 घण्टे के हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद थाने से हुआ मामला रफा—दफा
    पीड़ित परिवार द्वारा हिसुआ थाने में दिए आवेदन के बाद गिरफ्तार संचालक को 24 घंटे तक कस्टडी में रखा गया। उसके बाद हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हुआ। कई सफेदपोश बीच बचाव में आगे आए। अंततः 5 अगस्त को रात्रि में आवेदक को मोटी रकम देकर माईनेज किया गया और थाने में दिया आवेदन वापस कराकर मोटी डील के बाद मामला रफा—दफा कर दिया गया।

    सिविल सर्जन ने कार्यवाही करने का दिया आदेश
    नवादा सिविल सर्जन रामकुमार प्रसाद ने अल्ट्रासाउंड संचालक के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही गई है। चिकित्सक डॉ. कन्हैया कुमार को लिखे पत्र में कहा गया कि प्रपत्र में जांच के जांच में स्पष्ट हुआ है कि चिकित्सक का हस्ताक्षर गलत है और फर्जी हस्ताक्षर किया गया है। उन्होंने चिकित्सक से स्पष्टीकरण की मांग किया और जांच के बाद अल्ट्रासाउंड का लाईसेंस रद्द करने की बात हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • 89 बोतल शराब के साथ महिला गिरफ्तार

    89 बोतल शराब के साथ महिला गिरफ्तार

    89 बोतल शराब के साथ महिला गिरफ्तार

    श्याम सुन्दर पाण्डेय
    कैमूर (बिहार)। इन दिनों तस्करी के मामले में महिलाएं भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने में पीछे नहीं हैं। जिले के विभिन्न जगहों से आए दिन महिलाओं को लेकर खबरें छपती रहती हैं। इसी क्रम में दुर्गावती थाना क्षेत्र के डहला मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम पुलिस ने 89 बोतल शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला सुशीला कुंवर पति शिव पर्सन ग्राम भदौरा थाना चैनपुर जिला कैमूर की निवासी बताई जाती है। पुलिस को सूचना मिली कि यूपी से शराब लेकर एक महिला दुर्गावती की तरफ आ रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस डहला मोड़ के पास पहुंच गई। तभी एक महिला किसी वाहन से उतर कर आ रही थी। पुलिस ने जब महिला को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 89 बोतल ब्लू लाइन देसी शराब बरामद हुआ। पुलिस ने शराब को जप्त कर ली तथा महिला को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • आधुनिक सुविधा से युक्त होगा दुर्गावती रेलवे स्टेशन

    आधुनिक सुविधा से युक्त होगा दुर्गावती रेलवे स्टेशन

    आधुनिक सुविधा से युक्त होगा दुर्गावती रेलवे स्टेशन

    प्रधानमंत्री ने किया शिलान्यास
    श्याम सुन्दर पाण्डेय
    कैमूर (बिहार)। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देश में बन रहे 508 स्टेशनो सूची में दुर्गावती स्टेशन का भी नाम जुड़ जाने से प्रखंड वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। वैसे तो कैमूर जिले में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत दुर्गावती मोहनिया कूदरा को भी लिया गया है। रेलवे स्टेशन के शिलान्यास के शुभारम्भ के लिए स्टेशन परिसर पर संपूर्ण ढंग से तैयारियां 2 दिन पूर्व से ही चल रही थी। यह दुर्गावती रेलवे स्टेशन 18 करोड़ 400000 रूपये की योजना से निर्मित होगा जिसमें सारी सुविधाओं के साथ-साथ नए लुक में क्षेत्रीय सांस्कृतिक विरासत की झलक भी देखने को मिलेगी। 11:00 बजे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट के द्वारा शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में कुल 24 हजार करोड रुपए की लागत से 508 रेलवे स्टेशन को चयनित किया गया है और स्टेशनों को बनाते समय उन राज्यों के सांस्कृतिक परंपराओं को ध्यान में रखते हुए स्टेशनों में उसका लुक देखने को मिलेगा। भारतीय रेलवे दुनिया के रेलवे से काम ज्यादा किया है। हमने रेलवे की बजट को पहले से ज्यादा बढ़ाया है ताकि देश के हर हिस्से को रेल सुविधा से जोड़ा जाए। इसीलिए रेलवे बजट को पिछले बजट से ज्यादा बढ़ाकर दो लाख 40 हजार करोड़ कर दिया गया है। दूसरे देशों में रेलवे आधुनिकता को देखकर के लोग सोचते थे इस बात को मैं भी समझता हूं। हमने रेलवे को नजदीक से देखा है इसलिए यात्रियों को रुकने के लिए अच्छे वेटिग रूम बैठने के लिए अच्छी कुर्सियां रेलवे के प्लेटफार्म को बदलने के लिए अच्छे सीढ़ियों के निर्माण भी ख्याल रखा है। इस अवसर पर जूटी ग्रामीण जनता ने उपलब्ध शिकायत पुस्तिका पर सामूहिक रूप से हस्ताक्षर कर कोरोना काल से बंद सभी ट्रेनों को पुनः चालू करने का आग्रह किया तथा कोई एक ट्रेन दिल्ली के लिए ठहराव की भी मांग की। दुर्गावती स्टेशन के मैनेजर बबलू कुमार ने बताया कि इस शिकायत पुस्तिका के हस्ताक्षर और शिकायत को सीधे रेल मंत्री भारत सरकार को भेजा जाएगा ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके। कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से शुरू हुआ जो 12:00 बजे तक चलता रहा क्षेत्र से काफी मात्रा में क्षेत्रीय जनता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। रेलवे विभाग के अधिकारी वारिस नयन सीनियर डीएन कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार, सीनियर डीएसटीई अभिषेक साहू, सीनियर डीईएन डॉ. सीएस झा, वरिष्ठ चिकित्सक रेलवे दीपक कुमार, डीसीएम प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीचा मिश्रा, अंचल पदाधिकारी लक्ष्मण सिंह, थाना प्रभारी राजीव रंजन सिंह, पूर्व भाजपा विधायक अशोक कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, पूर्व भाजपा के प्रत्याशी रहे अभय सिंह, क्षेत्रीय नेता दारा सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बबलू पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • ईवीएम वीवीपीएटी वेयर हाउस का हुआ मासिक निरीक्षण

    ईवीएम वीवीपीएटी वेयर हाउस का हुआ मासिक निरीक्षण

    ईवीएम वीवीपीएटी वेयर हाउस का हुआ मासिक निरीक्षण

    सुनील कुमार
    सासाराम, रोहतास (बिहार)। भारत निर्वाचन आयोग के निदेश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार द्वारा ईवीएम एवं वीवीपीएटी वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी रोहतास ने ईवीएम एवंवीवीपीएटी के रख-रखाव एवं वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं मौके पर उपस्थित ज़िला उप निर्वाचन पदाधिकारी पुष्कर से वेयर हाउस मे भण्डारित ईवीएम के रख-रखाव से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान उपस्थित जिला अग्निशमन पदाधिकारी, रोहतास से भी अग्निशमन यंत्रों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा निदेश दिया गया की अग्निशमन यंत्रों की जाँच कर लें। उक्त निरीक्षण के दौरान जिले के भिन्न मान्यताप्राप्त राजनैतिक के अध्यक्ष/सचिव यथा राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी के प्रवक्ता राजेन्द्र पासवान, जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय जनता दल के रामचन्द्र ठाकुर, आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि हेमंत कुमार एवं सीपीआईएमएल के मो. सत्तार अंसारी आदि उपस्थित थे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • उपभोक्ताओं को परेशान कर रहा स्मार्ट प्रीपेड मीटर

    उपभोक्ताओं को परेशान कर रहा स्मार्ट प्रीपेड मीटर

    उपभोक्ताओं को परेशान कर रहा स्मार्ट प्रीपेड मीटर

    मनोज कुमार
    रजौली, नवादा (बिहार)। मुख्यालय क्षेत्र में इन दिनों पुराने डिजिटल मीटर को हटाकर नया स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम जारी है। कुछ लोगों ने इसे अपनी मर्जी से लगाया। जबकि कुछ के घरों में अनिच्छा के बावजूद इसे लगा दिया गया है। स्मार्ट मीटर रजौली शहर के हर घर में लगाने की योजना बनाते समय दावा किया गया था कि यह न केवल बिजली कम्पनी के लिए फायदेमंद होगा बल्कि उन्हें बकाया बिजली बिल को वसूलने के झंझट से निजात दिलायेगा और उपभोक्ताओं के लिए भी यह सुविधाजनक होगा जो उनके द्वारा खपत की जाने वाली बिजली के हर दिन का लेखा जोखा देगा। बिजली बिल चुकाने के लिये उपभोक्ताओं को बिजली ऑफिस रजौली के काउंटर पर भी खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। बिल ऑनलाइन ही जमा हो जाएगा। कई तरह के स्मार्ट सुविधा देने के दावे भी स्मार्ट मीटर लगाने वाले बिजली विभाग के दावे भी किया गया था लेकिन स्मार्ट प्रीपेड मीटर वैसा स्मार्ट वर्क नहीं कर रहा जैसा दावा किया गया था। हर दिन दर्जनों ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिनमें न तो मीटर लोगों का बिजली खपत की सूचना सही ढंग से दे पा रही है न और ही उनके अकाउंट में बकाया पैसे कि नियमित रूप से जानकारी दे पा रही है। यूं कहें तो सुविधा के बदले स्मार्ट प्रीपेड मीटर से उपभोक्ताओं की समस्या बढ़ गई है।

    बेहिसाब कटौती सबसे बड़ी समस्या
    बेहिसाब कटौती स्मार्ट प्रीपेड मीटर की सबसे बड़ी समस्या बन गई है। हर बार नए नियम के तहत स्मार्ट प्रीपेड मीटर में रिचार्ज की कटने का तर्क दिया जाता है। मीटर लगाने के समय उपभोक्ता को पूरी जानकारी नहीं दी जाती है। सर्वर की समस्या अलग बनी हुई है। एक साथ उपभोक्ताओं का लोड सर्वर पर पड़ता है तो यह काम करना बंद कर देता है। ऐसे में किसी का मीटर रिचार्ज नहीं होता है तो किसी का पैसा तुरंत कट जाता है।

    कई उपभोक्ताओं की बिजली गुल
    रिचार्ज के बाद उपभोक्ताओं के रूपए अलग-अलग तरीके से कट रहे हैं। इसमें बिलिंग डिफर्मेंट चार्ज बकाया बिल का 300 दिनों में किस्त भुगतान शामिल है जो कमेंट चार्ज उपभोक्ताओं के बिल डेट और स्मार्ट प्रीपेड लगाने के दिन के बीच की राशि होती है। इसे 7 दिनों में कटना है लेकिन एक बार में ही काट लिया जाता है जिससे कई उपभोक्ताओं के यहां की बिजली गुल हो जाती है। दरअसल पहले लोड बढ़ने पर बिजली काटने जैसी कोई व्यवस्था नहीं थी। लेकिन स्मार्ट प्रीपेड मीटर में लोड बढ़ने का फाइन डिफर्मेंट चार्ज के रूप में वसूला जाता है इससे बैलेंस कम रहने पर स्मार्ट मीटर माइनस में चला जाता है और बिजली कट जाती है। इसके अलावा भी स्मार्ट प्रीपेड मीटर में कई तरह की समस्याएं हैं। सबसे बड़ी समस्या सर्वर की है। सर्वर नहीं रहने पर मीटर रिचार्ज नहीं हो पाता है।

    स्मार्ट प्रीपेड मीटर में कट रहे अधिक रुपये
    रजौली शहर के विभिन्न मोहल्ले के करीब आधा दर्जन उपभोक्ताओं ने कहा कि जब से स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा है तब से अधिक रूपए कट रहे हैं। सामान्य मीटर में 600 रुपया लगता था। अब 1600 रुपए का रिचार्ज करना पड़ता है। इन लोगों का कहना है कि जब से स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाया गया है तब से बिजली विभाग में दो से 3 गुना अधिक राशि चुकानि पड़ रही है। वह भी सर्वर डाउन रहने की स्थिति में ना तो रिचार्ज हो पाता है और ना ही कोई जानकारी मुहैया कराई जाती है।

    क्या कहते हैं अधिकारी
    बिजली विभाग के जेई भगीरथ झा ने कहा कि सर्वर में सुधार के लिये काम चल रहा है। जल्द ही उपभोक्ताओं की समस्या दूर हो जाएगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • बसंत कुमार जिलाध्यक्ष व कलामुद्दीन बने सचिव

    बसंत कुमार जिलाध्यक्ष व कलामुद्दीन बने सचिव

    बसंत कुमार जिलाध्यक्ष व कलामुद्दीन बने सचिव

    उदय कुमार
    हिसुआ, नवादा (बिहार)। नवादा के साहू सेवा सदन में शिक्षा सेवक एवं शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज) की बैठक आयोजित कर नई जिला कमेटी का गठन किया गया। जिले भर के शिक्षा सेवक शामिल होकर सर्वसम्मति से सभी का चयन किया। सभी ने सर्वसम्मति से बसन्त कुमार को जिलाध्यक्ष, मुन्ना रज्जक एवं रौशन प्रवीण को उपाध्यक्ष, कलामुद्दीन को सचिव एवं संजीव चौधरी को कोषाध्यक्ष बनाया। बैठक में कमलेश चौधरी, गणेश्वर मांझी, विनोद चौधरी, मो. दाऊद, बबिता कुमारी चौधरी, सकलदेव मांझी, शमसुन नेसा आदि शामिल हुए।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • उपेन्द्र सिंह हत्याकाण्ड में आरोपी देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार

    उपेन्द्र सिंह हत्याकाण्ड में आरोपी देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार

    उपेन्द्र सिंह हत्याकाण्ड में आरोपी देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार

    अभय कुमार रंजन
    वारिसलीगंज, नवादा (बिहार)। स्थानीय बंदी शंकर कन्या उच्च विधालय के सेवानिवृत्त लिपिक थाना क्षेत्र के सौर पंचायत स्थित दौलतपुर निवासी उपेन्द्र सिंह हत्याकांड में संलिप्त एक आरोपी को पुलिस ने देशी कट्टा व कारतूस के साथ शनिवार को गिरफ्तार किया है।रविवार को प्रेसवार्ता कर पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी ने बताया कि उक्त हत्याकांड के उद्भभेदन को लेकर एसपी अम्ब्रीस राहुल द्वारा एक टीम का गठन किया।उक्त टीम पकरीबरावां एसडीपीओ के नेतृत्व में गठन किया गया। जिसमें वारिसलीगंज थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा व जिला आसूचना ईकाई सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी को लगाया गया। इस दौरान मोवाइल लोकेशन व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारा की पहचान की गई। जिसके बाद शेखपुरा जिला के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र स्थित ओनामा निवासी महेश कुमार सिंह के पुत्र राहुल कुमार को बरवीघा-वारिसलीगंज पथ पर स्थित सरकट्टी मोड़ से हत्या में प्रयुक्त एक लोडेड देशी कट्टा, 315 बोर का एक कारतूस व एक खोखा, बाइक व मोवाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।
    उन्होंने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर दौलतपुर निवासी अनिल सिंह के पुत्र गुड्डू सिंह व बाढ़ जिले के बकमा गांव निवासी रघुनाथ सिंह जो दूसरे हत्या मामले में बेऊर जेल में बंद है।वहीं से लिपिक उपेन्द्र की हत्या का साजिश रची गई। गिरफ्तार राहुल रघुनाथ सिंह के संबंधी बताया जाता है। एसडीपीओ ने बताया कि उक्त हत्याकांड में षड़यंत्रकर्ता ने अपने छोटे भाई दौलतपुर निवासी सुधांशु कुमार उर्फ लाला व रघुनाथ के संबंधी राहुल को लगाया गया। जिसके बाद लाला व राहुल ने मिलकर 11 जुलाई 23 को तकरीबन चार बजे वारिसलीगंज बाजार स्थित घर पर लिपिक उपेन्द्र सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस बेऊर जेल में बंद दो साजिशकर्ताओं को भी रिमांड पर लेने की तैयारी में है। गौरतलब है कि मृतक उपेंद्र सिंह घटना के वक्त अपने नवनिर्मित मकान में अकेले बैठे थे। गोली के आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो उपेंद्र मृत पड़े थे। और अपराधी घटना को अंजाम देकर निकल गए थे। प्रेसवार्ता में थाना अध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा व अन्य अधिकारी मौजूद थे। कागजी प्रक्रिया पूरी कर गिरफ्तार अपराधी को पुलिस अभिरक्षा में व्यवहार न्यायालय नवादा भेज दिया गया। वारिसलीगंज पुलिस की बड़ी उपलब्धि है कि अपराधियों को तुरन्त पकड़ लेती है। जनता के बीच वारिसलीगंज पुलिस प्रशंसनीय है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • डीएम ने की कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा

    डीएम ने की कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा

    डीएम ने की कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा

    सुनील कुमार
    सासाराम, रोहतास (बिहार)। जिलाधिकारी-सह-अध्यक्ष आत्मा रोहतास धर्मेंद्र कुमार के द्वारा कृषि विभाग के द्वारा कराये जा रहे कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन हेतु योजनाओं के चयन आदि कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की गयी। जिसमें उप विकास आयुक्त रोहतास श्री शेखर आनंद, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सहायक निदेशक उद्यान, जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं जिला मत्स्य पदाधिकारी के द्वारा भाग लिया गया। बैठक में कृषि विभाग के द्वारा चयनित योजनाओं की समीक्षा की गयी। जिला कृषि पदाधिकारी रोहतास के द्वारा बताया गया कि रोहतासगढ़ पंचायतन्तर्गत ग्राम-माधा, मानु एवं ताराडीह को सम्मिलित किया गया। उल्लेखनीय उक्त ग्राम रोहतासगढ़ पंचायत के नीचे के ग्रामों का चयन किया गया है, जबकि पंचायत के उपरी सतह के ग्रामों का चयन होना चाहिये, क्योंकि अभी रोहतासगढ़ के उपरी सतह के ग्रामों के किसानों को विशेष रूप से तत्काल समय में लाभान्वित किये जाने की आवश्यकता प्रतीत होता है। ऐसी स्थिति समीक्षोपरान्त निम्नांकित निर्देश दिया गया। जिसमें मुख्य रूप से जिला कृषि पदाधिकारी रोहतास को निर्देश दिया गया कि रोहतासगढ़ पंचायत के अन्तर्गत जिन नीचले हिस्से के ग्रामों का जो चयन किया गया है, उसके स्थान पर जिला सहकारिता पदाधिकारी, परियोजना निदेशक आत्मा के साथ संयुक्त रूप से क्षेत्र भ्रमण कर पहाड़ के ऊपर स्थित ग्रामों का चयन कर योजनाओं का क्रियान्वयन कराये जाते हेतु प्रस्ताव तैयार कर उपस्थापित करना सुनिश्चित करें। जिला कृषि पदाधिकारी रोहतास एवं परियोजना निदेशक आत्मा को निर्देश दिया गया कि आत्मा योजना के कार्यान्वयन हेतु प्रखंड स्तर पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधकों, सहायक तकनीकि प्रबंधक एवं लेखापाल के नियुक्ति से संबंधित पदवार रिक्तियों का कुल विवरण तथा उसके विरुद्ध कितने आवेदन पत्र प्राप्त हुये है, विभाग द्वारा दिये गये मार्गदर्शिका के अनुसार रोस्टर आदि के नियमों का बिन्दुवार पूर्ण प्रक्रियाओं का अनुपालन करते हुये जांच-पड़ताल कर प्रतिवेदन अविलंब उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • भाविप की नयी शाखा का हुआ गठन

    भाविप की नयी शाखा का हुआ गठन

    भाविप की नयी शाखा का हुआ गठन

    उदय कुमार
    हिसुआ, नवादा (बिहार)। भारत विकास परिषद के दक्षिण मगध बिहार प्रांत की नई शाखा शिवम शाखा का गठन किया गया। हिसुआ नगर के समाजसेवी सनोज कुमार के निवास स्थान नाला पर बैठक का आयोजन कर नई शाखा का गठन किया गया। डा. शैलेंद्र प्रसून की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में प्रांतीय पर्यवेक्षक के रूप में सम्मिलित प्रांतीय संगठन सचिव मुन्ना प्रसाद की देख—रेख में सर्वसम्मति से हिसुआ शाखा के दायित्व धारियों का चयन किया गया।

    अध्यक्ष सुनील गुप्ता, सचिव करण कुमार, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार, नवादा शाखा के अध्यक्ष डा. मनोज कुमार, संरक्षक लक्ष्मी नारायण भदानी, संपर्क प्रमुख राजेंद्र प्रसाद एवं हिसुआ से नए दायित्व के रूप में मधुकांत, संस्कार प्रमुख दिलीप, संपर्क प्रमुख देवेंद्र विश्वकर्मा, सेवा प्रमुख एवं नए सदस्य के रूप में सनोज कुमार, सुधीर, संजीत, तुलसी चौधरी, सुजीत कुमार कंधवे, धर्मेंद्र आदि का गठन किया गया। अंत में प्रांतीय संगठन मंत्री मुन्ना प्रसाद ने भारत विकास परिषद के बारे में जानकारी देते हुए सभी नवनिर्वाचित दायित्वधारियों को शुभकामनाएं एवं धन्यवाद प्रेषित किया। सभी ने देश एवं समाज की सेवा करने का संकल्प लिया।